लकी ड्रा के नाम पर ठगी करने के आरोप में घिरे ग्राम पंचायत खीरी नौबरामद के पूर्व प्रधान पर कई दिन जांच के नाम पर चली टालमटोल के बाद आखिरकार शिकंजा कसा गया। शिकायत मिलने पर थाना पुलिस दो टीमें बनाकर पड़ताल की बात कहते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल गई थी। एसपी ने मामले का संज्ञान लिया और अब पूर्व प्रधान समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि थाना माधोटांडा में 12 अगस्त को…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में लाइन शिफ्टिंग और बिलों में हेराफेरी की जांच शुरू
पूरनपु में बिजली विभाग के एक अधिकारी के मोटी रकम लेकर बिजली लाइनें परिवर्तित करने, अवैध कनेक्शन और बिलों में हेराफेरी सहित कई शिकायतें उच्चाधिकारियों से की गईं थीं। इनकी जांच के लिए शनिवार को दो सदस्यीय टीम पूरनपुर पहुंची। पीलीभीत के अधिशासी अभियंता सुधीर भारती और बरेली के लेखाकार विभोर मित्तल ने पूरनपुर पहुंचकर शिकायतों की जांच की। असम हाईवे पर एक प्लांट के ऊपर से निकली बिजली लाइन को अवैध तरीके से हटाने के लिए मोटी रकम वसूलने, साथी कर्मचारियों की मिलीभगत से बिलों में गड़बड़ी करने, व्यावसायिक…
पीलीभीत में बुखार का कहर बरकरार, ओपीडी में मरीज 1200 के पार
पीलीभीत में सुबह होते ही अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। इसके बाद भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में ओपीडी 1478 से अधिक रही। शहर हो या गांव चारों तरफ बुखार को लेकर दहशत का माहौल है।शुक्रवार सुबह से ही जिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर लाइन लगने लगी। यूपी के पीलीभीत में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या कम होने का नाम…
पीलीभीत में CMO ऑफिस में चीफ फर्मासिस्ट का पैर दबवाने का VIDEO वायरल
पीलीभीत CMO कार्यालय का एक वीडियो सामने आया है। चीफ फर्मासिस्ट का पैर दबवाते हुए का वीडियो सामने आया है। एक सहकर्मी चीफ फर्मासिस्ट का पैर दबा रहा है। पीलीभीत के CMO ने चीफ फर्मासिस्ट से जवाब मांगा है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चीफ फर्मासिस्ट अनिल कुमार मिश्रा एक कुर्सी पर बैठे हैं। दूसरी कुर्सी पर उन्होंने पैर रख रहा है। उनके कार्यालय का एक सहकर्मी उनकी पैर दबा रहा है। वीडियो में अनिल कुमार…
पीलीभीत में संजीव प्रताप को दोबारा मिली जिम्मेदारी:भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया
भारतीय जनता पार्टी ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। ऐसे में पीलीभीत में एक बार फिर संजीव प्रताप के नाम पर मोहर लगाते हुए संजीव प्रताप को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव प्रताप की दोबारा ताजपोशी होने के बाद अब उनके समर्थक लगातार संजीव प्रताप को फोन कर बधाइयां दे रहे हैं। विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले संजीव प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे थे। संजीव…
पीलीभीत में रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में नई टीम ने ली शपथ
पूरनपुर में रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के 17वें अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मेधावियों का अभिनंदन भी किया गया। नगर के एक होटल में बृहस्पतिवार शाम हुए समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुआ। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र विद्यार्थी ने क्लब की ओर से नगर में कराए गए कार्यों की प्रशंसा की। सचिव प्रशांत गुप्ता ने पिछले साल हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने सहयोगियों के नामों की घोषणा…
पीलीभीत में 88 रोगियों की जांच में नहीं मिला कोई डेंगू, मलेरिया पॉजिटिव
पीलीभीत में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार डेंगू व मलेरिया की जांचें की जा रही हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर डेंगू की 88 जांचें की। इसमें 16 लोगों की एनएस वन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एलाइजा टेस्ट में यह सभी निगेटिव पाए गए। जिले में डेंगू की अब तक कुल 1003 जांचें की जा चुकी है। जिले में कुल 24 मरीज डेंगू पॉजिटिव हैं। इसके अलावा मलेरिया की 1061 जांचें की गई। इसमें 16 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। विभागीय टीम…
