कासगंज के सोरो सुकर क्षेत्र में मार्गशीर्ष मेले में मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया शुभारंभ

बेसिक शिक्षा मंत्री के मुख्य आतिथ्य तथा विधायकों, जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत हवन पूजन आरती के साथ मेला मार्गशीर्ष का हुआ भव्य शुभारंभ।कासगंज: सोरों सूकर क्षेत्र की पावन धरा धाम पर पौराणिक एवं प्राचीन मेला मार्गशीर्ष का विधिवत हवन पूजन व आरती के साथ फीता काटकर भव्य शुभारंभ देर सायं मा0 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा विभाग उ0प्र0 सरकार संदीप सिंह जी के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाध्यक्ष केपी सिंह…

मैनपुरी में अब जल्द ही शिक्षकों के हाथों में होगा टैबलेट

मैनपुरी में शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग में टैबलेट उपलब्ध कराने का कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को बीएसए ने अपने कार्यालय से खंड शिक्षाधिकारियों को टैबलेट बीआरसी के लिए सौंप दिए। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानाध्यापकों को बुलाकर उन्हें टैबलेट जल्द उपलब्ध करा दिए जाएं। परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थितिऔर अन्य शैक्षिक कार्यक्रमों को हाईटेक करने के लिए टैबलेट व्यवस्था शुरू…

पीलीभीत में बाघ ने गाय को मार डाला

पूरनपुर में जंगल से निकले बाघ ने हजारा थाना क्षेत्र में खेत में चर रही गाय को मार डाला। बाघ गाय का शव खींचकर समीप के गन्ने के खेत में ले गया। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। सूचना पर लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर की वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम पहुंची। घटना सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर के समीप की है। गांव निवासी बड़े सिंह की गाय गांव के समीप खेत में चर रही थी। जंगल की ओर से आए बाघ ने गाय पर हमला कर…

पीलीभीत में उफनाई नहर की पटरी कटने से फसल जलमग्न

बिलसंडा में कंपरा रजबहा नहर के उफनाने से उसकी पटरी कट गई। इससे गेहूं, सरसों आदि की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भर जाने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। परेशान किसानों ने अधिकारियों को अवगत कराया है। गांव घुघचहिया के प्रधान पोथीराम ने बताया कि मंगलवार की सुबह कंपरा रजबहा नहर अचानक से ओवरफ्लाे होकर कट गई। इसके बाद नहर का पानी खेतों की ओर जाने लगा। कुछ ही समय में कई एकड़ खेतों की फसल जलमग्न हो गई। किसानों के अनुसार नहर की…

पीलीभीत में ठीक हुई मोटर, पांच मोहल्लों में आज से शुरू होगी जलापूर्ति

नगर पालिका के पंप नंबर दो में पिछले दिनों हाई वोल्टेज से फुंकी मोटर ठीक हो गई है। बुधवार से इससे जुड़े पांच मोहल्लों में पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। इससे पिछले चार दिनाें से पानी का संकट झेल रहे लोगों को खासी राहत मिलेगी। तीन दिन पहले हाई वोल्टेज के कारण शहर के दो पंपों में लगी मोटर फुंक गई थीं। इसमें एक नगर पालिका कार्यालय में लगी है और दूसरी मोहल्ला तखान में। इससे मोहल्ला सिविल लाइन नार्थ, निरंजनकुंज, सुरभि कॉलोनी, छतरी चौराहा, राजाबाग कॉलोनी के अलावा…

दुल्हन की विदाई पर बजा ये गाना, लड़की के साथ हंसने लगे सभी लोग

शादियों का सीजन है तो सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े न जाने कितने वीडियो वायरल हो रहे हैं. कभी डांस करती दुल्हन का तो कभी बुलेट से एंट्री करती दुल्हन का वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. इसी तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर इन दोनों को वायरल हो रहा है. वीडियो में विदाई के समय लड़की रोते हुए नहीं बल्कि ठहाका लगाते हुए दिखाई दे रही है. लड़की की विदाई के समय परिवार के सभी लोग भावुक को जाते हैं. जिस लड़की को पाल…

प्रयागराज-उपकर संग्रहण पोर्टल के उपयोग तथा पोर्टल के संबंध में जागरूकता के उद्देश्य से गोष्ठी का किया गया आयोजन

उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, (नियोजन एवं सेवा शर्त विनियमन) अधिनियम-1996 के अन्तर्गत आवर्त स्थापनों का अधिष्ठान पंजीयन कराने एवं भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम-1996 के अन्तर्गत शत-प्रतिशत उपकर संग्रहण की कार्यवाही कराये जाने तथा उपकर जमा करने की प्रक्रिया ’’ईज आॅफ लिविंग’’ एवं ’’ईज आॅफ डुईंग’’ की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की दिशा में मा0 मंत्री जी श्रम एवं सेवायोजन के कर कमलों द्वारा दिनांक 30.11.2023 को उपकर संग्रहण पोर्टल ( cessupbocw.in )का शुभारम्भ किया गया। उपकर संग्रहण पोर्टल के उपयोग किये जाने…

फर्रुखाबाद: तहसील सदर का लेखपाल संघ का चुनाव हुआ संपन्न सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित

19 दिसंबर 2023 को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा फर्रुखाबाद की उप शाखा तहसील सदर का निर्वाचन चुनाव पर्यवेक्षक आशीष वर्मा तथा चुनाव अधिकारी प्रथम सचिन कुमार एवं चुनाव अधिकारी द्वितीय पवन कुमार की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें निम्न पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुये। महेश्वर सिंह अध्यक्ष, रघुवंश कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रिषभ कुमार, अभय त्रिवेदी मंत्री, अमित राठौर उपमंत्री, अमित प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, विजय कुमार पाल ऑडीटर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अविनाश मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, अशोक अवस्थी, उपेन्द्र यादव, शरद यादव, सुभाषचन्द्र,…

प्रयागराज के चहुँमुखी विकास हेतु नीति आयोग की बैठक सम्पन्न, दिए आवश्यक सुझाव

नीति आयोग की वरिष्ठ सलाहकार श्रीमती अन्ना राॅय की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस के सभागार में जनपद प्रयागराज में चल रही परियोजनाओं, उनकी प्रगति तथा 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य के दृष्टिगत योजनाएं बनाने के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वरिष्ठ सलाहकार नीति आयोग के द्वारा जनपद में 100 प्रतिशत घरों को पाइप से पीने का पानी, शत-प्रतिशत कूड़ा-कचरे के निस्तारण व टैप्ड नालों की स्थिति के सम्बंध में जानकारी ली, जिसपर बताया गया कि सभी नालों को महाकुम्भ-2025 से पूर्व टैप्ड कर लिया…

मैनपुरी : समझौता नहीं होने पर अगली तारीख तय

मैनपुरी : दीवानी स्थित सुलह समझौता केंद्र में सोमवार को दंपती के विवादों की सुनवाई की गई। पहले से सूचीबद्ध 14 मामलों में समझौता नहीं होने पर सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की गई। सुलह समझौता केंद्र में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की गाइड लाइन के तहत सोमवार को दंपती के बीच चल रहे विवाद के 14 मामले सुनवाई के लिए पेश किए गए। मध्यस्थ रीता नैयर ने सूचीबद्ध मामलों में पक्षकारों के बीच समझौता कराने के लिए प्रक्रिया शुरू की। पांच मामलों में किसी पक्ष के नहीं आ…

मैनपुरी : इटावा रूट पर ट्रेन का समय बदलने की मांग

मैनपुरी से इटावा के लिए पैसेंजर ट्रेन तो चली लेकिन यात्रियों को ट्रेन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रेलवे स्टेशन से सुबह 4ः 30 बजे इटावा के लिए संचालित होने वाली ट्रेन आगरा तक जाती है। ट्रेन का समय बदलवाने के लिए कई संगठनों ने ज्ञापन दिए लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई रेलवे द्वारा नहीं की गई है। सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री की पहल पर इटावा के लिए रेलवे लाइन बनवाकर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कराया गया है। सुबह 4ः30 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन से…

मैनपुरी में कैंटर में पीछे से मारी टक्कर, खलासी घायल

करहल : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह डंपर चालक को झपकी आ गई। इसके बाद गाड़ी आगे चल रहे कैंटर से जा टकराई। हादसे में खलासी घायल हो गया। सुबह करीब छह बजे एक डंपर एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह माइल स्टोन 92.200 किमी पर पहुंची। तभी पीछे से आ रही कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर का चालक बाल-बाल बच गया। खलासी राम विलास निवासी सरसई नावर थाना ऊसराहार इटावा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा…

मैनपुरी में एक करोड़ की चोरी का नहीं हुआ खुलासा, पुलिस खाली हाथ

मैनपुरी के गांव रूपपुर में एक पूर्व सैनिक के घर से एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात के खुलासे में कोतवाली पुलिस नाकाम साबित हुई है। दो माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी न पकड़े जाने से परेशान परिवार थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र उर्फ विनोद फौजी के घर में 19 अक्तूबर की रात चोरों ने नकब लगाकर करीब एक करोड़ रुपये की चोरी…

