फर्रुखाबाद में एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त को सजा, प्रभावी पैरवी से मिला न्याय

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशानुसार अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। संबंधित थाना प्रभारी, मानीटरिंग सेल और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के चलते एनडीपीएस एक्ट के एक अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध कर सजा सुनाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त बन्टी पुत्र रामनिवास कश्यप निवासी मोहल्ला कनसरी, थाना बागवाला, जनपद एटा के विरुद्ध थाना नवाबगंज, फतेहगढ़ में मु0अ0सं0 217/2025, वाद संख्या 612/2025,…

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद में भव्य पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 जनपद के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सुरक्षा और जन-सेवा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कस्बा मोहम्मदाबाद के मुख्य चौराहे पर नवनिर्मित भव्य पुलिस सहायता केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह सहायता केंद्र आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना तथा…

ग्रेटर नोएडा: श्रमिकों की समस्याओं पर जिलाधिकारी मेघा रूपम का संवाद, शीघ्र समाधान का आश्वासन

ग्रेटर नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 जिले की जिलाधिकारी मेघा रूपम ने ग्रेटर नोएडा स्थित अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी का दौरा कर वहां कार्यरत श्रमिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से उनके कार्यस्थल की परिस्थितियों, वेतन, सुविधाओं और अन्य मुद्दों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। श्रमिकों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें वेतन वृद्धि, कार्यस्थल की सुविधाएं और अन्य जरूरी मुद्दे शामिल रहे। इस अवसर पर…

फर्रुखाबाद में 149 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 जनपद में शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कुल 149 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिला बेसिक शिक्षा…

प्रयागराज :थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-121/2026 धारा-191(2)/191(3)/115(2)/352/351(2)/109(1) भा0न्या0सं0 व 3(1)(द),(ध) SC/ST Act से सम्बन्धित अभियुक्त अनुपम मिश्रा पुत्र सुनील मिश्रा निवासी पयासी का पुरा कुढा थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-15.04.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही…

प्रयागराज: जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गयी सूचना को निर्धारित समयसीमा में आवेदनकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें-मा0 राज्य सूचना आयुक्त

प्रयागराज : मा0 राज्य सूचना आयुक्त श्रीमती शकुन्तला गौतम की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में विभागों के जन सूचना अधिकारियों/प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में माननीय राज्य सूचना आयुक्त के द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित आरटीआई आवेदनों, उनके समयबद्ध निस्तारण एवं लम्बित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आरटीआई एक्ट के प्राविधानों एवं सूचना दिए जाने के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मा0 राज्य सूचना आयुक्त महोदया ने कहा कि आरटीआई एक्ट का…

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने गर्मी के मौसम के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, पोखरों को यथाशीघ्र प्राथमिकता पर भरवाये जाने का निर्देश दिए है, जिससे पशु-पक्षी-जानवरों को पेयजल तथा अग्निकांड की स्थिति में पानी की उपलब्धता हो सके। उन्होंने जल-जमाव वाले क्षेत्रों की डेªन की साफ-सफाई समय से करवाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से…

कई बीमारियों का रामबाण इलाज है किशमिश, वजन भी घटाता है

किशमिश खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही अन्य ड्राई फ्रूट की तुलना में यह सस्ता भी है। किशमिश का इस्तेमाल अक्सर मीठे पकवानों में किया जाता है। किशमिश का खट्टा-मीठा स्वाद हर खाने को स्पेशल बना देता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक छोटी-सी किशमिश हमें कितना फायदा पहुंचाती है ? अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे की किशमिश के नियमित सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं। शरीर में ताकत आनारोज़ाना किशमिश का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है। किशमिश में नेचुरल शुगर…

पीलीभीत: डीएम व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम प्रस्तावित स्थल का किया गया निरक्षण।

पीलीभीत: पीलीभीत में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अप्रैल को पीलीभीत आ रहे हैं। बुधवार को पीलीभीत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के द्वारा न्यूरिया कालोनी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।हजारों परिवारों को मालिकाना हक मिलेगा। प्रशासन पूरी तरह तैयार में लगा हुआ है।

हरदोई के सवायजपुर में सरकारी जमीन पर बने स्कूलों की जांच अभी निपट नहीं पाई वहीं कई स्कूल सरकारी जमीन पर हुई एक और शिकायत

हरदोई (सवायजपुर)__सवाजपुर तहसील में सरकारी जमीन पर बने एक इंटर कॉलेज की शिकायत की गई थी जिसकी जांच अभी चल ही रही थी प्रशासन के सामने एक और मुश्किल खड़ी हो गई नई दुनिया ऊंचा गांव निवासी श्यामबरन पुत्र प्रहलाद ने जनसुनवाई के माध्यम से जिला अधिकारी हरदोई को एक प्रार्थना पत्र भेजा है जिसमें सरकारी भूमि पर संचालित संस्थाओं की जांच कर कर कानूनी कार्रवाई की जाने की मांग की गई है तहसील सवाजपुर के अंतर्गत स्थापित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब इंटरमीडिएट कॉलेज सरकारी जमीन पर स्थापित हैं जिसमें…

