पीलीभीत की मंडी समिति की दुकानों के आवंटन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुकानों के आवंटन में घपलेबाजी की आशंका जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव से दुकानों का रिकॉर्ड मांगा था। तीन बार कहने के बाद भी रिकाॅर्ड नहीं दिया गया। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव को अपने कार्यालय में बुलाकर कहा कि अगर तीन दिन के अंदर दुकानों का रिकॉर्ड नहीं भेजा तो मंडी निदेशक को पत्र भेजकर प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। बीते दिनों डीएम के पास शिकायत पहुंची की मंडी समिति…
Category: राज्य
पीलीभीत में नेपाल सीमा के नोमेंस लैंड पर शुरू हुआ संयुक्त सर्वे
पूरनपुर। नेपाल सीमा के नोमेंस लैंड पर अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों पर सीमांकन, चिह्नीकरण के लिए सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे के लिए राजस्व विभाग के अलावा पुलिस, एसएसबी, वन विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है। नेपाल सीमा के नो मेंसलैंड पर पांच किलोमीटर के दायरे में अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां कुछ लोगों ने खेती करने के साथ अतिक्रमण भी किया हुआ है। इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद अब संयुक्त सर्वे कराया जा रहा है। तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी ने बताया कि…
पीलीभीत मे गन्ना विकास समिति के शिकायत पटल का कंप्यूटर खराब
बीसलपुर में सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में बनाए गए शिकायत पटल का कंप्यूटर एक सप्ताह से खराब है। समिति परिसर में नया गन्ना सत्र शुरू होते ही शिकायत पटल स्थापित किया गया था। इस पटल पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई थी। पटल पर आने वाली शिकायतों को कंप्यूटर पर फीड करने के बाद निस्तारण के लिए क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षकों को दी जातीं थी। एक सप्ताह पूर्व इस पटल का कंप्यूटर खराब हो गया। इस वजह से इस पटल पर किसान शिकायतें नहीं दे पा रहे हैं, जिससे…
पीलीभीत में शौक पूरे करने के लिए नाबालिग करते थे चोरी
पीलीभीत में टनकपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े एलएचबी कोच से चोरी के मामले में सोमवार को पकड़े गए पांचों किशोरों ने बताया कि घरेलू स्थिति ठीक न होने के कारण शौक पूरे करने के लिए उन्होंने घटना का अंजाम दिया। उन्हें अब पछतावा है। पांचों आरोपियों का चालान कर आरपीएफ ने उन्हें किशोर सदन भेज दिया है। टनकपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े एलएचबी कोच से चोरी हुए कीमती स्मोक सेंसर, 16 अर्थिंग केबल, सेंसर केबल, एडॉप्टर, कॉपर वायर को पुलिस ने पांच किशोरों से बरामद किया…
पीलीभीत में पप्पू हत्याकांड के आरोपियों की नामजदगी निकली संदिग्ध
बीसलपुर के कोतवाली पुलिस ने 25 अक्तूबर को हुए पप्पू हत्याकांड के आरोपियों की नामजदगी प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाई है। पुलिस ने विवेचना में पाया है कि पप्पू ने अपने देनदारी से बचने और विरोधियों को फंसाने के लिए स्वयं ही अपने को गोली मार ली थी, लेकिन बाद में खून ज्यादा बह जाने से उसकी मौत हो गई। 25 अक्तूबर को मोहल्ला ग्यासपुर निवासी श्रमिक ठेकेदार पप्पू बख्श (35) को देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव चौसरा के पास संदिग्ध हालात में गोली लग गई थी। गोली उसकी बाई…
पीलीभीत में तकनीकी नवाचार से बाघ संरक्षण को मिल रहा नया आयाम, टाइगर रिजर्व की अनूठी पहल
देश में बाघ संरक्षण की दिशा में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इस पहल के तहत मोबाइल एप के माध्यम से बाघों की सुरक्षा में लगे गार्ड और रेंजरों को आपस में जोड़ दिया गया है। इसके माध्यम से 72 से ज्यादा बाघों के कुनबे की हर एक हरकत का पता लगाने के साथ सुरक्षा भी की जा रही है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ के संरक्षण और मानव के साथ उसके बढ़ते टकराव को कम करने के…
पीलीभीत में निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय बिठौर कलां का औचक का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था आवास विकास के अभियंता ने बताया कि निर्माणाधीन कार्यालय की कुल लागत 10.96 करोड़ रुपये है। जिसके सापेक्ष 5.3 करोड़ की लाख धनराशि अवमुक्त की गई है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने दीवारों पर सीलन पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यालय के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को शिफ्ट कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यालय की बाउंड्रीवाल के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।…
