शासन के निर्देशानुसार माह के पहले बुधवार को प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक होना निश्चित है उसी क्रम में आज उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर में विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद ने की। सचिव ने अवगत कराया कि निपुण लक्ष्य भारत मिशन पर चर्चा, अन्यत्र अध्धयनरत चल रहे छात्रों के नाम खारिज करना,लगातार अनुपस्थित चल रहे बच्चों के अभिभावकों से ग्राम भ्रमण करके उनको लाने का प्रयास करना, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन नामांकन…
Category: राज्य
पीलीभीत में लोकसभा सीट पर सपा ले सकती है चौंकाने वाला फैसला, अखिलेश ने दे दिया बड़ा इशारा
छह जुलाई को सपा ने बरेली क्षेत्र के 225 वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी-प्रत्याशी बुलाए थे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लंबी चर्चा हुई। बरेली मंडल में सीटों पर संभावनाएं बताई-सुनी गईं। पार्टी के कुछ नेता बताते हैं कि बैठक के दौरान पीलीभीत सीट को लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष दिलचस्पी दिखाई। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी पीलीभीत सीट पर बड़ा दांव खेलने की जुगत में है। पिछले महीने लखनऊ में हुई बैठक में इसके संकेत दिए जा चुके। पार्टी का…
पीलीभीत में पूरनपुर के युवक की मुजफ्फरनगर में जेसीबी की टक्कर से मौत
पूरनपुर में कस्बे के रहने वाले 20 वर्षीय विकास की मुजफ्फरनगर में जेसीबी की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर उनके घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए मुजफ्फरनगर रवाना हो गए हैं। घटना बुधवार शाम को मुजफ्फरनगर में हुई। विकास मुजफ्फरनगर में शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। बुधवार शाम वह बाइक से खाना खाने होटल जा रहे थे, तभी जेसीबी की टक्कर लगने से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विकास की मौत की सूचना मिलने पर परिवार…
पीलीभीत में दबंगों ने घर में घुसकर महिला को अर्धनग्न कर पीटा, मचा हड़कंप
पीलीभीत में मानवता को शर्मसार करता एक मामला सामने आया है. यहां दबंगों ने घर में घुसकर महिला को अर्धनग्न कर मारपीट की. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना को लोग अभी भूल नहीं पाए हैं कि पीलीभीत में भी मानवता को शर्मसार करता एक मामला सामने आया है. यहां जमीनी विवाद के चलते एक महिला को उसी के घर में घुसकर अर्धनग्न कर मारपीट की गई. इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो…
पीलीभीत में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर फहरेगा तिरंगा
पीलीभीत में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को गांधी सभागार में बैठक हुई। इसमें हर घर तिरंगा और मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। डीएम ने कहा कि प्रातः आठ बजे समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान होगा। 11 अगस्त से ही सरकारी भवनों, चौराहों पर बिजली की झालरों और रंग-बिरंगे बल्बों से सजावट की जाएगी। तहसीलों में एसडीएम स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनंदन करेंगे। सुबह नौ बजे पौधरोपण होगा। डीएफओ सामाजिक वानिकी को…
पीलीभीत में एसपी से शिकायत के बाद न्यूरिया पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पीलीभीत में पुराने मुकदमे में राजीनामा करने से मना करने पर आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा की रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें कहा गया था कि जमीन के विवाद को लेकर उसकी पड़ोसी होरीलाल व लालता प्रसाद से रंजिश चल रही है। दो साल पहले इसे लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें होरीलाल को जेल जाना पड़ा था। वर्तमान…
मैनपुरी में डिलीवरी के दौरान अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल में हुई, महिला की मौत..
