लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जनवरी 2026 राजधानी लखनऊ में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पेजा) के 27वें अधिवेशन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सीआईडी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि अखिलेश निगम ‘अखिल’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 133 वरिष्ठ पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया…
Category: लखनऊ
लखनऊ:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 27वें अधिवेशन में 133 पत्रकार सम्मानित
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जनवरी 2026 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पेजा) के 27वें अधिवेशन का भव्य आयोजन राजधानी लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सीआईडी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ साहित्यकार-कवि अखिलेश निगम ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। अधिवेशन में कुल 133 वरिष्ठ पत्रकारों को विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें 41 पत्रकारों को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई अवार्ड (4 जनवरी 2026), 41 पत्रकारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अवार्ड (4 जनवरी 2026) तथा 51…
लखनऊ:किसान दिवस पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम, चौधरी चरण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में किसान दिवस के रूप में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहभाग कर चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना’ के अंतर्गत किसान बंधुओं को ट्रैक्टरों का वितरण किया गया। इसके…
लखनऊ: ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर प्रतिनिधिमंडल की अहम वार्ता
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 को पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश प्रधान संगठन के माननीय अध्यक्ष श्री कौशल किशोर पाण्डेय जी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण हेतु माननीय मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री एन. के. सिंह एवं ग्राम विकास आयुक्त श्री गौरीशंकर जी से विस्तारपूर्वक संवाद किया गया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा नरेगा से संबंधित शेष भुगतानों को यथाशीघ्र कराए जाने की मांग…
लखनऊ:रिटायर्ड डीजीपी प्रशांत कुमार को सीएम योगी का तोहफा, बने शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह आयोग प्रदेश में माध्यमिक और उच्च शिक्षा के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का संचालन करता है। प्रशांत कुमार इसी वर्ष मई माह में डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद से ही उनके प्रशासनिक अनुभव और सरकार से बेहतर समन्वय को देखते हुए यह कयास लगाए…
लखनऊ:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27वां अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित होगा
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसम्बर 2025 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27वां अधिवेशन, शपथ ग्रहण एवं पत्रकार सम्मान समारोह आगामी तिथि को लखनऊ में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन एसकेडी ग्रुप कॉलेज के सभागार, अवध बस डिपो कामता के पीछे, हाईकोर्ट के निकट, गोमती नगर लखनऊ में किया जाएगा। इस गरिमामयी आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के माननीय सुनील कुमार त्रिपाठी जी, प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) करेंगे। कार्यक्रम…
प्रदेश में पाली हाऊस में सब्जियों एवं फूलों की खेती करने से किसानों की आय में हो रही है वृद्धि
प्रदेश में वर्तमान में बेमौसम सब्जियों की उपलब्धता बाजारों में हो रही है। इसका कारण है कि सब्जियों को बाँछित तापमान व आवश्यक मौसम देते हुए पॉली हाउस में सब्जियों की फसल बोकर उत्पादन किया जा रहा है। पॉली हाउस एक विशिष्ट आकार की संरचना होती है, जिसको 200-400 माइक्रॉन मोटाई वाली पराबैगनी किरणों से अवरोधी, सफेद रंग की पारदर्शी प्लास्टिक चादर से ढका जाता है। पॉलीहाउस का आकार इतना बड़ा बनाया जाता है कि इसमें आसानी से अंदर जाकर परिकर्षण क्रियायें की जा सकें। पॉलीहाउस का निर्माण जी.आई. पाइप,…
लखनऊ: पंकज चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में 13 दिसंबर 2024 को संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन की संवैधानिक प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी का…
लखनऊ में भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल, शीर्ष नेतृत्व रहा उपस्थित
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज लखनऊ में भव्य और गरिमामयी वातावरण में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी तथा माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की विशेष उपस्थिति रही। नामांकन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र…
लखनऊ:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27वां अधिवेशन 4 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होगा
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 दिसम्बर 2025 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27वां भव्य अधिवेशन आगामी 4 जनवरी 2026 को राजधानी लखनऊ के एसकेडी अवध बस डिपो के पीछे स्थित सभागार, गोमती नगर में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों का स्वागत व सम्मान किया जाएगा। एसोसिएशन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी जिला अध्यक्षों का जिला अध्यक्ष पद हेतु शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद…
लखनऊ राज्यपाल से मुलाक़ात कर पप्पू ख़ान ने ‘भरगैन’ की बेहतरी पर की चर्चा
कासगंज जनपद के भरगैन के मूल निवासी और वर्तमान में गुजरात के पाटण में कार्यरत पप्पू ख़ान (पुत्र मुन्ना ख़ान, निवासी मोहल्ला अहमद थोक) ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।पुस्तक भेंट और ज़िला कासगंज पर चर्चा मुलाक़ात के दौरान पप्पू ख़ान ने राज्यपाल को एक पुस्तक भेंट की। इस दौरान ज़िला कासगंज पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें विशेष रूप से उनके पैतृक गाँव भरगैन की बेहतरी और विकास के मुद्दों पर ज़ोर दिया गया।पप्पू ख़ान, जो पाटण में अपनी…
