फर्रुखाबाद : तेइस जनवरी दो हजार तेइस दिन सोमवार को कायमगंज विधानसभा के लगभग दर्जन भर जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने तहसील सभागार में पहुँच कर उपजिलाधिकारी महोदय कायमगंज को विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी० सिंह शाक्य के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा|जिसमें जातिगत जनगणना कराने के लिए जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने मांग की |और देश की राष्ट्रीय सम्पत्तियों को निजी क्षेत्र की कम्पनियों व उद्योगपतियों के हाथों कौड़ियों के भाव न बेचे जाने की मांग जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने की|…
Category: देश
लखनऊ: बढ़ सकती हैं स्वामी प्रसाद मौर्या की मुश्किलें , केस दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर
रामचरित मानस को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस मामले को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने सपा नेता पर केस दर्ज कराने के लिए हजरतगंज कोतवाली में दी तहरीर दी है। हिंदू महासभा ने अपनी तहरीर में कहा है कि मौर्य के बयान से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है साथ ही धार्मिक उन्माद फैलान का प्रयास किया गया। सपा नेता के बयान का विरोध करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के…
मानवता पर जब भी खतरा आएगा, भारत उम्मीद होगा : योगी
लखनऊ में 13 से 15 फरवरी के बीच होने वाले G-20 की तैयारियां तेज हो गई है। शनिवार को इसको लेकर लखनऊ, आगरा, वाराणसी और गौतम बुद्धनगर में वॉकाथन का आयोजन किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ इसे हरी झंडी दिखाई। प्रदेश में जी-20 को लेकर अलग-अलग दिन कुल 11 बैठकों का आयोजन होगा।स मौके पर सीएम योगी ने कहा कि ये हम सब के लिए गर्व के पल हैं। भारत को G-20 सम्मेलन का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। इसमें उत्तर प्रदेश के शहरों का भी चयन हुआ है।…
26 जनवरी की परेड का हिस्सा बनेंगे भीख मांगने वाले बच्चे, पढ़िए खबर
यूपी की गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार स्लम एरिया के बच्चे शामिल होंगे। लखनऊ में होने वाले कल्चरल प्रोग्रामों में हिस्सा भी लेंगे। ऐसे 40 से ज्यादा बच्चे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 13 जनवरी से लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। ये गरीब बच्चे चौराहों पर गुब्बारे बेचने और पैसे मांगने का काम करते थे। परेड प्रैक्टिस में इन बच्चों के साथ सेना, पुलिस के जवान और लखनऊ के 10 से ज्यादा स्कूलों के बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। इन बच्चों को 26 जनवरी की परेड में शामिल…
CJI बोले-सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कॉपी जल्द ही दूसरी भाषाओं में भी मिलेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ की सराहना की है। CJI ने कहा था कि जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कॉपी हिंदी समेत देश की अन्य भाषाओं में मिलने लगेंगी। इसे लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह बहुत अच्छा विचार है, जिससे खास तौर पर युवाओं समेत कई लोगों को मदद मिलेगी।शनिवार को मुंबई में काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा (BCMG) के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे CJI ने कोर्ट के फैसलों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए दूसरी भाषाओं में ट्रांसलेट करने के संकेत दिए…
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान : रामचरित मानस बकवास, बैन लगना चाहिए
बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के बाद अब यूपी में समाजवादी पार्टी के MLC स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया है। मौर्य ने रविवार को कहा- कई करोड़ लोग रामचरित मानस को नहीं पढ़ते। यह तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है। सरकार को रामचरित मानस के आपत्तिजनक अंश हटाना चाहिए या इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए।दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत में मौर्य ने आगे कहा- ब्राह्मण भले ही दुराचारी, अनपढ़ या गंवार हो, लेकिन वह ब्राह्मण है। उसको पूजनीय…
24 घंटे में साउथ कोरिया में 16, 624 मामले मिले, ये पिछले 15 हफ्तों में सबसे कम
चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच दक्षिण कोरिया में रविवार को 16,624 नए मामले सामने आए। ये पिछले 15 हफ्तों में सामने आने वाले मामलों की सबसे कम संख्या है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण में कमी आई है। हालांकि लूनर न्यू ईयर के चलते टेस्टिंग भी कम हो रही है। भारत में रविवार (22 जनवरी) को 140 नए मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक,…
फर्रुखाबाद : पत्नी ने अपने पति पर क्या धारदार चाकू से हमला
युवक को पत्नी से चाय बनाने को कहना पड़ा भारी, बनी जान पर आफत गुस्साई पत्नी ने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया लहूलुहान गंभीर रूप से घायल युवक को उसकी मां ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती ग्राम बुढनामऊ निवासी नितिन की करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी शादी,एक बेटी समेत तीन बच्चे है नितिन की मां के अनुसार बच्चों से दूध फैल गया था जिसको लेकर बहू व बेटे में लड़ाई हो रही थी लड़ाई के बाद जब नितिन ने पत्नी से…
विराट कोहली और रोहित शर्मा को दी पूर्व कोच ने रणजी खेलने की सलाह, ताकि स्पिन के खिलाफ बैटिंग सुधरे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 जनवरी से है। वहीं, रणजी ट्रॉफी में अगले राउंड के मुकाबले 23 जनवरी से शुरू हो रहे हैं। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री की ओर से सलाह आई कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को इस वनडे की जगह अपनी-अपनी घरेलू टीमों के लिए रणजी मैच खेलना चाहिए। अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज की प्रैक्टिस के लिए रणजी मैच खेलना अच्छा उपाय…
प्रयागराज-अमरूद के एक पौधे पर तैयार हो सकती है कई प्रजातियां :वीकेसिंह।
प्रयागराज-अमरूद के एक पौधे पर तैयार हो सकती है कई प्रजातियां वीकेसिंह। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुशरूबाग प्रयागराज में उद्यान विभाग एवं संचारी संस्था के सहयोग से आयोजित किए गए अमरुद महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत रविवार को उप निदेशक उद्यान प्रयागराज मंडल प्रयागराज डॉ कृष्ण मोहन चौधरी द्वारा उद्घाटन किया गया उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम हंडिया सार्थक अग्रवाल उपस्थित रहे अमरूद महोत्सव में अमरूद के फल विशेष रूप से लालिमा एप्पल कलर एवं इलाहाबाद सफेदा प्रजातियां दर्शकों का केंद्र रही इसके अलावा अमरूद की तैयार…
गाजीपुर : लगातार एक महीने से चल रहा माता सावित्री बाई फुले नव वर्ष मिलन उत्सव व प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी
सम्यक युवा मंच द्वारा आयोजित माता सावित्री बाई फुले नव वर्ष मिलन उत्सव व प्रबुद्घ जन विचार गोष्ठी (छावनी लाइन बुद्धा हॉस्टल) में हुआ जिसकी अध्यक्षता नागदु सिंह कुशवाहा जी ने किया कार्यक्रम प्रभारी मर्याद कुशवाहा जी,कार्यक्रम व्यवस्थापक हंसराज कुशवाहा जी रहे मुख्यवक्ता सम्यक युवा मंच के संयोज शाक्यवंशी अखिलेश मौर्य जी विशिष्ट अतिथि रुद्रेश कुमार निगम जी संगठन के संरक्षक गंगासागर कुशवाहा जी ,रामदुलार कुशवाहा,रामनवमी कुशवाहा ,राहुल यादव ,कैलाश कुशवाहा, शोभनाथ कुशवाहा ,गोपाल कुशवाहा सुबास कुशवाहा , अवधेश कुशवाहा केदार कुशवाहा ,अजय कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम में…
इटावा: नेताजी के मित्र लक्ष्मी नारायण पूर्व प्रधानाचार्य अब नहीं रहे इस दुनिया में
ब्यूरो रिपोर्टर/ इटावा: ताखा ब्लाक के गांव दौलतपुर निवासी लक्ष्मीनारायण पूर्व प्रधानाचार्य अब इस दुनिया में नहीं रहे मैं आपको बता दूं बचपन के मित्र माननीय नेताजी मुलायम सिंह यादव कक्षा 9 से कक्षा 12 तक साथ साथ जैन इंटर कॉलेज करहल में शिक्षा प्राप्त की नेताजी के काफी करीबी रहे अच्छी मित्रता रही दोनों लोगों में और उनका जन्म सन 19 43 मैं हुआ था और इन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अध्यापक भी रहे और जिला पंचायत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरसई नावर मैं प्रधानाचार्य पद से रिटायर…
क्यों टूटी सलीम-जावेद की जोड़ी, सफलता मिलते ही बढ़ी दूरियां
एक समय पर सलीम-जावेद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा पॉपुलर थी। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों का लेखन किया है। सलीम-जावेद की जोड़ी ने बतौर राइटर सिनेमा को करीब 22 फिल्में दीं। करीब 11 साल काम करने के बाद दोनों की जोड़ी टूट गई। अब जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में इस बात से पर्दा उठाया है कि उनकी और सलीम खान के रास्ते क्यों अलग हो गए।जावेद अख्तर का कहना है कि जब तक वो दोनों स्ट्रगल कर रहे थे तब तक दोनों के बीच…
सेक्स एजुकेशन पर बनी फिल्म ‘छतरीवाली’ ने युवाओं में सेक्स के प्रति परेशानियों को सुलझाया, पढ़ें खबर
