सीतापुर– आज दिनाँक-02/04/2022 को अजय चौबे(ABVP)जी व उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित संस्कृति परंपरा को बरकरार रखने के लिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हिंदू नववर्ष मनाया गया जिसमें माता रानी की आरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें मुझे मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाकर अंग वस्त्र भेंट करके स्वागत किया गया उसके पश्चात टीका बंधन कलावा बांधकर प्रसाद वितरण किया गया जिसमें ,संदीप कश्यप,सूरज सिंह, लकी कश्यप, शिवांग त्रिपाठी, मुकेश वर्मा, चंदन मिश्रा,निर्मल मिश्र धीर्यव्रत राष्टीय स्वयंसेवक, करन कुमार (गोलू), अभिषेक कठेरिया, जीतेन्द्र लाला, शिवपूजन आदि आम जनों ने…
Category: उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर: श्रीमती सलोना कुशवाहा विधायक तिलहर का भव्य स्वागत अभिनंदन समारोह व पुरस्कार मेडल परीक्षाफल वितरण सम्पन्न।
शाहजहांपुर: दिनांक 31-3-2022 को कुलवंत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज निगोही, शाहजहांपुर में तिलहर विधायक श्रीमती सलोना कुशवाहा का कॉलेज के लव-कुश सभागार में भव्य समारोह में स्वागत व अभिनंदन किया गया। यहां मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। आयोजन में श्रीमती बीना श्रीवास्तव प्रधानाचार्य, श्रीमती बेला देवी कुशवाहा प्रबंधक ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसी कड़ी में कुसुम सिंह कुशवाहा और किरण वर्मा ने विधायक जी का माल्यार्पण किया। इस दौरान कुलवंत सिंह कुशवाहा संरक्षक ने विद्यालय का परिचय दिया तथा बताया…
पीलीभीत: पत्रकारों के हित के लिए पूरनपुर प्रेस क्लब करता रहेगा संघर्ष
पीलीभीत पूरनपुर प्रेस क्लब लगातार पत्रकारों के हित में आवाज उठा रहा है। इससे इस क्लब की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर अन्य संगठनों को छोड़कर पत्रकार पूरनपुर प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस प्रकार लगातार पूरनपुर प्रेस क्लब का कुनवा बढ़ रहा है।पूरनपुर प्रेस क्लब (रजि0) की मासिक बैठक संगठन अध्यक्ष योगेश वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में गत बैठक की पुष्टि के बाद हुई आगे की कार्यवाही में नए सदस्यों को संगठन में शामिल करने पर विचार किया गया।…
शिवपुरी:पिछोर में भी गरजा मामा का बुलडोजर, दुष्कर्म के आरोपी सहित शराब माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग में आज माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की गई। पिछोर में आज दुष्कर्म के आरोपी शब्बर खांन के अवैध अतिक्रमण को नेस्तनाबूद किया गया। इसके साथ ही शराब माफिया प्राणसिंह लोधी के अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। एसडीएम जेपी गुप्ता ने कहा कि राज्य शाशन के निर्देश पर माफियाओं के विरोध में कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही अब माफियाओं के खिलाफ जारी रहेगी।
गाज़ियाबाद:राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सुरक्षा एवं संरक्षा विषयक जनपद स्तरीय सन्दर्भदाता प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन जनपद गाजियाबाद में हुआ
नई शिक्षा नीति के क्रियान्वय हेतु अध्यनरत बच्चों को सुरक्षा एवं संरक्षा देने हेतु प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण में गाज़ियाबाद में 29 मार्च से 1 अप्रैल तक चला जिसमें मैनपुरी का प्रतिनिधित्व चार सदस्यीय टीम प्रवक्ता डाइट श्री संजीव कुमार गौतम , कंपोजिट विद्यालय नगला इंद्र के प्रधानाध्यापक हरिकृष्ण मौर्य , उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग के महेंद्र प्रताप सिंह व प्राथमिक विद्यालय जाफर पुर बरनाहल की मालती द्वारा प्रतिभाग किया । गाजियाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी टीम द्वारा अब डाइट मैनपुरी पर ब्लॉक हेतु संदर्भदाता को प्रशिक्षण देगी, जो…
सीतापुर: न्यायाधीश कुलदीप कुमार द्वितीय ने तहसील सदर में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया
सीतापुर: सीतापुर : जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर ’’श्री कुलदीप कुमार द्वितीय’’ ने शुक्रवार को तहसील सदर में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी तहसीलों में लीगल एड क्लीनिक स्थापित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि लीगल एड क्लीनिक के माध्यम गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा। लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से विधिक राय ली…
फर्रुखाबाद-आज से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिलाधिकारी कार्यालय से निकलेगी रैली, संचारी रोगों के प्रति करेगी जागरूक
