मैनपुरी में हत्या के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार , घायल पड़े मिले सुनील की मौत का मामला, ईंट और बल्ली से घायल कर मारने का आरोप

मैनपुरी के थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास घायल पड़े मिले युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोप था कि दो सगे भाइयों ने मिलकर के युवक की ईट और लकड़ी की बल्ली से पीट पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद में वह फरार हो गए। फिलहाल पुलिस में दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनसे आला क़त्ल में प्रयोग ईंट और बल्ली का टुकड़ा बरामद कर जेल भेज दिया है। घायल अवस्था में पड़ा मिला…

कौन हैं यूपी कांग्रेस के नए लीडर अजय रॉय ? आइये जानते हैं

यूपी कांग्रेस के नए बॉस अजय राय ने अपने शपथ ग्रहण से पहले शक्ति प्रदर्शन किया। वह गुरुवार को वाराणसी से 100 लग्जरी कारों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे। यहां काशी के पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ उन्हें शपथ दिलाई।शपथ के बाद अजय राय ने कहा, ”योगी-मोदी की दमनकारी सरकार है। जिस ED, CBI और बुलडोजर से डराया जाता है। मैं उस बुलडोजर को भी मोड़ देने का काम करूंगा। हम डरने वाले नहीं। आज 24 तारीख से 2024 फतेह की तैयारी करेंगे। कार्यकर्ताओं के लिए अगर जान की…

बरेली : चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में बांटी गई मिठाई।

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में चंद्रयान – 3 का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर देखने के लिए काफी संख्या में छात्र स्कूल में एकत्र हुए। उन्होंने चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सही सलामत लैंडिंग होने पर भारत माता की जय के जयकारे लगाएं। इस खुशी के मौके पर स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने सभी बच्चों को मिठाई बांटकर कर खुशी का इजहार किया, प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने बताया ‌चंद्रयान -3 मिशन की लाइव कवरेज देखने के लिए स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं व्याकुल…

कासगंज के ब्लॉक गंजडुंडवारा के ग्राम पंचायत अजीजपुर के गांव दमपुरा में बारिश के कहर से पानसिंह का मकान हुआ धाराशाई

जनपद कासगंज के ब्लॉक गंजडुंडवारा के ग्राम पंचायत अजीजपुर के दम पूरा गांव में बारिश के कहर से पानसिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद के मकान का बरामदे का लेंटर टूट कर गिर गया घटना गुरुबार को शाम 7बजे की है जिस समय लोग अपने घरों में थे बारिश होने के कारण लोग अपने घरों में थे अचानक लेंटर का एक हिस्सा टूटकर गिरा उस समय लोग मकान के अंदर थे लोग तुरंत ही बरामदा छोड़ कर कमरे में चले गए बही पास में बैठे पानसिंह का पैर पर काफी चोट आ…

बरेली – अलीगंज स्थानीय बिजली घर पर व्याप्त भारी अव्यवस्थाओं के समाधान की मांग को लेकर तीन दिन से चल रहा धरना प्रदर्शन चीफ इंजीनियर के आश्वासन पर हुआ समाप्त।

अलीगंज बिजली घर पर लगी पुरानी मशीनों तथा आवला अलीगंज के मध्य पुरानी जर्जर हाई टेंशन लाइन बदलवाने सभी 84 गांव को बिना भेदभाव के सरकारी शेड्यूल के हिसाब से बिजली सप्लाई देने की मांग को लेकर ह ठ योगी बाबा विजय देवनाथ के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीण मंगलवार की दोपहर से अली गंज बिजली उप केंद्र पर धरना प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान के लिए चीफ इंजीनियर बरेली को धरना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे इसी बीच बृहस्पतिवार की दोपहर आवला बिजली घर से अलीगंज बिजली…

बरेली – आंवाला थाना क्षेत्र में दो समुदाय के बीच चले ईंट पत्थर एक पक्ष ने थाने में दी तहरीर।

आँवला थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में मामूली बात को लेकर चले ईट पत्थर जिससे लोंगो को गभीर चोट लग गई है। बताया गया कि थाना आँवला के विवेक ,रोशनलाल ,जयपाल, आदि के साथ एक समुदाय के लोगों ने ईट पत्थर लाठी डंडे से हमला कर दिया दुसरे समुदाय ने आरोप लगाया कि बचाने गईं कुसुम देवी, विधा देवी के साथ दवगों ने मारपीट की जिसकी तहरीर पिडित नेत्रपाल पुत्र गोपाल ने गांव के ही नबाब शाह,कल्लू शाह ,अशफाक, उमर आली,मुन्ने हुसैन, रहमान शहा, इमाम शाह, सिद्दीक, अतीक और अन्य…

