ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन जनपद शाखा प्रयागराज के निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

प्रयागराज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 21.12.2025 (रविवार) को ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, उ०प्र० जनपद शाखा प्रयागराज के निर्वाचन शैलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष/निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से निम्नवत पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गयाः-क०सं० नाम व पदनाम संगठन में चयनित पद1 विनोद कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुख्य संरक्षक2 राजेश प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी संरक्षक3 कमलाकान्त सोनकर, वरिष्ठ सहायक अध्यक्ष4 वकील अहमद रिजवी, प्रधान सहायक सलाहकार5 प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रधान सहायक मंत्री6 विश्व रंजन, वरिष्ठ सहायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष7 विनोद कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक उपाध्यक्ष8 राजेश…

प्रयागराज थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-715/25 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रवि पासी पुत्र लालबहादुर निवासी वार्ड नं0-04 नगर पंचायत हण्डिया थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक-21.12.2025 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत नलकूप कालोनी के पास से मुकदमा उपरोक्त में खड़े…

यूपी सीएम योगी की लघु व सीमांत किसानों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु व सीमांत किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक का रेट ऑफ इंटरेस्ट लगभग साढ़े 11 फीसदी है। किसानों को इसका काफी ब्याज देना होता है। सरकार इसे कम करने की दिशा…

जौनपुर /गरियाँव ग्राम :लालता प्रसाद मौर्य जी की पुण्य स्मृति में डिग्निटी ऑफ लाइफ फाउंडेशन एवं शांति नंदन बौद्ध वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जौनपुर :आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को ग्राम गरियाँव, जनपद जौनपुर में स्मृतिशेष स्वर्गीय श्री लालता प्रसाद मौर्य जी की पुण्य स्मृति में डिग्निटी ऑफ लाइफ फाउंडेशन एवं शांति नंदन बौद्ध वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को कंबल वितरित किए गए।इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व डिग्निटी ऑफ लाइफ फाउंडेशन के निदेशक श्री उदय भान मौर्य ने किया।…

इटावा : मांगे स्वीकार न करने पर कचहरी पर बेमियादी आंदोलन का संकल्प लिया गया।

15 दिसम्बर से दिन-रात ठंड और कोहरे की परवाह न करते हुए 6 दिनी आंदोलन एक पडाव है। लडाई को मंजिल तक पहुंचाना हैं। शासन की घोर उपेक्षा आंदोलन के शुरू में सरकारें करती है, बाद में उन्हें झुकना पडता है। दिल्ली का एतिहासिक आंदोलन इसका ताजा उदाहरण है। ताखा क्षेत्र ने आजादी के आंदोलन में शहादत दी थी। श्री जवाहर लाल नेहरू जी भी नगला ढकाऊ में 3 शहीदों को श्रृद्वांजली देने आये थे यहां के किसानो ने तब अंग्रेजो और जमींदारो के जुल्मो के खिलाफ संघर्ष किये थे।…

कन्नौज:छिबरामऊ में नाबालिग किशोरी का अपहरण, पुलिस से कार्रवाई की मांग

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद के कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोस के युवक समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला सैय्यदबाड़ा विरतिया, कस्बा व थाना छिबरामऊ निवासी रोहित पुत्र कमलेश ने प्रभारी निरीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन कुमकुम को दिनांक 17 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 12 बजे…

फर्रुखाबाद: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधि-विधान से हुआ समापन, हवन व भंडारे का आयोजन।

फर्रुखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज़) नगर क्षेत्र के शिव मंदिर बजरिया फील्ड, तलैया सहबजादगंज में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। यह धार्मिक आयोजन 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। सात दिनों तक चली श्रीमद् भागवत कथा के उपरांत समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन कराया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा का रसपूर्ण…

फर्रुखाबाद में मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिखायी हरी झंडी।

फर्रुखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025, को मा० जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी फतेहचन्द्र राजपूत जी ने स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ से आयोजित मैराथन दौड़ का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मैराथन दौड़ का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र राजपूत जी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह मानसिक मजबूती…

प्रयागराज : छात्र-छात्राएं 22 दिसम्बर तक संदेहास्पद आवेदन की स्थिति कारणों सहित अपनी संस्था में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

राज्य सरकार द्वारा संचालित वित्तीय वर्ष 2025-26 अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम (कक्षा 9-10) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कुल 331 छात्र/छात्राओं एवं दशमोत्तर (11-12) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कुल 597 छात्र/छात्राओं का संदेहास्पद डाटा के रूप में अधोहस्ताक्षरी की लागिन पर प्राप्त हुआ है। समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 22.12.2025 तक संदेहास्पद आवेदन की स्थिति कारणों सहित हार्डकापी अपनी संस्था में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, प्रत्येक शिक्षण संस्थाओं का उत्तरदायित्व होगा कि ऐसे सभी संदेहास्पद छात्र/छात्राओं के डाटा को अपने स्तर से पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति नियमावली-2023 के अनुसार जांच करते हुए…