मैनपुरी में शिक्षा मित्रों की समस्या का हो स्थायी समाधान

मैनपुरी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मैनपुरी पहुंचे राज्यमंत्री अनूप प्रधान से मुलाकात की। राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर शिक्षा मित्रों की समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की। राज्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा मित्र पिछले कई सालों से परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। कई प्रदेशों में उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान कर दिया गया है। प्रदेश के शिक्षा मित्र भी बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त और स्नातक हैं। उनके पास 15 से…

मैनपुरी में पिता और पुत्रियों को घर में घुस कर पीटा

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव लालपुर मढ़ैया में नामजद लाेगों ने घर में घुस कर पिता पुत्रियों को लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया। परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव लालपुर मढ़ैया निवासी सतीश चंद्र 15 दिसंबर को घर पर पुत्री आरती और मीना के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी रंजिश मान रहे परिवार के सुरेश चंद्र, संदेश सिंह, हरेंद्र, सुखदेव और सुशीला देवी…

पीलीभीत में निरीक्षण में महिला हेल्पडेस्क रजिस्टर में मिलीं खामियां

पीलीभीत में आईजी डॉ. राकेश सिंह ने सोमवार को थाना माधोटांडा का औचकर निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालग्रह, बैरक, आदि का मुआयना किया गया। आईजी ने थाने का निरीक्षण कर साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव, थाने पर आने वाली समस्याओं के शीघ्र निस्तारित के निर्देश दिए। आईजी ने माधोटांडा थाने में पहले महिला हेल्पडेस्क व रजिस्टर का निरीक्षण किया। इसमें कमियां पाई गईं। सात दिन से अधिक समय से प्रार्थना पत्र लंबित थे, जिनका निस्तारण नहीं किया गया है। जिन्हें जल्द ही निस्तारित…

मैलानी से पीलीभीत के बीच जल्द ट्रेन चलने की जगी आस

मैलानी में मैलानी-पीलीभीत रेलखंड के शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच पूरे सेक्शन में बड़ी लाइन का ट्रैक बिछाया जा चुका है। ट्रैक की मिनी पैकिंग का काम तेजी से चल रहा है। इससे मैलानी से सीधे पीलीभीत तक जल्द ही ट्रेन संचालन की उम्मीद जग गई है। आमान परिवर्तन के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर तीस मई 2018 को मेगा ब्लॉक लिया था। आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद मैलानी-शाहगढ़ के बीच नौ नवंबर से ट्रेन संचालन शुरू हो चुका है। वन विभाग…

पीलीभीत में 55 किसानों ने आंदोलन समाप्ति की नहीं दी सहमति

पूरनपुर में चंदिया हजारा गांव में 23 दिसंबर को निकलने वाली संकल्प यात्रा से पहले वहां चल रहे आंदोलन को खत्म कराने का प्रयास शुरू हो गया है। आंदोलन खत्म करने के लिए आमराय ली गई, जिसमें 55 किसानों ने असहमति जताई है। उनका कहना है कि अबतक पट्टे की जमीन ही नहीं मिली है। परिवार पालना मुश्किल हो रहा है। यही कारण रहा कि गांव में चल रही बेमियादी भूख हड़ताल 99वें दिन सोमवार को भी जारी रही। गांव में सोमवार से शुरू हुए जनमत अभियान में शाम चार…

पीलीभीत में विवाद पर रास्ते में घेरकर दंपती को पीटा, धमकाया

पूरनपुर में दूध लेने डेयरी पर जा रहे मोहल्ला कायस्थान जायसवाल कॉलोनी निवासी अनुपम जायसवाल की रास्ते में पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव को आई उसकी पत्नी स्वीटी को भी पीटा गया। आरोपी ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। घटना 17 दिसंबर की है। अनुपम जायसवाल ने बताया कि घटना के समय घर से डेयरी पर दूध लेने जा रहा था। विवाद पर रास्ते में मोहल्ला निवसी राहुल जायसवाल ने उसे घेर कर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी डंडों से पिटाई शुरू कर…

पीलीभीत में तांत्रिक बोला- गर्भ में लड़की, महिला को मायके में छोड़ आए ससुराली

शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। विवाहिता के दोबारा गर्भवती होने पर ससुराल वालों ने उसे एक तांत्रिक को दिखाया। लड़की होने की बात पता चलने पर विवाहिता से मारपीट की। बाद में उसे मायके छोड़ आए। सुनगढ़ी क्षेत्र की विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव सेंथल निवासी जाबिर के साथ 23 जून, 2022 को हुआ था। ससुराल पक्ष में पति जाबिर, ससुर मकबूल, सास विलकीश, जेठ मोहम्मद आरिफ, देवर मोहम्मद राशिद और ननद…