पीलीभीत: ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री बने अनुपम बाजपेई

पीलीभीत: ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री अनुपम बाजपेई को नियुक्त किया गया। ब्राह्मण चेतना परिषद के अनुपम बाजपेई के प्रदेश महामंत्री बनने पर तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव महुआ गुंन्दे निवासी अनुपम बाजपेयी को ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद की संस्तुति पर ब्राह्मण चेतना परिषद का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। अनुपम बाजपेई के ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री बनने पर0 ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक बाजपेई अचलेंद्र मिश्रा अचल मोहन पांडे नरेश पाल…

पीलीभीत :समस्त केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट मानक के अनुरूप संपन्न कराएं परीक्षा – जिलाधिकारी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ने 10वी एवं 12वी परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन कराने हेतु गूगल मीट के माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट व विद्यालय के केंद्र व्यस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेट को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दिन समय पर समस्त केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाए और पेपर प्रारंभ होने से पूर्व एक एक केद्र पर अपने सम्मुख पेपर सील खुलवाएं। निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षकों एवं उपस्थित…

प्रयागराज:शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का अभियान निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए-जिलाधिकारी

शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराए जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में वृहद स्तर पर ’स्कूल चलो अभियान’ का सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा श्रावस्ती से शुभारम्भ किया गया। जनपद प्रयागराज के सभी 2852 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों व शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर विकास खण्ड चाका में स्कूल चलो अभियान का भव्य कार्यक्रम मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक बारा श्री वाचस्पति, मा0 विधायक कोरांव श्री…

फर्रुखाबाद:डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में हर सोमवार को होगा क्लब फुट से ग्रसित दो वर्ष तक के बच्चों का मुफ्त इलाज सीएमओ ने फीता काटकर किया क्लब फुट क्लीनिक का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद 4 अप्रैल 2022 जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर (क्लब फुट) से ग्रसित छोटे बच्चों के पंजे ठीक हो सकते हैं। यह बच्चे सामान्य तरीके से चल व खेल सकते हैं जिससे वह भी सामान्य बच्चों की तरह अपनी जिंदगी जी सकें | इसलिए डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरुष में क्लब फुट से ग्रसित बच्चों के इलाज के लिए सोमवार को सीएमओ डॉ सतीश चंद्रा ने मिरेकल फीट संस्था के साथ मिलकर क्लब फुट क्लीनिक का शुभारम्भ फीता काटकर किया |सीएमओ ने बताया कि डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरुष में क्लब फुट…

फर्रुखाबाद:बंदरों के आतंक से प्रधान सहित कई लोग जख्मी ,एक महिला की मौत

फर्रुखाबाद मे ब्लाक मोहम्मदाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरगाव के ग्राम पिपरगांव में बंदरों का आतंक बेशुमार है लोगों के घरों से बंदर कपड़े चप्पल जूते आदि उठा ले जाते हैं लोग जब उन्हें मारने दौड़ते हैं तो बंदर एकजुट होकर उन पर दौड़ पड़ते हैं और घायल कर देते हैंमामला ग्राम पिपरागांव का है जहां पर प्रधान कुंतेश यादव अपने घर के छत पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे उसी समय अचानक बंदरों का एक झुण्ड आकर दौर पड़ा उनसे बचने के लिए जैसे ही छत से नीचे भागे…

यहां आज से जिलों की संख्या हो जाएगी दोगुनी

आंध्र प्रदेश में आज से जिलों की संख्या 13 से बढ़कर 26 हो जाएगी। राज्य में नए जिले बनाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी आज इन 13 नए जिलों का उद्घाटन करेंगे। शनिवार रात को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि सभी नए जिले 4 अप्रैल (सोमवार) से अस्तित्व में आएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण दिन पर लोगों के लिए जिला पोर्टल और हैंडबुक लॉन्च करेंगे। 24 लोकसभा क्षेत्रों के आधार पर नए जिले बनाए जा रहे हैं।…

फर्रुखाबाद : माचिस के गोदाम में आग लगने से मचा हंगामा

कायमगंज : नगर के आबादी वाले क्षेत्र में स्थित माचिस की गोदाम में आग लग जाने से हलचल मच गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मोहल्ला नुनहाई गांजा भांग गली में स्व. श्याम बिहारी रस्तोगी के स्वजन का जनरल मर्चेंट का थोक कारोबार है। इसी गली में उनके एक बंद पड़े भूखंड परिसर के पास उन्हीं की एक पुरानी दुकान है। जिसका गोदाम की तरह उपयोग होता है। जिसमें माचिस का स्टाक भरा था। दुकान का एक शटर मेन रोड…

