पूरनपुर: सभी लोग अपने जीवन में बहुत कुछ करना चाहते हैं।लेकिन सिर्फ चाहने से ही इंसान को अपनी मंजिल नहीं मिलती है।अगर अपनी मंजिल को हासिल करना है,तो इसके लिए जीवन में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और मार्ग में आने वाली कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।तभी आप अपनी मंजिल हासिल कर सकते हैं जिसकी आप चाहत रखते हैं।आज हम आपको एक किसान परिवार में जन्में सौरभ सिंह की कहानी बताते हैं,जो सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर का रहने वाला है।गांव में गरीब मां-बाप शिक्षा के महत्व को बखूबी…
Category: देश
बरेली – स्कूल में मारपीट व तोड़ फोड़ करने वाले तत्काल गिरफ्तार हों:जगदीश चन्द्र सक्सेना
बरेली। मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने स्थानीय कुर्मांचल नगर स्थित सैंण्ट सोल्डर स्कूल में अभिभावकों द्वारा मारपीट करने,धमकी देने व तोड़फोड़ करने को निन्दनीय व अक्षम्य बताते हुए कहा कि समिति पीड़ित स्कूल के साथ खड़ी है।श्री सक्सेना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को पत्र भेजकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही कराने की मांग की है।जगदीश चन्द्र सक्सेनाप्रदेशाध्यक्षबेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेशमो- 9219196917 रिपोर्टर – परशुराम वर्मा
औरैया : एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को दिया जन्म
ऐरवा कटरा : ब्लॉक के गांव बेलझाली निवासी स्नेहलता पत्नी विश्राम सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर108 एंबुलेंस(UP 32 EG 4715) मौके पर पहुंच गई। जब एंबुलेंस महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी तो उसको प्रसव पीड़ा गई। इएमटी सुमित कुमार और एंबुलेंस पायलट राहुल कुमार ने परिवार के लोगों की मौजूदगी में प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसे ऐरवा कटरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां स्टाफ प्रीति सिस्टर ने जच्चा बच्चा का परीक्षण कर टीका…
शीतकालीन सत्र आज से 3 दिन चलेगा, राज्य सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा। तीन दिन तक चलेगा। इसमें राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पहला अनुपूरक बजट 50 हजार करोड़़ रुपए से अधिक का पेश करेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार कुछ विधायी कार्य कर सकती है और राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के बाद प्रख्यापित अध्यादेशों को भी पेश कर सकती है।यूपी विधानमंडल के तीन दिवसीय बजट सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार सुबह योगी आदित्यनाथ के आवास पर कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट में सदन चलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री…
STF के निशाने पर निदेशालय का एक अधिकारी भी; पूछताछ में खुले अहम राज
यूपी एसटीएफ आयुष दाखिले के फर्जीवाड़ा में दो और प्रबंधकों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है। साथ ही पिछले दिनों गिरफ्तार एक प्रबंधक और निदेशालय से जुड़े एक अधिकारी को गिरफ्तार कर सकती है। ये वही अधिकारी हैं, जिनके जरिए दाखिला के नाम पर पैसा अन्य लोगों तक पहुंचाया जाता था।यूपी एसटीएफ ने आयुष दाखिले में फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार कृष्णा एंड सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मालिक और भाजपा नेता विजय यादव के बाद दो और प्रबंधक को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। एसटीएफ सूत्रों…
जावेद अख्तर बोले- अगर पति कई पत्नियां रखे, तो औरत को भी यही हक मिले
जावेद अख्तर, गीत-गजलों और शायरी की मशहूर शख्सियत। लिखे में जितना मखमलीपन है, समाज से जुड़े मुद्दों में उतनी ही बेबाकी। जावेद अख्तर की जिंदगी पर एक किताब आई है। नाम है- ‘जादूनामा’। दरअसल जादू, जावेद अख्तर के बचपन का नाम है। ये नाम उनके पिता जां निसार अख्तर ने अपनी ही एक कविता से लिया था कॉमन सिविल कोड बिल पर जावेद अख्तर ने मुस्लिम पर्सनल लॉ को आड़े हाथों लिया। बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ में एक से ज्यादा बीवी रखने की इजाजत है, ये समानता के खिलाफ है।…
मध्य और उत्तर गुजरात की 93 सीटों पर 833 कैंडिडेट का चुनाव आज , PM मोदी साबरमती में 9 बजे डालेंगे वोट
गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए आज यानी सोमवार को वोटिंग हो रही है। उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। दूसरे फेज में करीब ढाई करोड़ मतदाता 833 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला करेंगे। आज वोटिंग के लिए करीब 26 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।गुजरात विधानसभा चुनाव के सेकेंड फेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होम टाउन साबरमती और गृह मंत्री अमित शाह के गृहनगर अहमदाबाद में आने वाली सीटें भी…
