दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में दिखीं,

दीपिका पादुकोण अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका ब्लैक आउटफिट में गाड़ी के अंदर नजर आईं। उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ ब्लैक गॉगल्स लगाए हुए है, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।श्रिया सरन को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान श्रिया सिंपल लुक में स्पॉट हुईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज भी दिए।जैस्मिन भसीन जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही…

सेम सेक्स मैरिज बिल को अमेरिका में मंजूरी: फाइनल अप्रूवल के लिए बिल राष्ट्रपति बाइडन के पास भेजा गया

अमेरिकी संसद ने सेम सेक्स मैरिज (समलैंगिक विवाह) बिल को दी मंजूरी दे दी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक हाउस में इस बिल को 169 वोट से पारित किया गया। बिल को फाइनल अप्रूवल के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के पास भेजा गया है। बाइडन के हस्ताक्षर के बाद अमेरिका में समलैंगिक विवाह को मान्यता मिल जाएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो सेम सेक्स मैरिज करना गलत नहीं होगा। ये सारी प्रोसेस जनवरी के पहले पूरी हो जाएगी। इससे पहले अमेरिकी सीनेट ने सेम सेक्स मैरिज बिल पास कर दिया…

2022 के टॉप ODI स्कोरर बने अय्यर, जानें दूसरे मैच में बने 5 रिकॉर्ड

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस समय वनडे क्रिकेट में अपने करियर के सबसे खराब फॉर्म में हैं। 34 साल के इस बल्लेबाज ने इस साल 18.90 के औसत से 189 रन बनाए हैं। वे बांग्लादेश के खिलाफ पिछली 2 पारियों में दहाई तक ही नहीं पहुंच सके। बुधवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे में कोहली ने 5 रन बनाए। इस मुकाबले में 5 बड़े रिकॉर्ड्स बने। इनमें विराट कोहली की पारी के अलावा नंबर-8 बैटर का हाईएस्ट स्कोर, साल के टॉप रन स्कोरर जैसे 5 रिकॉर्ड्स शामिल हैं।…

नासिक से शादी समारोह शामिल होने आए सात लोग; होटल में आग में झुलसने से एक की मौत, तीन गंभीर

राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज स्थित होटल रंगोली में आग लग गई। होटल में बनी रेस्टोरेंट बेस्ट बिरियानी में आग विकराल हो गई। होटल में ठहरे 7 लोगों में से एक की मौत इलाज के दौरान हो गई है। चारबाग स्थित बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में गुरुवार रात साढे 9 बजे करीब अचानक आग लग गई। तेज लपटों में घिरे दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए।आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस के…

अखिलेश,चाचा को सौंप सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी, प्रसपा का हुआ सपा में विलय

देश की राजनीति का सबसे बड़ा परिवार अब एक हो चुका है। शिवपाल ने भी अपनी पार्टी का सपा में विलय कर दिया है। यूपी के मैनपुरी लोकसभा, खतौली विधानसभा के रिजल्ट ने बता दिया कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पूरा परिवार एक होकर सत्ता के लिए संघर्ष करेगा। शिवपाल के साथ आने पर मैनपुरी लोकसभा में सभी रिकाॅर्डों को तोड़ते हुए डिंपल यादव ने 2.88 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता। शिवपाल की भूमिका की वजह से RLD के उम्मीदवार और सपा के वोट का…

साकेत कोर्ट में आफताब की पेशी आज: तिहाड़ ने विशेष सुरक्षा की मांग की

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को शुक्रवार यानी आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। 10 दिन पहले आफताब को ले जा रही वैन पर 4-5 लोगों ने हमले की कोशिश की थी, जिसके चलते तिहाड़ जेल ने दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन को आफताब को विशेष सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है। पेशी के दौरान पुलिस आरोपी के खिलाफ सबूतों को कोर्ट में रख सकती है।पिछले महीने आफताब की दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई थी। कोर्ट ने…

महाराष्ट्र सरकार से ट्रांसजेंडर भर्ती मामले में कोर्ट नाराज: भर्ती प्रक्रिया रोकने की दी चेतावनी

बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को गृह विभाग के तहत ट्रांसजेंडरों के लिए पद निर्मित करने के मामले में फटकारा है। चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने कहा कि सरकार नींद में है और इस मुद्दे पर पिछड़ी हुई है। उन्होंने ट्रांसजेंडरों के लिए दो पद न रखे जाने पर नाराजगी जताई और जस्टिस दीपांकर ने पूरी भर्ती प्रक्रिया रोक देने की चेतावनी दी।गुरुवार को बेंच सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के आवेदन पत्र में ट्रांसजेंडरों के लिए प्रावधान करने…