मैनपुरी में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान हुई मौत। हॉस्पिटल संचालक महिला के शब को एम्बुलेंस में रखकर मय स्टाफ के हुआ फरार। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जांच के लिए गठित की टीम। जांच के बाद कार्यवाही करने का दिया आश्वासन। मैनपूरी में अवैध हॉस्पिटलमैनपुरी में कुकुरमुत्तों की तरह अवैध हॉस्पिटल क्लिनिक की बाढ़ सी आ गई हो। मैनपुरी शहर की अगर हम बात करे तो गली नुक्कड़ चौराहा पर ये अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल आपको नजर आ जायेंगे। लेकिन मैनपुरी का…
मैनपुरी के मुनीम जी कोल्ड स्टोरेज पर जीएसटी का सर्वे 40 घंटे बाद हुआ समाप्त, वापस लौटे अधिकारी
मैनपुरी में जीएसटी की सेंट्रल टीम का भोगांव रोड स्थित मुनीम जी कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्टरी में चल रहा सर्वे 40 घंटे बाद समाप्त हो गया। सर्वे पूरा करने के बाद रात एक बजे सर्वे टीम के अधिकारी वापस लौट गए। सूत्रों की मानें तो सर्वे टीम के अधिकारी अपने साथ कुछ अभिलेख और दस्तावेज भी ले गए हैं। भोगांव रोड स्थित मुनीम जी कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्टरी में मंगलवार की सुबह 10 बजे सात गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची जीएसटी टीम के सदस्यों ने सर्वे शुरू…
फर्रुखाबाद: पति ही निकला अपनी पत्नी का कातिल
03 अगस्त 2023 को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुतासी में तीन दिन पहले एक महिला का शव एक खेत में पड़ा हुआ मिला था । उस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह एसओजी प्रभारी अमित गंगवार और सर्वलांश टीम प्रभारी जगदीश भाटी के सहयोग से आज मुखबिर की सूचना पर आज कातिल को सीपी इंटरनेशनल कॉलेज मोड़ ग्राम गुतासी के पास से गिरफ्तार कर लिया । और कत्ल करने में प्रयोग किए गए तमंचा व दो नाजायज कारतूस भी बरामद हुए । पूछताछ के दौरान…
कासगंज : तहसील सहावर के गांव बस्तर मऊ में 350मीटर आरसीसी और नाली बनाने के लिए तहसीलदार साहब को ज्ञापन सौंपा
जनपद कासगंज के पटियाली विधान सभा के गांव बस्तर मऊ के लोगों का अक्सर बरसात के समय में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है यह एक दम से बिल्कुल कच्चा रास्ता है इस कच्चे रास्ते पर गांव और उस रास्ते पर जो लोग निकलते है बो सारे कीचड़ में से हो कर निकलते है काफी समय से गांव के लोग प्रयास कर रहे थे गांव में लोग आए और उनकी सुने इस समय बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में अब्दुल हफिज गांधी गांव गांव जा कर लोगों की सुन रहे है…
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जवापुर में प्रेमिका को ले गए परिजन तो फंदे से झूल गया युवक
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमिका को उसके परिजन वापस अपने घर औरेया लेकर चले गए। इससे युवक जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सका। वह दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जवापुर निवासी बहनोई के घर आया। यहां फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह युवक का शव खेत में एक पेड़ पर लटका मिला। युवक किशनी क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के अरसारा खिरिया गांव का है। गांव निवासी पंकज कुमार (18) कस्बा में ही एक साउंड की दुकान…
मैनपुरी में घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता फंदे से झूली
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी एक महिला ने मंगलवार की देर शाम गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जनपद एटा के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर निवासी ज्योती (24) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी विजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद…
मैनपुरी में ओटी में ही लगाए जाएंगे घायलों को निशुल्क टांके, सीएमएस ने जारी किए आदेश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला अस्पताल पहुंचने वाले घायलों को अब टांके लगवाने और टांके कटवाने के लिए अप्रशिक्षित लोगों के पास नहीं जाना होगा। सीएमएस ने बुधवार को ओटी प्रभारी के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अब प्रशिक्षित टेक्नीशियन की टांके लगाने और काटने का कार्य करेंगे। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले घायलों को टांके आदि लगाने का कार्य वार्ड बॉय द्वारा किया जा रहा था। ओटी टेक्नीशियन ओटी में टांके काटने के रुपये मांगते थे। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी प्रकट…
