मिश्रिख, सीतापुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से आगामी 18 सितंबर 2026 को मिश्रिख मेला मैदान में होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 8 सितंबर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।8 सितंबर को हो रही मीटिंग का गठन करने के लिए मौजूद कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर जी लखनऊ मंडल प्रभारी श्री कृष्णा जाटव जी विधानसभा अध्यक्ष श्याम लाल भारती जी रविंद्र कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी अफरोज अली मौके पर उपस्थित रहेपार्टी की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रत्याशी भाई सौरभ किशोर जी के आवास, डाक बंगला के पीछे मिश्रिख में होगी। बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।आजाद समाज पार्टी के मिश्रिख विधानसभा श्यामलाल भारती-153 ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से बैठक में समय से पहुंचने की अपील की है।पार्टी की ओर से कार्यक्रम को लेकर “संगठित बहुजन, सशक्त भारत” का संदेश दिया गया है। बैठक को आगामी कार्यक्रम की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अवगत करता- श्यामलाल भारती विधानसभा मिश्रिख153प्रेस नोट-अफरोज अली मीडिया प्रभारी विधानसभा मिश्रिख
सीतापुर:मिश्रिख में 8 सितंबर को होगी आजाद समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा मिश्रिख के सभी कार्यकर्ता हो शामिल
