फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रेड क्रॉस द्वारा कंबल वितरण, जिलाधिकारी ने गरीबों को किया लाभान्वित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 भीषण ठंड को देखते हुए जनपद में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार रात लगभग 09:00 बजे जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने गरीब एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के इस मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को राहत…

फर्रुखाबाद: शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित, रेलिंग से लटककर अटका

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 जनपद के शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीमेंट से भरा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से लटक गया। ट्रैक्टर का आधा हिस्सा रेलिंग के बाहर झूलता देख राहगीरों में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए। घटना के बाद ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर…

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत जिले में 3236 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) फर्रुखाबाद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार योजना की शुरुआत 01 सितम्बर 2024 से की गई है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2029 तक शहरी गरीब एवं निम्न मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए कुल 2.50 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान…

फर्रुखाबाद में विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची का वाचन, अधिकारी कर रहे निगरानी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आलेख्य मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना एवं आम नागरिकों को अपने नाम व विवरण की जांच का अवसर प्रदान करना है। बीएलओ के पास मतदाताओं की सुविधा हेतु फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम विलोपन) एवं फॉर्म-8 (नाम अथवा विवरण में संशोधन) पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए…

फर्रुखाबाद:विशेष अभियान के तहत बूथों पर पहुंचे मतदाता, सायं 4 बजे तक मौजूद रहे बीएलओ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज जनपद के समस्त मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सायं 4 बजे तक उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। बीएलओ के पास संबंधित बूथ की ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ-साथ नाम कटे हुए मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध रही। इसके अतिरिक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने हेतु) एवं फॉर्म-8 (नाम/विवरण में संशोधन हेतु)…

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2 के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा योजना के उद्घाटन के दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण के साथ हुई, जिसे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं लाभार्थियों ने देखा। इसके पश्चात जनपद की लाभार्थी कुसमा देवी (ग्वालटोली), शिवानी (बीबीगंज), शोभा देवी (नगला दीना, भोलेपुर) सहित अनेक पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।…

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल गश्त, कानून व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना कम्पिल क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ अपराध नियंत्रण, शांति एवं सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बाजार, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश पुलिसकर्मियों…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में ‘ज्ञान क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 कायमगंज में आज ‘ज्ञान क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समापन समारोह की विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेनू गौड़ जी (सदस्य, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश) एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने कार्यक्रम में सहभागिता कर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में श्रीमती रेनू गौड़ जी ने कहा कि खेल युवाओं…

फर्रुखाबाद:मौनी अमावस्या पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने रामनगरिया मेला का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 मौनी अमावस्या पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत स्थित रामनगरिया मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर में पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा प्रबंध सहित भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पिकेट ड्यूटी एवं घाट क्षेत्र की सुरक्षा का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय…

फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट से गायब 131 स्मार्टफोन बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ के गोदाम से गायब हुए 131 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन और कुशल पर्यवेक्षण में की गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

फर्रुखाबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिला पोषण किट का सहारा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 सांसद मुकेश राजपूत ने आज डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) योजना के अंतर्गत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना तथा पोषण के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें संतुलित…

फर्रुखाबाद:शीतलहर के बीच जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 जनपद में पड़ रही कड़ाके की शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मानवीय पहल करते हुए रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर निराश्रित, गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। यह कंबल वितरण कार्यक्रम रेडक्रॉस सोसायटी फर्रुखाबाद के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीतलहर के दौरान खुले में रहने वाले लोगों को ठंड से बचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा…

फर्रुखाबाद:विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान: 18 जनवरी, 31 जनवरी व 1 फरवरी को बूथों पर मिलेंगी मतदाता सूची

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में तीन विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (राजस्व) अरुण कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची के साथ…

फर्रुखाबाद:प्रभावी पैरवी से 15 साल पुराने प्रयास हत्या मामले में अभियुक्त को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ महोदय के निर्देशन में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी विवेचना, सशक्त मॉनिटरिंग एवं न्यायालय में की गई मजबूत पैरवी के परिणामस्वरूप प्रयास हत्या के एक पुराने मामले में अभियुक्त को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रकरण के अनुसार अभियुक्त बल्लन पुत्र रामखिलाड़ी दीक्षित, निवासी बबुरारा, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0-310/2011, वाद संख्या 241/2013, धारा 307, 504…

फर्रुखाबाद:लोकनिर्माण विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण, जसमई चौराहे पर मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जसमई चौराहे पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची तेजस्वी श्रीवास्तव निवासी बजरिया चौकी के पास की जान चली गई। यह हादसा कायमगंज बाईपास से मुरहास कन्हैया जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति के कारण हुआ, जिसे लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से शिकायत करते आ रहे थे। बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग अत्यधिक ऊंचा-नीचा और क्षतिग्रस्त है, जिसके चलते यहां आए दिन ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं…

फर्रुखाबाद की पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़, 226.94 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 जनपद के लिए बड़ी राहत की खबर है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि जिले की पेयजल व्यवस्था को सुचारू और सुलभ बनाने के लिए 226.94 करोड़ रुपये की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना से आने वाले समय में जिलेवासियों को शुद्ध पेयजल की स्थायी सुविधा प्राप्त होगी। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत डीपीआर को अब एसएलटीसी (State Level Technical Committee) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव मुख्य…

फर्रुखाबाद:डॉ.राकेश दुवे के आकस्मिक निधन पर सांसद मुकेश राजपूत ने जताया शोक, परिजनों को दी सांत्वना।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. राकेश दुवे जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत आज उनके आवास पहुँचे। सांसद ने दिवंगत आत्मा के अंतिम दर्शन किए एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि डॉ. राकेश दुवे का असमय निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत थाना मेरापुर द्वारा छात्रों को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मेरापुर, जनपद फर्रुखाबाद द्वारा छात्रों को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें कानूनी अधिकारों एवं सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) आदि की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया…

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएँ, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 को तहसील कायमगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी…

फर्रुखाबाद:सीपी ग्लोबल एकेडमी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ, स्कूल बसों का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी फर्रुखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में शुक्रवार, 17 जनवरी 2026 को सीपी ग्लोबल एकेडमी, सकवाई में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष…