पीलीभीत में मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लगती हैं सब्जी की दुकानें

बीसलपुर में बारह पत्थर रोड पर नई सब्जी मंडी के कुछ दुकानदार पिछले वर्षों से मुख्य सड़क पर अवैध रूप से दुकानें लगाते चले आ रहे हैं। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। बारह पत्थर रोड पर गोपी टाकीज के पास नई सब्जी मंडी की कुछ दुकानें मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लगती हैं। इससे उधर का आवागमन प्रभावित होता है। आने-जाने वालों को भी काफी परेशानी आती है। राहगीरों की साइकिलें और बाइकें जब इन दुकानदारों की अवैध दुकानों से छू जाती हैं तो वे झगड़ने को…

मैनपुरी में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, मौके पर पहुंचे ननिहाल पक्ष के लोगों ने पिता पर लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक किशोरी का शव मंगलवार की सुबह घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पिता जब घर लौटे तो बेटी का शव देख होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ननिहाल पक्ष के लोगों ने पिता पर आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी करण सिंह की पत्नी की मृत्यु करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी। इसके कुछ समय बाद एक पुत्री की शादी कर दी। वहीं दूसरी पुत्री…

मैनपुरी में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई मासूम की जान, 12 घंटे से फंदे पर लटका था विवाहिता का शव, भूख से बिलख रही थी बेटी

विवाहिता शव फंदे पर लटका था और ससुरालवाले घर के मैन गेट पर ताला डालकर भाग गए थे। थानाध्यक्ष ने तत्काल बालिका को दूध पिलाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। आरती के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलने पर आरती के पिता शिवशरन भी स्वजन के साथ मौके पर पहुंच गए। मैनपुरी के गांव रुस्तमपुर में विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ था। फर्श पर पड़ी छह माह की बेटी भूख से बिलख रही थी। मकान के मेन…

मैनपुरी में बाइक ने मारी टक्कर, मां की गोद से छिटक सड़क पर गिरा मासूम, टूट गई सांसों की डोर, चीख पड़े परिजन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम बाइक की टक्कर लगने के बाद चार माह की मासूम मां की गोद से छूट कर सड़क पर जा गिरी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय मासूम ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। एलाऊ थाना क्षेत्र के कस्बा एलाऊ निवासी सुमित कुमार सोमवार की शाम अपनी चाची पूजा देवी थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बिचपुर ले जा रहा था। पूजा की गोद में चार माह की मासूम पुत्री हर्षिता भी थी।…

मैनपुरी में महिला ने थानाध्यक्ष, सिपाही व दरोगा पर पीटने का लगाया आरोप

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी से मिलकर शिकायती प्रार्थना-पत्र सौपा। इसमें उसने थानाध्यक्ष, सिपाही और एक दरोगा ने उसकी पिटाई की। एसपी ने पीड़िता को जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। बिछवां थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी ईश्वरी देवी ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वर्ष 2019 में ससुर ने गांव में एक जगह उसे दान में दी थी। उस जगह पर दो कमरे पहले से ही बने हैं। कुछ…

हरदोई में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, 122 में से 74 पहुंचे थाने, पुलिस बोली- सभी को अपराध से दूर रहने की नसीहत दी

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के 122 हिस्ट्रीशीटरों को सोमवार को थाने में तलब किया गया। इनमें से 74 हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंचे। सभी को अपराध और अपराधियों से दूर रहने की नसीहत दी गई। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने में थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए थे। 38 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं, जो या तो बुजुर्ग हो चुके हैं या रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। 10 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं। 74 हिस्ट्रीशीटरों ने हाजिरी दर्ज कराई। इन सभी से कहा गया कि अपराध…

हरदोई में बच्चे के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, फिर हाथ बांधकर ब्लेड से काटा

सांडी के थाना क्षेत्र के नवाबगंज तकिया में रहने वाले कक्षा चार के छात्र को पड़ोसी ने गन्ने के खेत में ले जाकर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार करने के बाद उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद ब्लेड से चेहरे, गर्दन और गले पर वार किए। गंभीर हालत में छात्र को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। सांडी कस्बे के नवाबगंज तकिया निवासी फिरोज खां मजदूरी करता है। उसका पुत्र अजीम (13) नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार…

