गौतमबुद्ध नगर: न्यू नोएडा का 8500 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट हुआ पेश , 3000 हेक्टेयर जमीन पर होगा प्रथम चरण का विकासकार्य – ‘न्यू नोएडा’ को लेकर एक बार फिर शनिवार को नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में मंथन हुआ। सेक्टर-6 में स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में शनिवार को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर ने अपनी रिपोर्ट पेश की है। जिसमें बताया गया कि शुरुआत में 3,000 हेक्टेयर जमीन पर नया नोएडा विकसित होगा।मिली जानकारी के मुताबिक इस 3,000 हेक्टेयर जमीन खरीदने और उसे विकसित करने में करीब 8,500 करोड़ रुपए…
Category: देश
मैनपुरी उपचुनाव 2022 के लिए आज नवीन मंडी से रवाना की जाएंगी पोलिंग पार्टियां, कल होगा मतदान
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के मतदान के लिए रविवार को नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। पुलिस बल के साथ वाहनों के माध्यम से 1756 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजा जाएगा। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी समेत कुल चार कार्मिक शामिल रहेंगे। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1269 मतदान केंद्र और 1756 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर पांच दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए नवीन मंडी स्थल से रविवार को…
मैनपुरी उपचुनाव प्रत्याशियों के लिए है सबसे बड़ा इम्तिहान
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पांच दिसंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। वैसे तो छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के बीच है। इन दोनों ही प्रत्याशियों की मैनपुरी के रण में ये पहला चुनावी इम्तिहान है। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें शमिल हैं। इसमें मैनपुरी जिले की मैनपुरी सदर सीट, भोगांव, किशनी और करहल के साथ ही इटावा जिले की जसवंतनगर सीट…
डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा का हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला शव
लखनऊ में डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा का शनिवार दोपहर एक छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह कृष्णानगर स्नेहनगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।मूल रूप से प्रतापगढ़ के सबलगढ़ डेरवा की रहने वाली कोमल द्विवेदी (22) का शव हॉस्टल के रोशनदान के सहारे फंदे पर लटका था। शनिवार दोपहर बाद आसपास की छात्राओं ने दरवाजा न खुलने पर कोमल के पिता राम…
नगर निकाय चुनाव में सहादतगंज, जानकीपुरम विस्तार तृतीय वार्ड और खरगापुर के आरक्षण व्यवस्था पर उठे सवाल
नगर निगम की आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल तेजी से उठ रहे है। शनिवार को एक दिन में करीब 78 आपत्तियां आई, जिसमें लोगों को आरक्षण व्यवस्था पर भरोसा नहीं था। बड़ी बात यह है कि जानकारी के अभाव में कई लोग ऐसे रहे जो अभी तक अपनी आपत्तियां दर्ज नहीं करा पाए है।सबसे ज्यादा शिकायत वार्ड नंबर 22 जानकीपुरम तृतीय और सआदतगंज वार्ड नंबर 24 से आई है। यहां पर सीटिंग पार्षद मोनू कनौजिया तो पहले ही दिन अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार…
मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए भारत से जुड़े मुद्दे प्रमुख, इससे अमेरिकियों को दिक्कत
अमेरिका में भारतवंशियों की धाक जग-जाहिर है। करीब 34 करोड़ आबादी में से केवल 45 लाख भारतीय हैं। इसके बावजूद भारतीय समुदाय अमेरिकी मीडिया में छाया रहता है। अमेरिका के मुख्य मीडिया संस्थान और एक दर्जन से ज्यादा वेबसाइट्स भारतीयों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं। दूसरी ओर, भारतीयों को मीडिया में खासी कवरेज से अमेरिका का दक्षिणपंथी और वर्चस्ववादी तबका चिढ़ गया है। इसका एक धड़ा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भारतीयों को स्पेशल ट्रीटमेंट देने का आरोप लगा रहे हैं।बाइडेन ने कहा था कि भारतीय…
विराट 76 रन बनाते ही तोड़ देंगे संगकारा का रिकॉर्ड, 7 साल बाद बांग्लादेश में वनडे खेलेगा भारत
