नवरात्रि और दिवाली के त्यौहार के मददेनजर नगरपालिका की बोर्ड बैठक बुलाई गई। जिसमें सफाई, प्रकाश व्यवस्था और मरम्मत कार्य को लेकर सभासदों ने अपनी बात रखी। कुछ सभासद आपस में ही भिड़ गए। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया गया। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने समेत कई बिंदुओं पर प्रस्ताव दिए गए और सभी ने सहमति जताई। बुधवार को नगरपालिका सभागार कक्ष में बोर्ड बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल और प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह ने की। पिछली…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर फायरिंग कर सराफ से 27 लाख की लूट
पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर हर्राया किशनपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए सराफ से 27 लाख रुपये के जेवर और करीब 38 हजार रुपये लूट लिए। काफी छानबीन के बावजूद लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। क्षेत्र के गांव मानपुर के रहने वाले दयाशंकर की करीब चार किलोमीटर दूर बिथरा बस स्टैंड के पास ज्वेलरी की दुकान है। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। दुकान के जेवर और रुपये से भरे दो बैग उन्होंने…
पीलीभीत में मानसिक रोगों का समय से इलाज कराया जाना जरूरी
बदायूं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं सारिका गोयल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अक्सर मानसिक रोगों को अंधविश्वास के चलते लोग जादू-टोना, प्रेत बाधा आदि मान लेते हैं, इससे मरीज की हालत बिगड़ जाती है। मानसिक रोगों का समय से इलाज होना जरूरी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में लगाए गए कैंप में नुक्कड नाटक के माध्यम से मानसिक रोगों के…
पीलीभीत में सहकारी समिति की बैठक में संचालक से की हाथापाई
बीसलपुर में ज्ञासपुर किसान सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को बैठक शुरू होते ही गांव के दो युवकों ने आकर काफी हंगामा किया। विरोध करने पर उन लोगों ने हाथापाई भी की। कोतवाली के गांव कासिमपुर स्थित ज्ञासपुर किसान सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को सुबह 10 बजे समिति सचिव मुन्नालाल गंगवार बैठक की कार्यवाही शुरू करते इससे पहले ही गांव अमरा करोड़ के दो युवक आए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इन लोगों का आरोप था कि बैठक कर केवल औपचारिकता की जाती हैं। बैठक में किसानों के…
पीलीभीत में बाघ न पकड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग किया जाम
कलीनगर के गोवंश को मारने के बाद दो दिन से खेतों में चहलकदमी कर रहे बाघ के न पकड़े जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार करीब साढ़े आठ बजे माधोटांडा-पीलीभीत मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। नायब तहसीलदार और रेंजर के आश्वासन के बाद ग्रामीण मार्ग से हटे। इसके बाद रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम को बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिली। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने भी मौका मुआयना कर निर्देश दिए। माधोटांडा क्षेत्र के गांव मथना, रानीगंज, जमुनिया, रानीगंज और सपहा की…
पीलीभीत में मरम्मत के नाम पर शहर में छह से आठ घंटे हो रही बिजली कटौती
पीलीभीत में 24 घंटे बिजली आने का दावा करने वाला ऊर्जा निगम मरम्मत कार्य दिखाकर शहर में घंटों बिजली की कटौती कर रहा है। शहर में 16 से 18 घंटे ही लोगों को आपूर्ति मिल पा रही है। वहीं ऊर्जा निगम 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रहा है। रोजाना हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। भाजपा सरकार बनते ही शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने की कवायद की जा रही है। कागजों में तो सप्लाई 24 घंटे मिल रही है, लेकिन धरातल पर फाल्ट या…
पीलीभीत में ड्रमंड व जीजीआईसी में मरम्मत कार्य के लिए शासन ने दिए 35.92 लाख