हरदोई में सास बहू को झांसा देकर जेवर से भरा पर्स लेकर भागी

हरदोई। तुम्हारे पोते पर शनि की छाया है। अभी मंत्र पढ़कर छाया दूर कर दूंगा, लेकिन मंत्र तभी कारगर होगा जब कोई धातु हाथ या गले में न हो। यह सुनते ही बच्चे की दादी और मां ने अपने जेवर उतारकर पर्स में रख लिए। पर्स में पहले से ही दो आईफोन रखे हुए थे। इसी बीच अचानक पर्स छीनकर दो युवक मौके से भाग निकले। शहर के सिनेमा चौराहा पर दिन दहाड़े हुई टप्पेबाजी से सनसनी फैल गई। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।…

हरदोई में कोहरे ने थामी वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार

हरदोई में सर्दी के मौसम में पहली बार मंगलवार को जिले में भारी कोहरा पड़ा। कोहरे के कारण स्थानीय स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें विलंब से पहुंची। वहीं परिवहन निगम की बसों को गंतव्य तक पहुंचने में निर्धारित समय से अधिक का समय लगा। इससे यात्री काफी परेशान रहे। स्थानीय स्टेशन पर मंगलवार को जम्मू तवी-कोलकता एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची। गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटा 26 मिनट, अवध-असम एक्सप्रेस तीन घंटा 55 मिनट, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट, गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस 45 मिनट, आनंद विहार…

ग़ाज़ीपुर – बरेंद्र श्री अलगू यादव इण्टर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

बरेंद्र श्री अलगू यादव इण्टर कॉलेज बरेंदा -ग़ाज़ीपुर में हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन! तीन दिन में विद्यालय के स्काउट प्रशिक्षुओं के सर्वागीण विकास हेतु राष्ट्र सेवा, रस्सी गाँठ बाधना सेवा, आपदा प्रबन्धन, राष्ट्र के संकट काल व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तौर तरीके सिखाये गये! शिविर के मुख्य अतिथि श्री हरिओम यादव ( डायट प्रवक्ता) विशिष्ट अतिथि डा अरविंद कुमार यादव ( डी जी एम आयुष्मान भारत ग़ाज़ीपुर) राहुल सिंह (पत्रकार) ने संयुक्त रूप से कैम्प का निरीक्षण कर…

पाकिस्तान इलेक्शन 2024 : पाकिस्तानी चुनाव में ताल ठोकेगी पहली हिंदू महिला, जानें किस पार्टी ने दिया है टिकट, कौन हैं वो ?

पाकिस्तान न्यूज डेस्क !!! पाकिस्तान में पहली बार कोई हिंदू महिला आम चुनाव में हिस्सा ले रही है. हिंदू महिला सविरा प्रकाश ने खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर जिले से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। पाकिस्तानी मीडिया में खबर आई है कि सविरा प्रकाश 8 फरवरी 2024 को होने वाले आम चुनाव में चुनाव लड़ रही हैं. यह पाकिस्तान का 16वां नेशनल असेंबली चुनाव है. सविरा प्रकाश ने पीके-25 सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है. सविएरा किस पार्टी से चुनाव लड़ रही हैंहिंदू समुदाय की महिला सविएरा प्रकाश पाकिस्तान…

12वीं बाद आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में कैसे बनते हैं डॉक्टर, कितनी होती है सैलरी?

भारतीय सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में में फ्रंट पर लड़ने वाली ब्रांच के साथ कई सपोर्टिंग ब्रांच भी हैं. जिनके बिना सेना का काम नहीं चल सकता. इसमें से ही एक मेडिकल ब्रांच है. जिसका काम सेना के जवानों को स्वस्थ रखने और युद्ध के दौरान घायलों का इलाज करना होता है. इसके लिए सेनाएं डॉक्टरों की भर्तियां करती हैं. अगर एक डॉक्टर के रूप में आपका भी सपना भारतीय सेनाओं में सेवा देने का है तो इसके लिए दो तरीके हैं. पहला यह कि 12वीं के बाद नीट…

मैनपुरी में निमोनिया से पीड़ित एक वर्षीय बालिका की मृत्यु

मैनपुरी में सर्दी बढ़ने के साथ ही निमोनिया और सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को निमोनिया से पीड़ित एक वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बीते एक पखवाड़े से लगातार निमोनिया के कारण मरीजों की जान जा रही है। नगर के मोहल्ला बैंक कालोनी निवासी रविंद्र कुमार की एक वर्षीय पुत्री मान्या सर्दी-जुकाम से पीड़ित थी। दो दिन पहले परिजन उसे उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल लाए थे। यहां उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया था। सोमवार की सुबह अचानक फिर से…