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को मीरपुर में खेला जाएगा। टीम इंडिया 7 साल बाद बांग्लादेश में कोई वनडे मैच खेलेगी। भारत ने यहां आखिरी वनडे मैच 2015 में खेला था। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में इस फॉर्मेट का वर्ल्ड कप होना है। इसकी तैयारी के सिलसिले में भारत ने सीरीज में अपनी फुल स्ट्रेंथ स्क्वॉड उतारी है। भारतीय टाइमिंग के अनुसार मुकाबला दिन के 11ः30 बजे शुरू होगा। स्टोरी में आगे हम पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन और दोनों टीमों…
दिल्ली में (MCD) का चुनाव शुरू, 1349 उम्मीदवार मैदान में
दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी 250 वार्डों के लिए आज (रविवार) सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और शाम 5.30 तक चलेगी। इसके नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। हर बार की तरह इस बार भी सबकी नजर BJP और AAP पर है। भाजपा यहां अपनी साख बचाने में लगी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी निगम में अपनी जगह बनाना चाहती है, क्योंकि पिछले 15 साल से निगम की सत्ता भाजपा के हाथ में है। इधर, कांग्रेस पिछली बार से अपनी सीटें बढ़ाना चाहती है।एमसीडी चुनाव…
BJP ने राहुल को नाटक मंडली का नेता बताया: बोली- वे इलेक्शन वाले हिंदू
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और RSS को जय सियाराम कहने की नसीहत दी थी। उन्होंने जय श्री राम और जय सियाराम में फर्क भी बताया था। इसका जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमें राहुल के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वे इलेक्शन वाले हिंदू हैं। वहीं UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल नाटक मंडली के नेता हैं। वो कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। उनको भारत की संस्कृति के बारे में…
द लीजेंड ऑफ मौला जट ने कई इंडियन ब्लॉकबस्टर्स को छोड़ा पीछे, जानिए
पाकिस्तानी फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट की शानदार कमाई जारी है। फिल्म ने अब तक ग्लोबली 220 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इसने इंडिया की इस साल रिलीज हुई कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। यूके और नॉर्वे जैसे देशों में इसने आरआरआर, केजीएफ -2 और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। फवाद खान स्टारर ये फिल्म पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे महंगी और सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट ने पूरी…
व्हाइट विंटेज कार में पहुंची पोलो ग्राउंड एक्ट्रेस हंसिका, जयपुर के मुंडोता फोर्ट में लेंगी फेरे
बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। शनिवार को जयपुर के मुंडोता फोर्ट में पोलो मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान हंसिका और सोहेल व्हाइट ड्रेस में विंटेज कार पर सवार होकर पोलो ग्राउंड पहुंचे। जहां दोनों ने पोलो मैच देखने के बाद फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के साथ जमकर डांस किया।इससे पहले शुक्रवार रात को सूफी नाइट का आयोजन किया गया था। इसमें राजस्थानी लोक कलाकारों की धुन पर शादी समारोह में पहुंचे खास मेहमान एंजॉय करते नजर आए।हंसिका और सोहेल की शादी से…
सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग खत्म, पूरी खबर पढ़िए
सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग खत्म कर ली है। उन्होंने फिल्म के सेट से एक फोटो डालकर इस बात की जानकारी दी है। सलमान ने फोटो के साथ कैप्शन लिखते हुए कहा है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। इस खबर के साथ ही सलमान के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें सलमान की ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होगीसलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से फोटो डालते हुए…
पीलीभीत:उद्योग बन्धुओं की समस्याओं का त्वरित किया जाये निस्तारण।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विन्दुओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में एलडीएम को निर्देश दिये गये कि बैंक में लम्बित ऋण आवेदनों को शीघ्र से शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल के सम्बन्ध में जानकारी ली गई और विभिन्न विभागों के पोर्टल पर लम्बित वादों को निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा औद्योगिक…
