फर्रुखाबाद: संम्पूर्ण समाधान दिवस में 82 शिकायतें,05 मौके पर व तय समय के अंदर निस्तारित करने के जिलाधिकारी ने दिए आदेश

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह  की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 82 शिकायतें प्राप्त हुई,जिनमे से राजस्व विभाग की 21 ,पुलिस की 15, विकास विभाग की 17 विद्युत विभाग की 05 चकबंदी 14 व  अन्य विभागों की 10 शिकायतों प्राप्त हुई जिनमे से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया     जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के…

कन्नौज: डीएपी खाद ना मिल पाने से किसान परेशान

कन्नौज। सहकारी समिति मे किसानों को चार महिनो मे मात्र तीन सौ वोरी डीएपी खाद मिली। दो महिनो से नही है समिति पर डीएपी खाद से किसान परेशान दिखाई दे रहा है। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति खडिनी मे करीब दो महिने से नही है डीएपी खाद । वही चार महिने में समिति को मात्र 300 वोरी मिली डीएपी खाद। किसान इस समय खेतों में रवि की फसल सरसों आलू गेहूं की बुवाई के लिए हजारों बीघा खेतों की वुवाई शुरू हो चुकी है। लेकिन डीएपी खाद न मिलने से…

कन्नौज: घर से युवक बीती शाम अचानक हुआ लापता

कन्नौज। घर से अचानक युवक बीती शाम लापता हो गया । परिजनो ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। जांच में जुटी पुलिस। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव निवासी रामू पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता उम्र 18 वर्ष जो कि बीती शाम बिना बताए घर से कहीं चला गया । परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद खोजबीन की गई । लेकिन कहीं पता नहीं चला । इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने बताया कि गुमसुरी दर्ज कर ली गई…

कन्नौज: भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज , बहनों ने तिलक कर दीर्घायु की कामना की

कन्नौज। भाई बहिन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाईदूज का पर्व रविवार को इत्रनगरी सहित पूरे जनपद में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर कुमकुम का तिलक कर उनके दीर्घायु की कामनाएं की तो वहीं भाइयों ने उपहार भेंट कर बहनों के सुख-दुख में सदैव भागीदार रहने तथा जीवन भर रक्षा करने का वचन दिया। दीपावली के दो दिन बाद रविवार को भाईदूज पर्व के उपलक्ष्य में दिन भर घरों में उत्सव का माहौल रहा। सुबह से ही महिलाएं व युवतियां नव-वस्त्राभूषणों से श्रृंगारित होकर…

कन्नौज: कन्नौज के पाल चौराहे के निकट तिर्वा रोड पर लोडर में लगी आग धू धू कर जला

कन्नौज। कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा के निकट तिर्वा रोड पर खड़े लोडर में अचानक आग लग गई। जब तक चालक कुछ समझ पता तब तक पूरी गाड़ी में धुआं ही धुआं उठने लगा और देखते ही देखते धू धू कर जलने लगी। घटना को देख राहगीरों का ताता लग गया।घटना की जानकारी मिलते ही पाल चौराह की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।सिपाही सचिन पाल ने यातायात व्यवस्था सुचारू रूप चालू कराया हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ला निवासी छोटे कुरैशी का लीडर लेकर ड्राइवर शहजाद तिर्वा…

कन्नौज: शांति भंग में पांच गिरफ्तार

कन्नौज। बिशुनगढ़ कस्बा के मोहल्ला चुन्नीगंज चौराहे पर स्थित दुकान खाली करने को लेकर दो पझो में गाली गलौज तथा मारपीट होने लगी। जिसके सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रथम पक्ष राम शंकर पुत्र श्याम लाल , शिवम पुत्र राम शंकर , सोनू पुत्र राम शंकर दूसरे पक्ष से नाम कुमार उर्फ कोच्चि ध्रुव सिंह पुत्र जसराम निवासी सेमलपुर को दुकान खाली न करने को लेकर विवाद होने लगा। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में कार्रवाई की। कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

प्रयागराज : जनपद में अवस्थित 256-फूलपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2024 हेतु मतदान तिथि में संशोधन किया गया

अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में अवस्थित 256-फूलपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2024 हेतु मतदान तिथि में संशोधन किया गया है। संशोधित तिथि के अनुसार अब मतदान दिनांक 13.11.2024 (बुधवार) के स्थान पर दिनांक 20.11.2024 (बुधवार) को सम्पन्न होगा। मतगणना दिनांक 23.11.2024 को एवं निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि दिनांक 25.11.2024 यथावत् रहेगी। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के दुष्टिगत प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के विभिन्न कार्यों में से कुछ कार्यों का निरीक्षण मंडलायुक्त ने किया।

प्रयागराज-महाकुंभ 2025 के दुष्टिगत प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के विभिन्न कार्यों में से कुछ कार्यों का निरीक्षण आज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। उन्होंने सर्वप्रथम आई ई आर टी (तेलियर गंज) से अपट्रान चौराहे, गोविंद पुरी से सलोरी, सदियाबाद रोड पर कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगह सिविल वर्क्स में गुणवत्ता में कमी पाई गई। कई जगह जीएसबी कॉम्पैक्शन, ईंटों की चुनाई तथा प्रयोग किये…

बदल गई उपचुनावों की तारीख तो ! जानें यूपी, केरल और पंजाब में बदलाव पर क्या बोला चुनाव आयोग

केंद्रीय चुनाव आयोग ने 14 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया है. इनमें नौ विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश से तो चार पंजाब और एक केरल से है. चुनाव आयोग के मुताबिक इन 14 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को ही होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक उनको राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियों की ओर से मांग की गई थी कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया जाए क्योंकि…

उपचुनाव के तारीख में बदलाव पर संसद डिंपल यादव ने करहल विधानसभा के ग्राम रठेरा में भाजपा पर साधा निशाना ?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन खत्म हो चुका है. नामांकन खत्म होने के बाद अब चुनाव प्रचार के साथ सियासी बयानबाजी तेज होते जा रही है. इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. मैनपुरी की विधान सभा करहल के ग्राम रठेरा में मैनपुरी की संसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख में हुए बदलाव को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा की बीजेपी…

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव की तारीख में बदलाव, अब 13 नहीं 20 नवंबर को होगी वोटिंग ?

