प्रयागराज: जिलाधिकारी ने सिविल सेवाएं (प्रारम्भिक) परीक्षा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, सुचितापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा , संघ लोकसेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आज रविवार को आयोजित हो रही सिविल सेवाएं (प्रारम्भिक) परीक्षा-2026 को संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत द्वारका प्रसाद गर्ल्स इंटर कालेज , भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रारंभिक परीक्षा हेतु बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया I संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के सम्बंध में दिए गए समस्त निर्देशों…

प्रयागराज:जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी चिकित्सालय व मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, व्यवस्थाएं एवं मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के साथ स्वरूपरानी चिकित्सालय व मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण कर वहां पर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, चिकित्सालय की व्यवस्थाएं एवं मरीजों को उपलब्ध हो रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सालय में और क्या बेहतर किया जा सकता है, के बारे में स्वास्थ्य विभाग व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं सयमसीमा के…

प्रयागराज:हीटवेव से बचाव हेतु एडवाईजरी

प्रयागराज, हीटवेव से बचाव हेतु एडवाईजरी वर्तमान समय मे पारा 46 डिग्री सेल्यिस से अधिक होने के कारण भीषण गर्मी, गर्म हवा व लू के प्रकोप से बचाव हेतु संबंधित विभागों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये है कि इस भीषण गर्मी, गर्म हवा व लूू से अपना बचाव कैसे करें तथा सुरक्षित कैसे रहें। गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे…

प्रयागराज:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

अत्यधिक भीड़-भाड़ व जाम वाले स्थलों पर जाम से निजात दिलाये जाने के सम्बंध में बनायी गयी कार्ययोजना को 01 जून से करें लागू सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाये जानें में किसी स्थानीय मैरेज हाल, पेट्रोल पम्प संचालक, होटल संचालक की संलिप्तता पायी जाती है तो उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकद्मा दर्ज करते हुए की जायेगी विधिक कार्यवाही अवैध टैक्सी स्टैण्ड संचालन, डग्गामार वाहन व बिना नम्बर के वाहनों पर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश नेशनल हाईवे पर निर्धारित दूरी पर एम्बुलेंस व क्रेन की उपलब्धता…

प्रयागराज: कॉॅक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी से लाभान्वित श्रवण बाधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ विशेष ’’संवाद कार्यक्रम’’ का किया गया आयोजन

गुरूवार को जनपद प्रयागराज के विकास भवन में स्थित यमुना सभागार में शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कॉॅक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी से लाभान्वित श्रवण बाधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों का विशेष ’’संवाद कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। ’’संवाद कार्यक्र्रम’’ में कॉक्लियर इम्प्लान्ट योजनान्तर्गत आधुनिक चिकित्सा तकनीक के रूप में श्रवण बाधित बच्चों के लिए अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी के दृष्टिगत मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से उपस्थित ब़च्चों के अभिभावकों से फीड बैक लिये गये जिसमें बच्चों के अभिभावकों द्वारा कॉॅक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी के उपरान्त संतोषजनक सुधार की…

प्रयागराज: सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार में सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी परियोजनाओं की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से पोर्टल पर सुनिश्चित की जाए, जिससे निर्माण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने सभी प्रशासनिक विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को अपनी मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए । बैठक…

प्रयागराज: सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

प्रयागराज, सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में *आगरा, औरैया, बांदा, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कौशांबी, ललितपुर, महोबा, प्रयागराज जनपदों के अनेक स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ने की संभावना के *रेड अलर्ट* की सूचना प्राप्त हुई है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को वृक्षारोपण कराये जाने हेतु स्थल चयन, गड्ढ़ें की खुदाई एवं कार्य योजना की सूचना तत्काल उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को…

प्रयागराज:हीटवेव रेड अलर्ट | उत्तर प्रदेश📡 स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), लखनऊ

🔴 प्रयागराज, हीटवेव रेड अलर्ट | उत्तर प्रदेश📡 स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), लखनऊ भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में दिनांक19 मई 2026 से 20 मई 2026 तक जनपद- बांदा, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा एवं झांसी में,दिनांक 20 मई 2026 से 21 मई 2026 तक जनपद-बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा एवं झांसी में,दिनांक 21 मई 2026 से 22 मई 2026 तक जनपद-बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनशिकायतों की प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को नियमित रूप से कोर्ट में बैठने तथा मुकदमों की नियमित रूप से सुनवाई करते हुए निस्तारण किए जाने के दिए निर्देश लेखपाल और कानूनगों निर्धारित दिन पर तहसील में अवश्य बैठे, नहीं बैठने वाले लेखपाल और कानूनगों के विरूद्ध करें कड़ी कार्रवाई-जिलाधिकारी प्रयागराज 19 मई। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को एनआईसी सभागार में अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों की समीक्षा करते…

पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026, दिनांक 17.05.2026 से 19.05.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स ,कमिश्ररेट प्रयागराज मे आयोजित की गयी