प्रयागराज:माघ मेला 2022- 23 के लिए साधु-संतों, संस्थाओं व अन्य को भूमि आवंटन 11 दिसंबर से प्रस्तावित मेला अधिकारी प्रयागराज
प्रयागराज :मेलाधिकारी, माघ मेला श्री अरविन्द कुमार चैहान ने बताया है कि माघ मेला 2022-23 में साधु-संतो, संस्थाओं व अन्य को परम्परानुसार भूमि/सुविधाओं का आवंटन किया जाना है। माघ मेला 2022-23 में दिनांक 11 एवं 12.12.2022 को दण्डी स्वामी नगर, दण्डी बाड़ा मार्ग में भूमि का आवंटन किया जायेगा। इसी प्रकार 14 व 15.12.2022 को खाकचैक, 17 व 18.12.2022 को आचार्य स्वामी नगर (आचार्य बाड़ा), 19.12.2022 को संगम लोवर मार्ग, संगम अपर मार्ग एवं सरस्वती मार्ग, महावीर जी मार्ग, 20.12.2022 को अन्नपूर्णा मार्ग, सेक्टर 1 एवं 2, परेड, शास्त्री गाटा,…
प्रयागराज:जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं-जिलाधिकारी प्रयागराज
प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को बारा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों को सुनते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये हंै साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है,…
पीलीभीत : राज्यमंत्री जी ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं के साथ मनाया धूमधाम से अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस।
पीलीभीत अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल उद्योग उ0प्र0 शासन श्री संजय सिंह गंगवार द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मैदान में दिव्यांग छात्र छात्राओं की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मा0 मंत्री जी ने कहा दिव्यांग छात्र छात्राओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है यह सामान्य बच्चों की भर्ती हर बात को समझते हैं और इशारे में अपनी बात अच्छे ढंग से कह भी देते हैं। शासन द्वारा दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए जन कल्याणकारी…
पीलीभीत :पूरनपुर में गोमती हर्बल वाटिका का किया गया शुभारंभ
पूरनपुर। तहसील प्रांगण में गोमती हर्बल वाटिका का निर्माण कराया गया है।इस हर्बल पार्क में कई औषधियों के पौधे लगाए गए हैं। जिलाधिकारी व विधायक ने गोमती हर्बल वाटिका का संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रशासन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की जा रही है।पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में हर्बल पार्क बनाया गया।दूसरा हर्बल पार्क गोमती हर्बल वाटिका के तहत पूरनपुर तहसील प्रांगण में विकसित किया गया है।जिसमे कई औषधीय युक्त प्रजातियों के पौधों को लगाया गया है।जिसे देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।शनिवार…
फर्रुखाबाद:अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़ दो सदस्य गिरफ्तार
थाना क्षेत्र कंपिल के अंतर्गत एक शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है जिसमें 2 सदस्य गिरफ्तार हुए हैं मीस्तनी के आगे गंगा नदी के तटीय में से ब्रजेश शर्मा व सौदान को 6 देसी तमंचा 4 खोखा सहित तमंचा बनाने बाले औजार बरामद हुआ थाना पुलिस सर्विलेंस टीम व एसओजी प्रभारी अशोक कुमार और उनकी टीम की मदद से गिरफ्तार किया गया उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है
पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।
पीलीभीत : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 54 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 35 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि…
गौतमबुद्ध नगर: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने पुलिस वैन में मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने पुलिस वैन में मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल- यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात को एक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ट्रक चालक ने पीछे से पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें चार पुलिसकर्मी बैठे हुए थे। इस घटना में पुलिस की पीआरवी में बैठे 2 पुलिसवालों को गंभीर चोट आई है। उनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद दनकौर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची।ट्रक आगरा से नोएडा की तरफ जा रहा था। ट्रक…
