फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जनवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने अपने भतीजे राहुल राजपूत के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जनपद फर्रुखाबाद के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद के विकास को गति देने के उद्देश्य से एक विस्तृत पत्र भी सौंपा। पत्र में जिले से संबंधित कई अहम मांगों और प्रस्तावों को शामिल किया गया है। इनमें…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
समाजसेवी अनागरिक कर्मवीर शाक्य का 83 वां जन्मदिन मनाया गया
भिक्षु डी० आर० देव ने बताया की समाजसेवी अनागरिक कर्मवीर शाक्य का जन्मदिन उनके चाहने वाले जनपद फर्रुखाबाद में कई वर्षों से ग्रामवासी चेतना दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं। कर्मवीर के जन्मदिन पर केक काटने की परम्परा को अन्जाम नहीं दिया जाता है। स्मरण रहे कर्मवीर के तमाम राजनीतिक व सामाजिक न्याय के योद्धा दुनिया में नहीं रहे है। कर्मवीर बचपन से वर्णव्यवस्था असमानता के खिलाफ विद्रोही रहे व विद्यार्थी जीवन से ही संघर्षशील रहे।17 नवम्बर 1966 में डा० लोहिया ने उस समय की सत्ता के…
फर्रुखाबाद में धूमधाम से मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय शाक्य महासभा, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिद्धार्थ कान्वेंट पब्लिक स्कूल, अजमतपुर रोड, फर्रुखाबाद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना के साथ हुआ, जिसे भंते नागसेन के निर्देशन में विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सावित्रीबाई फुले के शिक्षा-संबंधी संघर्षों व योगदान को जन-जन तक पहुँचाना रहा।…
फर्रुखाबाद में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, 40 मरीजों की हुई जांच
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 नेशनल क्राइम इंटेलिजेंस एजेंसी के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्याम दयाल बौद्ध, राजन राठौर, मनोज पाल, राजेश पाल, अंशु गौतम सहित आम आदमी पार्टी के साथीगण मौजूद रहे। बैठक में शिविर की तैयारियों, मरीजों की सूची और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि शिविर में कुल 40 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनका निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा। मरीजों के लिए दवा,…
फर्रुखाबाद में रामनगरिया मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 गंगा नदी के पौराणिक पंचाल घाट पर शनिवार को श्री रामनगरिया मेला 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ मेले का विधिवत उद्घाटन किया। 03 जनवरी से 03 फरवरी तक चलने वाले इस एक माह लंबे मेले में देश-प्रदेश से आए हजारों साधु-संत और कल्पवासी गंगा तट पर कुटिया…
फर्रुखाबाद:धूमधाम से मनाया गया भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का 195वां जन्मदिन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारिका एवं नारी शिक्षा की प्रणेता माता सावित्रीबाई फुले का 195वां जन्मदिन आज सिद्धार्थ कॉन्वेंट स्कूल, अजमतपुर, फर्रुखाबाद में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक चेतना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, माताएं-बहनें, समाजसेवी, शिक्षक एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और माता सावित्रीबाई फुले के संघर्षमय जीवन एवं योगदान को स्मरण किया गया। मुख्य वक्ता ने रखा ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य…
फर्रुखाबाद में शुरू हुआ ऐतिहासिक मेला श्रीरामनगरिया, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 गंगा के पावन तट पर आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक मेला श्रीरामनगरिया एवं विकास प्रदर्शनी–2026 आज भव्य रूप में प्रारंभ हो गया। यह ऐतिहासिक मेला 03 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक पांचाल घाट, गंगा तट, फर्रुखाबाद में आयोजित किया जा रहा है। मेले के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास, मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भव्य स्वरूप में सजा मेला परिसर इस वर्ष मेला क्षेत्र को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से…
अखिल भारतीय शाक्य महासभा फर्रुखाबाद के तत्वाधान में माता सावित्रीबाई फुले की 195 जयंती का आयोजन किया गया
अखिल भारतीय शाक्य महासभा फर्रुखाबाद के तत्वाधान में माता सावित्रीबाई फुले की 195 जयंती का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का आयोजन सिद्धार्थ कान्वेंट पब्लिक स्कूल अजमतपुर रोड फर्रुखाबाद में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना के साथ बनते नाग सेन ने करवाया बच्चों ने बुद्ध वंदना का प्रस्तुतीकरण किया कार्यक्रम का मूल उद्देश्य लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था कार्यक्रम में कई भक्तों ने अपने विचार व्यक्त किया तथागत सम्राट नागरिक के जिला अध्यक्ष श्री शिव कुमार शक ने कहा की शिक्षा ही मानव जाति के…
फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया 2025-26 का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाले मेला श्री रामनगरिया 2025-26 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेले में की जा रही तैयारियों का गहनता से जायजा लिया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अलाव एवं कम्बल वितरण, ट्रैफिक डायवर्जन, संकेतक…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति-5 के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए MissionShakti5 अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति, उत्पीड़न अथवा महिला सम्बन्धी अपराध की दशा में इन नंबरों पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम, महिलाओं के अधिकारों,…
