पीलीभीत :पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान जी ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

पीलीभीत : द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह(दिनांक 24. 9. 2021 से 30.9. 2021,)का शुभारंभ तहसील प्रांगण पूरनपुर से माननीय विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी के द्वारा सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गयाइस अवसर पर विधायक श्री बाबूराम पासवान ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने ,चार पहिया वाहन वालों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने , तथा नशे में वाहन ना चलाएं तेज गति से वाहन ना चलाएं एवं सुरक्षित रहे।कार्यक्रम में माननीय विधायक जी ने बाइक सवारों को हेलमेट पहनाया।एआरटीओ अमिताभ राय ने सड़क के…

जौनपुर: श्रीराम लीला समिति की प्रशासनिक बैठक आयोजित

शाहगंज(जौनपुर): डेढ़ सौ वर्षों से अधिक पुरानी नगर की ऐतिहासिक रामलीला समिति की दुर्गापूजा, दशहरा और भरत-मिलाप के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। रामलीला भवन पर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।लीला प्रमुख इंदुनाथ पांडे बैजू महराज के मंत्रोच्चार पर समिति के अध्यक्ष रामनारायन अग्रहरि, एसडीएम नितीश कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ बैठक की शुरुवात की। लीला मंचन से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए नगर की जर्जर सड़कों, जर्जर बिजली के तार व…

मैनपुरी : किशनी विधानसभा क्षेत्र में सपा विकास रथ रवाना,पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने दिखाई हरी झंडी

किशनी विधानसभा क्षेत्र में युवा सपा नेता आशीष जाटव द्वारा तैयार किये गए विकास रथ को सपा की झंडी दिखाकर सैफई से पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने रवाना किया .सपा नेता आशीष जाटव ने बताया कि विकास रथ हर रोज किशनी विधानसभा के कोने कोने में चलकर लोंगो को अखिलेश सरकार की उप्लवधियो को बतायेगा. संवाददाता बबलू शाक्य मैनपुरी

जौनपुर: एसडीएम ने किया बीएलओ के साथ बैठक

शाहगंज(जौनपुर): उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने शुक्रवार को तहसील सभागार में बूथ लेबल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारी का एहसास कराया।एसडीएम ने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची में काफी गंभीरता के साथ नाम बढ़ाएं। बताया कि 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम छूटने न पाए। गाँव में जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई या जो अपना गाँव छोड़कर दूसरे स्थान पर चले गये हैं उनकी पूरी…

जौनपुर: टैम्पो बचाने के चक्कर में नहर में ट्रेलर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

शाहगंज(जौनपुर): नगर के एराकियाना मोहल्ले के समीप स्थित नहर में शुक्रवार की सुबह टैम्पो बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक बाल-बाल बच गया।मुख्य मार्ग स्थित एराकियाना मोहल्ला के समीप नहर में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अतरौलिया से औराई जा रहा ट्रेलर ऑटो को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पुलिया तोड़ते हुए नहर में पलट गया। दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

जौनपुर: विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

खुटहन(जौनपुर): भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को बदलापुर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित तटवर्ती गाँवों गढ़ागोपालापुर, अहियापुर, शाहपुर सानी, सम्मनपुर, सियरावासी, गूलरा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित खेतिहर काश्तकारों, आम नागरिकों से उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उनसे बाढ़ के दौरान होने वाली परेशानियों की जानकारी ली।गोपालापुर अहियापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप पाठक ने विधायक श्री मिश्रा को बाढ़ प्रभावित किसानों, आम नागरिकों तथा मवेशियों को मिलने वाले चारे की दिक्कतों से उन्हें अवगत करवाया। विधायक ने प्राकृतिक आपदा में फसें ग्रामीणों की बातें…

जौनपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओ को विवेकानंद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं विवेकानंद पुरस्कार सत्र 2018-19 एवं 2019-20 में विशेष योगदान के लिये कुल 60 संस्थाओं,कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि कोविड काल में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/सेविकाओं एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने बहुत ही सम्यक तरीके से अपने…

बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया मीना का जन्मदिन।

आँवला – रामनगर ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में आज बड़ें ही उत्साह के साथ मीना का जन्मदिन मनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में प्रधानाध्यापक कुलदीप आर्य ने केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया सुपरहिट संविलियन विद्यालय टिकरा कानपुर में तो सुगमकर्ता सरिता देवी ने कक्षा 8 की बालिका हेमलता को काल्पनिक मीना बनाकर केक कटवाया इस मौके पर यूटा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार पुष्पेंद्र कुमार इफ्तिखार अहमद अंकित कुमार मोहित कुमार प्रदीप वर्मा महेश कुमार संतोष कुमार वर्मा इसाक बाबू राजन कुमार इत्यादि मौजूद…