जय हनुमंत संत हितकारी, सुन लीजै प्रभु अरज हमारी
पीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी दरबार के 8वें वार्षिकोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बालाजी के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते चल रहे थे। सबसे आगे एक टोली श्री हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करते चल रही थी। संकट मोचन बालाजी महाराज की शोभायात्रा मोहल्ला बाग गुलशेर खां स्थित अमरिया बस स्टैंड से शुरू हुई, जो एकता सरोवर पार्क, लकड़ी मंडी, जाटों का चौराहा, बरेली दरवाजा, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा, मुख्य बाजार, छीपियान मस्जिद, लक्ष्मी टॉकीज, चावला…
पीलीभीत में ट्रेनें बंद, रोडवेज बसों का समय तय नहीं, कैसे करें सफर
पूरनपुर में आमान परिवर्तन के चलते ट्रेनें चल नहीं रहीं है। रोडवेज बसों के आने-जाने का कोई वक्त तय नहीं है। ऐसे में लोगों को सफर में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बारिश और धूप में घंटों वाहनों का इंतजार करते हैं। परेशान होकर डग्गामार वाहनों में बैठ जाते हैं नगर से प्रतिदिन करीब 10 हजार लोग ट्रेनों से आवागमन करते थे। ट्रेनें सवा पांच साल से बंद हैं। बसों का कोई समय निर्धारित नहीं है। जब ट्रेनें बंद हुईं…
पीलीभीत में आवास सूची में नाम न होने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर में घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर के दिव्यांगों ने आवास सूची में नाम न होने पर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने सूची में नाम शामिल कराने की मांग की। गांव में एक स्थान पर एकत्र हुए दिव्यांगों ने बताया कि उनसे आवास दिलाने के लिए अभिलेख लिए गए थे। मगर जो सूची जारी हुई है, उसमेें मात्र तीन दिव्यांगों के आवास ही स्वीकृत हुए हैं। प्रदर्शनकारी दिव्यांगों ने आवास दिलाने के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, रामसागर, अनिल, मैकूलाल,…
पीलीभीत में बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत, दो महिलाएं गंभीर, पेड़ के नीचे खड़े थे तीनों
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बृहस्तपिवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस वक्त हुई, जब किसान और दोनों महिलाएं बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थीं। घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हरीपुर जंगल के समीप की है। यहां बिजली गिरने से गांव गुलड़िया खास निवासी किसान संतराम (47), गांव निवासी सियाराम की पत्नी श्रीदेवी (45) और गांव के ही श्यामाचरन की पत्नी…
पीलीभीत में 12 साल के लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 4 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, बाल सुधारगृह भेजा गया
पुलिस ने बताया कि लड़के के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां काम पर गई थी। वह घर में अकेला था। इस दौरान उसने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को खाना देने के बहाने अपने घर में बुलाया। पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 12 वर्षीय लड़के ने अपने चार वर्षीय पड़ोसी के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है। आरोपी स्थानीय सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ता है। आरोपी ने बुधवार…
पीलीभीत में गोआश्रय स्थल से भूसा चोरी कर ले जा रहा ग्राम प्रधान पकड़ा
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव खाईखेड़ा में गोआश्रय स्थल से बुधवार रात प्रधान ट्रैक्टर-ट्राॅली में भूसा चोरी करके ला रहा था। भनक लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रधान को घेर लिया। इस पर प्रधान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 ने पीछा करके प्रधान को पकड़ लिया। पुलिस ने प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। जिले में संचालित गोआश्रय स्थलों में संरक्षित पशुओं के भरण-पोषण के लिए शासन से बजट मिलता है। गोवंश…
