पीलीभीत में जमुनिया में पकड़ी गई बाघिन को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में छोड़ा, गेस्ट हाउस में रातभर दहाड़ती रही

पीलीभीत में जमुनिया गांव से पकड़ी गई बाघिन को 24 घंटे बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल में छोड़ दिया गया। बुधवार को माला गेस्ट हाउस में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अफसरों और चिकित्सकों की निगरानी में बाघिन को रेस्क्यू वाहन से ले जाकर जंगल में छोड़ा गया। बाघिन के पूरी तरह स्वस्थ होने का दावा किया जा रहा है। वहीं पूरी रात माला गेस्ट हाउस में बाघिन की दहाड़ गूंजती रही। वन अफसर बाघिन की उम्र साढ़े तीन साल बता रहे हैं। माधोटांडा क्षेत्र में तीन माह से…

पीलीभीत में मंडी समिति परिसर में सुखाने के लिए फैलाया धान, किसान परेशान

पूरनपुर की मंडी समिति परिसर में व्यापारियों, आढ़तियों ने धान सुखाने के लिए फैला रखा है। ऐसे में खरीद केंद्र पहुंचने वाले किसानों को धान उतारने और सुखाने में असुविधा हो रही है। बिजली आपूर्ति न होने और खरीद केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था न होने से किसानों का धान घंटों साफ न होने से बिक्री में भी अड़चन आ रही है। किसानों ने मंडी समिति सचिव से शिकायत की है। मंडी में धान साफ करने को डस्टर की सुविधा दी गई है। इसमें किसान स्वयं भी धान साफ कर…

पीलीभीत में डीएम को पता नहीं, उनके आदेश पर हो गई वसूली

पीलीभीत के गांवों में रहने वाले लोगों के घरों पर नंबर प्लेट लगाने के लिए पूरनपुर ब्लॉक कार्यालय से सभी प्रधानों को आदेश जारी कर दिया गया। आदेश में जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देकर रोजगार सेवक, आशा आदि का सहयोग लेने की बात कही गई। मामला जब डीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने पूरनपुर बीडीओ को तलब किया है। फिलहाल आदेश निरस्त कर दिया गया है। पूरनपुर ब्लाॅक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों को खंड विकास अधिकारी कार्यालय से सहायक विकास अधिकारी पंचायत की ओर से…

पीलीभीत में दो दिन के बाद बुधवार को खिली धूप

पीलीभीत: सोमवार को हुई बारिश एवं मंगलवार को भी दिनभर बादलों के छाए रहने के बाद बुधवार को दोपहर में धूप खिली तो तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को बारिश व ओले पड़ने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लोगों ने एसी व पंखे चलाना बंद कर दिए थे। मंगलवार को भी बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही।बुधवार की सुबह तेज हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ किंतु जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया तापमान में बढ़ोतरी वृद्धि होने से फिर…

पीलीभीत में आंधी से पेड़ उखड़कर स्कूल बस पर गिरा, मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे बच्चे और शिक्षक

पीलीभीत में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एकाएक आए बादल से दिन में अंधेरा छा गया। झमाझम बारिश के साथ ही कई जगह ओले भी पड़े। बारिश के दौरान संपूर्णानगर के एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने हजारा थाना क्षेत्र में आ रही थी। बस गांव शांतीनगर के समीप पहुंची ही थी कि एक पेड़ आंधी से उखड़कर बस पर आ गिरा। बस पर पेड़ गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसओ हजारा परमेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना देकर संपूर्णानगर रेंज के वन…

पीलीभीत में छेड़खानी के विरोध पर युवती को पीटा

पूरनपुर में युवती मां के साथ खेत पर जा रही युवती से रास्ते में बाइक सवारों ने छेड़खानी कर गन्ने के खेत में खींचने की कोशिश की। विरोध पर गाली गलौज कर पिटाई कर दी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने युवती की ओर से गांव बांसबोझी निवासी सुरजीत और धर्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना छह अक्तूबर को शाम की है।

पराली जलाने में चौथे नंबर पर शाहजहांपुर, तीसरे पर पीलीभीत

शाहजहांपुर में अब तक जिले में पराली जलाने की 20 घटनाएं हो चुकी हैं। इनके साथ ही जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। अलीगढ़ 62 मामलों के साथ पहले नंबर पर तो 45 मामलों के साथ मथुरा दूसरे नंबर पर है। पीलीभीत में पराली जलाने के 36 मामले प्रकाश में आए जिसके बाद यह जिला तीसरे स्थान पर है। हालांकि, पिछले वर्ष जनपद पराली जलाने के मामले में 300 से अधिक घटनाओं के साथ प्रदेश में पहले नंबर पर था। इसकी वजह से जिला प्रशासन की काफी किरकिरी हुई…

