पीलीभीत में संघ की शाखा में घुसे बसपाई, स्वंयसेवकों पर किया जानलेवा हमला, ध्वज उतारकर नीचे गिराया

यूपी के पीलीभीत जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगा रहे स्वयंसेवकों पर जानलेवा हमला किया गया। बसपा के नेता और कार्यकर्ता अचानक शाखा में पहुंचे और ध्वज उतारकर फेंक दिया। विरोध पर कातिलाना हमला किया। घटना से गुस्साए हिन्दू संगठन मैदान में उतर आए। इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए पीलीभीत पुलिस प्रशासन ने हमले में शामिल बसपा विधानसभा अध्यक्ष सहित कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, संघ की शाखा में हमले की…

पीलीभीत में अब प्याज ने पकड़ी तेजी, टमाटर हुआ बेदम

पीलीभीत में टमाटर अब बाजार में बेदम होता दिखाई दे रहा है। फिलहाल यह 20 से 25 रुपये किलो के भाव बिक रहा है, लेकिन अब प्याज ने लोगों को रुलाना शुरू कर दिया है। प्याज की कीमत सप्ताह भर में ही 20 रुपये से बढ़कर 30-35 रुपये प्रति किलो हो गई है। अभी तक टमाटर पर ही सबसे अधिक महंगाई थी। टमाटर के दाम 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। करीब दो महीने तक टमाटर लोगों की पहुंच से दूर रहा। अब टमाटर के दाम गिरकर 15…

पीलीभीत में स्वयंसेवक को पीटने और RSS का ध्वज फेंकने का आरोप, मुश्किल में BSP नेता

यूपी के पीलीभीत में संघ की शाखा लगाने गए स्वयंसेवकों के साथ मारपीट का आरोप लगा है. यही नहीं है कि आरोप है कि संघ का ध्वज उतार कर फेंक दिया गया. पुलिस ने स्वयंसेवक की तहरीर के आधार पर बसपा के विधानसभा अध्यक्ष नागेंद्र गौतम, सर्वेश व एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि दूसरे पक्ष का कहना है कि उसकी तहरीर ही नहीं ली गई. थाने में पुलिस के सामने ही उनके साथ आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज व अभरदाता…

पीलीभीत में बीसलपुर में बारिश से घर ढहा, जगह-जगह जलभराव

बीसलपुर में बारिश से गांव रुरिया निवासी लक्ष्मण प्रसाद कश्यप का कच्चा घर ढह गया। मलबे में दबने से दोनों लोग घायल गए। घर में रखा सारा सामान भी खराब हो गया। वहीं नगर में जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। शनिवार को पूरी रात और रविवार को दोपहर तक लगातार हुई बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही है। बारिश बंद होने के बाद जब सड़कों व गलियों में भरा पानी नालों से निकल गया,…

पीलीभीत में तेज हवा और बारिश से शहर की बिजली गुल

पीलीभीत में शहर में कई स्थानों पर रविवार को भी फाॅल्ट हो जाने से कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों प्रभावित रही। जानकारी लगते ही कर्मचारी एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में दौड़ लगाते रहे। बारिश के वजह से फाॅल्टों को सही करने में काफी समय लगा। हल्की सी बारिश भी शहर की बिजली व्यवस्था को खराब करने के लिए काफी है। रोजाना हो रहे फाॅल्ट को जहां एक तरफ विभाग सही करा पाता है। वहीं, दूसरी ओर उसी जगह पर दोबारा समस्या हो जा रही है। शनिवार की रात…

पीलीभीत में 902 लोगों की जांच, 16 मलेरिया पॉजिटिव मिले

पीलीभीत में मौसम बदलते ही जिले में डेंगू और मलेरिया ने भी दस्तक दे दी। रोजाना डेंगू और मलेरिया के नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को 57 मरीजों की डेंगू और 845 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। इनमें मलेरिया के 16 लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि एक भी मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार जिले में शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है। पॉजिटिव आने वाले मरीजों को उपचार देने के साथ अन्य लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा…

पीलीभीत के जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी का बनाया जा रहा था फर्नीचर

