पीलीभीत के घर में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, SP के आदेश पर FIR दर्ज; पुल‍िस ने क्‍या कहा?

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया जिसमें कहा गया कि 26 सितंबर को सुबह साढ़े चार बजे उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान गांव की भानुमति आई और उसकी पुत्री को बहलाकर घर के सामने रहने वाले छक्कन के घर के अंदर ले गई। यूपी के पीलीभीत में किशोरी को मकान में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम द‍िया गया। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के आदेश पर आरोपित…

पीलीभीत में पति विदेश गया तो जेठ कटवाने लगा फसल, महिला को छेड़ा

पति के विदेश में होने पर महिला गांव में रहकर खेतीबाड़ी देख रही थी। जेठ ने अचानक अपने कुछ साथियों संग फसल को कटवाना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर महिला से मारपीट की गई। गन्ने के खेत में खींचकर छेड़ा। पुलिस नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति कई माह से इटली में रहते हैं। घर पर वह अकेली रह रही हैं। 30 सितंबर की सुबह 11 बजे अपने खेत पर…

पीलीभीत बाघ न पकड़े जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, अफसरों ने बदला वनमंत्री का रूट

पीलीभीत के बासखेड़ा गांव में तीन दिन से बाघ की दहशत है। वन विभाग की टीम ने रविवार को उसे पकड़ने के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की गई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर जाम लगा दिया। पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र के बासखेड़ा गांव में ट्रेंकुलाइजर गन से डॉट मारने के दो दिन बाद भी बाघ को पकड़ने के लिए दोबारा प्रयास नहीं हुए हैं। इससे मंगलवार को बांसखेड़ा और आसपास गांवों के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों…

पीलीभीत के जिले में बिना मान्यता चल रहे कॉलेजों पर विभाग नहीं कस पा रहा शिकंजा

पीलीभीत में जिले में दर्जनों कॉलेज बिना मान्यता के संचालित हैं। ऐसे कॉलेजों पर कार्रवाई के लिए शासन ने निर्देश दिए थे, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। अब तक सिर्फ एक कॉलेज पकड़ में आया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जनपद में करीब 189 कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों का डाटा तो विभागीय पोर्टल पर फीड है। इसके अलावा भी जिले में कई…

वाराणसी में सड़क हादसा…8 की मौत,पीलीभीत से दर्शन करने आया था परिवार, कार में सिर्फ 3 साल का बच्चा जिंदा मिला

वाराणसी में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें 8 लोगों की मौत हुई है। फूलपुर के करखियांव में सुबह 4.30 बजे ट्रक और आर्टिका कार की आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे में 3 साल के बच्चे को छोड़कर कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के हैं। पीलीभीत से ये परिवार दर्शन-पूजन के सिलसिले में वाराणसी आया था। दर्शन कर लौटते समय वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर हादसा है। बताया जा रहा है कि ये सभी वाराणसी के बाद जौनपुर जा रहे थे।मौके पर ग्रामीणों…

पीलीभीत में आयोजित हुई सिखों की राष्ट्रीय महापंचायत, कार्यक्रम में पहुंचे वरुण गांधी, कहा- सिख समुदाय हमेशा देता है जुल्म न सहने का संदेश

पीलीभीत में राष्ट्रीय सिख संगठन के बैनर तले सिख समुदाय द्वारा तमाम समस्याओं को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद वरुण गांधी भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में भारी तादाद में भीड़ छूटने की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई। इसके साथ ही अतिरिक्त पीएससी को भी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए लगाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद वरुण गांधी सिख समुदाय की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। इस…

पीलीभीत में तस्करों ने उगले राज, सरगना की तलाश

पीलीभीत में बाघ की हड्डी के साथ पकडे़ गए तस्करी के आरोपियों ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। बाघ की हत्या का मामला सामने आने के बाद टाइगर रिजर्व की टीम फरार सरगना की तलाश में जुट गई है। मुख्य आरोपी भी खीरी जिले का बताया गया है। पूछताछ के बाद तस्करी के आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बाघ की हड्डी के साथ पकड़े गए आरोपियों लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र के कंधरहिया गांव निवासी अक्षय पुत्र रामअवतार व रामचंद्र…

पीलीभीत में भागीरथ संग सात फेरे लेकर उजमा बनीं उर्मिला,दो साल से दोनों में चल रहा था प्रेम-प्रसंग

