पीलीभीत में घर में घुसकर की पिटाई

पूरनपुर में गांव शांतिनगर निवासी कुलवंत और उसके ममेरे भाइयों की कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर घर में तोड़फोड़ की। हजारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना शुक्रवार की है। गांव शांतिनगर निवासी कुलवंत ने बताया कि घटना के दिन वह ममेरे भाई सत्यप्रकाश के घर गए थे। सत्यप्रकाश अपनी पैतृक जमीन पर घर बनवा रहे हैं। इसी दौरान गांव भरतपुर लक्ष्मननगर निवासी आलम, मोहम्मद हुसैन, ओमप्रकाश मौर्य, सुशील, आलोक, रंजीत, सोनू, अनिल, प्रमोद, दिनेश,…

पीलीभीत में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग:दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीलीभीत में शुक्रवार देर रात जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस लगातार दोनों ही पक्षों के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। मामला शहर कोतवाली के मियां मजार के पास का है। यहां एक जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार दोपहर में विवाद हुआ था। जिसके बाद एक पक्ष के रियाज नाम के…

बरेली – श्मशान भूमि की आम सभा गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि ट्रस्ट समिति रजिस्टर्ड श्मशान भूमि आफिस पर हुई संपन्न।

शमशान भूमि की आमसभा गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति रजिस्टर्ड, बरेली की एक आम सभा शमशान भूमि ऑफिस पर संपन्न हुई I बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष छंगामल मौर्य जी की और संचालन उपाध्यक्ष प्रवक्ता दिनेश दद्दा एडवोकेट ने किया I इस अवसर पर कैंट विधायक माननीय संजीव अग्रवाल अतिथि के रुप में उपस्थित हुए, जिन्हें इस सभा में शमशान भूमि का संरक्षक भी मनोनीत किया गया I इस अवसर पर समिति के वयोवृद्ध माननीय चरण दास अदलखा जी को भी संरक्षक बनाया गया lइस अवसर पर समिति के महासचिव…

बरेली – सांड ने प्रधानाध्यापक और नगर पंचायत सफाई कर्मचारी को सींग मारकर किया घायल।

फतेहगंज पश्चिमी – सांड ने प्रधानाध्यापक और नगर पंचायत सफाई कर्मचारी के सींग मारकर किया घायल। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में आवारा सांडों के झुंड रोड़ और हर गली में घुमते देखने को मिलेंगे। नगर पंचायत नहीं दे रही कोई ध्यान घट सकती है कोई बड़ी घटना। जानकारी के अनुसार आज सुबह कस्बे के मोहल्ला साहूकारा में नगर पंचायत सफाई कर्मचारी रोड की और नाली की सफाई कर रहा था तभी अचानक सांड ने उस पर हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह मोहल्ला…

प्रयागराज- 25 हजार के इनामी आरोपी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा

मु0अ0सं0-257/2022 धारा-386/323/504/506 भा0द0सं0 थाना नैनी, कमिश्नरेट प्रयागराज में वांछित अभियुक्त मोहम्मद जावेद उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 हिफाजत अली उर्फ फतेह मुहम्मद निवासी जहांगीराबाद गंजिया, थाना नैनी, जनपद प्रयागराज जिस पर पूर्व में रुपये पच्चीस हजार का पुरस्कार घोषित था। जिसे अब बढ़ाकर रुपये पचास हजार कर दिया गया है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 757197r4858

प्रयागराज-28वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक कुश्ती क्लस्टर (महिला/पुरूष) कबड्डी, भारोत्तोलन, बाँक्सिंग, बाँडी बिल्डिंग, आर्म रेसलिंग एवं पावर लिफ्टिंग वर्ष 2023 का आयोजन

28वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक कुश्ती क्लस्टर (महिला/पुरूष) कबड्डी, भारोत्तोलन, बाँक्सिंग, बाँडी बिल्डिंग, आर्म रेसलिंग एवं पावर लिफ्टिंग वर्ष 2023 का आयोजन दिनांक 05.08.2023 से 11.08.2023 तक, रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज मे किया जा रहा है। जिसमें उ0प्र0 पुलिस विभाग के कुल 14 जोन की टीमों (पीएसी पूर्वी जोन, पीएसी मध्य जोन, पीएसी पश्चिमी जोन, गोरखपुर जोन, वाराणसी जोन, प्रयागराज जोन, लखनऊ जोन, कानपुर जोन, आगरा जोन, बरेली जोन, मेरठ जोन, रेडियो जोन, जी0आर0पी जोन, प्रशिक्षण जोन) के 1500(राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय) खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अभिनव त्यागी (आई0पी0एस0)…