मैनपुरी: एसपी, सीओ, एसओ, आइओ और एआरटीओ के खिलाफ केस हुआ दर्ज

मैनपुरी: नौ साल पहले बस में टक्कर मारने वाले ट्रक के मालिक का पता न लगाए जाने पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश पीएन राय ने तत्कालीन एसपी, सीओ, एसओ, आइओ और एआरटीओ के खिलाफ प्रकीर्ण केस दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायाधीश ने इस घटना में ट्रक और बस के मालिक को संयुक्त रूप से उत्तरदायी मानते हुए 44.75 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश भी दिया है। सात फरवरी 2012 को थाना दन्नाहार के गांव रठेरा के ग्रामीण लगुन लेकर प्राइवेट बस से एटा जा…

फर्रुखाबाद :25 वर्ष से फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद : 25 वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में आरोपित फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी से भी जवाब तलब किया था। पुलिस ने उसे हरदोई स्थित आवास पर शुक्रवार रात दबोच लिया। आरोपित हरियाणा के रेवाड़ी में एक फार्महाउस में छिप कर रह रहा था। शनिवार को उसका चालान कर दिया गया। शहर कोतवाली के गांव अमेठी के निकट 19 अगस्त 1996 को जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के गांव ऊंचा निवासी भंवरपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भंवरपाल…

बरेली/आँवला – प्रतिभाएं संसाधनों की मौहताज नहीं- सत्यदेव आर्य।

आँवला – दिनांक 03 अप्रैल 2022 को विवेकानंद युवा विकास समिति के तत्वावधान में जीनियस कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान भुता में एक दिवसीय “कैरियर कॉउंसलिंग प्रशिक्षण” का आयोजन किया गया जिसमे भुता के विभिन्न गांव के युवाओं ने प्रतिभाग किया प्रशिक्षण का शुभारंभ श्री सत्यदेव आर्य के द्वारा किया गया उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नही है गांव के युवाओं में आगे बढ़ने का जज्बा है लेकिन उचित समय पर मार्गदर्शन न मिलने पर वे अपने कैरियर में सफलता हासिल नही कर…

जौनपुर:इस बार चर्चित नव निर्मित सम्राट अशोक भवन पर मनाया जाएगा सम्राट अशोक जयंती समारोह

जौनपुर:सम्राट अशोक महान की जयंती को लेकर आज जौनपुर के सम्राट अशोक भवन पर प्रियदर्शी अशोक मिशन,मौर्य शाक्य सोसायटी एवम् लोक मंगल दल के सदस्यों ,पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।बैठक में नव अप्रैल को नव निर्मित सम्राट अशोक भवन पर सम्राट अशोक जयंती उत्सव मनाने को लेकर चर्चा की गई।बता दे कि जौनपुर में एक करोड़ कि लागत से बनने वाला चर्चित सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य काफी जोर शोर से चल रहा है यह भवन लगभग साठ प्रतिशत तक बन चुका है।इस बार सभी संघटनो ने सम्राट सम्राट…

आँवला – सिरौली थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वंछित चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

आँवला – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी आंवला महोदय के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सिरौली बरेली के नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 3/04/2022 को,थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 145/22 धारा 307/504 आईपीसी में वांछित अभियुक्त क्रमश 1. भूरा पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला कोआ टोला कस्बा व थाना सिरौली 2. नईम अली पुत्र अब्बास अली निवासी मोहल्ला कोआ टोला कस्बा व थाना…

फर्रुखाबाद- मनोज ने क्षय रोग को दी मात, दूसरों के लिए बने प्रेरणास्रोत,टीबी चैम्पियन बन लोगों को क्षय रोग के प्रति कर रहे हैं जागरूक

फर्रुखाबाद : 3 अप्रैल 2022 जिले को सन 2025 तक क्षय रोग से मुक्त करने के लिए टीबी चैम्पियन का सहयोग लिया जा रहा है| यह वह लोग हैं, जिन्होंने क्षय रोग को मात दी है और अब दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत का काम कर रहे हैं |यह कहना है जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुनील मल्होत्रा का |डॉ मल्होत्रा ने बताया कि जिले में 18 लोग टीबी चैम्पियन के रूप में काम कर रहे हैं अगर किसी व्यक्ति में साधारण टीबी है और उसको इन चैम्पियन द्वारा टीबी यूनिट…