इसी बीच उर्मिला को जानकारी मिली कि उसके घर वाले उसका रिश्ता देख रहे हैं जिसके बाद से वह परेशान रहने लगी। इस बात की जानकारी जैसे ही भागीरथ को हुई। उसने प्रेमिका से बात की और घर छोड़ने का फैसला कर दिया। रविवार को दोनों बरेली में मढ़ीनाथ स्थित अगत्स्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार की शरण में पहुंचे। बरेली, एक ही गांव के रहने वाले भागीरथ और उजमा के अपने ही दुश्मन बन बैठे। उजमा ने जब घर पर भागीरथ से शादी की इच्छा जताई तो उस…

पीलीभीत के थाना माधौ टांडा के गांव बांसखेड़ा क्षेत्र में बाघ की हो रही खोज?

थाना माधौ टांडा के गांव बांसखेड़ा में आज बाघ चहल कदमी को लेकर को लेकर गांव व क्षेत्र में दहशत का माहौल है . बाघ को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामवासी उमडी भीड़ . मामले में थाना मधौटांडा के SHO अचल कुमार पुलिस फोर्स बल के साथ पूरे दिन मौजूद रहे. पीलीभीत से आई एल आई यू इंस्पेक्टर ने भी मौके का मोइना किया. बाघ की लोकेशन गांव से लगे हुए बाग में मिली वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची . पूरे दिन कड़ी मशक्क्त…

पीलीभीत में ई-रिक्शों का नहीं कोई रूट तय, मनमाने संचालन से यातायात व्यवस्था ध्वस्त

पीलीभीत के शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के दावे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन उन पर अमल होता नहीं दिखता। हर महीने पुलिस लाइन में व्यापारियों के साथ बैठक होती है। अतिक्रमण और जाम पर खूब चर्चा होती है। कागजों पर रणनीति भी बनती है लेकिन नतीजा सिफर ही रहता है। शहर की सड़कों पर पांच हजार से ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनका न तो कोई रूट तय है और न स्टैंड। मनमाने संचालन और जहां-तहां खड़े रहने से जाम लगता है। शहर में सुनगढ़ी थाने…

पीलीभीत में हाथियों की चिंघाड़ और बाघ की दहाड़ से सदमे में ग्रामीण, सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

पीलीभीत के फैजुल्लागंज में लगातार हाथी अपना डेरा जमाए हुए हैं। वहीं मथना जप्ती में भी बाघ जाने का नाम नहीं ले रहा है। मानव वन्यजीव संघर्ष में कई लोगों की मृत्यु हो जाने के बाद अब ग्रामीण काफी दहशत में हैं। माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों बाघ और हाथियों का काफी आतंक फैला हुआ है। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। पीलीभीत के जंगल के किनारे रहने वाले ग्रामीणों में हाथियों और बाघ का इतना भय फैल गया है कि रात्रि में ग्रामीण घरों में…

पीलीभीत में हत्या के मामले को दबाने की कोशिश कर रही दियोरिया पुलिस

पीलीभीत में खेत की रखवाली करने गए युवक का शव पास में ही पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि गांव की एक लड़की से प्रेमप्रसंग के चलते उसकी हत्या की गई है, लेकिन इसे आत्महत्या साबित करने पर तुली है। परिजजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी अतुल कुमार से शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा निवासी रामआसरे ने बताया कि उनका बेटा अरविंद 20 सितंबर की रात 10 बजे धान की फसल देखने खेत पर गया था। आधी रात के बाद…

पीलीभीत में पनप रहे सट्टे के धंधेबाज, हिस्ट्रीशीटर खाईबाड़, संरक्षक बने जिम्मेदार

पीलीभीत के शहर में इन दिनों सट्टे के धंधेबाज बेफ्रिक हैं। कहीं किराना दुकान की आड़ में सट्टेबाजी चल रही, तो कहीं पान की दुकान..या घरों से। जिम्मेदारों के संरक्षण में दिनों दिन सट्टा बाजार फल फूल रहा है। कई नामचीन अपराधी भी इस धंधे में लिप्त हो चुके हैं। मगर पुलिस की ओर से कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता ही निभाई जा रही है। अधिकारियों के विशेष अभियान में खानापूरी करने के लिए सट्टे के खाईबाड़ को छोड़ खेलने वालों की धरपकड़ कर आंकड़ेबाजी का खेल चल रहा है।…