लखनऊ:कफ सिरप की निगरानी पर FSDA सख्त, 28 जिलों में 128 प्रतिष्ठानों पर FIR
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश में कफ सिरप के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में FSDA की कमिश्नर IAS डॉ. रौशन जैकब ने स्पष्ट किया कि कोडीन रखना या बेचना अपने आप में अपराध नहीं है, लेकिन यदि इसकी खरीद-फरोख्त के वैध और पूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं तो यह गैरकानूनी माना जाएगा। डॉ. रौशन जैकब ने यह भी साफ किया कि मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौतों का…
लखनऊ:भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के बाद हटे एम. देवराज, राज्य कर विभाग में मचा सियासी-प्रशासनिक भूचाल
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक चर्चित और विवादित विभागों में शुमार राज्य कर (GST) विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस एम. देवराज को उनके पद से हटा दिए जाने के बाद प्रशासनिक और कारोबारी गलियारों में तेज़ हलचल मच गई है। जहां एक ओर जीएसटी विभाग के अफसरों और व्यापारियों के एक बड़े वर्ग ने राहत की सांस ली है, वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी आक्रामक कार्रवाई को लेकर बहस भी तेज हो गई है। आईएएस एम. देवराज ने अपने महज 16…
लखनऊ:लोकभवन में प्रशिक्षु IPS अफसरों का सम्मानजनक आगमन: प्रमुख सचिव गृह से की शिष्टाचार मुलाक़ात
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक दक्षता को और मज़बूत करने की दिशा में नया कदम आज उस समय देखने को मिला जब 77वें RR बैच के 23 प्रशिक्षु IPS अधिकारियों ने प्रमुख सचिव गृह, IAS संजय प्रसाद से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात न केवल प्रशिक्षण के दौरान अनुभव साझा करने का अवसर बनी, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसिंग की नई चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर सार्थक चर्चा का भी माध्यम बनी। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक…
लखनऊ:बिहार के बाद अब यूपी में RSS हुआ एक्टिव, बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव के संकेत।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसम्बर 2025 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब लगभग सवा साल का समय बचा है, लेकिन राजनीतिक हलचल अभी से तेज होती दिखाई दे रही है। बिहार में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने यूपी में भी अपनी गतिविधियाँ तेज कर दी हैं। सोमवार को संघ, बीजेपी संगठन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के बीच एक अहम समन्वय बैठक हुई, जिसे मिशन 2027 की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मिशन 2027 पर मंथन बैठक में प्रदेश…
लखनऊ:प्राइवेट स्कूलों पर योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: सभी शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता की होगी जांच
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मोटी फीस वसूलने के बाद भी योग्य शिक्षकों की नियुक्ति न करने पर योगी सरकार ने सभी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की योग्यता की जांच का आदेश दिया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के सख्त निर्देशों के बाद शुरू की गई है। राहुल जैन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई झांसी के निवासी राहुल जैन ने एनसीटीई को कई…
चुनाव आयोग को SIR को लेकर जल्दी क्योंचुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं’: अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बंगाल के लोगों के हवाले से कहा कि चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं। कहा, एसआईआर में भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर गड़बड़ियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा। अखिलेश शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने मलिहाबाद लखनऊ के मृत बीएलओ विजय वर्मा की पत्नी संगीता को…
लखनऊ:विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) गणना प्रपत्र में ओटीपी नहीं मांगा जाता — मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया सचेत।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेशवासियों को आगाह करते हुए कहा है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गणना प्रपत्र भरने के नाम पर कुछ अराजक तत्व BLO या चुनाव विभाग का अधिकारी बनकर मतदाताओं से OTP मांग रहे हैं, जो पूरी तरह गलत और संदेहास्पद गतिविधि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गणना प्रपत्र (Form) भरने की प्रक्रिया में बीएलओ द्वारा किसी भी प्रकार का ओटीपी मांगना अनिवार्य नहीं है और विभाग की ओर से ऐसी कोई प्रक्रिया…
लखनऊ:आयुष्मान भारत योजना के तहत यूपी सरकार ने शुरू किया विशेष अभियान, 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर तक सभी जनपदों में बनेंगे आयुष्मान कार्ड
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महीने का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 25 नवम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित होगा। सरकार का उद्देश्य उन सभी परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना है, जो अब तक योजना से वंचित रह गए थे। इसके साथ ही अपात्र घोषित परिवार, छूटे हुए लोग, तथा 70 वर्ष से अधिक आयु…
लखनऊ:डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री को लगाया लैपल-पिन, स्मृति-चिह्न भेंट कर बढ़ाया गौरव
लखनऊ:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आज एक विशेष और गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज का लैपल-पिन लगाया और उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। यह क्षण डीजीपी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण होने के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस बल के लिए सम्मान का विषय रहा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि…