फर्रुखाबाद: कोविड- 19 टीकाकरण के बीच स्वास्थ्य विभाग ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान के लिए कमर कस ली है | जिले में संचारी रोग नियंत्रण माह 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जो इस वर्ष का प्रथम चरण है |संचारी रोग नियंत्रण माह की पूरी तैयारी कर ली गई है। अन्य विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जायेगा ।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह 2 अप्रैल से 30…
सीतापुर: चोरों ने बनाया दो घरों को निशाना
सीतापुर: कोतवाली मिश्रित के ग्राम जयपुर में अज्ञात चोरों का अनवरत आतंक जारी है । बीते दिनों अज्ञात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपए की नगदी व जेवर चुरा कर चंपत हो गए थे । आज बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्राम जयपुर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र रामदयाल के टिंबर स्टोर को अपना निशाना बनाया और सटरिंग लगाने वाले 60 लोहे के गाटर किसी ट्रक में लादकर चंपत हो गए । हालांकि कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह तस्वीरें कैद हो गई हैं ।…
सीतापुर :कस्बे में पेयजल संकट को लेकर भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के जिलाउपाध्यक्ष ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
सीतापुर : भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के जिलाउपाध्यक्ष अधिवक्ता सुधीर शुक्ला राणा के नेत्रत्व में आज जागरूक नाकरिकों और अधिवक्ताओं ने नगर विकास मंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी मिश्रित को देकर कस्बा मिश्रित में पेय जल संकट का समांधान कराए जाने की मांग की है । इस ज्ञापन में कहा गया है । कि कस्बा मिश्रित के मोहल्ला रन्नूपुर वार्ड नम्बर 2 का ट्यूबवेल 2 वर्ष से खराब पड़ा है । और लग भग 1 मांह पूर्व मोहल्ला रन्नूपुर वार्ड नम्बर 3 का भी ट्यूबवेल खराब हो गया…
फर्रुखाबाद: अवैध बालू खनन पकड़ने पर एसडीएम के अर्दली से मारपीट
अवैध बालू खनन पकड़ने एसडीएम की जीप से गए अर्दली का खनन करने वाले बुग्गी चालकों से विवाद हो गया। बुग्गी चालकों ने अर्दली की डंडों से पिटाई कर दी। यह देखकर सुरक्षा गार्डों ने बुग्गी चालकों पर लाठियां चलाईं, जिस पर चालक बुग्गी छोड़कर भाग गए। बालू से लदीं 11 बुग्गियां सीज की गईं हैं। शहर के गंगा तटों पर बालू का अवैध रूप तेजी से चल रहा है। बुधवार को खनन माफियाओं के खिलाफ अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर अभियान चलाया गया। सुबह जिलाधिकारी आवास के पीछे गंगा…
बॉलीवुड के बादशाह अभिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की शादी में मेहमानों को पराठे खिलाने वाला आगरा का ‘ब्रांड रामबाबू’, पत्नी और बेटे को आज रोटियों के भी लाले
वक्त भी अजीब है, क्या से क्या दिखला दे। एक समय में ऐशो आराम के साथ शान ओ शौकत थी। आज बिल्कुल फटेहाल। बात हो रही है कि देश और दुनिया में मशहूर आगरा के ब्रांड रामबाबू पराठे वालों के परिवार की। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी में मेहमानों को पराठे खिलाने के लिए आगरा से रामबाबू पराठे वालों को बुलाया था। दुबई के अलावा कई अन्य देशों में भी होने वाली महंगी शादियों में रामबाबू के पराठों की डिमांड रहती है।…
रायबरेली-इंतजार के बाद बिना परीक्षा फल के वापस लौटे बच्चे
डलमऊ /रायबरेली- गुरुवार को सभी परिषदीय विद्यालयों में छात्रों का वार्षिक परीक्षा फल का वितरण होना पूर्व सूचना के अनुसार सभी बच्चे विद्यालय पहुंचे इस उम्मीद के साथ कि आज उनको रिजल्ट मिलेगा और वह पास होकर घर वापस लौटेंगे लेकिन स्कूल पहुंचने पर पता चला कि अभी रिपोर्ट कार्ड ही नहीं बने उसका कारण है कि विभागीय उदासीनता के चलते विद्यालयों में समय से रिजल्ट कार्ड नहीं पहुंच पाएगा विकासखंड डलमऊ के प्राथमिक विद्यालय आंबा, बलभद्रपुर जोहवा नटकी, मखदुमपुर, पाखरा मऊ, चंद्रपुर में 1:00 बजे तक बच्चे परीक्षा फल…
फर्रुखाबाद- दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर की गई तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन एवं कर गिरफ्तार करने की मांग
फर्रुखाबाद आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद के द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी के ऊपर भारतीय जनता पार्टी के गुंडों द्वारा उनके आवास पर तोड़फोड़ की गई है एवं उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी गई है इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मांग करते हैं इन गुंडों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए एवं उन्हें जेल भेजा जाए इस मौके पर विरोध प्रदर्शन में जिला महासचिव राज गौरव पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी की बढ़ती…
पीलीभीत : इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी के सदस्यों ने अलीगढ़ से आई विशिष्ट अतिथि मंडल 311 की मंडलाध्यक्ष डॉ दिव्या लहरी जी के साथ कुछ समय पूरनपुर की सुंदर जगहों को दिखाने में बिताए।