पूरनपुर में जंगल से काटकर लाई गई साल, सागौन की लकड़ी का घर में फर्नीचर बनाने की सूचना पर हरीपुर रेंज और खुटार की वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम ने गांव कुर्रैया के एक घर में शनिवार को छापेमारी कर साल और सागौन के 41 चिरान फ्रेम बरामद कर लिए। लकड़ी खुटार रेंज क्षेत्र से काटकर लाने की जानकारी पर बरामद लकड़ी खुटार के वनकर्मी अपने साथ ले गए। हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि गांव कुर्रैया के घर में जंगल से काटकर लाई गई साल और…

पीलीभीत में पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ करने का आरोप

पूरनपुर में सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी मोबीन की पत्नी अकसीर जहां ने एसओ सेहरामऊ पर पुलिस कर्मियों के साथ घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। अकसीर की शिकायत पर सीओ ने जांच शुरू कर दी है। सीओ ने मारपीट के आरोप को झूठा बताया है। अकसीर जहां ने सीओ को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि रात करीब 12:30 बजे पुलिस कर्मियों के साथ घर के दरवाजे पर पहुंचे एसओ ने गालियां देते हुए दरवाजा खोलने को कहा। जब तक…

पीलीभीत में 33 दिन तक टाला, एसपी गुस्साए तो पूर्व प्रधान समेत दो पर एफआईआर

लकी ड्रा के नाम पर ठगी करने के आरोप में घिरे ग्राम पंचायत खीरी नौबरामद के पूर्व प्रधान पर कई दिन जांच के नाम पर चली टालमटोल के बाद आखिरकार शिकंजा कसा गया। शिकायत मिलने पर थाना पुलिस दो टीमें बनाकर पड़ताल की बात कहते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल गई थी। एसपी ने मामले का संज्ञान लिया और अब पूर्व प्रधान समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि थाना माधोटांडा में 12 अगस्त को…

पीलीभीत में लाइन शिफ्टिंग और बिलों में हेराफेरी की जांच शुरू

पूरनपु में बिजली विभाग के एक अधिकारी के मोटी रकम लेकर बिजली लाइनें परिवर्तित करने, अवैध कनेक्शन और बिलों में हेराफेरी सहित कई शिकायतें उच्चाधिकारियों से की गईं थीं। इनकी जांच के लिए शनिवार को दो सदस्यीय टीम पूरनपुर पहुंची। पीलीभीत के अधिशासी अभियंता सुधीर भारती और बरेली के लेखाकार विभोर मित्तल ने पूरनपुर पहुंचकर शिकायतों की जांच की। असम हाईवे पर एक प्लांट के ऊपर से निकली बिजली लाइन को अवैध तरीके से हटाने के लिए मोटी रकम वसूलने, साथी कर्मचारियों की मिलीभगत से बिलों में गड़बड़ी करने, व्यावसायिक…

पीलीभीत में बुखार का कहर बरकरार, ओपीडी में मरीज 1200 के पार

पीलीभीत में सुबह होते ही अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। इसके बाद भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में ओपीडी 1478 से अधिक रही। शहर हो या गांव चारों तरफ बुखार को लेकर दहशत का माहौल है।शुक्रवार सुबह से ही जिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर लाइन लगने लगी। यूपी के पीलीभीत में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या कम होने का नाम…

पीलीभीत में CMO ऑ‌फिस में चीफ फर्मासिस्ट का पैर दबवाने का VIDEO वायरल

पीलीभीत CMO कार्यालय का एक वीडियो सामने आया है। चीफ फर्मासिस्ट का पैर दबवाते हुए का वी‌डियो सामने आया है। एक सहकर्मी चीफ फर्मासिस्ट का पैर दबा रहा है। पीलीभीत के CMO ने चीफ फर्मासिस्ट से जवाब मांगा है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चीफ फर्मासिस्ट अनिल कुमार मिश्रा एक कुर्सी पर बैठे हैं। दूसरी कुर्सी पर उन्होंने पैर रख रहा है। उनके कार्यालय का एक सहकर्मी उनकी पैर दबा रहा है। वीडियो में अनिल कुमार…

पीलीभीत में संजीव प्रताप को दोबारा मिली जिम्मेदारी:भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया

भारतीय जनता पार्टी ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। ऐसे में पीलीभीत में एक बार फिर संजीव प्रताप के नाम पर मोहर लगाते हुए संजीव प्रताप को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव प्रताप की दोबारा ताजपोशी होने के बाद अब उनके समर्थक लगातार संजीव प्रताप को फोन कर बधाइयां दे रहे हैं। विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले संजीव प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे थे। संजीव…