प्रयागराज : माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने केन्द्रीय कारागार व जिला कारागार, नैनी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

माननीय जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शनिवार को केन्द्रीय कारागार व जिला कारागार, नैनी का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डीसीपी यमुनानगर विवेक कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार गौतम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृषा मिश्रा, जेलर केंद्रीय कारागार प्रवेश कश्यप व जिला कारागार डॉ आलोक , वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह, वरिष्ठ जेल अधीक्षक जिला कारागार श्रीमती अमिता दूबे एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय कारागार में…

फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर माघ मेला रामनगरिया की तैयारियां तेज, 3 जनवरी को होगा उद्घाटन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 पांचालघाट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ माह में लगने वाले प्रसिद्ध मेला रामनगरिया की तैयारियां जोरों पर हैं। गंगा तट पर तंबुओं की नगरी बसने लगी है, जहां साधु-संतों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कल्पवासी एक माह तक गंगा किनारे रहकर ध्यान, पूजन, जप-तप और भंडारों का आयोजन करते हैं। इस बार मेला का शुभारंभ 3 जनवरी को होगा, जो 3 फरवरी तक चलेगा। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण इस बार मेला रामनगरिया का क्षेत्रफल लगभग 300…

फर्रुखाबाद:शिव मंदिर बजरिया फील्ड तलैया में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य समापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद के शिव मंदिर बजरिया फील्ड तलैया, सहबजादगंज में 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को विधि-विधान के साथ भव्य समापन हुआ। कथा समापन के अवसर पर हवन-पूजन कराकर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया, इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक आचार्य डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ल ने श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का सुंदर वर्णन किया।…

मिर्जापुर में जे.एस. ग्रुप का शानदार प्रदर्शन, फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से जीत

मिर्जापुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद स्थित एसएसपीएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स कार्निवाल–2025 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें जे.एस. ग्रुप, फर्रुखाबाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्री सन्तन पाल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को 6 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में जे.एस. ग्रुप की ओर से एक खिलाड़ी ने मात्र 17 गेंदों में ताबड़तोड़ 56 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के…

फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज थाना कादरीगेट क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, मिशन शक्ति 5.0, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव एवं छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर त्वरित…

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना कम्पिल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी श्री संजीव कुमार पुत्र श्यामबाबू अग्निहोत्री, निवासी ग्राम कुँवरपुर खास थाना कम्पिल ने अपने नाबालिग पुत्र के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में थाना कम्पिल में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई…

फर्रुखाबाद:प्रभावी पैरवी का परिणाम: शमशाबाद थाना क्षेत्र के तीन मामलों में अभियुक्तों को कठोर सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस, मॉनीटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष द्वारा प्रभावी पैरवी का उल्लेखनीय परिणाम सामने आया है। शमशाबाद थाना क्षेत्र के तीन पुराने आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को दोषसिद्ध करते हुए कठोर सजाएं सुनाई गई हैं। आर्म्स एक्ट के दो मामलों में तीन वर्ष का कठोर कारावास प्रथम मामले में अभियुक्त सिकन्दर पुत्र विनोद, निवासी पृथ्वीदरवाजा, कस्बा व थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़…

कफ सिरप मामले में घिर गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोल दिया है। सुरेश खन्ना ने कहा कि अखिलेश यादव आरोपियों को बचाना चाहते हैं। जिस तरह से उनकी फोटो आरोपी के साथ सामने आई है, उस पर अखिलेश यादव को देश को यह बताना चाहिए कि उनका इनके साथ क्या संबंध है देश यह जवाब चाहता है। साथ ही सुरेश खन्ना ने कहा कि जैसे-जैसे एसआईटी की जांच बढ़ेगी, इसमें जितने लोग भी शामिल पाए जाएंगे, उन लोगों के…

जालौन में किसान की गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या

ग्राम छौना निवासी किसान वीरेंद्र अपनी पत्नी के साथ खेत पर गेहूं की फसल में यूरिया छिड़काव करने गया। शाम को कोहरा होने पर उनके खेत पर गांव का ही एक युवक शराब के नशे में हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। शाम को कोहरा होने पर किसान की पत्नी घर चली आई। रात करीब 11 बजे तक जब किसान घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी पति को खेत पर देखने आई तो बगल के खेत में बनी झोपड़ी के पास चकरोड पर पति का खून से लथपथ हालत में शव…

फर्रुखाबाद: नेशनल क्राइम इंटेलिजेंस एजेंसी के तत्वावधान में डॉ. जवाहरलाल रोहतगी आई हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया

फर्रुखाबाद जनपद में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को नेशनल क्राइम इंटेलिजेंस एजेंसी के तत्वावधान में डॉ. जवाहरलाल रोहतगी आई हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन डॉ. प्रशांत सिंह एवं डॉ. मणि पटेल के कुशल निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में रोगियों ने लाभ प्राप्त किया।इस निःशुल्क नेत्र शिविर के सफल आयोजन में श्री…

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील पटियाली में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील पटियाली के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल…