प्रतापगढ़/उड़ैयाडीह पट्टी प्रतापगढ़ मोड़ पर सड़क दुर्घटना के कारण राष्ट्रिय जन जागरूकता सेवा संस्थान संस्था के सम्मानित सदस्य और उत्तर प्रदेश राज्य सचिव कामरेड पुष्पेंद्र मौर्य जी का आकस्मिक निधन हो गया जिसके कारण परिवार और शुभ चिंतको में काफी दुःख का माहौल बना हुआ है।
Category: देश
प्रतापगढ़ : युवा नेता जय मौर्य का आकस्मिक निधन
प्रतापगढ़ /ढकवा युवा बंधुत्व क्लब के जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता जय मौर्य जी का एक सड़क दुर्घटना में में चोट लगने के कारण के जी एम यू ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया जिससे परिवार के लोगो और शुभ चिंतकों में काफी दुःख का माहौल है।
प्रयागराज : सशस्त्र सेना झण्डा दिवस
07 दिसम्बर, 2022 को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर कार्यालय द्वारा समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम संजय कुमार खत्री, आई0ए0एस0, जिलाधिकारी, प्रयागराज को कैप्टन(नौसेना) भारतेन्द्र सिंह कॅंवर (अ0प्रा0) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, प्रयागराज ने प्रतीक झण्डा लगाया तथा जिलाधिकारी महोदय ने स्वैच्छिक अंशदान देकर धन संग्रह का शुभारम्भ किया एवं समस्त जनपद वासियों/सभी अधिकारियों से देश की सुरक्षा एवं अखण्डता की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की वीरांगनाओं, अपंग सैनिकों व भूतपूर्व सैनिकों के सहायतार्थ इस राष्ट्रीय कार्य…
जौनपुर:तो क्या कोई मौर्य ही होगा भाजपा और सपा से जौनपुर सदर से नगरपालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी
जौनपुर:नगरपालिका चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन अभी किसी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बीएसपी से चार बार के विजेता दिनेश टंडन पांचवीं बार नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं।सपा से टिकेट की लाइन में मौर्य समाज से तेज बहादुर मौर्य जिनका विधानसभा का टिकट काटकर पार्टी ने किसी और को दे दिया था और पार्टी सीट गवां दी ,खबर तो यह भी खूब चली थी कि जिस दिन पता चला कि तेज बहादुर का टिकेट कट गया उसी दिल भाजपा कार्यालय…
बदायूं: बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुसांई में खाटू श्याम मंदिर का हो रहा नव निर्माण!
बदायूं: बिल्सी के ग्राम बेहटा गुसांई में खाटू श्याम मंदिर का हो रहा नव निर्माण! बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुसाई में बाबा खाटू श्याम मंदिर का नव निर्माण चल रहा है!जिसकी आधारशिला विधि विधान से की गई! ग्राम बेहटा गुसाई के एवं क्षेत्र के श्याम भक्तों ने मिलकर बेहटा गुसाईं में एक नव मंदिर बनाने का बीडा उठाया है!जिसमें की सभी भक्तों ने मिलकर अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार दान कर मंदिर के नवनिर्माण कार्य में जुट गए हैं! बाबा खाटू श्याम का यह मंदिर बिल्सी क्षेत्र का पहला…
लखनऊ में घूमी बिल गेट्स की पत्नी मेलिंडा
दुनिया के टॉप अमीरों में शामिल बिल गेट्स की पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स इस समय यूपी में हैं। बुधवार सुबह उन्होंने सबसे पहले सीएम योगी से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद यहां से छितवापुर पुलिस चौकी पहुंची। यहां पर उन्होंने यूपी पुलिस के काम को जाना। इसके बाद सीएचसी हुसैनगंज गईं, जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। फिर विधानसभा पहुंची। यहां पर लाइब्रेरी और गैलरी और सदन को देखा। मडिंला बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) की सह अध्यक्ष हैं।मेलिंडा गेट्स ने कहा कि यूपी की जनसंख्या काफी…
सीनियर्स ने लखनऊ यूनिवर्सिटी में जूनियर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जाने पूरा मामला
लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में सीनियर्स ने जूनियर को कैंपस में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उसे बेल्ट और जूते से मारा। इतना ही नहीं, उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इसके बाद सूजा घोंप दिया। मामले का वीडियो भी सामने आया है।छात्र की हालत गंभीर है। ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, LU प्रशासन ने आरोपी 2 सीनयर्स को सस्पेंड कर दिया है। एक को नोटिस दिया है। मामले की जांच के लिए टीम भी बना दी है।वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छात्र को 50-60 छात्र घेरे हुए…