पीलीभीत में ड्रमंड और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहली किस्त का काम पूरा होने के बाद अब शासन ने दूसरी किस्त भी जारी कर दी है। इसमें ड्रमंड कॉलेज को 3.75 लाख और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत को 32.17 लाख की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। जनपद के चार राजकीय इंटर कॉलेज अलंकार योजना के तहत चयनित किए गए थे। इसमें पीलीभीत का ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अलावा बरखेड़ा के पौटा कला में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज और पूरनपुर में स्थित…
पीलीभीत में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो दोस्तों की मौत
कोतवाली क्षेत्र के गांव सफोरा निवासी हरीश गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र प्रशांत (18) सोमवार की शाम निगोही की ओर से लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर पर उसका दोस्त गांव का शगुन कश्यप पुत्र राजेश कश्यप (17) भी सवार था। रास्ते में गांव खननका के पास गति तेज होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही खननका चौकी पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को उठाया। तब तक…
पीलीभीत में लेनदेन के विवाद पर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर में घुंघचाई थाना के गांव अभयपुर माधौपुर निवासी किरनदीप सिंह को लेनदेन के विवाद पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना २७ सितंबर की है। घुंघचाई पुलिस ने किरनदीप सिंह की ओर से लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर केे गांव भैसेही निवासी तीरथ सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीलीभीत में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पिता बोले- पड़ोसन बुलाकर अपने घर ले गई थी, आरोपी ने जबरन बलात्कार किया
पीलीभीत में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पड़ोसन के घर आई किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर सूचना के आधार पर रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सुनगढ़ी के रहने वाले युवक ने बीते दिनों एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया था कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी घर…
पीलीभीत में बरखेड़ा चेयरमैन की पत्नी को चप्पलों से पीटा
बरखेड़ा। मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई बरखेड़ा चेयरमैन की पत्नी पर कस्बे के ही युवक ने फब्तियां कसना शुरू कर दीं। इसके बाद उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। इस पर वहां हंगामा हो गया। बरखेड़ा के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल की पत्नी ममता ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वार्ड नंबर पांच का रहने वाला एक व्यक्ति उनके व उनके पति के बारे में सोशल मीडिया व समाज में अभद्र टिप्पणी करता रहता है। शनिवार की सुबह 11 बजे वह कस्बे में ही स्थित एक…
पीलीभीत में शिक्षक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, घर के अंदर ही पड़ा मिला था शिक्षक का शव
पीलीभीत में पुराने विवाद के चलते एक शिक्षक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ही अभियुक्तों ने घर में पत्नी की गैर मौजूदगी में शिक्षक को जमकर मारा पीटा था और मौत के घाट उतार दिया था। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त किया गया डंडा भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डांडिया गांव की रहने वाली महिला पूनम ने बीते दिनों थाने पर दर्ज कराए गए मुकदमे…
ललितपुर, पीलीभीत और जेवर में 2350 एकड़ में बनेगी फार्मा सिटी, देश में यूपी होगा दवाओं का सबसे बड़ा हब
उत्तर प्रदेश फार्मा एवं बायो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र का सबसे बड़ा हब बनेगा। प्रदेश सरकार पीलीभीत, ललितपुर और जेवर में देश का सबसे बड़ा फार्मा पार्क विकसित कर रही है। काम युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं यहां सैकड़ों उद्यमियों ने निवेश के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है। यह जानकारी हाल ही में लखनऊ के बायोटेक पार्क में एडवाइजरी कम मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में साझा की गयी। बैठक में देश भर के बायोटेक और फार्मा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए थे। बैठक में नई फार्मा पालिसी-23 के तहत…
पीलीभीत में व्यापार मंडल महामंत्री के मकान में घुसे संदिग्ध, तीन को पकड़ा, दो भागे…लूट का इरादा तो नहीं!