मिशन यूपी में जुटी कांग्रेस, नवरात्रि में जारी करेगी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची

पंजाब में सरकार की कमान चरनजीत सिंह चन्‍नी को सौंपने के बाद कांग्रेस उत्‍साहित है। पंजाब में दलित चेहरे पर दांव लगाकर कांग्रेस अब मिशन यूपी में जुट गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक हालिया फैसले से कांग्रेस के ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ को गति मिली है। कांग्रेस अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होने वाले नवरात्रों के दौरान यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार कांग्रेस समय पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर…

प्रयागराज : किसान भाई धान की फसल की बराबर निगरानी रखते हुऐ कीट/रोग के लक्षण के अनुसार आई0पी0एम0 फसल पद्धति अपनाते हुए फसल की करें सुरक्षा

जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री इन्द्रजीत यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि किसान भाई खरीफ की मुख्य फसल धान में विगत दिनों में मौसम की प्रतिकूलता के कारण कीट एवं रोग के प्रकोप बढ़ने की सम्भावना है, जिस सम्बन्ध में कृषकगण को सुझाव दिया जाता है कि वे अपने फसल की बराबर निगरानी रखते हुऐ कीट/रोग के लक्षण के अनुसार आई0पी0एम0 फसल पद्धति अपनाते हुए फसल की सुरक्षा करें।जीवाणु झुलसा रोग को बैक्टीरियल ब्लाइट रोग के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें पत्तियाॅ नोक से…

पीलीभीत: विकास सम्बन्धी योजनाओं में प्रदेश स्तर पर जारी रैंक में जनपद को प्राप्त हुआ चौथा स्थान।

पीलीभीत शासन द्वारा जारी विकास कार्यों की प्रगति सम्बन्धी जारी सूची में जनपद को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी व निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, जिनकी नियमित समीक्षा बैठक करने के परिणाम स्वरूप विभागों द्वारा की गई समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण की गई कार्यवाही के कारण उच्च स्थान प्राप्त हुआ है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने पूरी टीम को बधाई देते हुये कहा कि आगे भी नियमित कार्यों एवं योजनाओं को समयबद्व लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यों…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गांधी स्टेडियम स्थित सुनगढ़ी, देशनगर, तखान व उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकी मंशा सिंह में मिशन कायाकल्प के कार्यों, शिक्षा की गुणवत्ता सहित विभिन्न मानकों की जांच की गई। विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति की जांच के दौरान समस्त विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित पाये गये, चौकी मंशा सिंह विद्यालय में अध्यापिका श्रीमती मंजू सिंह व शिक्षामित्र आरती सक्सेना अवकाश पर पाई गई। कायाकल्प के कार्यों के निरीक्षण के दौरान…

पीलीभीत : प्राथमिकता के आधार पर सभासदों की समस्याओं का किया जायेगा निस्तारण-वरूण गांधी

पीलीभीत : सांसद श्री वरूण गांधी द्वारा आज गांधी सभागार में नगर पालिका परिषद पीलीभीत के सभासदों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी सभासदों की जन समस्याओं से संज्ञानित होते हुये उनका निस्तारण कराना है, सभी सभासदों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय शिकायतों के निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। सभासदों द्वारा अपने वार्ड में विद्युत तारों की जर्जर व्यवस्था, अमृत योजना के अन्तर्गत पाइप लाइन बिछवाने के उपरान्त सड़क का पुनः निर्माण…

प्रयागराज: थाना मांडा पुलिस द्वारा 3400 रू 0 के साथ 03 अभियुक्त रामू बिंद, विकाश विंद व बेचूलाल गिरफ्तार

ग्राम देवरी बंधा में अभियुक्त गणों द्वारा मो0 नं0 7398931914 तथा 9454185097 से फोन करके बीमारी के इलाज के लिए रु0 दो लाख की मांग करने तथा बदले में सोने का सूवरा दिखाकर ₹0,100000 /- ले लेना और मांगने पर वापस न देने के संबंध में थाना स्थानीय पर दि0, 09/09/2021 को वा0सं0 302/21 धारा 406 /420 /411 पंजीकृत कराया गया था जिसमें फरार चल रहे अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेंजा के देखरेख में प्र0नि0 थाना मांडा अवन कुमार…