आज सबसे बड़ा और चमकीला दिखेगा लाल ग्रह, पृथ्वी, मंगल, सूर्य, चंद्रमा एक कतार में होंगे
आज आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। हमारी पृथ्वी, मंगल ग्रह और सूर्य के बीच होगी। एक घंटे के लिए चंद्रमा भी इनकी सीध में आ जाएगा। इस वजह से मंगल पूरी तरह चांद के पीछे छिप जाएगा। हालांकि यह पूरी घटना नॉर्थ अमेरिका और यूरोप सहित नॉर्थ अफ्रीका और खाड़ी देशों के कुछ हिस्सों से देखी जा सकेगी।भारत में लाल ग्रह चमकता तो नजर आएगा, लेकिन चांद के पीछे छिपता नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वक्त देश में सुबह होगी। भारतीय समय के अनुसार यह घटना सुबह 10.30…
लगातार 5वीं बार RBI ने ब्याज दरें बढ़ाईं, कार होम और पर्सनल लोन महंगे होंगे
भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने रेपो रेट 5.90% से बढ़कर 6.25% कर दिया। RBI के फैसले के बाद बैंक भी अपनी ब्याज दरें बढ़ा देंगे। अब होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। इससे पहले भी सितंबर में ब्याज दरों को 5.40% से बढ़कर 5.90% किया गया था। लगातार 5वीं बार ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं। 22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था। इसके बाद 6 से 8 जून को हुई मीटिंग…
सीमा विवाद पर मनसे का प्रदर्शन, मुंबई में कर्नाटक की बसों पर कालिख पोती
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद हिंसक होता जा रहा है। नवी मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की बसों पर ब्लैक पेंट स्प्रे कर विरोध किया। वहीं सोलापुर में भी स्थानीय संगठनों ने कर्नाटक की बस पर कर्नाटक CM बोम्मई की फोटो लगाकर ब्लैक पेंट स्प्रे किया। इन घटनाओं के बाद महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने कर्नाटक के लिए बस सेवाएं रोक दी हैं। उधर लोकसभा में NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि पिछले 10 दिनों से महाराष्ट्र में एक मुद्दा चल रहा है। हमारे पड़ोसी…
भारत लगातार दूसरी बार बांग्लादेश में सीरीज हारा , दूसरे वनडे में 5 रन से हारी टीम
वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 5 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने शतक जमाया जबकि महमूदुल्लाह ने 77 रन बनाए। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं। आखिरी के 31 ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने खराब गेंदबाजी की। वे विकेट गिराने में नाकाम रहे।शुरुआती 19 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 69 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम…
दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मारी बाजी
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया। 250 सीटों वाले MCD में आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई। इधर, BJP अभी भी मेयर पद की लड़ाई में है। भाजपा के IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ‘अब दिल्ली का मेयर चुनने की बारी है। यह देखना होगा कि किसका पलड़ा भारी रहता है। अब पार्षद…
शाहरुख-अजय के अंतर के बारे में काजोल बोलीं- अजय की मेहनत दिखती है और SRK की नहीं
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। दूसरी ओर काजोल ने एक्टर अजय देवगन से शादी की है, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि अजय की तुलना में शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी ज्यादा सफल रही है। वहीं हाल ही में एक पॉडकास्ट में काजोल ने अजय देवगन और शाहरुख खान के बीच के अंतर के बारे में बात की है।काजोल ने कहा, ‘इसका जवाब बहुत सिंपल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शाहरुख ने इसके लिए…
बोल्ड फोटोशूट की वजह से विवादों में रही शर्मीला के जन्मदिन पर कुछ खास किस्से, नवाब पटौदी से शादी की शर्त- 3 गेंद, 3 छक्के