पीलीभीत में रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में नई टीम ने ली शपथ

पूरनपुर में रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के 17वें अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मेधावियों का अभिनंदन भी किया गया। नगर के एक होटल में बृहस्पतिवार शाम हुए समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुआ। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र विद्यार्थी ने क्लब की ओर से नगर में कराए गए कार्यों की प्रशंसा की। सचिव प्रशांत गुप्ता ने पिछले साल हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने सहयोगियों के नामों की घोषणा…

पीलीभीत में 88 रोगियों की जांच में नहीं मिला कोई डेंगू, मलेरिया पॉजिटिव

पीलीभीत में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार डेंगू व मलेरिया की जांचें की जा रही हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर डेंगू की 88 जांचें की। इसमें 16 लोगों की एनएस वन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एलाइजा टेस्ट में यह सभी निगेटिव पाए गए। जिले में डेंगू की अब तक कुल 1003 जांचें की जा चुकी है। जिले में कुल 24 मरीज डेंगू पॉजिटिव हैं। इसके अलावा मलेरिया की 1061 जांचें की गई। इसमें 16 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। विभागीय टीम…

जय हनुमंत संत हितकारी, सुन लीजै प्रभु अरज हमारी

पीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी दरबार के 8वें वार्षिकोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बालाजी के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते चल रहे थे। सबसे आगे एक टोली श्री हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करते चल रही थी। संकट मोचन बालाजी महाराज की शोभायात्रा मोहल्ला बाग गुलशेर खां स्थित अमरिया बस स्टैंड से शुरू हुई, जो एकता सरोवर पार्क, लकड़ी मंडी, जाटों का चौराहा, बरेली दरवाजा, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा, मुख्य बाजार, छीपियान मस्जिद, लक्ष्मी टॉकीज, चावला…

पीलीभीत में ट्रेनें बंद, रोडवेज बसों का समय तय नहीं, कैसे करें सफर

पूरनपुर में आमान परिवर्तन के चलते ट्रेनें चल नहीं रहीं है। रोडवेज बसों के आने-जाने का कोई वक्त तय नहीं है। ऐसे में लोगों को सफर में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बारिश और धूप में घंटों वाहनों का इंतजार करते हैं। परेशान होकर डग्गामार वाहनों में बैठ जाते हैं नगर से प्रतिदिन करीब 10 हजार लोग ट्रेनों से आवागमन करते थे। ट्रेनें सवा पांच साल से बंद हैं। बसों का कोई समय निर्धारित नहीं है। जब ट्रेनें बंद हुईं…

पीलीभीत में आवास सूची में नाम न होने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन

पूरनपुर में घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर के दिव्यांगों ने आवास सूची में नाम न होने पर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने सूची में नाम शामिल कराने की मांग की। गांव में एक स्थान पर एकत्र हुए दिव्यांगों ने बताया कि उनसे आवास दिलाने के लिए अभिलेख लिए गए थे। मगर जो सूची जारी हुई है, उसमेें मात्र तीन दिव्यांगों के आवास ही स्वीकृत हुए हैं। प्रदर्शनकारी दिव्यांगों ने आवास दिलाने के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, रामसागर, अनिल, मैकूलाल,…

पीलीभीत में बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत, दो महिलाएं गंभीर, पेड़ के नीचे खड़े थे तीनों

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बृहस्तपिवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस वक्त हुई, जब किसान और दोनों महिलाएं बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थीं। घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हरीपुर जंगल के समीप की है। यहां बिजली गिरने से गांव गुलड़िया खास निवासी किसान संतराम (47), गांव निवासी सियाराम की पत्नी श्रीदेवी (45) और गांव के ही श्यामाचरन की पत्नी…

पीलीभीत में 12 साल के लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 4 वर्षीय बच्‍ची से किया दुष्‍कर्म, बाल सुधारगृह भेजा गया

पुलिस ने बताया कि लड़के के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां काम पर गई थी। वह घर में अकेला था। इस दौरान उसने पड़ोस में रहने वाली बच्‍ची को खाना देने के बहाने अपने घर में बुलाया। पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 12 वर्षीय लड़के ने अपने चार वर्षीय पड़ोसी के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है। आरोपी स्थानीय सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ता है। आरोपी ने बुधवार…