कन्नौज ; सुदामा की दीन दशा सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु

जलालाबाद क्षेत्र में स्थित ग्राम मतौली में धर्मेन्द्र मिश्रा और शीलू मिश्रा के यहां चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा के आज विश्राम दिवस की कथा में सुदामा की दीन दशा और कृष्ण सुदामा की अनुपम मित्रता तथा सुदामा की कृष्ण के प्रति भक्ति का मार्मिक चित्रण किया गया। कथा चित्रण में व्यास जी ने बताया कि अपनी दीन दशा और निर्धनता से परेशान होकर उनसे उनकी पत्नी सुशीला ने बड़ी मशक्कत के बाद सुदामा जी को कृष्ण जी के पास जाने के लिए मनाया। द्वारिका पुरी जाते हुऐ…

मैनपुरी में वापस पति को मिली पत्नी तो पता चला…एक बच्चे की मां, दूसरा गर्भ में

मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र का ये मामला है। यहां दो साल पहले एक विवाहिता लापता हो गई। पति ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं लग सका। वो उसके वापस आने का इंतजार करने लगा। पुलिस से लगातार लापता पत्नी के बारे में जानकारी भी करता रहा। इस बीच उसने शादी तक नहीं की। वहीं बुधवार को पुलिस ने लापता पत्नी को खोज निकाला। पति थाने पहुंचा तो उसकी गोद में बच्चा देखकर हैरान रह गया। इतना ही नहीं वो गर्भवती भी है। मामले में…

कन्नौज : चाचा नेहरू के जन्मदिवस के साथ मनाया बाल दिवस बच्चों को किए उपहार वितरण

गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मकरंद नगर में जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न एवं स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का 135 व जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मौके पर गोमती देवी प्राथमिक पाठशाला मकरंद नगर कन्नौज में बच्चों के बीच जाकर कॉपी पेन पुरस्कार के रूप में वितरण किया। जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने स्वर्गीय पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद कर बताया की…

कन्नौज : रिश्तेदारी में जाते समय सड़क दुर्घटना , उपचार के दौरान मौत ?

खडिनी चौकी क्षेत्र के गांव गुवरिया निवासी सुमित कुमार उम्र 23 वर्ष अपने ही भाई भानू के साथ अपनी बुआ रेशमा निवासी चितायन जिला मैनपुरी के यहां भात लेकर गांव से जा रहा था। तभी जैसे ही बाइक सवार गांव समाइन कटरा के पास पहुचे तभी बाइक मे अज्ञात वहान की टक्कर से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें निकल रहे राहगीरों ने व पुलिस की मदद से सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर सुमित की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर ने आगरा के…

कन्नौज : स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लगाया कैंप

जनपद कन्नौज के ग्राम सतवारी में बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी जलालाबाद के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाया । जिसमें काफी भीड़ एकत्रित हो गई । लगभग 90 लोगों का कैंप में चेकअप किया गया। जिसमे लगभग 50 लोग बुखार से पीड़ित थे । इन लोगों का डेंगू ,मलेरिया,टाइफाइड आदि बीमारियों का चेकअप किया गया। जिसमे सभी लोग नेगेटिव पाए गए ।चिकित्साधिकारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैंप लगवाकर मरीजों परीक्षण किया गया। जिसमे सभी मरीजों दवा…

कन्नौज : कृष्ण सुदामा की मित्रता सुदामा चरित्र का सुनाया प्रसंग

हसेरन कस्बा के बिधूना मार्ग स्थित नगर पुल के पास देवकुटी आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस में कृष्ण विवाह के साथ सुदामा चरित्र की कथा का मनमोहक वर्णन किया। कथावाचक आचार्य श्यामा प्रसाद द्विवेदी ने कृष्ण के 16108 विवाह की कथा का प्रसंग सुनाया। कथा की विश्राम दिवस सुदामा चरित की कथा का मनमोहक कथा का वर्णन किया। कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई। बचपन के ही मित्र रहे कृष्ण और सुदामा। सुदामा जी अपने मित्र कृष्ण से मिलने द्वारकापुरी पहुंचे। उनकी दशा…

कन्नौज : यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कर रही जागरूक ?

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉक्टर प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में प्रभारी यातायात आफाक खां द्वारा अपनी टीम के साथ रोडवेज बस स्टैंड के आसपास वाहनों में यातायात नियम से संबंधित स्टीकर/पंपलेट चस्पा करवाए। वहीं लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज में छात्रों को यातायात नियम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रभारी द्वारा बताया गया कि यातायात माह में विशेष यातायात जागरूकता के साथ अभियान चलाए जाते हैं। और यातायात नियमों से संबंधित प्रचार प्रसार कराया…

कन्नौज : राष्ट्रीय एकता सम्मान से सम्मानित हुए कवि विकास कुशवाहा ?

ऋषिनगर मियागंज में रहने वाले युवा कवि विकास कुशवाहा एडवोकेट को भोपाल (मध्य प्रदेश )में हिन्दी भवन में विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता समारोह में राष्ट्रीय एकता सम्मान “नेशनल यूनिटी एवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया है। बिगत 10 नवंबर को भोपाल के हिन्दी भवन के महादेवी वर्मा सभागार में आयोजित राष्ट्रीय एकता समारोह 2024 कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान “विश्व हिन्दी रचनाकार मंच (पंजिकृत न्यास)” के द्वारा प्रदान किया गया । राष्ट्रभाषा हिन्दी,देश प्रेम एवम् देश की राष्ट्रीय एकता – अखंडता के प्रचार – प्रसार हेतु…

कासगंज :मुगल कालीन मेला ककोड़ा का विधि विधानपूर्वक फीता काट कर किया उद्घाटन

मुगलकालीन से लगातार लगता आ रहा मेला ककोड़ा के शुभ अवसर पर फीता काटकर शुभारंभ कर दिया फीता काटने वाली मेधा रूपम ने और उनके साथी एसपी अर्पण रजत विद फोर्स के वहां पर मौजूद रही जिलाधिकारी ने मेला का औपचारिक निरीक्षण भी किया इसके बाद उन्होंने हवन में सामग्री आरएसपी अर्पण रजत के साथ पंडित कालीचरण द्वारा मंत्रो का जाप के साथ-साथ गंगा मैया में दूध के धार भी चढ़ाई उसके बाद एसपी अर्पण रजत ने भी दूध चढ़ाया और कई लोगों ने पर चढ़कर हिस्सा लिया एसपी अर्पण…

कासगंज :जनपद के उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय में मनाई गई बालदिवस और पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस

जनपद के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आज बाल दिवस पर पंडित जवाहर लाल नेहरू को किया याद इसी क्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय कादरगंज पुख्ता के प्रधाना अध्यापक जयलाल सिंह ने बच्चों को बाल दिवस के संबंध में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया की आज के दिन उनका जन्म हुआ हमे उनके सिद्धांतो पर चलना चाहिए पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से अधिक प्यार करते थे इसलिए उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप…

जिला महोबा का शिवतांडव पारक बना आकर्षण का केंद्र, सैकड़ों शैलानी लेते हैं बिना किसी शुल्क के आनन्द

महोबा : जैसे कि महोबा जिला कई बरसों से बीर आल्हा ऊदल की बीर भूमि माना जाता है उन्होंने जिला महोबा के प्रसिद्ध मनियां देव एवं माता शारदा की बहूत ही घनघोर तपस्या करके बहुत ही बड़ा महारथ हासिल किया उन्हीं के नाम पर आज इस जिले का नाम महोबा पड़ा। उनके नाम पर बड़े से बड़े राजा महाराजा अपनी तलवारें तथा हथियार छोड़ कर भाग जाते थे, यही से कुछ दूरी पर एक विशाल मनिंदर जिसको शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है यह मंदिर बहुत ही प्राचीन…

फर्रुखाबाद:पीएम सूर्यघर मुफ्त विजली योजना के सफल क्रियान्वयन व पर्यवेक्षण हेतु समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई संपन्न

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)13 नबंवर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में उ0प्र0 नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण(यूपी नेडा)फर्रूखाबाद के तत्वाधान में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त विजली योजना के सफल क्रियान्वयन व पर्यवेक्षण हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।   बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पी0ओ0 नेडा द्वारा योजना में रुचि न लेने पर नाराजगी जताई व निर्देशित किया गया कि वेंडरो से लिखित में लिया जाये कि कार्य करने के इच्छुक है या नही व वेंडरो का साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित किया जाये, बी0एस0ए0 व…

पछुआ हवाओं के साथ उत्तर प्रदेश में गिरने लगा पारा

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार को पछुआ हवाएं चलीं। इसके असर से सुबह शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और दिन में अभी भी तपिश महसूस की गई। विभिन्न इलाकों में तापमान में आंशिक गिरावट के बावजूद अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल…

मैनपुरी में किसानों का गुस्सा फूटा, लगाया जाम

मैनपुरी: खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान का सब्र बुधवार की शाम को जवाब दे गया। किसानों ने ईशन नदी पुल से राधारमन रोड जाने वाले मार्ग जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। समझा बुझाकर ग्रामीणों को मार्ग से हटाया। रात को ही केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी के बीच खाद का वितरण शुरू कराया गया। सरकारी केंद्रों पर खाद की उपलब्धता है लेकिन किसान को नहीं मिल पा रही है। सुबह से लेकर शाम तक किसान धक्के…