विवाद के कचरे पर भारत जोड़ो यात्रा ने क़ालीन बिछाया, गहलोत और पायलट ने हाथ पकड़ कर किया डांस
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से निकलकर झालावाड़ ज़िले के रास्ते राजस्थान में प्रवेश कर गई है। रविवार को यात्रा चंवली चौराहे पर ही रुकी रही। यहीं राजस्थान की ओर से स्वागत कार्यक्रम रखा गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी स्वागत समारोह में शामिल हुए। सहरिया नृत्य जब मंच पर हो रहा था, राहुल गांधी अचानक मंच पर नृत्य करने पहुँच गए तो पीछे-पीछे गहलोत और पायलट भी पहुँच गए। आपसी विवाद की तमाम खटास को दबाते हुए पायलट और गहलोत ने मंच पर…
प्लेइंग-XI में नंबर-9 तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं भारत में , इंग्लॅण्ड का फॉर्मूला अपनाया
भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में जिस प्लेइंग-XI के साथ उतरी है उस पर इंग्लैंड की व्हाइट बॉल फिलोसॉफी की छाप देखी जा सकती है। भारत ने मल्टीपल स्किलसेट वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौका देने की कोशिश की है। इंग्लैंड ने इसी फॉर्मूले को अपनाते हुए पिछले कुछ सालों में वनडे और टी-20 क्रिकेट में जमकर सफलता हासिल की है और दोनों फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वैसे तो मेडिकल रीजन बताते हुए वनडे सीरीज से अचानाक बाहर कर दिया…
मास्कों में अपने घर की सीढ़ियों से फिसले पुतिन, पढ़िए खबर
एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं और पिछले हफ्ते मॉस्को में अपने ऑफिशियल रेसिडेंस की सीढ़ियों से गिर गए थे। हालांकि, इस घटना के अगले दिन वो रूस की एक स्पेशल टेस्टिंग लैब के दौरे पर भी गए थे। वर्ल्ड मीडिया में कुछ महीने से लगातार यह खबरें आ रही हैं कि पुतिन को कैंसर है और इसकी वजह से उन्हें चीजों को ग्रिप करने में भी परेशानी आती है। रूसी सरकार इन खबरों को अफवाह…
एयरपोर्ट पर देर रात स्पॉट हुए करीना-सैफ
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी वाइफ करीना कपूर खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों को देर रात कूल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान दोनों स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान एक बार फिर नवाबी लुक में दिखे। उन्होंने ब्लैक कुर्ता के साथ व्हाइट पायजामा पहना था। वही, बात करें करीना की तो बेबो काफी फंकी लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट लॉन्ग शर्ट के साथ ब्लू जींस कैरी की…
एयरलाइन पर बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती का फूटा गुस्सा, कहा- इससे बुरा एक्सपीरियंस कुछ नहीं हो सकता
बाहुबली में भल्लाल देव का किरदार निभाने वाले राणा दग्गुबाती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंडिगो एयरलाइंस की आलोचना की है। राणा दग्गुबाती ने एक के बाद एक पोस्ट करते हुए इंडिगो एयरलाइंस के सर्विस पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा है कि उनका लगेज मिसिंग है लेकिन एयरलाइन इसको ट्रैक नहीं कर पाई साथ ही एयरलाइन की टाइमिंग भी सही नहीं है। राणा दग्गुबाती ने इसे अपने लाइफ का अब तक का सबसे खराब एयरलाइंस एक्सपीरियंस बताया है।राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर लिखा- “भारत का सबसे…
मुंडोता फोर्ट में हंसिका और सोहेल ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, फेरे लेने के बाद भरी मांग
बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी रविवार को बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने एक-दूसरे को ऐतिहासिक मुंडोता फोर्ट में वरमाला पहनाई। हंसिका रेड ब्राइडल लहंगे में नजर आईं। सोहेल ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने दिखे। इस दौरान हंसिका और सोहेल की शादी में पहुंचे खास मेहमानों को खाने में राजस्थानी व्यंजन भी परोसे गए। कैर सांगरी, गट्टे की सब्जी के साथ भी बेझड़ की रोटी के साथ चूरमा का गेस्ट ने स्वाद लिया। फेरों की रस्म के बाद हंसिका की मांग सोहेल ने भरी। रविवार…
बरेली – बीती रात ग्राम रौतापुर के किसान महेंद्र पाल को सांड के द्वारा हमला कर बेरहमी से मार दिया गया।
बरेली – गंगा खादर क्षेत्र ग्राम रौतापुर जिला बरेली के गरीब किसान महेंद्र पाल कश्यप अपने फसलों की रखवाली के लिए खेत पर गए थे जहां पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया खेत पर वह अकेले थे सांड के द्वारा उन्हें इतनी बेरहमी से मारा गया इससे पहले भी आवारा सांडो द्वारा आए दिन लोगों पर हमले किए जाते रहे हैं गोवंशीय पशुओं का क्षेत्र में आतंक बढ़ता ही जा रहा है इनके झुंड के झुंड आकर किसानों की फसलें नष्ट करते रहते हैं जिन की रखवाली को…