पीलीभीत निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत, पुलिया के अंदर गड्ढे में मिला शव, साइन बोर्ड और रेडियम नहीं लगाए गए
पीलीभीत में रात के अंधेरे में निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नोगवा पकड़िया का रहने वाला 40 वर्षीय बृजमोहन पेशे से ड्राइवर था। बृजमोहन बीती रात बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहा था। इस दौरान सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रूपपुर कमालू गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया…
पीलीभीत में विवाहिता के फोटो एडिट कर बना दिए अश्लील
पीलीभीत में शादीशुदा महिला के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कासगंज के रहने वाले युवक ने बताया कि पांच माह पूर्व उसकी शादी मोहल्ला सुनगढ़ी की युवती से हुई थी। युवती के पिता मोहल्ले में ही दुकान पर काम करते हैं। वहां पास में ही रहने वाले अभिषेक पाल, अक्षित व राजन ने उसकी पत्नी के शादी से पूर्व फोटो खींच लिए। शादी के बाद युवकों…
पीलीभीत के खेत में बाघ को देख सहमा किसान
कलीनगर के जंगल से सटे आबादी क्षेत्र में बाघों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। बुधवार सुबह पिपरिया संतोष गांव की सीमा में फसल में दवा का छिड़काव कर रहा किसान बाघ को देखकर दहशत में आ गया। बाघ धान के खेत से होकर गन्ने के खेत में घुस गया। वनकर्मियों ने निगरानी शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने बाघ का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। माधोटांडा क्षेत्र का गांव पिपरिया संतोष महोफ रेंज के जंगल से सटा है। बुधवार सुबह गांव निवासी आदेश शर्मा फसल में दवा का…
पीलीभीत में पोर्टल पर अपलोड नहीं किए धान क्रय केंद्र, प्रबंधकों को नोटिस जारी
पीलीभीत के जिले में पहली अक्तूबर से शुरू होने वाली धान की खरीद के लिए पांच एजेंसियों के 144 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों को पोर्टल पर दर्ज करना था। समीक्षा बैठक में पीसीएफ के जिला प्रबंधक सहित पांचों प्रबंधकों को डीएम ने नोटिस जारी किया है। सभी को तीन दिन के भीतर केंद्रों को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। पहली अक्तूबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पांच एजेंसियों के जिले में अभी तक 144…
10 रुपये किलो मिलता है भूसा… 50 रुपये में कैसे भरेगा गोवंश का पेट
पीलीभीत में सरकार ने गाेवंश के लिए चारा और भूसे का बजट प्रति पशु 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। बावजूद इसके हालात संभलते नजर नहीं आ रहे हैं। बाजार में चोकर 25 रुपये किलो और भूसा 10 रुपये किलो है। एक दिन में एक पशु को 10 किलो चारे और चार किलो चोकर की जरूरत होती है। इस हिसाब से एक पशु पर प्रतिदिन 200 रुपये का खर्च आता है। ऐसे में 50 रुपये में उनका पेट कैसे भरेगा। जिले में 54 गोआश्रय स्थल संचालित हो…
पीलीभीत में शिक्षामित्र ने छात्रा से की छेड़छाड़, कक्षा-7 में पढ़ने वाली छात्रा को छुट्टी के बाद रोका, विरोध करने पर पीटा
पीलीभीत में छात्रा के साथ एक शिक्षामित्र ने स्कूल परिसर में ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।विरोध करने पर शिक्षामित्र ने छात्रा की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है और आरोपी शिक्षामित्र को हिरासत में ले लिया है। पूरा मामला हजारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र का रहने वाला संतोष मिश्रा शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। शनिवार…
पीलीभीत में बारिश से गिरी पशुशाला की दीवार, दो जानवर मरे
गजरौला में गजरौला क्षेत्र के गांव हटुआ बिजलाही में पशुशाला की कच्ची दीवार गिर जाने से उसके मलबे में दबकर दो पशुओं की मौत हो गई। पशुशाला स्वामी ने मामले की सूचना लेखपाल को दी है। गांव हटुआ बिजलाही निवासी इंद्रजीत ने बताया कि उन्होंने अपने पक्के मकान से कुछ दूर जानवरों को बांधने के लिए पशुशाला बना रखी है। रविवार रात एक बजे हुई तेज बारिश में पशुशाला की कच्ची दीवार गिर गई। इससे उसमें बंधी एक गाय व बछिया मलबे में दब गईं। परिजनों आसपास के लोगों की…
