लखनऊ: प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जनरलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई का प्रांतीय अधिवेशन 24 दिसंबर को लखनऊ मुख्यालय पर होगा- गिरीशचन्द्र

लखनऊ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई का 24 व प्रांतीय अधिवेशन 24 दिसंबर को प्रेक्षागह लोक निर्माण विभाग (राजभवन के सामने )लखनऊ मुख्यालय पर 10 बजे से आयोजित किया जाएगा अधिवेशन का उद्घाटन करने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है उपरोक्त अधिवेशन का उद्घाटन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है उपरोक्त आयोजन में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यसभा सांसद एवं सांसद तथा सदस्य विधान…

प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया

लखनऊ में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। घटना काकोरी थाना क्षेत्र के कूड़ा ईट कीकूड़ा ईंटगांव निवासी दीपक शर्मा की शादी ममता शर्मा (21) से फरवरी माह में सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। ममता को प्रसव के लिए मंगलवार दोपहर गांव में ही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात नार्मल…

इटावा: नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में भीषण आग, 200 से 250 लोग प्रभावित

इटावा में बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के जनरल कोच में आग लग गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के तीन कोच में आग लगी थी। फिलहाल, हालात पर काबू पा लिया गया है। ट्रेन नंबर 02570 के जनरल कोचों में आग लगी थी। ट्रेन सरायभूपत स्टेशन पर रुकी थी। जिसके बाद रात 8:18 बजे ट्रेन को बिहार के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां घटना स्थल के लिए रवाना हो गई थी। फिलहाल, कानपुर में तीन कोच को जोड़ा…

बरेली – आजीवन कारावास में पैरोल पर छूटे अपराधी ने मचा रखा है आतंक।

बरेली/आंवला – जनपद बरेली के थाना क्षेत्र बशारतगंज के गांव इस्माईलपुर के एक आजीवन कारावास में पैरोल पर छूटे हुए अपराधी पर आतंक मचा रखा है और ये आरोप उसके सौतेले बेटे ने लगाया है आपको बता दें थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर के रहने वाले सुभाष पुत्र सूरजपाल ने थाना बिशारतगंज में दिये शिकायतीपत्र में बताया है कि उसका सौतेला पिता नरेशपाल उसको व उसकी पत्नी को तरह तरह से प्रताड़ित करता है आरोप है कि बीते दिनांक 12/11/023 को उक्त नरेशपाल ने अपने सौतेले बेटे व गंदी गालियां देते…

प्रयागराज : सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्तीयां ब्लाक स्तर पर, तिथियां हुई निर्धारित।

कंपनी के डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने बताया है कि जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 जौनपुर के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्रावधानो के तहत सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग के साथ किया जाना होगा। विकास खण्ड मुख्यालयो…

मंगलवार को मुंबई में सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का निधन हो गया

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर आज यानी बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा।जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा। सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना…

हरदोई: वाल दिवस के अवसर पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में वाल सेवा दिवस के अवसर पर आम जनमानस को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील सदर के अन्तर्गत ब्लॉक टड़ियावां के ग्राम पंचायत बहर में ग्राम प्रधान अंकित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।जिसमें लीगल एड क्लीनिक दिनेश कुमार द्वारा शिविर में प्रतिभाग कर बच्चों को विधिक जानकारी दी गई।जिन्होंने बताया कि ऐसे बच्चे जिनके माता पिता की मृत्यु 1मार्च 2020 के बाद हुई…

हरदोई : सदरियापुर ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश को लेकर खेत से निकलवा दिया खड़ंजा

बिलग्राम ब्लाक के सदरियापुर ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश को लेकर खेत से निकलवा दिया खड़ंजा श्रीकांत पुत्र स्व ब्रजकिशोर निवासी सदरियापुर ने बताया चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान राम स्वरूप ने मेरे खेत गाटा संख्या 97जो रोड़ के किनारे गांव में है वा नाली को खेत में घुमवा दिया है जिसका पानी खेत में जा रहा है ऐसी हालत में किसान परेशान हो कर कोतवाली बिलग्राम वा सीओ बिलग्राम को प्रार्थनापत्र दे चुका है जिसमे प्रार्थी के बताने के अनुसार अभी तक उसे कोई न्याय नहीं मिला है…

पीलीभीत में किसान की जान लेने के बाद बाघ ने बाइक सवार पर मारा झपट्टा, भागकर बचाई जान, ग्रामीणों में दहशत

पीलीभीत के जमुनिया गांव में बाघ की दहशत कम नहीं हो रही है। किसान की जान लेने के बाद अगले दिन रविवार को बाघ फिर एक किसान पर झपटा। किसान बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद क्षेत्रीय लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। सामाजिक वानिकी के एसडीओ के नेतृत्व में टीम निगरानी के लिए पहुंची थी। माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनिया में कई दिनों से एक बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। गन्ने के खेत में छिपा बाघ छुट्टा पशुओं को मारकर खा रहा…

जौनपुर ; पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश गुप्त का निधन,मौत की ख़बर सुन एक कट्टर समर्थक की भी मौत

शाहगंज : नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश गुप्त की वाराणसी के एक निजी अस्पताल मौत हो गई, उनके निधन की खबर सुनकर काफी पुराने साथी विजय मोदनवाल परेशान हो उठे। कुछ देर बाद ही हृदयघाट से उनकी भी मौत हो गई। सोमवार की सुबह दोनों साथियों की एकसाथ अंतिम यात्रा निकली गई। शव यात्रा में लोगों की भारी भीड़ से नगर में जाम के हालात बन गए। अंतिम यात्रा में बहुतों की आंखे छलक पड़ीं।शाहगंज की राजनीति के बड़े नेताओं में शुमार किए जाने वाले, प्रखर वक्ता,…

मैनपुरी में फौजी को पहले मारी गोली, फिर फावड़े से काट दी गर्दन

मैनपुरी के घिरोर में दिवाली के दूसरे दिन पूर्व फौजी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उसे गोली मारी गई, इसके बाद फावड़े से गर्दन काट दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घिरोर क्षेत्र के शाहंजाहापुर के गांव नगला आशा में पूर्व फौजी रामसनेही आलू के खेत में काम कर रहे था। बताया गया है कि उसी समय उसे गोली मार दी गई। इसके बाद भी हमलावरों का…

दिवाली पर गांव में सजावट देखने निकले छात्र की मौत, तीन लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चठिया सेवाराम में रविवार की रात एक छात्र की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। वह सड़क किनारे बेसुध हालत में मिला था। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घरवालों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। गांव चठिया सेवाराम निवासी सुमेर लाल मौर्य ने बताया कि उनका पुत्र शिवऔतार उर्फ भोलानाथ (18) क्षेत्र के एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। शिवऔतार रविवार को…

पीलीभीत में शादी से इन्कार करने पर युवती के घर जाकर किया हंगामा

पीलीभीत शहर के एक मोहल्ले में किराए पर रह रही निजी अस्पताल में कार्यरत युवती से एक युवक शादी करने की जिद पर अड़ा है। युवती ने शादी करने से मना किया तो युवक उसके घर जा धमका और जमकर हंगामा किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है और सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रहती है।…

पीलीभीत में परिवहन निगम का दावा बना दिखावा, भटकते रहे यात्री

पीलीभीत में परिवहन विभाग की ओर से दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें लगाने का दावा किया गया था, लेकिन यह दिवाली की पूर्व संध्या पर ही हवा हो गया। यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी रोडवेज बसें नहीं मिलीं तो उन्हें अपने घर जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। शुक्रवार से शुरू हुए पांच दिवसीय महापर्व धनतेरस, नर्क चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज अपने परिवार के साथ मनाने के लिए जिले के बाहर नौकरी, कारोबार या अन्य काम से रहने…

पीलीभीत में बाढ़ पाड़ितों ने नहीं मनाई दिवाली, 64वें दिन भी जारी रही भूख हड़ताल

पूरनपुर में शारदा नदी के बाढ़ पीडि़तों ने 64 दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन के बाद भी बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान न होने के विरोध में दिवाली नहीं मनाई। उन्होंने न तो अपने घरों में सजावट की और न ही आतिशबाजी। शारदा नदी के तटवर्ती गांवों में दिवाली पर सन्नाटा पसरा रहा। चंदिया हजारा, राहलनगर, कॉलोनी नंबर छह आदि गांवों में बाढ़ पीड़ितों ने परंपरा के तहत घरों में पुरखों के नाम का सिर्फ एक दीपक जलाया। चेनेलाइजेशन सहित अन्य मांगों को लेकर चल क्रमिक…