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, विभिन्न त्योहारों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आरएलडी और अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को कराए जाएंगे। यूपी में गाजियाबाद, मीरपुर, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसमऊ, फूलपुर, कटेहरी, मझावां सीटों पर मतदान होगा। रिपोर्टर – अर्पित यादव

पीलीभीत में बिजली कटौती से परेशान रहे लोग

शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती की समस्या सामने आई। जानकारी के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाॅल्ट दुरुस्त कराकर आपूर्ति को बहाल कराया। रविवार को नई बस्ती कार्यालय, बल्लभनगर कॉलोनी, एकता नगर, दूधिया मंदिर रोड, राजीव कॉलोनी, आवास विकास समेत कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही। अधिकतर स्थानों पर फाॅल्ट के कारण दिक्कत आई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर कटौती हुई। फाॅल्ट की दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति को बहाल करा दिया गया।

पीलीभीत में चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों पर मकान मालिक ने चलाई गोलियां ?

घर में चोरी करने के इरादे से घुसे बदमाशाें पर मकान मालिक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चलाईं। इसमें दो बदमाश घायल हो गए। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। सूचना पर कुछ देर बाद ही एएसपी, सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बदमाशों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। घटना शनिवार रात करीब दो बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलशेर खां में हुई। मोहल्ले के रहने वाले महेश पटेल ने बताया…

पीलीभीत में शिकायत के बाद माना प्रेमी, निकाह के लिए हुआ राजी

पुलिस से शिकायत करने पर अंतत: प्रेमी शादी के लिए राजी हो गया, जिस पर लड़की के परिवार वालों ने भी पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद प्रेमिका से उसका निकाह हो गया। प्रेम प्रसंग का मामला सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती का एक युवक से छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने निकाह का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। दोनों में अक्सर मोबाइल पर बात होती थी और मिलना जुलना भी होता था। शनिवार युवती…

मैनपुरी में कार को लेकर हुआ विवाद ?

मैनपुरी के कोतवाली इलाके के मोहल्ला यदुवंश नगर में कार निकालने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी रवि शर्मा (45) का भतीजा कृष्णा सुबह गाड़ी निकाल रहा था। रास्ते में खड़ी पड़ोसी लव यादव की कार को हटाने के लिए कहा तो उसने गलियां देते हुए पिटाई कर दी। उक्त विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोग…

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- वोट के लिए जिहादियों का समर्थन करती है सपा

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान जुड़ेंगे…कटेंगे पर सियासी खींचतान तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान बंटोगे तो कटोगे को इतिहास का सबसे खराब नारा करार दिया था। इसके जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा वोट के लिए जेहादियों का समर्थन करती है। बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सभी प्रमुख पार्टियों के नेता इस मुद्दे पर बयानबाजी कर चुके हैं। प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 9 दिन ही बचे हैं। इस दौरान जनता की…

रायबरेली: रिटायर्ड फौजी को थर्ड डिग्री से फैला आक्रोश, पुलिस को दी चेतावनी, कार्रवाई की मांग

रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोरवारा चौकी में बीती रात पूर्व फौजी को पुलिस ने जमकर पीटा। पिटाई व थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में सवर्ण आर्मी संगठन के जिला अध्यक्ष ने पुलिस को चेतावनी दी है कि इस मामले में जल्द ही पुलिस के अधिकारी निष्पक्ष रूप से जांच करवाकर पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं तो बड़ा आंदोलन जिले में किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि मुझे जानकारी मिली है कि पटाखा खरीदारी के दौरान फौजी के बेटे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट…

जौनपुर/सुथईकला: सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती, सांसद राम शिरोमणि वर्मा व बाबूसिंह कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को किया संबोधित

जौनपुर-जिले के सुईथाकला विकास क्षेत्र के रूधौली गांव में स्थित समला देवी इण्टर कालेज प्रांगण में लौह पुरुष,भारत रत्न,आधुनिक भारत के निर्माता, अखंड भारत के शिल्पकार, एकता के प्रति मूर्ति,भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती का आयोजन सरदार पटेल जयन्ती आयोजन समिति के द्वारा किया गया|कार्य क्रम का प्रारम्भ करने से पहले सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया|इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणी वर्मा व जौनपुर सदर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मौजूद रहे| कार्यक्रम को सम्बोधित…

जालौन : एक युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली

जालौन जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली फांसी पर युवक को लटकता देखा तो परिजन दंग रह गए वहीं परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टरों ने देखा और युवक को मृत्य घोषित कर दिया मृत्यु की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लिए और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है,मामला…

पीलीभीत :- विधानसभा बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने गौशाला में किया गोवर्धन पूजन

पीलीभीत में भक्ति भाव से गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद और जिलाधिकारी संजय कुमार अधिकारियों के साथ गौशाला पहुंचे। और भगवान गोवर्धन व गौमाता का पूजन किया । इसके बाद सभी ने गौशाला की गायों को गुड और फल खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी को प्रकृति, पर्यावरण और गोवंश के संवर्धन के प्रतीक गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।’ पीलीभीत में शनिवार को अलग-अलग जगह धूमधाम से गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पीलीभीत जिलाधिकारी संजय कुमार और…