पीलीभीत में दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी विद्युत व्यवस्था

पीलीभीत के शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सोमवार को पूरे जिले में तेज आंधी-बारिश से लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी। मंगलवार को शहर में 10 घंटे से ज्यादा विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। मंगलवार को शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी में सुबह चार बजे बिजली दोबारा खराब हो गई। सुबह बिजली न होने से मोटर नहीं चल सके। ऐसे में घरों में पानी की समस्या गहरा गई। वहीं मोहल्ला पंजाबियान में कुएं वाले घर के पास खंभे में अर्थिंग आने…

विकास कार्यों में पीलीभीत को प्रदेश में मिला 16वां स्थान

पीलीभीत के जनपद में विकास कार्य कराने के मामले में पीलीभीत प्रदेश में 16वें नंबर है। शासनस्तर से मंगलवार की शाम माह सितंबर की रैकिंग जारी की गई। जिले में सड़क निर्माण हो चाहे भवन हर मामले में जिले की स्थिति काफी अच्छी है। इसमें विकास कार्यों में 16वीं रैंक, डवलपमेंट एंड राजस्व में 06वीं, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था में 34वीं और राजस्व में 11वीं रैंक जिले को मिली है। डीएम प्रवीण लक्षकार ने जिले की रैकिंग में और सुधार लाने के लिए सभी अफसरों को दिशा-निर्देश जारी किए थे।…

पीलीभीत के माधोटांडा में आबादी के निकट पहुंची बाघिन, गांव में फैली दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया गांव में मंगलवार को आबादी के निकट गन्ने के खेत में बाघिन पहुंच गई। खेत में बाघिन की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाघिन को पकड़ लिया। बाघिन को ट्रेंकुलाइज करने के लिए चार डॉट मारनी पड़ी। बाघिन को पिंजरे में बंदकर रेस्क्यू वाहन से माला गेस्ट हाउस ले जाया गया। माधोटांडा क्षेत्र में तीन माह पूर्व से मथना जपती, रानीगंज, बासखेड़ा के अलावा जमुनिया क्षेत्र में…

पीलीभीत:संकुल स्तरीय मासिक बैठक में बच्चों को निपुण बनाने पर विशेष ध्यान देने पर जोर

पूरनपुर – संकुल क्षेत्र भगवन्तापुर में आयोजित मासिक बैठक मंगलवार को संपन्न हुई | विकास खण्ड पूरनपुर के कंपोजिट विद्यालय सिमरा तालुके महाराजपुर में बैठक का आयोजन किया गया | एआरपी मो ताहिर खां तथा एआरपी बृजेश मौर्य एवं नोडल संकुल शिक्षक सूर्यप्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी | एआरपी मो ताहिर खां ने मासिक बैठक में चर्चा करते हुये बताया की शिक्षक निपुण लक्ष्य पर विशेष ध्यान केन्द्रित करें | मोबाईल एप्प के माध्यम से शिक्षक बच्चों का आकलन प्रतिदिन करें तथा दक्षता अर्जित करने…

पीलीभीत में 20 दिन के अंदर हाथियों के हमले में जिले में तीसरी मौत

पूरनपुर के जिले में अब तक बाघ और तेंदुआ जानलेवा साबित हो रहे थे। सालों से हाथी नेपाल से जिले के जंगलों मेंं आते और आसपास खेतों में फसलें खाने और नुकसान के बाद चले जाते थे, लेकिन अब पीलीभीत में हाथी भी जानलेवा होने लगे हैं। 20 दिन में हाथियों के हमले से जिले में यह तीसरी मौत है। नेपाल की शुक्ला फंटा सेन्च्युरी से हाथी सालों से पीलीभीत के जंगलों में आ रहे हैं। हाथी जंगल से सटे खेतों में घुसकर फसलें खाते और रौंदते रहे हैं। झोंपड़ियों…

पीलीभीत में जीआईसी तिराहे पर हादसा, बच्ची की मौत

रोजा थाना क्षेत्र की कैलाश नगर कॉलोनी निवासी सात वर्षीय अंशिता की ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता के मामूली चोटें आईं। रात करीब साढ़े आठ बजे अंशिता अपने माता-पिता के साथ मेला देखने आई थी। लौटते समय जीआईसी तिराहे के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। छिटक कर गिरी अंशिता ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी चालक…

पीलीभीत में मौसम ने तेजी से ली करवट, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि

तराई के आसमान पर हल्के बादल तो सुबह से ही उमड़ने लगे। इसके बाद दोपहर होते होते बादल गहराने लगे। पीलीभीत में दोपहर आंधी जैसी हवाओं के साथ हुई तेज बरसात के दौरान ओलावृष्टि हो गई। ओलावृष्टि इतनी तेज रही कि सड़क किनारे खड़ी एक कार के शीशे टूट गए। धान के खेतों में पकी खड़ी फसल को भी काफी नुकसान हुआ। पीलीभीत में तराई के आसमान पर हल्के बादल तो सुबह से ही उमड़ने लगे। इसके बाद दोपहर होते होते बादल गहराने लगे। पीलीभीत में दोपहर आंधी जैसी हवाओं…

पीलीभीत में बिना एनओसी मिले ही आपसी सहमति से शुरू कराया काम

पीलीभीत के असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर पुल बनाने के मामले में एनओसी का पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग की ओर से एनओसी मिलने का इंतजार रही है। अब दोनों के बीच आपसी सहमति होने पर काम शुरू करा दिया गया है। असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर पुल का निर्माण होना है। यहां पर काम शुरू किया गया तो सिंचाई विभाग ने एनओसी लेने की बात कहते हुए काम बंद करा दिया। करीब छह माह से काम बंद पड़ा है। नहर…

पीलीभीत में मिट्टी से भरी चार ट्राली, डंपर और मशीन कराई सीज; तहसीलदार ने छापा मारकर की कार्रवाई

क्षेत्र वासियों ने विधायक विवेक कुमार से करते हुए इस पर रोक लगवाने की मांग उठाई मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तहसीलदार करम सिंह तथा पुलिसकर्मियों को साथ लेकर क्षेत्र के ग्राम बरसी वाले उर्फ बरसिया पहुंच कर मौके से खनन कर रही एक पोकलेन मशीन तथा मिट्टी से भरा एक डंपर चार ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ लिए। बीसलपुर के तहसील क्षेत्र में मिट्टी तथा बालू का खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया पुलिस व प्रशासन की नजर बचाकर लगातार ट्रालियों तथा डंपरों से…

पीलीभीत में उपकरणों की जांच में फंसा खंभे शिफ्ट करने का काम

असम चौराहे पर चल रहे फ्लाईओवर के काम ने अब तेजी पकड़ी है तो खंभे और तार बाधा बन गए हैं। कार्यदायी संस्था का कहना है कि खंभों और तारों की शिफ्टिंग से संबंधित जो उपकरण मंगाए गए हैं, उनकी जांच लखनऊ में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने नहीं की है, जिससे वहां से उन्हें डिस्पैच नहीं किया जा सका है। यही कारण है कि छह माह बीतने के बाद भी खंभे और तार शिफ्ट नहीं हो पा रहे हैं। करीब आठ माह से असम चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने का…

पीलीभीत में पेराई सत्र से पहले एलएच शुगर फैक्ट्री में हुआ बॉयलर पूजन

पीलीभीत में एलएच शुगर मिल का पेराई सत्र तीन नवंबर से शुरू होने जा रहा है। चीनी मिल शुरू होने से पहले रविवार को विधि विधान से बॉयलर पूजन पूजन किया गया। यहां बता दें कि बॉयलर पूजा चीनी मिलों के पेराई सत्र शुरू करने की दिशा में प्रथम कदम माना जाता है। एलएच शुगर मिल में हुए बॉयलर पूजन में मुख्य यजमान मिल के प्रधान प्रबंधक (पावर प्लांट एवं इलेक्ट्रीकल) नवीन कुमार रहे। आचार्य पंडित अरविंद गौड़ (बरेली), पंडित सुमित मिश्रा, पंडित रोहित कुमार मिश्रा एवं कुंडेश्वर नाथ मंदिर…

पीलीभीत में दिवाली तक रोक दिया जाए अतिक्रमण हटाओ अभियान

पीलीभीत के शहर में प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को दिवाली तक स्थगित करने के लिए पालिकाध्यक्ष और सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला और अभियान को फिलहाल स्थगित करने का आग्रह किया। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल गन्ना राज्यमंत्री से मिला और दीपावली तक अभियान शुरू न करने की मांग रखी। पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल के साथ सभासद गोकुल प्रसाद मौर्य, सुनीता सिंह, साकेत सक्सेना, निर्मल सिंह, वतनदीप मिश्रा, सुरेश कुमार लोधी, मोनू मिश्रा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार…

पीलीभीत में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

पीलीभीत में श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शनिवार को शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान अरुण साहू की बगिया मेंं श्रीराम और सीता जी के विवाह की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद फिर शोभायात्रा रवाना हुई, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा मोहल्ला तखान में परमठ मंदिर से निकाली गई। लोटन महाराज का चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा, मोतीराम चौराहा, चौक बाजार, इमली चौराहा, चूड़ी वाली गली, छिपियान मस्जिद, चावला चौराहा, गैस…