1 हजार से ज्यादा पहुंचे अस्पताल, पटाखे से जलकर लखनऊ में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए

दिवाली की आतिशबाजी में कई जल भी गए। पटाखे से जलकर लखनऊ में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। इस दौरान अस्पतालों में डॉक्टर मुस्तैद दिखे और मरीजों की लगातार आमद रही।KGMU के अलावा बलरामपुर, सिविल और लोकबंधु अस्पताल में बर्न इंजरी के अलावा भी कई घायल मरीज अस्पताल पहुंचे। इस दौरान बलरामपुर अस्पताल में एक मरीज हार्ट अटैक का भी मरीज पहुंचा। ट्रॉमा सेंटर पहुंचे 321 मरीजKGMU ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि दिवाली के दिन कुल 321 मरीज अस्पताल पहुंचे।इनमें से 27 बर्न पेशेंट रहे।…

मैनपुरी : वाहन ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

सड़क पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक घायल होकर वहीं गिर गया। एंबुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। घायल के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं। हाथरस में सादाबाद के आगरा रोड स्थित बोहरे के बास रजवाह के समीप राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर वाहन वहां से चला गया। टक्कर से सुधीर पुत्र बृजभूषण निवासी लालपुर, भोगांव, मैनपुरी गंभीर घायल हो गया। पुलिस मौके पर…

प्रयागराज- तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र मांडा के हाटा चौराहे पर उपरौध रजवाहा नहर मे पानी न आने को लेकर धरना प्रदर्शन कर गरजे किसान

तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र मांडा प्रयागराज, थाना क्षेत्र कोरांव प्रयागराज व थाना क्षेत्र लालगंज मिर्जापुर के किसानो ने हाटा चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में इकट्ठा होकर उपरौध रजवाहा नहर में पानी न आने को लेकर दीपावली का बहिष्कार कर अपना आक्रोश दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी प्रयागराज के नाम धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कोरांव को अपना चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि अगर हमारी चार सूत्रीय माँगो को पूरा नहीं किया गया तो आज से 05 दिन बाद सभी उपरोक्त थाना क्षेत्र के हजारो की संख्या…

डायल-112 की लड़कियों ने अखिलेश-डिंपल संग दीपावली मनाई

लखनऊ के ईको गार्डन में यूपी-112 की लड़कियों ने बिना मांग पूरे हुए धरना सातवें दिन समाप्त कर दिया। इसके बाद सभी लड़कियां अखिलेश यादव के आवास पर पहुंची। वहां दिये जलाकर सपा प्रमुख और उनकी पत्नी संग दीपावली मनाई। अखिलेश यादव ने कहा कि संवेदना समाजवादी मूल्यों की भावनात्मक कोख होती है।सूत्रों के मुताबिक, धरना अखिलेश यादव के फोन पर लड़कियों के हक की लड़ाई में हमेशा साथ देने के बात कहने पर समाप्त हुआ। वही, देर रात सभी लड़कियों को पुलिस ने सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। इससे पहले…

मैनपुरी :-कोतवाली भोगॉव में  समाधान दिवस पर शिकायतों में आई कमी , कोतवाली प्रभारी ने की सुनवाई ।

मैनपुरी:- दिवाली के त्योहार पर  समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली भोगांव में किया गया ।  जिसमें कोतवाली प्रभारी हरबेद्र कुमार मिश्रा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना । समाधान दिवस पर कुल पांच प्रार्थना पत्र आए जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे । जिनके  निराकरण के लिए कोतवाली  प्रभारी हरबेद्र कुमार मिश्रा ने संबंधित लेखपालों को निर्देशित किया ।  दिवाली के त्यौहार के कारण  समाधान दिवस पर फरियादियों की संख्या में भारी कमी आई ।राजस्व विभाग के अतिरिक्त कोई अन्य शिकायती पत्र समाधान दिवस पर नहीं आया ।