हिमाचल में कांग्रेस तो गुजरात में BJP की सबसे बड़ी जीत, पूरी खबर पढ़िए

भाजपा ने गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से रिकॉर्ड 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे पहले कांग्रेस ने साल 1985 में 149 विधानसभा सीटें जीती थी। इस बार के चुनाव में कांग्रेस को 17 सीटें ही मिली, जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ 5 सीटें जीत पाई। 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल दोबारा CM पद की शपथ लेंगे।हालांकि वोट शेयर के आधार पर AAP ने नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया है। किसी क्षेत्रीय पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए लोकसभा या विधानसभा…

पीलीभीत : पुलिस ने दो आरोपियों पर लगाई गैंगस्टर एक्ट

पूरनपुर।मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई है।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गहलुईया निवासी मेहताब बैग व रुस्तम पर विभिन्न मामलों के कई मामले दर्ज हैं।भय के चलते कोई भी गवाही देने को तैयार नहीं है।कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो आरोपियों पर कार्यवाही की गई है।जल्द ही गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

फर्रुखाबाद:12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के मेजर पी पी यादव को सेवानिवृत्त होने पर कमांडिंग ऑफीसर ने स्मृति चिन्ह देकर दी विदाई

फर्रुखाबाद,29 साल की सेवा पूर्ण करने के बाद मेजर पी पी यादव दिनांक 8 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त हो गए । सेवानिवृत्त होने के अवसर पर 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग आफिसर कर्नल रोमिल शर्मा ने मेजर पी पी यादव को अशोक स्तंभ भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं बटालियन के एनसीसी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से गणेश जी की प्रतिमा को समर्पित करते हुए मेजर पी पी यादव को सम्मानित किया। कमान अधिकारी द्वारा मेजर पी पी यादव के सेवाकाल को सराहा गया तथा अन्य सभी एनसीसी अधिकारियों…

फर्रुखाबाद:पूर्व सांसद जयपाल कश्यप एवं देश के प्रथम सीडीएस विपन रावत की पुण्यतिथि पर कश्यप निषाद समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद ,08 दिसंबर 22 को पूर्व सांसद स्वर्गीय जयपाल सिंह कश्यप एवं देश के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय विपिन रावत जी की पुण्यतिथि पर कश्यप निषाद समाज के लोगों ने बैठक कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं उनको नमन आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुनेश कश्यप ने स्वर्गीय जयपाल सिंह की कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की कश्यप जी समाज के सदैव अगुवा रहे और उन्होंने समाज हित के लिए कई लड़ाइयां लड़ी कई बार उन्होंने जुलूस के…

पीलीभीत:ओवरलोडिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग पीलीभीत ने की बड़ी कार्यवाही।

पीलीभीत: एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं पीटीओ राकेश मोहन द्वारा आज प्रातः बीसलपुर एवं पूरनपुर रोड पर औचक चेकिंग कार्रवाई की गई, दोनों मार्गों से निकलने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान ओवरलोड मोरंग, गिट्टी लेकर जा रहे चार वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्रवाई एवं दो वाहनों पर सीज की कार्रवाई की गई। इसी के साथ ओवरलोड एवं ओवरहाइट धान एवं भूसी लेकर निकल रहे वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई दोनों मार्गों पर की गई चेकिंग कार्रवाई में 16 वाहनों से रुपया 320000 शमन…

जिलाधिकारी प्रयागराज ने आज स्वरूप रानी अस्पताल का किया निरीक्षण

प्रयागराज जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को स्वरूपरानी अस्पताल पहुंच कर ट्रामासेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में पूछा तथा कितने मरीज प्रतिदिन भर्ती हुए है तथा कितने डिस्चार्ज किए गये है, की भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने भर्ती और डिस्चार्ज की प्रक्रिया को आनलाइन किये जाने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर अपडेट न मिलने पर वहां के फार्माशिष्ट मदन मोहन से…

पीलीभीत:दैवीय आपदा की घटना स्थल पर पहुंची सहायता किट प्रदान की- उप जिलाधिकारी

पूरनपुर प्रेम गिरी पुत्र छोटे गिरि निवासी पिपरिया जयभद्र के घर विगत सप्ताह घर में आग लगने के कारण एक गाय गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। उस दैवीय आपदा की घटना के कारण प्रेम गिरी के घर का सामान जल गया था।उपत के दृष्टिगत आज दिनांक 08-12-2022 को उप जिलाधिकारी कलीनगर के द्वारा प्रेम गिरी के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से सहायता यथा कम्बल, शॉल, स्वेटर एवं 50 कि०ग्रा० राशन, खाद्य तेल चीनी इत्यादि की सहायता प्रदान की गयी।प्रेमगिरि के घर पर अग्निकाण्ड से हुए पशु हानि व…