शर्मिला टैगोर…नाम उस खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस का है, जो अपने समय से काफी आगे की एक्ट्रेस थीं। उस जमाने में बड़े पर्दे पर बिकिनी पहनी, जब ज्यादातर एक्ट्रेसेस साड़ी में दिखाई देती थीं। आज शर्मिला टैगोर का 78वां जन्मदिन है। उनका फिल्मी करियर हो या पर्सनल लाइफ वो हमेशा सुर्खियों में रही हैं। ठा. रवींद्रनाथ टैगोर के परिवार से ताल्लुक रखने वाली शर्मिला टैगोर ने 13 की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। इन्होंने धर्म बदलकर नवाब पटौदी को अपना हमसफर बनाया और नाम रखा बेगम आएशा सुल्ताना।…
पंजाब के एक गांव से मुंबई आए ठेठ जाट लड़के से बॉलीवुड के ही-मैन बनने तक का धर्मेंद्र का सफर, पढ़िए
धरम, तू तो हीरो बन गया यार…ये डायलॉग फिल्मी नहीं है। ना ही किसी ने धर्मेंद्र से ऐसा कहा। ये लाइन धर्मेंद्र की ही हैं, खुद अपने लिए। पंजाब के एक गांव से मुंबई आए ठेठ जाट लड़के से बॉलीवुड के ही-मैन बनने तक का धर्मेंद्र का सफर है ही कुछ ऐसा, जिस पर कभी-कभी खुद उन्हें भी यकीन नहीं होता है। आज धरम पाजी का 87वां जन्मदिन है। जिंदगी के नौवें दशक में भी वो उतने ही एक्टिव और हैंडसम हैं, जैसा जवानी में होते थे। 300 से ज्यादा…
सीतापुर:नगर निकाय चुनाव में मिश्रिख नैमिषारण्य के मूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा को दिया मांग पत्र
सीतापुर / मिश्रित नैमिषारण्य नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए होने वाले नगर निकाय चुनाव में मिश्रित नैमिषारण्य के मूल कार्यकर्ता को चुनाव हेतु सामिल किए जाने हेतु आज सीतापुर बीजेपी कार्यालय पर भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा को एक पत्र देकर मांग की है l मिश्रित के मंडल अध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नगर की जनता ने बहुत दर्द झेला है । इस लिए कार्यकर्ता हताश और निराश हैं । इसी संदर्भ…
पीलीभीत:लालपुर गांव के खेत में दिखी बाघ की चहलकदमी
पूरनपुर। बाघ की चहल कदमी देखी जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे,शोर शराबा करने पर बाघ गन्ने के खेत में छिप गया।सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ की निगरानी शुरू कर दी है।इन दिनों पूरनपुर क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है।चंदिया हजारा,माधोटांडा,घुंघचाई,उदयकरनपुर के बाद अब क्षेत्र के गांव लालपुर में एक गन्ने के खेत पास बाघ की चहल कदमी देखी गई।रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर बाघ पर पड़ी तो उनमें दहशत फैल गई।दबे पांव लोग…
पीलीभीत:सेल टैक्स टीम ने दूसरे दिन भी मारा छापा
पूरनपुर। सेल टैक्स की टीम ने दूसरे दिन भी पूरनपुर पहुंच कर छापा मारा।सूचना मिलने पर कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके पहले ही भाग गए।सेल टैक्स की टीम को लेकर दुकानदारों में खलबली मची रही।हालांकि व्यापारियों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध जताया है।मंगलवार को सेल टैक्स टीम ने पूरनपुर पहुंच कर दुकानों पर छापा मारा था। टीम ने कई दुकानों पर पहुंचकर दस्तावेज भी चेक किए थे।बुधवार को भी सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर हिम्मत सिंह ने नगर की कई दुकानों पर पहुंचकर फिर छापामारा। बताया…
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न
प्रयागराज जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने यूपीआरएनएसएस, यूपी सिडको, आवास विकास, यूपीपीसीएल, राज्य निर्माण निगम लि0, सेतु निगम, गंगा प्रदूषण, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रक आदि विभागों के द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को उपलब्ध धन के सापेक्ष गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा…
जिलाधिकारी प्रयागराज ने नहरों में कराए गए सफाई के कार्यों का सत्यापन कराए जाने का निर्देश दिया
प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा करते जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता सिंचाई नहर प्रखण्ड से नहर के संचालन की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा निर्देशित किया है कि टेल तक अनिवार्य रूप से पानी पहुंचे। उन्होंने नहरों में सफाई कराये गये कार्यों का सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया है। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंशों के टीकाकरण का कार्य…