मैनपुरी में कोहरा हुआ तो नहीं चलेगी बस, यूपी परिवहन निगम ने दिया यह आदेश

कोहरे में रोडवेज की बसें मार्ग पर नहीं चलेंगी। रोडवेज ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कवायद की है। रास्ते के बस स्टैंड पर ही बस को खड़ा किया जाएगा। रास्ते में बस को खड़ी करने की सूचना चालक और परिचालक को संबंधित डिपो इंचार्ज को देनी होगी। प्रबंध निदेशक के आदेश के बाद आरएम इटावा ने परिक्षेत्र के सभी एआरएम को आदेश का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। सर्दियों की शुरूआत के साथ ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। रात के समय कोहरा छाने लगा है।…

मैनपुरी में माल देने के नाम पर व्यवसायी से 5 लाख की ठगी

मैनपुरी शहर के एक प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी से माल देने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। माल न मिलने के बाद जब नामजद से रुपये मांगे तो गालीगलौज करते हुए धमकाया। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के मदार दरवाजा निवासी मोहम्मद कैफ खान प्रिंटिंग प्रेस का काम करता है। कुछ दिन पहले उसकी दिल्ली की कार्ड वर्ड फर्म के प्रोपराइटर नूर रहमान निवासी जीएफ चितला गेट चावड़ी बाजार दिल्ली से बात हुई थी। 10…

मैनपुरी : नव विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, बहू ने दिखाई चालाकी, रसोई में गई और फिर बचाई खुद की जान

मैनपुरी शहर के नगला रते स्थित ससुराल में एक नव विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की गई। पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरवरी 2022 में हुई थी शादीशहर के आवास विकास कालोनी की रहने वाली संगीता कुमारी ने बताया कि उसकी शादी पांच फरवरी 2022 को भानू प्रताप सिंह निवासी नगला रते के साथ हुई है। शादी के कुछ…

मैनपुरी में जल निगम की जांच में होती रही है फ्लोराइड की अधिकता की पुष्टि

मैनपुरी में ये पहली बार नहीं है जब मैनपुरी के पानी में फ्लोराइड की अधिकता की बात सामने आई है। इससे पूर्व जल निगम द्वारा की जाने वाली नियमित पानी की जांच में भी इसकी पुष्टि हो सकी है। लेकिन इसके निदान के लिए आज तक कोई इंतजाम नहीं किए जा सके। जल निगम द्वारा प्रत्येक वर्ष सरकारी हैंडपंप और सरकारी नलकूप के पानी के नमूने लेकर उनकी जांच की जाती है। इसी जांच में ये पुष्टि हुई थी मैनपुरी के बड़े क्षेत्र में भूगर्भ जल में फ्लोराइड की अधिकता…

मैनपुरी में पुरुष वर्ग में महाराणा प्रताप एकेडमी और महिला में एसएसबी बनी विजेता

मैनपुरी में 72वीं यूपी स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। विजेता डा. एनडी शर्मा ट्राफी पर पुरुष वर्ग में महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ और महिला वर्ग में एसएसबी ने कब्जा किया। पुरुष में यूपी पुलिस और महिला में महाराणा प्रताप एकेडमी ने तीसरे स्थान की ट्राफी हासिल की। पुरुस्कार वितरण जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने किया। सोमवार को क्रिश्चियन मैदान में चल रही 72वीं यूपी स्टेट सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप के फाइनल और तृतीय स्थान के लिए मैच खेले गए। पुरुष वर्ग के…

मैनपुरी में सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवकों को मिलेगा 15.65 लाख का मुआवजा, कोर्ट ने बीमा कंपनी को दिए ये आदेश

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में चार साल पहले कार की टक्कर लगने से घायल हुए दो युवकों को वाहन की बीमा कंपनी 15.65 लाख का मुआवजा देगी। इस धनराशि पर घायलों को ब्याज भी दिया जाएगा। याचिका पर सुनवाई करके मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी/जिला जज इंतखाब आलम ने यह आदेश बीमा कंपनी को दिया है। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छिवकरिया के रहने वाले मुकेश तथा धर्मेश 13 मार्च 2019 की शाम छह बजे जीटी रोड पर तिलियानी मोड़ के पास वाहन का इंतजार कर रहे…

मैनपुरी पहुंची डिंपल यादव, बोलीं-नहीं मिलेगा निमंत्रण तो भी जाएंगे राम मंदिर, सांसदों का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का निमंत्रण अगर नहीं मिलता है तो भी हम जाएंगे। भले ही निर्धारित तिथि के बाद जाएं। आराध्य को राजनीति में नहीं बांधना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नहीं बुलाने की मांग भाजपा की सोच को उजागर करती है। भगवान राम की बात करना ही पर्याप्त नहीं है उनके आदर्श को भी अपने जीवन में उतारना चाहिए। सोमवार की शाम को सांसद डिंपल यादव सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी के आवास…