हरदोई:अमरूद फसल की नीलामी 28 अगस्त को:- राकेश वर्मा

हरदोई: नायब तहसीलदार हरियावां राकेश कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि ग्राम वाजिदपुर परगना गोपामऊ, तहसील सदर में स्थित नवीन परती श्रेणी में दर्ज भूमि पर लगी अमरूद फसल की नीलामी 28 अगस्त 2023 को अपरान्ह 02 बजे तहसील सदर में की जायेगी। श्री वर्मा ने कहा है कि अमरूद फसल लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर तहसील सदर पहुंच कर नीलामी में भाग लेना सुनिश्चित करें।

हरदोई:छात्रवृत्ति हेतु निर्धारित तिथियों मे करे आवेदन:-विनीत कुमार तिवारी

हरदोई : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया है कि शौक्षिक सत्र-2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा-9-10 कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन करने से लेकर वितरण हेतु पूर्व मे जारी समय सारिणी 28 जुलाई 2023 को निरस्त करते हुये अब समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित तिथियों मे पूर्ण की जायेगी। उन्होंने बताया कि 07 अगस्त से 30 सितम्बर 2023 तक विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। 08 अगस्त से 5 अक्टूबर…

हरदोई:मुख्य विकास अधिकारी,हरदोई सौम्या गुरूरानी द्वारा विकास खण्ड शहाबाद का किया औचक निरीक्षण

हरदोई जिला ब्यूरो मुख्य विकास अधिकारी,हरदोई सौम्या गुरूरानी द्वारा विकास खण्ड कार्यालय शहाबाद एवं कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सहाबाद स्थित बिलहरी एवं राजकीय छात्रावास बिलहरी का निरीक्षण किया गया।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ब्लाक परिसर, प्रषासनिक भवन सभागार एवं सभागार का निरीक्षण किया गया तथा ब्लाक परिसर में लक्ष्मी आजीविका स्वयं सहायता समूह,गहोरा द्वारा खाली गयी प्रेरणा कैन्टीन का शुभारम्भ किया गया। ब्लाक परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।प्रषासनिक भवन के निरीक्षण में सहायक विकास अधिकारी,पंचायत कक्ष, स्थापना कक्ष, लेखाकार कक्ष, बी0एम0एम0 कक्ष, आवास पटल एवं मनरेगा सेल का निरीक्षण…

प्रयागराज-जिलाधिकारी ने एअर फोर्स डे अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश,

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में एअर फोर्स डे-2023 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। एअर फोर्स डे-2023 का आयोजन 08 अक्टूबर, 2023 को प्रस्तावित है, जिसमें परेड एअरफोर्स, बमरौली के कमाण्ड सेंटर में तथा संगम तट पर एअर शो का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। एअर फोर्स डे को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी ने एअर फोर्स, सेना एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों से एयर फोर्स डे एवं पूर्व के दिवसों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी…

बरेली – ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित खण्ड विकास अधिकारी रामनगर को सौंपा ज्ञापन।

बरेली/आंवला – ब्लॉक रामनगर के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी रामनगर को सौपा जिसमे निम्न मांगों को पूरा करने की मांग की , ग्राम रोजगार सेवकों को वर्तमान समय में मानदेय 7788 रुपए मिल रहा है , बाकी 2212 रुपए विगत 22 महा से ई पी एफ के यू ए एन के खाते में जमा नही किया गया है , जिससे किसी मनरेगा कर्मियों की मृत्यु हो जाने पर उसके आश्रित को कोई लाभ नहीं मिल पाता , हिमाचल प्रदेश…

प्रयागराज-जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 सितंबर को

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी, बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का किया जाएगा निस्तारण उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 09.09.2023 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय प्रयागराज व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी, बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी…

सीतापुर:युवा पत्रकार का लंबी बीमारी से निधन

सीतापुर: लहरपुर ग्राम अकबरपुर निवासी युवा पत्रकार जगतपाल वर्मा का लंबी बीमारी के चलते लगभग 35 वर्ष की आयु में मंगलवार सुबह उनके निज निवास पर निधन हो गया । आपको बताते चलें कि पत्रकार जगतपाल की किडनी फेल हो जाने के चलते पीजीआई लखनऊ से इलाज जारी था इस जिंदगी मौत की लंबी लड़ाई के बाद अंतत मंगलवार की सुबह जगतपाल वर्मा का निधन हो गया । जगतपाल अपने पीछे अपनी पत्नी समेत तीन बेटियों को छोड़कर चले गए । निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की…

प्रयागराज – जिलाधिकारी ने सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय का किया निरीक्षण

