जौनपुर: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना द्वारा अन्न वितरण।

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश- शाहगंज तहसील के गांव में भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना का कार्यक्रम जोर शोर से चलाया गया। कल दिनांक 5 अगस्त को यह कार्यक्रम एक उत्सव के रूप में मनाया गया। द दस्तक की टीम ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में कई कोटे के दुकानों का दौरा किया। जैसे ताखा पश्चिम, ताखा पूरब, भादी, रसूलपुर, गोडीला, मदरहा, पट्टी चकेसर आदि। जहां पर दुकानों को सजाया गया और प्रधानमंत्री की फोटो छपे झोले के साथ अनाज वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान, कोटेदार,व…

जौनपुर :प्रदेश में बढ़ते बेरोजगारी महगांयी एवं भ्रष्टाचार के विरोध में समाजवादियों ने किया साइकिल मार्च

खुटहन /जौनपुर : जौनपुर जिले के खुटहन ब्लाक के सभी विकासखंड में आज ५ अगस्त को लोहिया जयंती के अवसर पर एवं समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर जनमानस को बीजेपी की गलत नीतियों का विरोध जाहिर किया ।

जौनपुर :- लखनपुर में अन्न महोत्सव के दिन एकत्रित हुए लगभग समस्त राशनकार्ड कार्ड धारक।

आज 5 अगस्त को वार्ड नं0 32 देवचन्दपुर के मोहल्ला लखनपुर में अन्न महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर लखनपुर के सैकड़ो रासन कार्ड धारक कोटेदार साहब लाल सोनकर के सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान पर पहुचे,वहा पर जन प्रतिनिधि के रूप में प्रदीप कुमार मौर्य,सुभाष मौर्य,सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में गुलजार अहमद,रियाज,नुरूद्दीन ,असफाक अहमद एवं इस क्षेत्र के लेखपाल अनुराग सिंह भी उपस्थित हुए ।सभी राशन कार्ड धारकों को यूनिट के हिसाब से गल्ला दिया गया गल्ला देने के पशचात नाश्ता भी कराया गया।इस बार गल्ला सरकारी…

जौनपुर: प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की सूची में 70 फीसदी अपात्रों के नाम

शाहगंज(जौनपुर): सरकार गरीबों के लिए चाहे जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं बना ले मगर ज़मीनी हकीकत कुछ अलग ही है। योजना के क्रियान्वयन में लगे कर्मी उसमें पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा प्रकरण शाहगंज नगर क्षेत्र का प्रकाश में आया है। जहां आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की सूची में 70 फीसदी अपात्रों का नाम दर्ज होने का सभासदों ने दावा किया है। स्थानीय सभासदों ने कार्यदायी संस्था पर गम्भीर आरोप लगाते हुए एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा।सौंपे गए ज्ञापन के मुताबिक आयुष्मान भारत जन…

जौनपुर : मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था हेतु ग्राम प्रधानों धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनियो से थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह की अपील देखिए क्या है

खुटहन /जौनपुर : जौनपुर जिले के खुटहन थाने पर थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह द्वारा पीस कमेटी की बैठक की गयी ,जिसमें ग्राम प्रधान सहित मुस्लिम धर्मगुरु एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे ,बैठक में थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह ने मुहर्रम त्योहार पर ताजिया बनाने वाले व जुलूस निकालने वाले से निवेदन किया कि कोविड 19 का खतरे को देखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी किसी प्रकार का जुलूस न निकाला जाये ,क्योंकि कोविड 19 का खतरा निरन्तर बना हुआ हैं जिससे आम जनमानस को सुरक्षित रखा जा सके।…

जौनपुर: अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में चार घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच चले ने लाठी डंडे में इसरावती (50) पत्नी राधेश्याम उनका पुत्र बृजेश (23) घायल हो गए। मजडीहां गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने महेन्द्र (34) पुत्र भुलई को पीटकर घायल कर दिया। वहीं बड़ागांव में मामूली विवाद को लेकर जगदीश कुमार…

जौनपुर:सर्प के काटने से हुई महिला की मौत पसरा मातम का माहौल

जफराबाद उत्तरगावां, (हनुमान नगर) निवासी इंद्रजीत यादव उर्फ इनरू की 52 वर्षीय पत्नी शीला देवी सोमवार 2अगस्त को अपने घर के एक कमरे में दूध रखने गई थीं। कमरे में बैठे सांप ने डस लिया। उसने तुरंत स्वजन को इसकी जानकारी दी। स्वजन निजी वाहन से जिला मुख्यालय एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घर व रिश्तेदारों को सूचित करने के बाद महिला का यानी मंगलवार 03 अगस्त को दाह संस्कार किया गया । मृतक के घर में पसरा है मातम का…