पीलीभीत में सात करोड़ से होगी 25 किमी जंगल सीमा में जाल फेंसिंग

पीलीभीत में टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर आकर आबादी इलाके में लोगों की जान के लिए खतरा बने हिंसक वन्यजीवों को जंगल में ही रोकने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत टाइगर रिजर्व राहत आपदा से माला, महोफ और बराही रेंज में जंगल के बाहर जाल फेंसिंग का कार्य कराया जाएगा। इससे पहले इन्हीं रेंज में करीब 40 किलोमीटर एरिया में फेंसिंग कराई गई थी। अब 25 किमी का हिस्सा कवर किया जाएगा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ ही अन्य वन्यजीवों की संख्या में खासी…

पीलीभीत में यात्रियों को राहत, नए समय के साथ जनवरी तक दौड़ेगी मथुरा एक्सप्रेस

टनकपुर वाया पीलीभीत मथुरा के बीच चलने वाली ट्रेन के संचालन का समय 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। इससे यात्रियों में मायूसी छाने लगी थी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देते हुए अब इस ट्रेन का संचालन जनवरी तक बढ़ा दिया है। टनकपुर से चलने वाली 05062 टनकपुर-मथुरा जं. विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जनवरी 2024 तक कर दिया गया है। यह गाड़ी टनकपुर से 04.30 बजे के स्थान पर 04.45 बजे चलाई जाएगी। मथुरा से चलने वाली 05061 मथुरा से 13.45 बजे के…

पीलीभीत में मुकदमा निपटवाने का झांसा देकर ठगे पांच लाख

पूरनपुर में माधोटांडा थाने में दर्ज हर्ष फायरिंग के मुकदमे को निपटवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर माधोटांडा के गांव तुलसीपुर निवासी गुरसेवक और गुरदीप की पत्नी रंजीत कौर की ओर से महादेव एन्क्लेव निवासी आरपी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। माधोटांडा थाना के गांव तुलसीपुर में दिसंबर माह मेंं एक वर्थ-डे पार्टी में हर्ष फायरिंग हुई थी। माधोटांडा पुलिस ने गुरदीप सिंह, उसकी पत्नी रंजीत कौर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि…

पीलीभीत में विवाहिता को छेड़ता था उत्तराखंड का शोहदा, पकड़ने के बाद भी छोड़ना पड़ा..जानिए मामला

महिला के मोबाइल पर मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी उत्तराखंड का निकला। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को सीआरपीसी का नोटिस देकर थाने से जमानत दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके मोबाइल पर दो अज्ञात नंबरों से मैसेज आए। मैसेज भेजकर उसे ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया गया। उसका अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर…

पीलीभीत में खेत से घर जा रहे तीन किसानों को नेपाली हाथियों के झुंड ने कुचला, एक की मौत

पीलीभीत में नेपाली हाथियों के एक झुंड ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया. जिसमें एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर गंभीर आरोप लगाए. ग्रामीणों का कहना है कि नेपाली हाथियों के होने की जानकारी वन विभाग को थी. बावजूद इसके कोई एक्शन नहीं लिया गया. जिस कारण यह घटना हो गई. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में नेपाली हाथियों के एक झुंड ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया. जिसमें एक ग्रामीण…

पीलीभीत में चार घंटे तक ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव, अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे

कलीनगर के मूसेपुर गांव में मंगलवार रात नेपाली हाथियों के कुचलने से ग्रामीण की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों के गुस्से को देखते हुए वनकर्मी चौकी से भाग गए। रेंज अफसर भी मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों से बात की, लेकिन लोगों ने अफसरों को बुलाने की बात कहकर शव नहीं उठाने दिया। रात करीब साढ़े बारह बजे एसडीएम और एसडीओ गांव पहुंचे। मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत…

पीलीभीत के खेत में घास काट रहे ग्रामीण का बाघ ने किया शिकार, 200 मीटर दूर जंगल में मिला शव

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में एक बार फिर बाघ ने जंगल से बाहर आकर इंसान का शिकार किया। इस बार उसने खेत में घास काट रहे मजदूर पर हमला किया और जंगल में खींच ले गया। सूचना देने पर भी वन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण खुद मजदूर की तलाश में जंगल में घुसे। दो सौ मीटर दूर उसका शव मिला, जिसे गांव के बाहर रखकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। घंटे भर के हंगामे के बाद मुआवजे और तारकशी करने के आश्वासन पर वे शांत हुए।…