पीलीभीत पूरनपुर सीमा गुप्ता जी द्वारा हर्बल गार्डन का भ्रमण करवाया जिसमे 100 से भी ज्यादा औषधीय पौधे लगे हुए है।सिद्ध पीठ माँ काली जी के मंदिर का भ्रमण किया ।क्लब द्वारा मंदिर में किये गए कार्यों को मंडलाध्यक्ष द्वारा देखा गयाचार्टर अध्यक्ष ने बताया कि काली जी के मंदिर के विकास के लिए निरंतर क्लब यूँ ही कार्य करता रहेगाअध्यक्ष मोनिका होरा जी ने अपने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और उपहार देकर मंडलाध्यक्ष का सम्मान किया । अलीगढ़ मानसी क्लब की उपाध्यक्ष आरती जी भी साथ रही क्लब…
कोरबाः बालको के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से लगभग 5000 लाभान्वित, हेल्पएज इंडिया के सहयोग से संचालित की जा रही चलित स्वास्थ्य इकाई
कोरबाः बालकोनगर, 31 मार्च। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के सहयोग से चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की इस परियोजना से कोरबा के 45 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लगभग 5000 नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। पूर्व निर्धारित तीन स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। ‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। जरूरतमंदों को…
पीलीभीत: अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी ने थाना माधोटांडा का किया आकस्मिक निरीक्षण।
पीलीभीत: आज दिनांक 30.03.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा थाना माधोटांडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, कर्मचारी बैरक का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र में निरंतर प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग, अपराध नियंत्रण व बीट क्षेत्र में भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया। थाना परिसर में साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।
रायपुर :- नाबालिक से जबरन शारिरिक संबंध बनाने वाला गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा: थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रार्थी दिल कुमार देवार निवासी वार्ड क्र० 15 देवार पारा तिल्दा का दिनांक 28.03.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की उम्र 13 साल 6 माह की दिनांक 27.03.2022 को दोपहर 2 बजे करीब घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो वापस घर नही आयी है।तथा पता तलाश पर नहीं मिली है जिस गुम इंसान क्रमांक 33 / 2022 कायम कर सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में एवं नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात…
भाजपा में शामिल हो सकते है शिवपाल यादव , राज्यसभा जाना लगभग तय
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर भतीजे अखिलेश यादव को झटका दे सकते हैं। शिवपाल सपा अध्यक्ष अखिलेश की उपेक्षा से नाराज चल रहे हैं। शिवपाल ने बुधवार को विधायक के रूप में शपथ ग्रहण की और मीडिया से बातचीत में कहा कि समय आने पर बताऊंगा। इस कारण वह मंगलवार को अखिलेश द्वारा बुलाई गई सहयोगी दलों की बैठक में भी शामिल नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों दिल्ली गए शिवपाल की भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी हो चुकी…
फर्रुखाबाद: चीनी मिल में शराबी कर्मचारी की हरकत नुकसान का सौदा बनी
कायमगंज : सहकारी चीनी मिल में गन्ना अनलोडिग क्रेन पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने शराब के नशे में धुत होकर काम बंद कर दिया। जिससे मिल में पेराई ठप हो गई। सुरक्षा गार्ड ने मुश्किल से उसे क्रेन से उतार कर दूसरे कर्मचारी को लगाया। इस कारण करीब डेढ़ घंटा पेराई बंद रही। पुरानी जर्जर मशीनों वाली चीनी मिल में बार बार तकनीकी खराबी से आए दिन पेराई बंद होने से किसान परेशान रहते हैं। बुधवार को एक कर्मचारी ने शराब पीकर करीब डेढ़ घंटे तक पेराई बाधित रखी।…
पीलीभीत :पूरनपुर शपथ ग्रहण उपरांत प्रथम बार अपने ग्रह पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने अपने साथियों के साथ विधायक बाबूराम पासवान को फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया
पीलीभीत : पूरनपुर शपथ ग्रहण उपरांत प्रथम बार अपने ग्रह पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने अपने साथियों के साथ विधायक बाबूराम पासवान को फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने कहा कि जन जन का प्रयास एवं विकासशील विधायक बाबूराम पासवान के अपने ग्रह पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्री दीक्षित ने नगर कहां से बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद का भी फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। श्री दीक्षित ने कहा कि मोदी योगी के सफल…