खुटहन /जौनपुर: आज ३ अगस्त मंगलवार को खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत आज 15 गावों में टीकाकरण अभियान

उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत आज १५ गावों के प्राथमिक विद्यालय पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण का कैम्प लगाया गया है। टीकाकरण का स्थान व टीकाकरण करने वाले का विवरण लिस्ट में दिया गया हैं आप सभी ग्राम वासियॊ से आग्रह हैं कि आप सभी टीकाकरण कराकर कोविड 19 जैसे अन्तराष्ट्रीय आपदा से बचने में सहयोग करे।

जौनपुर/जलालपुर:त्रिलोचन महादेव मंदिर के कुंड में डूबने से युवक की हुई मौत

जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर में दर्शन करने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर में सावन महीने के हर सोमवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगती है।मंदिर के पास बने कुंड में लोग स्नान करने के बाद मंदिर में दर्शन पूजन करते है।आज एक युवक कुंड में नहाने गया,कुंड गहरा होने के कारण युवक की कुंड में डूब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए…

जौनपुर : बदलापुर पुलिस ने प्रजापति हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बदलापुर पुलिस ने क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव निवासी फौजदार प्रजापति हत्याकांड के दो आरोपितों को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। 29 मई की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर फौजदार की हत्या किए थे।पुलित ने मृतक की पत्नी राजकुमारी की तहरीर पर चार नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था।पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को मुखबीर से सूचना मिली कि पूरामुकुंद गांव निवासी फौजदार प्रजापति हत्याकांड के आरोपित रबी गौतम,भीम गौतम निवासी पूरामुकुन्द…

जौनपुर-व्यापारियों का सम्मान करती है सपा: ललई यादव

शाहगंज (जौनपुर): शाहगंज विधान सभा अंतर्गत समाजवादी व्यापार सभा की कमेटी की एवं क्षेत्रीय व्यापारियों को महत्वपूर्ण बैठक बारादरी रोड, एराकियाना स्थित ग्रैंड लॉन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशव्यापी कार्यक्रम विधान सभा स्तर तक चलाई जा रही है, इसी क्रम में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में जनपद जौनपुर के शाहगंज विधान सभा की संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई।बैठक के मुख्य अतिथि एवं विधायक शैलेन्द्र यादव ललई,…

जौनपुर: बिजली चोरी कर पम्पिंग सेट चलाने वाले 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

दिनांक 31 जुलाई 2021 को SDO अमर सिंह पटेल, जे.ई. अभिषेक केसरवानी तथा टीम द्वारा मछलीशहर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान कटियाधारकों में लगातार हड़कंप मचा रहा । चेकिंग के तहत ग्राम टेकारडीह, महुवारी, गोपालपुर, कोटवा, भवानीपुर आदी गावों में बिजली चोरी कर पम्पिंग सेट चलाने वाले कुल 11 लोगों पर विद्युत चोरी हेतु मुकदमा पंजीकृत कराया गया । सवांददाता: कमल मौर्य

जौनपुर:चन्द्रजीत यादव बने तहसील अध्यक्ष क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के साथियों में खुशी का माहौल

शाहगंज /जौनपुर: शाहगंज तहसील में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के संगठन की कमेटी घोषित की जा चुकी हैं। जिसमें शाहरुख तहसील अध्यक्ष के पद पर चन्द्रजीत यादव की ताजपोशी की गयी ,तहसील के सभी पत्रकार साथियों में नव नियुक्त अध्यक्ष के प्रति यह उम्मीद हैं कि पत्रकारों के हितो ,अन्यान्य अत्याचार तथा उत्पीड़न सहित अधिकारो की लडाई लडने के लिए एक नया उत्साह जज्बे से युक्त होकर लु्पत हो रही पत्रकारिता के अस्तित्व को बचाने में योगदान ् करेंगे , प्रदेश अध्यक्ष नौसाद सहित केन्द्रीय प्रमुख अनिल दूबे आदाज यह सूची…

जौनपुर:अधिवक्ताओं अधिकारियों के बीच नहीं बन रहा मामला

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश- शाहगंज तहसील में अधिवक्ताओं व अधिकारियों के बीच आए दिन तकरार होती रहती है। आखिर ऐसा क्या है जिससे दोनों के बीच में तकरार हो जाती है ?अभी पिछले 35 दिनों से उप जिला अधिकारी से हुए विवाद का आंदोलन अधिवक्ताओं द्वारा चला जो बुधवार को सुलह समझौते से समाप्त हुआ। फिर गुरुवार को तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारी से विवाद हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया। सारे तहसील कर्मी थाने पहुंच अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की । मामला…