प्रयागराज जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ओपीडी रूम, इमरजेंसी वार्ड, पीडियाट्रिक ओपीडी, पीआईसीयू, पोषण पुर्नवास केन्द्र, न्यू बार्न यूनिट, केएमसी रूम सहित प्राइवेट वार्ड आदि का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त एसी लगवाने एवं केएमसी वार्ड का सुदृढीकरण एवं नवीनीकरण करवाने के लिए प्राचार्य डाॅ0 एस0पी0 सिंह से कहा है। उन्होंने अस्पताल में कार्टून्स, चित्रकारी एवं पेंटिंग बनवाने के लिए भी कहा है, जिससे कि उपचार हेतु आने वाले बच्चों के अंदर…

प्रयागराज – होमगार्ड स्वo समय लाल एवं स्व० शिव प्रसाद मौर्य के आश्रितों को 30 -30 लाख के प्रदान किए गए डेमो चेक

प्रयागराज मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 विधायक बारा डाॅ0 वाचस्पति एवं जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की उपस्थिति में गुरूवार को संगम सभागार में जनपद प्रयागराज के होमगार्डस स्व0 समय लाल एवं स्व0 शिव प्रसाद मौर्य के आश्रितों को एच0डी0एफ0सी0 बैंक द्वारा 30-30 लाख रूपये का डेमो चेक होम गार्डस विभाग एवं एच0डी0एफ0सी0 बैंक के मध्य हुए एम0ओ0यू0 के अंतर्गत प्रदान किया गया। इस अवसर पर मा0 सांसद महोदया ने कहा कि होमगार्ड हर क्षेत्र में अपनी निरंतर सेवा एवं सरकार की व्यस्थाओं में सराहनीय योगदान दे…

फर्रुखाबाद:अब भी घरों में क्यों हो रहे प्रसव, जानने के प्रयास में जुटा स्वास्थ्य विभाग,गृह प्रसव के कारण जानने के लिए सीएचओ, आशा संगिनी व एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद ,24 अगस्त 2023 स्वास्थ्य विभाग लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने एवं जन समुदाय को आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी और एएनएम के माध्यम से संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करता रहता है, फिर भी जनपद में अब भी गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की जान जोखिम में डालकर घरेलू प्रसव कराए जा रहे हैं l गृह प्रसव रोकने और मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम और आशा संगिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद और राजेपुर में उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई…

प्रयागराज – जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एयर फोर्स डे 2023 की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न

प्रयागराज जिलाधिकारी ने एअर फोर्स डे अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में एअर फोर्स डे-2023 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। एअर फोर्स डे-2023 का आयोजन 08 अक्टूबर, 2023 को प्रस्तावित है, जिसमें परेड एअरफोर्स, बमरौली के कमाण्ड सेंटर में तथा संगम तट पर एअर शो का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।…

फर्रुखाबाद:सीएजी रिपोर्ट में केंद्र सरकार द्बारा किये गये घोटालों की जांच कराने के संबंध में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा

फर्रुखाबाद,सीएजी रिपोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण से लेकर आयुष्मान योजना और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किये जा रहे निर्माण में भारी हेराफेरी की खबरें उजागर हुई हैं। इस रिपोर्ट से स्पष्ट है कि देश की जनता के पैसों का खुला भ्रष्टाचार हुआ हैं लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसी प्रकार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात नहीं की जा रही हैं l सीएजी की रिपोर्ट में जिन बिंदुओं को उजागर किया गया है वह निम्नलिखित हैं- द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक् का प्रोजेक्ट 18 करोड रुपए प्रति…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ ग्रस्त जनता को राहत सामग्री बांटी

आज विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी ने तहसील अमृतपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावि​त ग्राम जमापुर पहुॅचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों राहत सामग्री वितरित की। उप जिलाधिकारी अमृतपुर द्वारा बताया गया कि अमृतपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत दिनांक 23.08.2023 को बाढ़ प्रभावित ग्राम ईमादपुर सोमवंशी में 100, ग्राम भूड़िया भेड़ा में 200, अमीराबाद में 225 एवं आज दिनांक 24.08.2023 को ग्राम गौटिया में 127, जमापुर,बदनपुर एवं दण्डीपुर में कुल 473 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

फर्रुखाबाद: भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश संगठन ने पूरे प्रदेश में वोटर चेतना अभियान चलाने का लिया निर्णय

फर्रुखाबाद,आज 24 अगस्त 2023 दिन बृहस्पतिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारी की बैठक जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजना रखी गई।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी ने बताया 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश संगठन ने पूरे प्रदेश में वोटर चेतना अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अभियान के माध्यम से पार्टी के प्रत्येक…