शहर के बीच घनी आबादी में व्यापारी नेता के मकान में सारेशाम तीन संदिग्ध युवक भीतर घुस गए। दो साथी घर के बाहर बाइक लिए खड़े थे। परिजन के पूछने पर संतोषजनक जवाब दिए बिना भागने लगे तो शोर पर लोगों ने पकड़ लिया। तीन लोग तो पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पुलिस घंटों बाद भी मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं कर सकी। उधर घटना को लेकर व्यापारियों में रोष देखा गया। इसे लूटपाट के इरादे से जोड़कर देखा जा रहा है।…
पीलीभीत में पूर्व चेयरमैन और 2 बेटों पर केस,जमीन का सौदा करने पर युवक पर किया जानलेवा हमला
पीलीभीत की बरखेड़ा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रहे जमील अहमद और उनके पुत्रों के खिलाफ जमीनी विवाद के चलते गाली-गलौज करने का मामला दर्ज हुआ है। पूरे मामले में पीड़ित ने आरोपी पक्ष के पास लाइसेंसी पिस्टल होने की बात कहकर अपनी जान का खतरा भी बताया है। पुलिस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बीसलपुर के रहने वाले राजीव शर्मा ने बरखेड़ा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने बरखेड़ा में स्थित अपनी जमीन का सौदा बरखेड़ा के…
पीलीभीत की पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चार बदमाश
पूरनपुर की पुलिस ने सिमरिया राजीवनगर चौराहे के समीप मुठभेड़ में चार बदमाशों को पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, पेचकश, कई चाबियां आदि बरामद हुई हैं। नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद ने बताया कि शुक्रवार रात वह टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सिमरिया राजीवनगर चौराहे के समीप बदमाश होने की सूचना मिली। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर मोहल्ला कुरैशियान निवासी तस्लीम, मोहल्ला रजागंज देहात निवासी रईस अहमद व नन्हे, गांव पौटा कलां…
पीलीभीत के इस गांव में बाघों ने डाला डेरा, दहशत में रात काट रहे ग्रामीण
पीलीभीत का बाघों ने डेरा डाल दिया है। ग्रामीण इलाके में बाघों की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं। माधोटांडा क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा में कई दिनों से एक बाघिन डेरा जमाए हुए है। वन विभाग दो प्रयासों में भी बाघिन को रेस्क्यू नहीं कर पाया। बाघिन जाल से निकलकर अभी भी गांव के आसपास ही गन्ने के खेत में छिपी हुई है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में खूंखार जानवरों से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में बाघों की दहशत कम नहीं हो रही है। खासकर माधोटांडा क्षेत्र तो इन दिनों…
दिसंबर में चल सकती हैं मैलानी से पीलीभीत के बीच ट्रेनें, मैलानी-शाहगढ़ के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा
शाहगढ़ से मैलानी तक आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद भी अभी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होगा। शाहगढ़ से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन का काम दिसंबर तक पूरा होगा। इसके बाद 30 दिसंबर तक मैलानी से पीलीभीत के बीच ट्रेनों का संचालन संभव है। मैलानी से पीलीभीत तक चल रहे रेलवे के आमान परिवर्तन में मैलानी से शाहगढ़ तक पटरी बिछाने का काम करीब दो साल पहले पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण वर्ष २०२१ में हो चुका है। वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद मैलानी…
पीलीभीत में कर्मचारियों को गन्ना फसल की कटाई की दी ट्रेनिंग
पीलीभीत के जिले में गन्ना फसल कटाई के लिए शुक्रवार को गन्ना विकास समिति परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बरेली से आए वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना और पीलीभीत की अपर सांख्यिकी अधिकारी अनूपा सचान ने संपूर्ण गन्ना कटाई प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राम भद्र द्विवेदी ने क्रॉप कटाई के दौरान सामान्य त्रुटियों के प्रति सजग रहने के उपाय बताए। प्रशिक्षण से बाद वर्तमान शरदकालीन बुवाई को देखते हुए सभी स्टाफ को रेड रॉट से गन्ना फसल के बचाव के लिए अपने कार्य…
पीलीभीत में सीएम योगी ने दी 248 करोड़ की सौगात, 26 परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में आयोजित वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से 248 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। पीलीभीत में वन्यजीव सप्ताह के समापन पर मुस्ताफबाद गेस्ट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 248 करोड़ की 26 परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम के सफल संरक्षण की देन है…