जौनपुर:तहसीलदार न्यायालय के पेशकार के साथ मारपीट मामले में उ० प्र० मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ आया सामने किया कार्य का बहिष्कार

शाहगंज जौनपुर: 28 जुलाई को शाहगंज न्यायालय में पेशकार व अनुसेवक के साथ मारपीट, गाली गलौज के मामले में विवाद बढता जा रहा हैं । तहसीलदार न्यायालय में अधिवक्ता सुबाष चन्द्र यादव द्वारा पेशकार जवाहरलाल प्रजापति तथा अनुसेवक राकेश कुमार पासवान के साथ मारपीट तथा पत्रावली फाडने के मामले में शाहगंज उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघब तहसील इकाई शाहगंज के अध्यक्ष हीरालाल द्वारा उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा जानकारी देकर अवगत कराया जिसमें उन्होंने इस बात का उल्लेख किया हैं कि तहसील दार न्यायालय में पेशकार जवाहर लाल प्रजापति व…

जौनपुर: रंजिश में बदमाशों ने युवक पर गोली चलाई

शाहगंज (जौनपुर): शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी क्षेत्र स्थित अरगूपुर कलां गांव निवासी युवक को बीबीगंज बाजार से घर लौटते समय रामपुर मोड़ के समीप बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव निवासी 24 वर्षीय अजय अग्रहरि पुत्र प्रेमचंद अग्रहरि स्थानीय बीबीगंज बाजार में चाट की…

जौनपुर/लाइनबाजार: तीन माह की बच्ची की हत्या करने के बाद विवाहिता ने की आत्महत्या

जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लौकरी(परियावां) गांव में विवाहिता ने तीन माह की बच्ची की हत्या कर किया आत्म हत्या सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी| प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी 30 वर्षीया फरीदा बानो पत्नी अब्दुल कादिर ने देर रात पारिवारिक विवाद के चलते तीन माह के बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दिया और बाद में पंखे से दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर खुद आत्म हत्या कर लिया मृतका के पास तीन बच्चियां थी जिसमें फिजां 11 वर्षीय, छोटी 8 वर्षीय तथा तीसरी…

जौनपुर :अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए एक बार फिर क ई थाना प्रभारी के क्षेत्र में बदलाव

जौनपुर : जौनपुर जिले में जिले से बाहर स्थानांतरण के बाद पदमुक्त स्थान एवं कानूनी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जिले में दर्जनों पुलिस कर्मी के क्षेत्र में एस पी जौनपुर अजय कुमार साहनी द्वारा बदलाव किया गया ‌‌।जिनका विवरण इस प्रकार हैं।

जौनपुर:लव जिहाद का मामला आया सामने पुलिस जांच में जुटी

खुटहन /जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भेलूपर गाँव से २७ जुलाई को एक गम्भीर मामला सामने आया हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार एक १६ वर्षीय हिन्दू लड़की को एक मुस्लिम युवक द्वारा भगाकर ले जाने का आरोप हैं लिखित तौर पर थाने पर सुचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गया हैं । मामला ग्राम सभा भेलूपुर थाना खुटहन का हैं जहां से २७ जुलाई को शिवानी पुत्री रविन चन्द्र गौतम को मोनू पुत्र अल्लाभेज गाँव गौरा द्वारा भगाकर ले गया हैं , जिसकी सुचना मिलते हि पुलिस…

जौनपुर: बदलापुर तहसील सभागार में चल रहे विधायक प्रतिनिहित कार्यक्रम में बड़े अखबार से लेकर छोटे अखबार के पत्रकारों को कार्यक्रम में नहीं जाने दिया गया

बदलापुर जौनपुर ब्रेकिंग* *तहसील सभागार में चल रहे विधायक प्रतिनिहित कार्यक्रम में बड़े अखबार से लेकर छोटे अखबार के पत्रकारों को कार्यक्रम के सुरूवात में न रहने की कही गई बात।* *कार्यक्रम के अंतिम समय में बुलाए जाने की कही गई बात सभी लोग करते रहे इंतजार कार्यक्रम खत्म हुआ नहीं बुलाया गया सभागार में।* *जो पत्रकार बाद मे आए और अंदर चले भी गए नहीं जानते थे बात, कोतवाल पवन उपाध्याय व्यक्तिगत तौर पे आकर विवषता मे कहा की कार्यक्रम के समापन में बुला लिया जाएगा का है आदेश…