बरेली – सिरौली नगर पंचायत में राजस्व टीम ने पहुंचकर सुलझाया रास्ते का विवाद।
सिरौली नगर पंचायत के नई बस्ती के पास काफ़ी दिनों से चल रहे रास्ते के विवाद को राजस्व की टीम ने सुलझाकर रास्ता को सही करवा दिया इस दौरान दोनों पक्षों में हल्की कहा सुनी भी हुई लेकिन उसके बावजूद भी राजस्व विभाग की टीम ने दोनों लोगों की सहमति के बाद रास्ते के विवाद को सुलझाया।सिरौली नगर के मोहल्ला फरजंद नगर में दो पक्षों बब्बू तथा अतेंद्र सिंह के बीच आठ माह से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को नायब तहसीलदार शोभित चौधरी की अगुवाई में…
आई लव यू , मैं शर्मिंदा हूं, सुसाइड नोट में ये बातें लिख प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर फांसी लगाकर दी जान
यूपी के मैनपुरी में प्रेमिका के घर के कमरे में फंदे पर लटके मिले प्रेमी किशोर का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में मौत का हैंगिंग ही आया है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें प्रेमिका को दो लाइन लिखते हुए अंग्रेजी में आई लव यू मैं तुम्हारे घर में पकड़ा गया हूं, शर्मिंदा हूं, मेरे पिता बीमार रहते हैं। बेवर के गांव दिवरनियां में रविवार को प्रेमिका के घर के कमरे में फंदे पर लटके मिले प्रेमी किशोर का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में मौत का…
मैनपुरी में सात पदों के लिए 22 नामांकन जमा किए गए
मैनपुरी। दीवानी में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में सात पदों के लिए 22 नामांकन किए गए हैं। 22 दिसंबर को पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। सोमवार को वरिष्ठजन समिति के अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी के समक्ष वकीलों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए राजीश कुमार यादव, अजय कृष्ण पांडेय, अनिल कुमार शर्मा तथा सचिव पद के लिए पवन मिश्रा और संदीप कुमार त्रिपाठी ने नामांकन जमा किए हैं। उपाध्यक्ष के लिए रमेश कुमार सिंह चौहान, अनिल कुमार शर्मा, सुभाषचंद्र, सुरेंद्र…
मैनपुरी में डीजे पर चल रहा था ‘तुझको ना दूल्हा बनाऊंगी’, फिर कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हन ने तोड़ी शादी, बेरंग लौटी बारात
यूपी के मैनपुरी जिले में दूल्हे का डांस देखकर दूल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। दरअसल, शादी के दौरान जयमाला के कार्यक्रम से पहले दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने लगा। इस दौरान दूल्हे का हाव-भाव कुछ ऐसा रहा कि दूल्हन ने शादी करने से ही मना कर दिया। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बारात में दूल्हे ने डीजे पर ऐसा डांस किया कि उसकी शादी ही टूट गई। डांस करते हुए जब…
पीलीभीत में फुटबाल टीम में सात खिलाड़ियों का चयन
पीलीभीत में गांधी स्टेडियम में सोमवार को फुटबाल का ट्राॅयल मैच खेला गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद सात खिलाड़ियों यश सोनकर, दीपक भट्ट, हरीश, जतिन, अनु कुमार, अभिषेक सोनकर, यशकुमार का चयन किया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार भी मौजूद रहे।
पीलीभीत के जिले को तीन और एंबुलेंस मिलीं
पीलीभीत के जिले को तीन और नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। 108, 102 एबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार रोशन ने बताया कि 102 की छह एंबुलेंस की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। उसकी जगह पर नई एबुलेंस आनी थी। चार दिन पहले एक एबुलेंस आई थी। सोमवार को तीन और नई एंबुलेंस आ गईं हैं। जिले में 102 की 26 व 108 की 23 एबुलेंस हो गईं हैं।
पीलीभीत के कलीनगर तहसील में गरजे किसान, बोले- ग्रामीणों के लिए काल बनता जा रहा पीलीभीत टाइगर रिजर्व
पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर बाघों की लगातार मौजूदगी से बढ़ रही परेशानी को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से सोमवार को तहसील परिसर में धरना दिया गया। पीटीआर के विरोध में नारेबाजी करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अक्षय यादव को सौंपा। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश सह सचिव अफरोज आलम व देवाशीष ने ज्ञापन देकर बताया कि पीलीभीत के जंगल को जल्दबाजी और किसानों की सुरक्षा के उपाय किए बगैर ही टाइगर रिजर्व का दर्जा दे दिया गया। ग्रामीणों…
बिहार-यूपी के ‘यादव’ वोटों के दावेदार सावधान! मध्य प्रदेश में मोदी ने बनाया मोहन यादव को बनाया सीएम
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में सीएम चुनने को लेकर सबको चौंका दिया। रेस में सारे दिग्गज पिछड़ गए। पीएम मोदी ने एमपी के नए सीएम मोहन यादव को बनाया है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने मोहन यादव के जरिए 2024 का एजेंडा सेट किया है। इससे बिहार-यूपी के यादव नेताओं में खलबली मचनी तय है। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। भोपाल में चल रही विधायक दल की बैठक में इस पर मुहर लगी। इसके बाद सबसे पहले शिवराज सिंह चौहान ने गुलदस्ता देकर…
हमेशा के लिए इतिहास बना आर्टिकल 370. सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 5 बड़ी बातें
आर्टिकल 370 को खत्म करने वाले भारत सरकार के फैसले की संवैधानिकता पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया. कोर्ट ने अपने फैसले में अनुच्छेद 370 को हटाने वाले भारत सरकार के कदम को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कहा है कि राष्ट्रपति और संसद के पास 370 पर फैसला लेने का अधिकार है. इस तरह 5 अगस्त 2019 का भारत सरकार का फैसला बना रहेगा. इस फैसले को केंद्र सरकार की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. आइये जानते हैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले…
मैनपुरी : आई लव यू, तुम अपना ख्याल रखना’, सुसाइड नोट लिख युवक ने लगाई फांसी, पड़ोस के घर में मिला शव
यूपी के मैनपुरी जिले में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने फांसी पड़ोस के घर में लगाई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। यूपी के मैनपुरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र का शव उसके पड़ोस के घर में मिला। घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। घर वालों ने लगाया हत्या का आरोपछात्र के घर वालों ने हत्या करके शव को पंख से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची…
मैनपुरी में महिला की झोलाछाप के इंजेक्शन से मौत, दांत का उपचार लेने पहुंची थी, परिजन ने थाने पर किया हंगामा
मैनपुरी जिले के बेवर कस्बा के मोटा रोड स्थित झोलाछाप के यहां दांत का उपचार लेने पहुंची महिला की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिला की मौत के बाद झोलाछाप अपनी दुकान बंद कर भाग गया। जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव साशापुर निवासी पंकज राठौर की 30 वर्षीय पत्नी रानू राठौर को कुछ दिनों से दांतों में दर्द था। रविवार को रानू अपनी…
मैनपुरी में सपा ने शिक्षक सभा के पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
मैनपुरी में समाजवादी शिक्षक सभा के मनोनीत पदाधिकारियों को रविवार को सपा कार्यालय पर मनोनयन पत्र वितरित करते हुए जिम्मेदारियां दी गईं। सपा कार्यालय पर समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष प्रेम सागर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव उमाशंकर यादव, प्रांतीय सचिव इंद्रवीर सिंह यादव, बृजेश वर्मा, उदयवीर सिंह यादव और जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने मनोनयन पत्र वितरित किए।राष्ट्रीय सचिव उमाशंकर ने कहा कि सभी पदाधिकारी मेहनत के साथ शिक्षकों को पार्टी से जोड़ें। गांव-गांव छात्रों की मदद से पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। प्रेमसागर यादव ने कहा…
मैनपुरी में ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार चार लोग घायल
मैनपुरी में सिरसागंज मार्ग पर रविवार की सुबह ट्रैक्टर ने आगे चल रहे टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो सड़क से नीचे उतर कर एक पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। कस्बा करहल निवासी जोगेंद्र सुबह करीब पांच बजे पड़ोस के रहने वाले कमलेंद्र, राजेश व एक रिश्तेदार को टेंपो से शहर छोड़ने आ रहा था। टेंपो जब सिरसागंज रोड पर पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक सहित टेंपो…