हरदोई : नगरीय निकायों मे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा ग्रामीण क्षेत्रों के समान होगीः-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम गावों की भाति ही शहरों मे भी मनाया जायेगा। उन्होंने जनपद के विभिन्न अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और नायकों के नाम की पट्टिकाएं लगाई जाएंगी और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त को सभी कार्यालयों व भवनों, अमृत सरोवरों व अन्य प्रमुख स्थानों पर तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता के…

हरदोई : शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत की सबसे बड़ी विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन

राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद् (एन०सी०ई०आर०टी०) शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् (एन०सी०एस०एम०) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से भावी भारत के लिए डिजिटल उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2023-24 में मेधावियों की खोज हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 11 तक के सभी बोर्डों के विद्यार्थी अपने स्कूल/कालेज के माध्यम से या व्यक्तिगत रुप से वेबसाइट vvm.org.in पर पंजीकरण कर सम्मिलित हो सकते हैं। देश भर के पंजीकृत विद्यार्थी प्रथम स्तर की परीक्षा 29…

हरदोई : एक सप्ताह के अन्दर अवैध अतिक्रमण हटाये

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हरदोई ने अवगत कराया है कि नगर पालिका परिषद हरदोई में नाला एवं नालियों पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटवाये जाने की कार्य योजना तैयार की गयी है एत्तद्वारा समस्त सम्बन्धित से अपेक्षा की जाती है कि वह किया गया अतिक्रमण एक सप्ताह के अन्दर स्वेच्छा से हटा लें, निर्धारित समय के पश्चात नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटवाया जायेगा जिसके हर्जे खर्चे के जिम्मेदार अतिक्रमणकर्ता स्वयं होगें ।

हरदोई : बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगारयुक्त बनाने हेतु दिया जायेगा चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण

उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनूसूचित जाति/जनजाति सबप्लान प्रशिक्षण योजनान्तर्गत 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगारयुक्त बनाने हेतु चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र द्वारा संचालित किया जायेगा। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को वरीयता क्रम से दो सत्रों में प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 90 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। पुरुषों हेतु इलेक्ट्रीशियन/सुरक्षा गार्ड तथा महिलाओं हेतु सिलाई कढ़ाई/मेडिकल नर्सिंग आया का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा, इसमें 1 माह का उद्यमिता…

हरदोई : सदरियापुर विद्यालय में चार्ट वर्क प्रतियोगिता आयोजित की गई।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज में अगस्त माह के प्रथम शनिवार को पूर्व की भांति चार्ट वर्क प्रतियोगिता करवाई गई। चार्ट वर्क प्रतियोगिता में गणित की विभिन्न आकृतियां, पूर्ववर्ती व अनुवर्ती संख्याएं, प्रकाश संश्लेषण से संबंधित रही। भूगोल विषय के अन्तर्गत सौरमंडल के सभी ग्रह, सूर्य, चन्द्रमा, ‌पृथ्वी ,ध्रुव तारा,आदि प्रकरणों का चार्ट वर्क प्रतियोगिता विद्यालय की कर्मठ शिक्षिका प्रियंका श्रीवास्तव के सहयोग से बहुत ही सुंदर ढंग से बनाकर कलर किया गया। सभी समूहों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुतिकरण किया गया।सभी चार्ट कक्षा कक्ष में चस्पा किये…

मैनपुरी दन्नाहार थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में बिजली बोर्ड को छूते ही लगा करंट, जब तक परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, तोड़ दिया दम

जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जिस समय घर में लगा विद्युत बोर्ड को सही करते समय युवक को जोरदार करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 25…

पीलीभीत में बजट मिले हो गए सात माह, काम अब तक शुरू नहीं, जनता झेल रही बिजली संकट

पीलीभीत में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रीवैंप योजना के तहत जर्जर लाइनाें को बदलने और ट्रांसफार्मरों को क्षमता वृद्धि करने का काम होना था। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद 180 करोड़ का बजट भी मिल गया, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से अब तक काम शुरू नहीं हो सका है, जबकि दिसंबर तक काम पूरा किया जाना है। जिस कंपनी को ठेका दिया है, वह अब तक सिर्फ सर्वे ही कर सकी है। पूरा जिला बिजली कटौती और अंधाधुंध फॉल्ट से परेशान है, लेकिन जनप्रतिनिधि भी खामोश…