इटावा:संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ताखा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, प्रतियोगिता में छाए रहे ताखा के खिलाड़ी

संवाददाता: अभिषेक शाक्य ताखा/इटावा: विकास खंड ताखा के ताखा संकुल की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कंपोजिट विद्यालय कठौतिया के प्रांगण में आयोजित की गई।जूनियर स्तर की बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी में ताखा की टीम शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी। ताखा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।बनीप्रतियोगिता का शुभारंभ जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक एवं जिला व्यायाम शिक्षिका प्रमिला पाठक ने झंडी दिखाकर किया।प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में ताखा के फरान ने पहला, तमोरी के शौर्य ने दूसरा,बालिका वर्ग में परशुरामपुर की संध्या ने पहला, तमोरी…

रायबरेली : बामूताबिक 9 जमादि अव्वल 1446 हिजरी खानकाहे करीमियां का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ?

12 नवंबर 2024 बामूताबिक 9 जमादि अव्वल 1446 हिजरी को खानकाहे करीमियां आस्ताने अशरफिया सलोन में रूहानी 347 वा उर्स में गागर की रस्म मनाई गई । गागर की ये रस्म महबूहे इलाही हसरत निजामुद्दीन औलिया र.अ. से होते हुए ताजुल औलिया हजरत पीर अब्दुल करीम मानिकपुर तक ये रस्म पहुंची और उनके बाद उनके जानशीन शैखुल इस्लाम हजरत शाह पीर मोहम्मद सलोनवी र.अ. ने इस रस्म को अपने पीरो मुर्शीद पीर अब्दुल करीम मानिकपुर नक्शे कदम पर चलते हुए इस महफिल को अपनी शानो शौकत से मनाते रहे ।…

इटावा : नकली खाद बेचने की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार व जिला कृषि अधिकारी ने की छापेमारी दुकानदार ताला लगाकर गायब ?

ताखा। किसान नेता की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार व जिला कृषि अधिकारी ने छापेमारी कर लिए खाद के सैंपल, दुकानदार ताला लगाकर हुआ फरार पिछले एक सप्ताह से नकली डीएपी बेचने का किसान नेता ने लगाया आरोप। ताखा क्षेत्र में नकली डीएपी की सूचना पर मंगलवार को एसडीएम श्वेता मिश्रा, तहसीलदार मोहम्मद असलम व जिला कृषि अधिकारी की टीम पालन अडडा पहुंची जहां दुकानदार दो आटो खाद दुकान से लेकर पहले ही ताला मार कर फरार हो गया, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दुकान का ताला तुडवाकर जांच की और…

प्रयागराज- मुख्य सचिव ने सीवर लाइन वाले क्षेत्रों में सभी घरों एवं संस्थाओं को अनिवार्य रूप से जोड़ने के दिए निर्देश ?

महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं निर्मल गंगा का पानी उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को पानी की शुद्धता का सर्वे कर अपने ऑब्जर्वेशन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी हाई पावर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने के दिए गए निर्देशों के क्रम में मंगलवार को मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में नैनी एसटीपी सभागार में बैठक संपन्न हुई, जिसमें नालों का शत-प्रतिशत शोधन करते हुए अपेक्षित बीओडी/सीओडी लेवल मेन्टेन करने हेतु सीपीसीबी द्वारा प्रस्तुत किए गए बिंदुओं…

प्रयागराज- मुक्त विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन डॉ प्रभात चंद्र मिश्रजनसंपर्क अधिकारी

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के 27 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र कल्याण परिषद ने लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती की श्रृंखला में अटल प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें आयुषी त्रिपाठी ने जहां ओजपूर्ण एवं देशभक्ति परक काव्य पाठ ने समां बांध दिया वहीं डॉक्टर कृष्ण राज सिंह के निर्गुण काव्य की धारा में श्रोता सराबोर हो गए। इस अवसर पर चांदनी सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।…

पीलीभीत में मानपुर गांव में युवक पर जानवर ने किया हमला

कोतवाली क्षेत्र के गांव मनपुरा निवासी जगतपाल सिंह ने बताया कि उनका घर गांव के किनारे पर है। 14 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह रविवार रात करीब 12 बजे घर के बाहर लघुशंका कर रहा था। उसी समय गांव के जसवीर के गन्ने के खेत से निकले जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। जंगली जानवर पंकज का पैर पकड़कर गन्ने के खेत में खींचने लगा। पंकज के शोर मचाने पर आसपास के लोग बाहर की ओर दौड़े। शोर-शराब होने पर जानवर भाग गया। घायल किशोर को एक निजी अस्पताल…