फर्रुखाबाद: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम के लिए विशेष अभियान, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 आगामी 19 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर जनपद में बाल विवाह की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन ने विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है। जारी आदेश के अनुसार, अक्षय तृतीया (जिसे अखतीज भी कहा जाता है) के दिन परंपरागत रूप से बड़ी संख्या में…

फर्रुखाबाद: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली भव्य स्कूटी-बाइक रैली, महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में आज सदर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं द्वारा एक भव्य स्कूटी और बाइक रैली का आयोजन किया गया। शहर के टाउन हॉल से शुरू हुई यह रैली भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई, जो त्रिपोलिया चौक से होते हुए बद्री विशाल डिग्री कॉलेज पर जाकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। सभी महिलाएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही…

फर्रुखाबाद: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती, दो ट्रक सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, एआरटीओ फतेहगढ़ एवं प्रभारी यातायात फतेहगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की जांच की, जिसमें अवैध खनन सामग्री ढो रहे एवं ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए दो…

फर्रुखाबाद: संकिसा में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण, जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल संकिसा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। प्रतिमा का अनावरण आदरणीय बड़े भाई डॉ. नवल किशोर शाक्य एवं भन्ते चेतसिक बोधी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान पर…

कन्नौज के ग्राम सलेमपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, सामाजिक न्याय का दिया संदेश।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर जनपद के विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ के अंतर्गत ग्राम सलेमपुर से रायपुर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने उन्हें कोटिशः नमन किया। इस आयोजन में…

मैनपुरी :हिंदुस्तान मोटर्स का आधुनिक तकनीक के साथ भरोसेमंद कार सर्विस और रिपेयरिंग सेंटर हुआ शुभारंभ

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 जनपद में कार मालिकों के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुका हिंदुस्तान मोटर्स अब अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ वाहन सेवा और रिपेयरिंग का उत्कृष्ट केंद्र बनकर उभर रहा है। यह प्रतिष्ठान बॉस कार सर्विस का अधिकृत वर्कशॉप है, जहां ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद सेवाएं प्रदान की जाती हैं।हिंदुस्तान मोटर्स में कार की संपूर्ण देखरेख के लिए आधुनिक ऑटोमैटिक मशीनों का उपयोग किया जाता है, जिससे वाहन की सर्विसिंग तेज, सटीक और सुरक्षित तरीके से की जाती है। यहां कार सर्विस, डेंटिंग-पेंटिंग, व्हील…

फर्रुखाबाद: अंबेडकर जयंती पर संकिसा में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया सहभाग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 परमत्थ धम्मा सिक्खाया फाउंडेशन के तत्वाधान में राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल फर्रुखाबाद के सहयोग से 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अभिधम्म स्थल संकिसा स्थित धम्मालोको बुद्ध विहार, बुद्ध महोत्सव प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि “रक्तदान महादान” के उद्देश्य को लेकर यह कार्यक्रम…

फर्रुखाबाद: आज के दौर में डॉ. अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता: समानता से सशक्त समाज की ओर -जयन्त शाक्य

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे एक ऐसे दूरदर्शी विचारक थे जिनकी सोच समाज के हर वर्ग के समग्र विकास पर केंद्रित थी। उनके विचार केवल जाति उन्मूलन तक सीमित नहीं थे, बल्कि उन्होंने आर्थिक समानता, महिला शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। डॉ. अंबेडकर का मानना था कि जब तक समाज के हर व्यक्ति को समान अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक सच्चे लोकतंत्र की स्थापना संभव नहीं है। उन्होंने…

फर्रुखाबाद: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जनपद में श्रद्धांजलि, डीएम व एसपी ने किया माल्यार्पण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने…

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से संपन्न हुआ दाम्पत्य बंधन संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 जनपद में मंगलवार को एक सादगीपूर्ण एवं वैचारिक वातावरण में बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य बंधन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र कुमार (पुत्र श्री अशोक कुमार शाक्य), निवासी ग्राम व पोस्ट राजेपुर टप्पा मण्डल, जिला फर्रुखाबाद एवं स्वाती (पुत्री श्री सरनाम सिंह शाक्य), निवासी ग्राम मतापुर, पोस्ट पिपरगांव, जिला फर्रुखाबाद ने बौद्ध रीति-रिवाजों के तहत वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। समारोह में बौद्ध परंपराओं एवं समता, करुणा और नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए विवाह संस्कार संपन्न कराया गया।…