बहराइच : एसएसबी ने किया सीमा क्षेत्र के स्कूल का नवीनीकरण

बहराइच : 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने रुक्मिणी देवी जूनियर हाईस्कूल रुपईडीहा का नवीनीकरण कराया। इससे विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। इस विद्यालय को एसएसबी ने गोद ले रखा है। विद्यालय के मरम्मत को प्राथमिकता दी गई। इस अवसर पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व प्रधानाध्यापक सुभाष पांडेय ने फीता काटकर नवीनीकृत भवन का उद्घाटन किया। उप कमांडेंट शैलेष ने एसएसबी की ओर से सीमा क्षेत्र के नागरिकों के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से नवंबर माह…

शिवपाल सिंह यादव का काम बता रहा है जल्द जा सकते हैं बीजेपी में!

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक शिवपाल सिंह यादव का भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम अचानक बढऩे लगा है। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उनकी बढ़ती खटास के कारण ही उन्होंने अपनी नई पार्टी बना ली। अब 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद वह फिर नई राह पर हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे और बड़े वोट के…

कोरबाः दर्री बरॉज पर सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

कोरबा। मेजर ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक सड़क निर्माण कार्य के अंतर्गत दर्री बराज पर सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए बराज से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है। इस अवधि में वाहन चालक आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे।इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आदेश जारी कर दिए हैं।कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। उल्लेखनीय है की कार्यपालन अभियंता,…

शिवपुरी: आईटीबीपी के एस आई राज पाल इंडियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी के तत्वावधान में सेना ,नेवी , एअर फोर्स, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएएफ, पुलिसभर्ती हेतु निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण का शुभारंभ

शिवपुरी: इस अवसर पर इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी के अध्यक्ष सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुये कहा कि आज बड़ा ही पावन सुमंगल मय शुभ दिन है।इस नवसम्वतसर के नवप्रभात में नव कार्य हेतु हम सब यहाँ उपस्थित हुए हैं। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ व हार्दिक अभिनन्दन। आज इस प्रभात बेला में जो अपने देश के लिए, अपने कर्तव्य के लिए, अपने भाग्य निर्माण के लिए जाग्रत हो गया तो समझो उसकी सफलता निश्चित है चाहे कितनी भी बाधाएं उनके मार्ग में…

बहराइच: 03 नफर अभियुक्त को शान्तिभंग के विभिन्न मामलों में अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी में मोतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

जमील अहमद पुत्र मो0 हुसैन नि0 गौढ़रिया दा0 सोंगवा थाना मोतीपुर बहराइच। दिलशाद हुसैन पुत्र मो0 हुसैन नि0 गौढ़रिया दा0 सोंगवा थाना मोतीपुर बहराइच।3.सज्जन पुत्र मो0 हुसैन नि0 गौढ़रिया दा0 थाना मोतीपुर बहराइच।गिरफ्तारी टीमः-1.व0उ0नि0 रामअशीष यादव2.का0 रामपाल यादव3.का0 सुरेनद्र प्रताप सिंह4.का0 गौरव गौड़

सीतापुर: मिश्रिख पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 315 बोर तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

सीतापुर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सीतापुर द्वारा अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी सीतापुर के पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी मिश्रित महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना मिश्रिख पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01/04/2022 और समय 19:10 बजे अभिभावक बड़क्के पुत्र रामलाल निवासी उचोली पुरवा थाना मिश्रिख सीतापुर को लोधौरा रोड के पास से उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह तथा अशोक कुमार अमन कुमार संजय कुमार ने गिरफ्तार किया तथा इसके पास से एक देशी तमंचा…

फर्रुखाबाद- जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान,सांसद ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की अभियान

फर्रुखाबाद : 2 अप्रैल 2022 जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत जनपद सांसद मुकेश राजपूत ने जिलाधिकारी कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर किया | इस मौके पर जिला मुख्यालय पर संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथ भी ली गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने बताया कि जिले विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। साथ ही जागरूकता के उद्देश्य से जिले में गोष्ठी, परिचर्चा और प्रतियोगिता आदि भी हुई।सीएमओ ने बताया कि विशेष संचारी…