फर्रुखाबाद:पटेल नगर में टूटी नाली बनी परेशानी का कारण, शीघ्र मरम्मत की मांग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 नगर पालिका परिषद अर्कखावाद के वार्ड संख्या 14, पटेल नगर स्थित मोहल्ला सरदार खाँ में नाली टूट जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गुलशन मास्टर साहब की ओर लगभग 20 फीट लंबाई में नाली क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। नाली टूटने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनमानस का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय…
फर्रुखाबाद:मेला रामनगरिया की तैयारियों को लेकर उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जनवरी 2026 पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर मंडल एवं अपर आयुक्त कानपुर मंडल द्वारा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ मेला रामनगरिया की तैयारियों एवं गंगा आरती स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेले में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं के साथ नम्र एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। मेले में अग्निशमन व्यवस्था उच्च कोटि की हो, सभी बड़े पंडालों में फायर…
फर्रुखाबाद:सिद्धार्थ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में मनाई जाएगी राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जयंती
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जनवरी 2026 थाना मऊदरबाजा क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर में भारत की प्रथम शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी का जन्मदिवस 03 जनवरी 2026 को सिद्धार्थ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, अजमतपुर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले जी के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा शिक्षा के महत्व, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, समानता और मानवता के…
फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु रूट डायवर्जन लागू
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जनवरी 2026 जनपद में आयोजित होने वाले मेला श्री रामनगरिया को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक रूट डायवर्जन योजना लागू की गई है। यह रूट डायवर्जन 03 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में जारी आदेश के अनुसार मेला अवधि के दौरान भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रूट…
फर्रुखाबाद: मेला श्री रामनगरीया में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु एलोपैथिक हेल्थ पोस्ट स्थापित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जनवरी 2026 मेला श्री रामनगरीया में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए एलोपैथिक (Allopathic) हेल्थ पोस्ट की स्थापना कर दी गई है। इस हेल्थ पोस्ट के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हेल्थ पोस्ट पर योग्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है, जहां श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति अथवा गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने पर मरीजों को एम्बुलेंस सेवा…
फर्रुखाबाद:अवैध शस्त्र मामले में अभियुक्त को 2 माह का कारावास व ₹1000 अर्थदंड, पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना अमृतपुर जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0-127/2009, वाद संख्या 8106/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त कल्लू उर्फ अशोक पुत्र रामकरन निवासी कोहरिया पिथनापुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित किया गया। फतेहगढ़ पुलिस टीम/मॉनिटरिंग सेल,…
फर्रुखाबाद:नववर्ष पर बाबा टी स्टॉल की अनूठी पहल, अधिवक्ताओं को वितरित किए गए पेन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 नववर्ष के शुभ अवसर पर तहसील सदर परिसर स्थित बाबा टी स्टॉल के संचालक विकास उर्फ विक्की कश्यप ने सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना का परिचय देते हुए अधिवक्ताओं को पेन भेंट किए। इस अवसर पर लगभग 400 पेन अधिवक्ताओं को वितरित किए गए, जिससे तहसील परिसर में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। बाबा टी स्टॉल संचालक विकास उर्फ विक्की कश्यप, पुत्र शिव कुमार, निवासी मोहल्ला अमीन खा ने बताया कि नववर्ष के मौके पर उन्होंने अपनी निजी धनराशि से…
फर्रुखाबाद :कोतवाली कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। दिनांक 01 जनवरी 2026 को कोतवाली कायमगंज…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति-5 के तहत थाना जहानगंज पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना जहानगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर लाइन) एवं 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी…
फर्रुखाबाद :फार्मर रजिस्ट्री शत-प्रतिशत कराने को लेकर जिलाधिकारी की सख्ती, एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाने के उद्देश्य से न्याय पंचायत स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद के सभी पात्र लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य रूप से बनवाई जाए। उन्होंने कहा कि समस्त नोडल अधिकारी अपने-अपने न्याय पंचायत क्षेत्र के सभी ग्रामों में तैनात कार्मिकों के माध्यम…