पीलीभीत में स्कूली छात्रों के दो गुटों में जमकर चले लात-घूसे और चप्पल

स्कूल में किसी बात को लेकर लड़ाई का नतीजा अब सड़क के ऊपर आ गया है. जहां पर एक ही क्लास में पढ़ने वाले 2 स्कूली छात्र बीच सड़क पर ही भिड़ गए और जमकर मारपीट करने लगे. मामला 1 महीने पुरानी दुश्मनी का बताया जा रहा है. दरअसल पीलीभीत के पूरनपुर नगर के एक कालेज के कक्षा 10वीं के छात्रों मे एक माह पूर्व किसी बात को लेकर क्लास में झगड़ा हो गया था. तब से ही दोनों गुटों के छात्रों में विवाद चला आ रहा था. गुरुवार कोचिंग…

पीलीभीत में युवक से शादी के बाद विवाहिता ने वापस ले ली दुष्कर्म की तहरीर

कलीनगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली विवाहिता आखिर आरोपी युवक के साथ चली गई। दिन भर चली पंचायत के बाद युवक के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। गोमती उद्गम स्थल पर दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद विवाहिता ने युवक के खिलाफ दी गई दुष्कर्म की तहरीर वापस ले ली। पूरनपुर क्षेत्र की एक विवाहिता ने बृहस्पतिवार को माधोटांडा थाने पहुंचकर क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। विवाहिता का…

पीलीभीत में जमीन के विवाद में भिड़े दो गुट, पथराव और कई राउंड फायरिंग

पीलीभीत में शहर के नकटादाना चौराहे के पास बाले मियां की मजार के नजदीक जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। एक पक्ष की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। इससे भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। बाले मियां की मजार के पास रहने वाले जावेद ने बताया कि उनका केजीएन कॉलोनी के बॉबी से जमीन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों पक्षाें में इसे…

पीलीभीत में पीलीभीत जिले का आयुर्वेदिक अस्पताल शाहजहांपुर में चल रहा

पूरनपुर में गांव जोगराजपुर का आयुर्वेदिक अस्पताल 35 साल से शाहजहांपुर के गांव बेला में चल रहा है। पीलीभीत जिले की ओर से दी जाने वाली दवाई शाहजहांपुर के लोगों को बांटी जा रही है। इसकी जानकारी पर सांसद वरुण गांधी ने डीएम को पत्र भेजकर अस्पताल को जोगराजपुर से संचालित कराने को कहा है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में 2001 में शाहजहांपुर जिले के 94 गांव शामिल किए गए थे। इनमें गांव जोगराजपुर भी था। जोगराजपुर के नाम से आयुर्वेदिक अस्पताल पहले से शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव बेला…

बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र में जल आपूर्ति विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान।

आंवला – रामनगर ब्लाक क्षेत्र में ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर के प्राथमिक विद्यालय में मास्टर ट्रेलर सतीश चंद्र पांडे जी के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागृत करने हेतु बच्चों में कला प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर मोनू कक्षा 4, दूसरे स्थान पर मीनाक्षी यादव कक्षा 5, तथा तीसरे स्थान पर आकांक्षा कक्षा 4, इसी बीच बच्चों का उत्साह वर्धन नहाने के लिए ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक अजय जी के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। पता उच्च माध्यमिक विद्यालय में…

प्रयागराज-माह अगस्त 2023 मे तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले समस्त पेंशन योजनाओ के लाभ से बंचित व्यक्तियों के चिंहिकरण हेतु कैम्प/शिविर लगाकर शासन के मंशानुरूप नियमानुसार लाभान्वित कराने के आदेश

जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ0 प्रज्ञा पाण्डेय ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों से माह अगस्त, 2023 में तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले तहसील दिवसों में समस्त पेंशन योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों के चिन्हीकरण हेतु कैम्प/शिविर लगाये जाने हेतु समुचित व्यवस्था/आवश्यक कार्यवाही कराने के लिए कहा है, जिससे पेंशन योजनाओं के लाभ से वंचित/छूटे हुये पात्र व्यक्तियों को शासन की मंशानुरूप शत-प्रतिशत पेंशन योजनाओं से नियमानुसार लाभान्वित कराया जा सके। वृद्धावस्था पेंशन/पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन)/दिव्यांगजन भरण-पोषण अनुदान (दिव्यांगजन पेंशन)…

रीवा जिले में कांग्रेस पार्टी के द्वारा मनाया गया जश्न ।

सत्यमेव जयते, सुप्रीम कोर्ट के सामने सभी आरोप धाराशाई हुए। राहुल जी को बधाई। अब लोकसभा में जनता जनार्दन की आवाज बुलंद होगी। आज माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिल्पी प्लाजा रीवा में कांग्रेस जनों द्वारा पटाखे फोड़ कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया । कविता पांडेय महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि ” सदन में शेर अब फिर से दहाड़ेगा “ रिपोटर – राहुल मिश्रा