मैनपुरी में जिला समन्वयक ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता
मैनपुरी में परिषदीय स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना का बुधवार को जिला समन्वयक (डीसी) मध्यान्ह भोजन अम्रता सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली वहीं खुद भी बच्चों के भोजन का स्वाद चखा। डीसी एमडीएम बुधवार को घिरोर क्षेत्र के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने घिरोर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नगला कन्हई, प्राथमिक विद्यालय गढिय़ा फैजपुर, प्राथमिक विद्यालय मधन द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मधपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय फैजपुर और कंपोजिट विद्यालय भगवंतपुर में भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीसी…
पीलीभीत में 200 दुकानों को टूटने से बचाने के लिए व्यापारियों ने दिया धरना
बीसलपुर में पीलीभीत हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहीं 200 दुकानों को बचाने के लिए व्यापारियों ने बुधवार को चीनी मिल अतिथि गृह के सामने धरना दिया। व्यापारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने इस मुद्दे पर एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत तक हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने चौड़ीकरण के लिए…
पीलीभीत में शहर के साथ ही पूरनपुर और न्यूरिया में भी बढ़ा बिजली संकट
पीलीभीत में बिजली की आघोषित कटौती से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। कभी फॉल्ट से बिजली गुल हो रही तो कहीं ट्रिपिंग की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। रात के समय कटौती तो आम बात हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हाे रही है। पूरनपुर और न्यूरिया क्षेत्र में भी लगातार बिजली संकट गहरा रहा है। शहर में बिजली कटौती अब गंभीर समस्या बन गई है। विभागीय कर्मचारी रोजाना बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहते हैं, लेकिन फॉल्ट नहीं थम रहे हैं।…
पीलीभीत में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही हालत गंभीर
यूपी के पीलीभीत में तेज रफ्तार ट्रक ने ईको कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बमुश्किल क्षतिग्रस्त कार को काटकर तीनों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक भीषण हादसे में कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। ट्रक से…
पीलीभीत में दहेज न मिला तो विवाहिता को घर से निकाला, तीन तलाक दिया
पूरनपुर में दहेज मेंं दो लाख रुपये और इको वैन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बाद में शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की ओर से पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य मामले में दहेज में दो लाख रुपये और बाइक न मिलने पर विवाहिता को पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। कार्रवाई करने पर तीन तलाक देने की धमकी दी गई। मोहल्ला गनेशगंज निवासी जेबा अमीन ने बताया…
पीलीभीत में शहर में पहुंची पेंशन रथयात्रा, कर्मचारियों ने किया स्वागत
पीलीभीत में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए संयुक्त मंच के आह्वान पर निकाली जा रही पेंशन रथयात्रा बुधवार को पीलीभीत पहुंची। यात्रा का कर्मचारियों ने स्वागत किया। रथयात्रा खमरिया पुल से टाइगर तिराहा होते हुए ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग, लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, नौगवां चौराहा, छतरी चौराहा और गौहनिया चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंची। रथयात्रा के शहर में प्रवेश करने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के समस्त घटकों, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ, एनई रेलवे मजदूर यूनियन संघ, मलेरिया, स्वास्थ्य एवं प्राथमिक शिक्षक…
सतना जिले के महेन्द्र मिश्रा को समाजवादी पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मध्य प्रदेश के सतना जिले से श्री मिश्रा जी की नियुक्ति से समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश में एक नई ऊर्जा का संचार होगा ।श्री मिश्रा जी की नियुक्ति से मध्यप्रदेश सहित सतना जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। बधाई देने वालो का तांता लगा है। श्री महेन्द्र मिश्रा चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की टिकिट के प्रबल दावेदार भी हैं। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र की जनता की पसंद श्री मिश्रा जी हैं। रिपोटर – रावेन्द्र उरमलिया द दस्तक 24