बरेली – डीआईआरडी द्वारा मझगवां के बीडीसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ।
मझगंवा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत मझगवां के क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) का दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला ग्राम्य विकास संस्थान डीआईआरडी द्वारा बिकास खंड सभागार में प्रमाण पत्र वितरण के उपरांत समाप्त हो गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह, संस्थान के सत्र प्रभारी राजकुमार सिंह एवं राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र वितरित किए। समापन सत्र में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से क्षेत्र पंचायत सदस्य और बेहतर तरीके से कार्य कर सकेंगे। प्रशिक्षण…
फ़र्रुख़ाबाद:- मिथिलेश अग्रवाल ने निशुल्क जांच शिविर का किया उद्घाटन ।
कायमगंज के सीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल व समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बीमारियों से संबंधित कुल 248 मरीजों का निशुल्क चिकित्सीय परीक्षण, उपचार व दवाई वितरित की गई ।शिविर में सीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर शिवम त्रिपाठी ने सर्दी, जुखाम, बुखार, हड्डी, पेट से संबंधित, न्यूरो, कार्डियो सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान पृथ्वी दरवाजा, चिलौली पठान, जटवारा, रेलवे रोड, सहित नगर के विभिन्न मोहल्लों से कुल…
गौतमबुद्ध नगर: कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देकर मां की मौत, डॉक्टर ने कहा- ब्लीडिंग की वजह से गई जान, परिजनों ने किया हंगामा कहा- डॉक्टरों की वजह से गई जान
गौतमबुद्ध नगर: कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देकर मां की मौत, डॉक्टर ने कहा- ब्लीडिंग की वजह से गई जान, परिजनों ने किया हंगामा कहा- डॉक्टरों की वजह से गई जान- ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी में स्थित श्री कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल में एक महिला ने बच्चा पैदा करने के बाद दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाया। जिसके बाद महिला के परिजन उसके शव को लेकर वापस चले गए हैं।…
गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा बीएसए ऐश्वर्या लक्ष्मी का एक्शन, महिला टीचर ने ली चाइल्ड केयर की छुट्टी, गई पति के गई साथ विदेश घूमने
गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा बीएसए ऐश्वर्या लक्ष्मी का एक्शन, महिला टीचर ने ली चाइल्ड केयर की छुट्टी, गई पति के साथ विदेश घूमने- एक सरकारी महिला टीचर शिक्षा विभाग को धोखा देकर अपने पति के साथ छुट्टी पर विदेश घूमने चली गई। छुट्टी जाने से पहले महिला टीचर ने लीव लेते हुए कहा कि उसको अपनी बच्चे की केयर करनी है। महिला ने चाइल्ड केयर के नाम पर छुट्टी ली और छुट्टी लेकर विदेश घूमने चली गई। इस मामले में अब बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।मिली…
गौतमबुद्ध नगर: न्यू नोएडा का 8500 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट हुआ पेश , 3000 हेक्टेयर जमीन पर होगा प्रथम चरण का विकासकार्य
गौतमबुद्ध नगर: न्यू नोएडा का 8500 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट हुआ पेश , 3000 हेक्टेयर जमीन पर होगा प्रथम चरण का विकासकार्य – ‘न्यू नोएडा’ को लेकर एक बार फिर शनिवार को नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में मंथन हुआ। सेक्टर-6 में स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में शनिवार को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर ने अपनी रिपोर्ट पेश की है। जिसमें बताया गया कि शुरुआत में 3,000 हेक्टेयर जमीन पर नया नोएडा विकसित होगा।मिली जानकारी के मुताबिक इस 3,000 हेक्टेयर जमीन खरीदने और उसे विकसित करने में करीब 8,500 करोड़ रुपए…
मैनपुरी उपचुनाव 2022 के लिए आज नवीन मंडी से रवाना की जाएंगी पोलिंग पार्टियां, कल होगा मतदान
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के मतदान के लिए रविवार को नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। पुलिस बल के साथ वाहनों के माध्यम से 1756 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजा जाएगा। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी समेत कुल चार कार्मिक शामिल रहेंगे। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1269 मतदान केंद्र और 1756 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर पांच दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए नवीन मंडी स्थल से रविवार को…