पीलीभीत:सड़क निर्माण में लगाई जा रही पुरानी और पीला ईंट

पूरनपुर। क्षेत्र में इन दिनों लाखो की लागत से ग्राम पंचायतों में विकास कराए जा रहे है।लेकिन विकास कार्यों में मानको की जमकर अनदेखी की जा रही है।ठेकेदार मिलीभगत कर जमकर घटिया सामीग्री लगाकर लाखो रुपये डकार कर विकास कार्यों में जमकर लीपापोती बंदरबांट कर सरकारी धन दुर्पयोग के मामले प्रकाश में आ रहे हैं।थाना सेहरामऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत हमीरपुर जहां जनपद शहजहांपुर बार्डर के नजदीक होने और विकास खंण्ड से गांव की दूरी अधिक होने से विकास खंण्ड के जिम्मेदार गांव जाना उचित नहीं समझते है।ग्राम पंचायत हमीरपुर…

फर्रुखाबाद:नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया किशोर स्वास्थ्य दिवस

फर्रुखाबाद, 8 दिसम्बर 2022 किशोर – किशोरियों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए अभी तक जिले के इंटर कालेज में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता था। अब जिले के नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर यह दिवस हर माह की आठ तारीख को मनाया जाएगा | इस दिवस पर किशोर- किशोरियों की स्वास्थ्य जांच के साथ उनको कुपोषण से कैसे सुरक्षित बनाया जाए, इस पर जानकारी दी जाएगी l यह कहना है राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह का lएसीएमओ ने…

डिंपल यादव विजयी घोषित, दिया गया जीत का प्रमाण पत्र

मैनपुरी में डिंपल यादव और रघुराज शाक्य के बीच मतों का फासला और ज्यादा हो गया है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक डिंपल यादव ने 618120 वोट हासिल किए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329659 मत मिले हैं. डिंपल 288461 मतों की बढ़त बना चुकी हैं. आयोग की वेबसाइट के मुताबिक डिंपल यादव ने 617625 वोट हासिल किए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329489 मत मिले हैं. डिंपल को 64.08 प्रतिशत और रघुराज शाक्य को 34.18 फीसदी वोट मिले हैं. उपचुनाव की ताजा स्थिति को…

चाचा शिवपाल के गढ़ जसवंत नगर में बहू डिंपल को कितने मिले वोट

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज शाक्य पर रिकॉर्ड जीत हासिल कर चुकी हैं। इसमें सीट की जसवंतनगर सीट पर सपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। इससे ‘चाचा’ शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अपना दम साबित किया है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक डिंपल यादव ने 617625 वोट हासिल किए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329489 मत मिले हैं. डिंपल को 64.08 प्रतिशत और रघुराज शाक्य को 34.18 फीसदी वोट मिले हैं.जसवंतनगर में वोटों…

गौतमबुद्ध नगर: किसानों की मांग पर दनकौर बाईपास पर लगी मुहर

गौतमबुद्ध नगर: किसानों की मांग पर दनकौर बाईपास पर लगी मुहर- किसान एकता संघ ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसका नेतृत्व किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने किया। इस दौरान संगठन के किसान नेता मौजूद रहे। किसानों की मांग पर दनकौर बाईपास की स्वीकृति दे दी गई और जल्द बाईपास का निर्माण प्राधिकरण करवायेगा।जिलाध्यक्ष किसान नेता अरविन्द के मुताबिक यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह, एसीईओ रविंदर सिंह, एसीई मॉनिका रानी, ओएडी शैलेंद्र सिंह, ओएडी मेहराम सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम…

इटावा :प्रसपा का पुनः हुआ मिलन ,चाचा की हुई घर बापसी

इटावा: आज सैफई में स्थित एसएस मेमोरियल स्कूल में शिवपाल यादव व उनके बेटे अंकुर यादव ने अपनी अपनी गाड़ियों से प्रसपा के झंडे निकालकर सपा के झंडे लगाए एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को सपा का झंडा सौंपा और आगे सपा के साथ रहने का वचन लिया और बताया कि उनकी पूर्ण रूप से घर वापसी हो गई है अब वह सपा के लिए ही सेवा करेंगे पार्टी द्वारा लिया गया निर्णय सर्वमान्य होगा परिवार और पार्टी हमेशा एक रहने…