सेक्स एजुकेशन और सेक्स समस्या एक ऐसी परेशानी है, जिसके बारे में न तो स्कूलों में ठीक से पढ़ाया जाता है और न ही इसके बारे में कोई बात करना पसंद करता है, जिससे कई बार जानकारी के अभाव में, इससे कई बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। लेकिन बॉलीवुड में छतरीवाली फिल्म इसी टॉपिक को लेकर है। इसके अलावा कई और फिल्में बन चुकी हैं जो इस सेंसिटिव मुद्दे के बारे में खुल कर बात करती हैं। इनमें जनहित में जारी, मेड इन चाइना सहित 7 फिल्में…
शर्मिला- मंसूर थे बॉलीवुड-क्रिकेट के पहले कपल, कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की क्रिकेटर से शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज यानी 23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने जा रही हैं। दोनों पिछले 3 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई महीनों से डेटिंग और वेकेशन के चलते सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि ये क्रिकेटर और एक्ट्रेस की पहली जोड़ी नहीं है। क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता 1968 से जुड़ा था जब अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रहीं शर्मिला टैगोर ने नवाब और टीम इंडिया क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। दो अलग-अलग…
कासगंज : ऑनलाइन मैच में पैसे हार जाने पर बनाई लूट की झूठी कहानी ,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
कासगंज : जिले में ऑनलाइन क्रिकेट मैच में पैसा हार जाने पर लूट की झूठी कहानी गढ़ना युवक को मंहगा पड़ गया.पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन करते हुए युवक के द्वारा रची गयी लूट की झूठी घटना का खुलासा करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है.वहीं युवक के पास से 50 हज़ार रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. दरअसल पूरा मामला कासगंज कोतवाली के ग्राम अर्रूआ का है जहां दिनांक 17 जनवरी 2023 को हरिश्चंद्र पुत्र तिरुमल सिंह भारतीय स्टेट बैंक शाखा कासगंज से ₹95000 निकाल…
मैनपुरी : शिकोहाबाद से मैनपुरी जाने वाली ट्रैन की चपेट में आयी गाय
मैनपुरी । आज सुबह टूंडला से चल कर फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रैन जब टिंडौली स्टेशन से मैनपुरी जंक्शन के लिए जा रही थी। तभी मैनपुरी जंक्शन के पीछे बैजनाथपुर पर अचानक एक गाय ट्रैन के सामने आ गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी । ट्रैन के लोको पायलट ने ट्रैन को रोक कर वहाँ की चौकी में पुलिस वालो को सूचित करने के बाद ट्रैन को मैनपुरी जंक्शन के लिए रवाना किया।
जौनपुर : स्कार्पियो की चपेट में आने से दम्पत्ति की हुई मौत, दो घायल
शाहगंज(जौनपुर) : सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर-भगासा मार्ग पर कटघर गांव में शनिवार की सुबह अनियन्त्रित वाहन की चपेट में आने से वृद्ध दंपती की मौत हो गई जबकि मौके पर मौजूद दो गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रहरीपार निवासी रामनयन गौतम (70) अपनी पत्नी अशरफी देवी (68) के साथ स्थानीय सुइथाकला रिश्तेदारी आये थे। शनिवार सुबह मकान के सामने परिजन के साथ बैठे थे। कथित तौर पर स्कूल वाहन सामने खड़ा था तभी भगासा की तरफ से आ…
प्रयागराज : मौनी अमावस्या स्नान पर्व के पावन अवसर पर सायं 6 बजे तक 2 करोड़ 9 लाख लोगो ने लगाई आस्था की डुबकी
मौनी अमावस्या का पावन स्नान पर्व सकुशल ढंग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगम सहित अन्य स्नान घाटों पर सायं 06ः00 बजे तक 02 करोड़ 09 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगायी। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं, पूजनीय संतो, कल्पवासियों पर हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने देर रात से ही मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित…
औरैया: अस्पताल ले जाते समय प्रसूता ने बच्ची को दिया जन्म एंबुलेंस में गूंजी किलकारी
औरेया ( एरवाकटरा) ब्लाक के अंतर्गत ग्राम हमीरपुर निवासी आरती देवी( 30)पत्नी सर्वेंद्र कुमार के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा रेखा देवी ने टोल फ्री नंबर पर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी दिबियापुर की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या, up- 32- eg – 0 798,तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी से आरती देवी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा की तरफ चलने लगे। रास्ते में आरती देवी को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। पायलट कुलदीप कुमार ने एंबुलेंस को…
