लखनऊ में भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल, शीर्ष नेतृत्व रहा उपस्थित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज लखनऊ में भव्य और गरिमामयी वातावरण में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी तथा माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की विशेष उपस्थिति रही। नामांकन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र…

लखनऊ:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27वां अधिवेशन 4 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होगा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 दिसम्बर 2025 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27वां भव्य अधिवेशन आगामी 4 जनवरी 2026 को राजधानी लखनऊ के एसकेडी अवध बस डिपो के पीछे स्थित सभागार, गोमती नगर में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों का स्वागत व सम्मान किया जाएगा। एसोसिएशन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी जिला अध्यक्षों का जिला अध्यक्ष पद हेतु शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद…

लखनऊ राज्यपाल से मुलाक़ात कर पप्पू ख़ान ने ‘भरगैन’ की बेहतरी पर की चर्चा

कासगंज जनपद के भरगैन के मूल निवासी और वर्तमान में गुजरात के पाटण में कार्यरत पप्पू ख़ान (पुत्र मुन्ना ख़ान, निवासी मोहल्ला अहमद थोक) ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।​पुस्तक भेंट और ज़िला कासगंज पर चर्चा ​मुलाक़ात के दौरान पप्पू ख़ान ने राज्यपाल को एक पुस्तक भेंट की। इस दौरान ज़िला कासगंज पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें विशेष रूप से उनके पैतृक गाँव भरगैन की बेहतरी और विकास के मुद्दों पर ज़ोर दिया गया।​पप्पू ख़ान, जो पाटण में अपनी…

लखनऊ:कफ सिरप की निगरानी पर FSDA सख्त, 28 जिलों में 128 प्रतिष्ठानों पर FIR 

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश में कफ सिरप के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में FSDA की कमिश्नर IAS डॉ. रौशन जैकब ने स्पष्ट किया कि कोडीन रखना या बेचना अपने आप में अपराध नहीं है, लेकिन यदि इसकी खरीद-फरोख्त के वैध और पूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं तो यह गैरकानूनी माना जाएगा। डॉ. रौशन जैकब ने यह भी साफ किया कि मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौतों का…

लखनऊ:भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के बाद हटे एम. देवराज, राज्य कर विभाग में मचा सियासी-प्रशासनिक भूचाल

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक चर्चित और विवादित विभागों में शुमार राज्य कर (GST) विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस एम. देवराज को उनके पद से हटा दिए जाने के बाद प्रशासनिक और कारोबारी गलियारों में तेज़ हलचल मच गई है। जहां एक ओर जीएसटी विभाग के अफसरों और व्यापारियों के एक बड़े वर्ग ने राहत की सांस ली है, वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी आक्रामक कार्रवाई को लेकर बहस भी तेज हो गई है। आईएएस एम. देवराज ने अपने महज 16…

लखनऊ:लोकभवन में प्रशिक्षु IPS अफसरों का सम्मानजनक आगमन: प्रमुख सचिव गृह से की शिष्टाचार मुलाक़ात

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक दक्षता को और मज़बूत करने की दिशा में नया कदम आज उस समय देखने को मिला जब 77वें RR बैच के 23 प्रशिक्षु IPS अधिकारियों ने प्रमुख सचिव गृह, IAS संजय प्रसाद से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात न केवल प्रशिक्षण के दौरान अनुभव साझा करने का अवसर बनी, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसिंग की नई चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर सार्थक चर्चा का भी माध्यम बनी। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक…

लखनऊ:बिहार के बाद अब यूपी में RSS हुआ एक्टिव, बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव के संकेत।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसम्बर 2025 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब लगभग सवा साल का समय बचा है, लेकिन राजनीतिक हलचल अभी से तेज होती दिखाई दे रही है। बिहार में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने यूपी में भी अपनी गतिविधियाँ तेज कर दी हैं। सोमवार को संघ, बीजेपी संगठन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के बीच एक अहम समन्वय बैठक हुई, जिसे मिशन 2027 की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मिशन 2027 पर मंथन बैठक में प्रदेश…

लखनऊ:प्राइवेट स्कूलों पर योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: सभी शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता की होगी जांच

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मोटी फीस वसूलने के बाद भी योग्य शिक्षकों की नियुक्ति न करने पर योगी सरकार ने सभी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की योग्यता की जांच का आदेश दिया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के सख्त निर्देशों के बाद शुरू की गई है। राहुल जैन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई झांसी के निवासी राहुल जैन ने एनसीटीई को कई…

चुनाव आयोग को SIR को लेकर जल्दी क्योंचुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं’: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बंगाल के लोगों के हवाले से कहा कि चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं। कहा, एसआईआर में भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर गड़बड़ियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा। अखिलेश शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने मलिहाबाद लखनऊ के मृत बीएलओ विजय वर्मा की पत्नी संगीता को…

लखनऊ:विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) गणना प्रपत्र में ओटीपी नहीं मांगा जाता — मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया सचेत।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेशवासियों को आगाह करते हुए कहा है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गणना प्रपत्र भरने के नाम पर कुछ अराजक तत्व BLO या चुनाव विभाग का अधिकारी बनकर मतदाताओं से OTP मांग रहे हैं, जो पूरी तरह गलत और संदेहास्पद गतिविधि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गणना प्रपत्र (Form) भरने की प्रक्रिया में बीएलओ द्वारा किसी भी प्रकार का ओटीपी मांगना अनिवार्य नहीं है और विभाग की ओर से ऐसी कोई प्रक्रिया…

लखनऊ:आयुष्मान भारत योजना के तहत यूपी सरकार ने शुरू किया विशेष अभियान, 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर तक सभी जनपदों में बनेंगे आयुष्मान कार्ड

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महीने का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 25 नवम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित होगा। सरकार का उद्देश्य उन सभी परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना है, जो अब तक योजना से वंचित रह गए थे। इसके साथ ही अपात्र घोषित परिवार, छूटे हुए लोग, तथा 70 वर्ष से अधिक आयु…

लखनऊ:डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री को लगाया लैपल-पिन, स्मृति-चिह्न भेंट कर बढ़ाया गौरव

लखनऊ:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आज एक विशेष और गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज का लैपल-पिन लगाया और उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। यह क्षण डीजीपी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण होने के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस बल के लिए सम्मान का विषय रहा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि…

लखनऊ:यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक एस.एन.पांडेय सहित कई अधिकारी निलंबित।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में गंभीर अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त निदेशक शेष नाथ पांडेय (एस.एन. पांडेय) सहित कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ■ संयुक्त निदेशक एस.एन. पांडेय निलंबित सूत्रों के अनुसार विभागीय जांच में पाया गया कि मदरसों से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं और वेतन भुगतान गड़बड़ियों में संयुक्त निदेशक की लापरवाही और भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसी आधार पर उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर…

लखनऊ में सम्पन्न हुआ भव्य विवाह समारोह, जिले के कई गणमान्य हुए शामिल

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवंबर 2025 आनंदी वर्ड मैजिक लॉन में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय विवाह समारोह में विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के पूर्व विधायक एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री कुलदीप गंगवार के सुपुत्र अभय सिंह का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, तथा नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर के प्रतिनियुक्त अध्यक्ष राहुल राजपूत सहित कई अन्य सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित दंपत्ति…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जन्मदिन की बधाई।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्रीमती पटेल का सरल, सौम्य एवं समर्पित व्यक्तित्व राज्य के विकास और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में अब 25 नवंबर को रहेगा गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस का अवकाश

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस मनीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित कार्यकारी अवकाश की तिथि बदल दी गई है। शासन के पूर्व आदेश में यह अवकाश 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को घोषित था। नवीनतम संशोधन के तहत अब यह अवकाश 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को मान्य होगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह परिवर्तन संबंधित…

लखनऊः INDIA TODAY मैगज़ीन के खिलाफ समाजवादी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, हज़रतगंज चौराहे पर प्रतियां जलाईं

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 राजधानी के हज़रतगंज चौराहे पर आज समाजवादी छात्र सभा, समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने INDIA TODAY मैगज़ीन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। धरती पुत्र श्रद्धेय नेताजी के आपत्तिजनक पोस्टर प्रकाशित करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने INDIA TODAY मैगज़ीन की प्रतियों को सांकेतिक रूप से जलाया और मैगज़ीन प्रबंधन से तत्काल माफ़ी की मांग की। प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों ने कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग अपने नेता जी का अपमान किसी भी हाल…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में तीन अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में प्रशासनिक पुनर्गठन करते हुए तीन अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को उनके नए कार्यस्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने हेतु निर्देशित किया गया है। तबादला सूची इस प्रकार है— 1. श्री आलोक कुमार जायसवाल वर्तमान पद: अपर पुलिस अधीक्षक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ तथा स्थानांतरणाधीन अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़ नया आदेश: स्थानांतरण निरस्त सरकार ने उनका स्थानांतरण…

लखनऊ:अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एवं पुलिस उपाधीक्षक दीप्ति शर्मा का पुलिस मुख्यालय में सम्मान, यूपी पुलिस परिवार ने गर्व से मनाया विशेष क्षण

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय आज एक गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बना, जब अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एवं पुलिस उपाधीक्षक सुश्री दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण ने दीप्ति के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सलाम करते हुए कहा कि उनका अनुशासन, समर्पण और विश्वस्तरीय उपलब्धियाँ न केवल यूपी पुलिस, बल्कि पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायी मिसाल हैं। डीजीपी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि दीप्ति ने पुलिस सेवा और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत,…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने परीक्षा तिथि की घोषणा की

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। राज्य भर के लाखों विद्यार्थी इन परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे। अब परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में तैयारी को लेकर उत्साह के साथ-साथ गंभीरता भी बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, इस बार भी परीक्षाएं…