बहराइच : मिहिपुरवा तहसील के अंतर्गत नैनिहा 54 नंबर में रामप्रवेश मौर्य द्वारा की जा रही है प्राकृतिक खेती

बहराइच / मिहींपुरवा ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा खडीया नैनिहा 54 नंबर कॉलोनी के रामप्रवेश मौर्या ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती करते है और बिना किसी रसायन खाद के तैयार क्या हुआ सब्जियां मिलता है। गौ आधारित प्राकृतिक खेती 5000000 अपने भारत में किया जा रहा है रामप्रवेश मौर्य उन्हीं में से एक है जो अपने उत्तर प्रदेश में कई ऐसे जिला हैं बहराइच, लखीमपुर ,श्रवास्ती ,गोंडा , बलरामपुर, हरदोई, गोरखपुर ,देवरिया, जैसे और भी कई जिले शामिल है । हर एक जिले में ढाई सौ से 300 लोग जुड़े हैं…

बरेली-गौशाला आधी अधूरी,किसान की फसल बर्बाद पूरी

यूँ तो बरेली के सभी लोकल एरिया आवारा पशुओं से बेइन्तहा परेशान हैं।,जहां और जिस फसल में निकल जाते हैं।किसानों की हाहाकार ही सुनाई देती है, आंवला तहसील क्षेत्र के गावो की बात करें तो,यहां सैकड़ो आवारा पशुओं के झुंड हैं।जिनसे फसलो की बर्बादी खूब हो जाती है,किसान पहले पशुओं की चोरी से परेशान था अब किसान आवारा पशुओं से परेशान है।किसान को जरा भी सुकून नही है,एक तरफ सरकार बड़े बड़े दावो के बल पर अपनी बढाई कर रही है,गौशाला बनवाने की बात कर रही है पर कहीं गौशाला…

एसपी जौनपुर ने जिले की पुलिस विभाग में किया फेरबदल।

जौनपुर / उत्तर प्रदेश – पुलिस अधीक्षक जौनपुर अजय साहनी ने जिले में करीब 18 पुलिसकर्मियों को फेरबदल किया जिसमें प्रेम शंकर तिवारी को प्रभारी यूपी 112, किशोर कुमार चौबे को प्रभारी चुनाव सेल, रविंद्र भूषण मौर्य को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल, अवनीश कुमार राय को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, सतीश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सिटी कोतवाली, अखिलेश कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार, लक्ष्मण पर्वत को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक केराकत, कृष्ण कुमार सिंह को पुलिस…

शिवपाल यादव बोले- योगी सरकार बदले की भावना से कर रही काम

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में बदले की भावना से काम हो रहा है. प्रदेश में ये सरकार इकबाल खो चुकी है. कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है. कानून व्यवस्था के साथ-साथ महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है. सभी वर्ग के लोग इस सरकार से परेशान हैं. सभी लोग भारतीय जनता पार्टी को हटाना चाहते हैं. ‘अब्बा जान’, ‘चाचा जान’ ये सब शब्द सम्मान सूचक शब्द हैं, किसी को भी मजाक नहीं…

पीलीभीत :गोकशी कर रहे एक युवक को तमंचा के साथ पुलिस ने दबोचा

पीलीभीत: पूरनपुर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राम कुमार मय हमरा कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल करुणेश पांडे, कांस्टेबल श्याम सिंह, कांस्टेबल रवि बालियान व कांस्टेबल कौशल कुमार के द्वारा गोवंशीय पशु का वध करते हुए तीन व्यक्तियों को घेर लिया गया। उक्त व्यक्तियों ने अपने बचाव में पुलिस को मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया खुद को बचाते हुए उक्त फोर्स ने गोकशी कर रहे एक व्यक्ति को एक तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस वह एक जिंदा कारतूस सहित दबोच लिया। जिसका नाम बब्बू पुत्र खलीलुर रहमान निवासी…

जौनपुर: नारी सशक्तिकरण के तहत डोमनपुर गांव में चला जागरुकता अभियान

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के डोमनपुर गांव में महिला थाना जौनपुर की टीम ने महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया।मुसहर बस्ती की महिलाओं को डायल 112 और 1090 सेवा की विस्तृत जानकारी दी।महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्रा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक गाँव की महिलाएं और बेटियाँ अपने अधिकार के प्रति जागरूक नहीं होंगी महिला सशक्तिकरण का प्रयास बेमानी साबित होगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्या और प्रताड़ना के लिए सरकार ने 1090 सेवा शुरु की है। जिससे शहर की महिलाओं को काफी राहत मिली है।ग्रामीण…