पीलीभीत में पत्नी की हत्या का मलाल नहीं, गीत गाते गया जेल

जहानाबाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को शनिवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति को घटना का जरा से भी मलाल नहीं था। जेल ले जाते समय आरोपी गाने गुनगुनाता हुआ गया। जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक सरैंदा निवासी हर स्वरूप ने अवैध संबंधों के शक में 30 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी रात-रात…

पीलीभीत में हड़ताल के दौरान चालक पर हमला

पीलीभीत में ट्रक लेकर जा रहे ड्राइवर को रोककर कुछ लोगों ने उस पर लोहे की राॅड से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर चालकों की हड़ताल के दौरान ट्रक चलाने से मना कर रहे थे। सुनगढ़ी पुलिस ने अब छह दिन बाद हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि वह ड्राइवर है। आठ जनवरी की रात साढ़े नौ बजे वह मंडी समिति से अपना ट्रक लोड कर जा रहा था। इस दौरान नगर पंचायत…

पीलीभीत में कोहरे ने रोकी रफ्तार, हाईवे पर रेंगे वाहन, शीतलहर ने भी सताया

पीलीभीत में शनिवार को दिन में धूप खिलने के बाद रविवार को एकदम मौसम पलट गया। सुबह से ही घना कोहरा रहा जो दोपहर 12 बजे तक बना रहा। इससे हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के बाद तेज हवाओं ने मौसम को और सर्द कर दिया। पूरे दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। रविवार को मौसम बिलकुल बदला रहा। सुबह से ही घने कोहरे ने पूरी तरह तराई को चपेट में ले लिया था। कोहरा लगातार बढ़ता गया। इससे हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। दोपहर…

हरदोई में 330 रुपये में करें रोडवेज बस से वृंदावन का सफर

हरदोई में 16 जनवरी से चार धर्म नगरी के लिए शुरू हो रही रोडवेज बस सेवा को लेकर जनपदवासियों में उत्साह है। राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने बस संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरिद्वार, वृंदावन, अयोध्या और मेहंदीपुर बालाजी के लिए बस सेवा शुरू हो रही है। हरदोई से वृंदावन तक का सफर रोडवेज बस 330 रुपये में कराएगी। पिछले कुछ वर्ष में हरदोई से वृंदावन बांके बिहारी का दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। हरदोई से वृंदावन ही…

हरदोई में स्थानांतरण सूची आते ही रिलीविंग के लिए दौड़े शिक्षक

हरदोई में काफी समय से जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों की सूची जारी होते ही शिक्षक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर रिलीविंग व ज्वाइनिंग के लिए दौड़ गए। शिक्षकों ने ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर पहुंच कर रिलीविंग व ज्वाइनिंग ली। जिले के परिषदीय प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण का मौका दिया गया था। जिसके तहत जिले के 223 शिक्षकों की पत्रावली विभाग में जमा की गई थी। पत्रावलियों का मिलान करने के उपरांत 196 शिक्षकों की सूची जारी…

मैनपुरी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक गांव में पांच को तो दूसरे में दो लोगों को नोचा, दहशत में ग्रामीण

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह एक गांव चीत्कार मच गई। यहां एक आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक पांच लोगों पर हमला करके नोचा। वहीं एक अन्य गांव बबीना में भी एक दूसरे आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया। इससे दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बिछवां थाना क्षेत्र के सिमरई गांव की है। गांव निवासी सुघर सिंह की पत्नी पुष्पा देवी शनिवार की सुबह पांच बजे अपने घर पर सो रही थीं कि अचानक उनके ऊपर…

मैनपुरी में मौत बनकर आ रही हार्ट और अस्थमा की बीमारी, छह ने तोड़ा दम, तीन मरीजों की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच हार्ट और अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी अस्थमा के तीन और हार्ट के तीन मरीजों सहित छह मरीजों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव कुरारी निवासी बारेलाल शर्मा को रविवार को हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार…

मैनपुरी में घर से खेत जाने के लिए निकले किसान की हो गई मौत, घरवालों ने जताई शंका, पुलिस कर रही जांच

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की शाम घर से खेत जाने के लिए निकले किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर भागकर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भंत निवासी किसान मकरंद सिंह (50) शुक्रवार की शाम घर से अपने खेत पर पैदल ही जा रहे थे। रास्ते में वह अचेत होकर गिर गए। जब ग्रामीणों ने उन्हें…

पीलीभीत में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत

गजरौला में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ग्रामीण बिजली का बिल जमा करके घर लौट रहा था। धर्मपाल (45) की पत्नी राजेश्वरी देवी ने बताया कि शनिवार को उनके पति सुबह 10 बजे बाइक से बिजली का बिल सही कराने के लिए माधोटांडा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर गए थे। वहां से लौटते वक्त बिनौर गुरुद्वारे के निकट उनकी बाइक गन्ने से भरे ओवरलोड़ ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उनकी…

पीलीभीत में बीसलपुर में निकाली गई जागरूकता यात्रा

बीसलपुर में एकल अभियान के तहत विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जागरूकता यात्रा निकाली। मंडी द्वार से शुरू हुई यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने रास्ते में मिलने वाले लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीरामलाला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सिलसिले में अपने घरों में दिवाली जैसा जश्न मनाने के लिए प्रेरित किया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई यात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से निकलने के बाद यात्रा का रामलीला मैदान में…

पीलीभीत में तीन करोड़ ज्यादा का बनाकर भेज दिया एस्टीमेट

पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग के लिए पिछले माह लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को 26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव में पूरी सड़क को ही खराब दिखा दिया गया। जब जांच हुई तो पता चला कि छह किलोमीटर सड़क पूरी तरह से ठीक है। सामने आया कि करीब तीन करोड़ रुपये ज्यादा का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को अब इस मामले में कोई जवाब देते नहीं बन रहा है। खस्ताहाल हो चुकी पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग को ठीक करने के लिए लोक…

प्रयागराज शनिवार को प्रयागराज पुलिस के आलाधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

संगम नगरी प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों के उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन के लिए पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने आज अनूठी पहल की। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और दूसरे पुलिस अफसरों ने पुलिस लाइंस सभागार में प्रतियोगी छात्रों के साथ संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के जरिए पुलिस अफसरों ने जहां प्रतियोगी छात्रों को सफलता हासिल करने के टिप्स दिए, वहीं उनका मनोबल बढ़ाने का भी काम किया। अफसरों ने प्रतियोगी छात्रों को एकाग्र होकर, बेहतर प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट के जरिए कामयाबी…

फर्रुखाबाद : मेला रामनगरिया का एडीजी जोन ने जिला प्रसाशन के साथ किया

एडीजी जोन ने जिला प्रशासन के साथ मेला श्री राम नगरिया का किया निरीक्षण एडीजी जोन आलोक सिंह, आईजी जोगेंद्र सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर की समीक्षा एडीजी ने मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सही रहे, इसके लिए सीओ ट्रैफिक को खाका तैयार करने के दिए निर्देश मेले में रात में उचित प्रकाश की व्यवस्था हो, साथ ही जनता को जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर लगाए जाए बैनर पोस्टर एडीजी ने कहा की मेले में आने वाले कल्पवासियों की सुरक्षा मुख्य लक्ष्य है, इसके लिए…

इटावा: में खाली कराई गई एक करोड़ की सरकारी जमीन एसडीएम के निर्देश पर

इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में सरकारी चारागाह की 10 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे को जेसीबी की मदद से जमीदोज किया गया शनिवार को एसडीएम जसवंतनगर के निर्देसन जसवंतनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी भूमि जिसकी लगभग कीमत एक करोड रुपए पर अवैध रूप से कब्जे को राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया उप जिलाधिकारी जसवंतनगर श्रीमती दीपशिखा के निदेशन में तहसील प्रशासन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नगला पसी मौजा अलाई में सरकारी भूमि लगभग 10 वीघा को कब्जा से…

पीलीभीत में चरित्र पर शक में पति बना हैवान, कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला, हत्या से गांव में फैली सनसनी

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में युवक ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव घर के आंगन में लगे नल के पास पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ सदर व कोतवाल समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी पति को एक खेत से दबोच लिया। जहानाबाद के इंस्पेक्टर मुकेश…

पीलीभीत में दहेज न मिलने पर कारगिल शहीद की बेटी को पीटकर घर से निकाला

पूरनपुर में दहेज में कार और 24 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर कारगिल शहीद की पुत्री को ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अशोक कॉलोनी निवासी पलविंदर कौर की शादी 13 मार्च, 2023 को रामपुर के जमुनापुर खजुरिया निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 24 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालियों ने पलविंदर कौर के…

रायबरेली : लोडर वा बाइक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई दर्द नाक मौत जी हां रायबरेली में लोडर वा बाइक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई मृतक युवक की पहचान सड़वा निवासी दीपक कुमार बताया जा रहा है वहीं चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वहीं मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपक कुमार निवासी सड़वा किसी काम के सिलसिले में रायबरेली गया हुआ था लौटते समय शाम के करीब छा बजे मुंशी गंज चौकी…

बरेली – रामदूतो ने घर-घर जाकर बांटे पूजित अक्षत और निमंत्रण।

मीरगंज -फतेहगंजपश्चिमी कस्बा में भाजपा और राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अन्य समाजसेवियों और व्यापारियों ने अयोध्या से आये पूजित अक्षत और निमंत्रण बांटे। जानकारी के अनुसार अयोध्या धाम में रामलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि जैसे जैसे नजदीक का रही है। शहर, कस्बा एवं देहात क्षेत्र का वातावरण राम मय होने लगा है। पूजित अक्षत और निमंत्रण बांटने पहुंच रहे राम भक्तों का जगह-जगह लोग गर्म जोशी से स्वागत कर रहे हैं। आज शुक्रवार को राम भक्तों की टोली कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्लों में पहुंची। और वहां…

बरेली – भारत विकास परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई।

भारत विकास परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जी जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आज जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरेली में मनाई गई।इस अवसर पर विवेकानन्द जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् रूहेलखण्ड पूर्वी प्रांत के प्रांतीय महासचिव राहुल यदुवंशी ने बताया कि किसी भी देश का बेहतर विकास उस देश के युवाओं के ऊपर निर्भर करता है।…

बरेली- यशु गुप्ता लगातार दूसरी बार बने भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरौली कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां ।

आंवला – भाजपा ने एक बार फिर भरोसा करते हुए यशु गुप्ता को दोबारा सिरौली का मंडल अध्यक्ष मनोनित किया है । बीती रात अध्यक्षों की उत्तर प्रदेश बृज क्षेत्र के अध्यक्ष दिग्विजय ह शाक्य द्वारा जारी सूची में यशु गुप्ता को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई ।दोबारा मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है । आज पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यशु का फूल मालाओं से लादकर शानदार स्वागत किया । स्वागत करने वालों में समाजसेवी प्रदीप गुप्ता…