प्रयागराज दिनांक-19.05.2026पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026, दिनांक 17.05.2026 से 19.05.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स ,कमिश्ररेट प्रयागराज मे आयोजित की गयी। जिसमे 07 जनपदों की टीम (बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कौशाम्बी, महोबा, प्रतापगढ) व कमिश्ररेट प्रयागराज की कुल 08 टीमों के 142 खिलाड़ियों (महिला/पुरूष) द्वारा प्रतिभाग किया गया।आज दिनांक 19.05.2026 को मुख्य अतिथि श्री जोगेन्द्र कुमार(आईपीएस) पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट प्रयागराज द्वारा कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026 का समापन किया गया। प्रतियोगिता समापन के अवसर पर श्री नीरज कुमार पाण्डेय (आईपीएस) पुलिस उपायुक्त लाइन्स कमिश्ररेट प्रयागराज, श्री कुलदीप गुनावत (आईपीएस) पुलिस उपायुक्त…

प्रयागराज: ओ-लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु इच्छुक संस्थाएं करें ऑनलाइन आवेदन

प्रयागराज, ओ-लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु इच्छुक संस्थाएं करें ऑनलाइन आवेदन ऑनलाइन आवेदन 20 मई से 03 जून तक होंगे पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओ-लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की अधिकृत संस्था “निलिट” से मान्यता प्राप्त जो जनपद स्तर पर कार्यरत “ओ” लेवल / सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराने हेतु इच्छुक संस्थाओं (आवेदन की अंतिम तिथि तक संस्था की मान्यता वैलिड हो) द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ०प्र० की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर…

प्रयागराज :जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-149/2026 धारा-190/191(3)/115(2)/352/351(3)/109(1) भा0न्या0सं0 3(2)V/3(1)द/3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मृत्युन्जय तिवारी पुत्र अमरेश तिवारी निवासी ग्राम ढोकरी थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-18.05.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत मुबारकपुर मोंड़ के पास से गिरफ्तार कर…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने विकास कार्यों से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हेलीपैड बनाये जाने हेतु जमीनों का चिन्हांकन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के दिए निर्देश फार्मर रजिस्ट्रीकरण एवं फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में खराब प्रगति पाये जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में विकास कार्यों से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने…

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज व पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट प्रयागराज के निर्देशन मे प्रयागराज जोन प्रयागराज की तृतीय अन्तर्जनपदीय पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026, दिनांक 17.05.2026 से 19.05.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्ररेट प्रयागराज मे आयोजित की जा रही है

दिनांक 17-05-2026अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज व पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट प्रयागराज के निर्देशन मे प्रयागराज जोन प्रयागराज की तृतीय अन्तर्जनपदीय पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026, दिनांक 17.05.2026 से 19.05.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्ररेट प्रयागराज मे आयोजित की जा रही है। जिसमे 07 जनपदों की टीम (बांदा,चित्रकूट,फतेहपुर,हमीरपुर,कौशाम्बी,महोबा, प्रतापगढ) व कमिश्ररेट प्रयागराज की कुल 08 टीमों के 140 खिलाडी (महिला/पुरूष) प्रतिभाग कर रहे है।आज दिनांक 17.05.2026 को प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था,कमिश्नरेट प्रयागराज श्री अजय पाल शर्मा (आईपीएस) द्वारा कबड्डी क्लस्टर…

प्रयागराज:साइकिल मैराथन का आयोजन केंद्रीय जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, सिविल लाइंस, प्रयागराज से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी मार्ग, चर्च चौराहा, सरोजिनी नायडू मार्ग, निगम कार्यालय, नवाब यूसुफ रोड तथा डीआरएम चौराहा होते हुए पुनः आयुक्तालय परिसर पर संपन्न हुआ

साइकिल मैराथन का आयोजन केंद्रीय जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, सिविल लाइंस, प्रयागराज से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी मार्ग, चर्च चौराहा, सरोजिनी नायडू मार्ग, निगम कार्यालय, नवाब यूसुफ रोड तथा डीआरएम चौराहा होते हुए पुनः आयुक्तालय परिसर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों, कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों, व्यापारीयो, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं उनके परिवारजनों तथा आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ साथ कर के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना…

प्रयागराज:पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर द्वारा अवैध कार्यों में संलिप्तता पाये जाने के दृष्टिगत थाना प्रभारी घूरपुर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

दिनांक-17.05.2026 ,पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर द्वारा अवैध कार्यों में संलिप्तता पाये जाने के दृष्टिगत थाना प्रभारी घूरपुर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। दिनांक-17.05.2026 को आवेदक/शिकायतकर्ता श्री कमलेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम सेन्धूवार थाना घूरपुर के शिकायती प्रार्थना पत्र अंतर्गत थाना घूरपुर पर नियुक्त प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह द्वारा गलत तरीके से एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए एक पक्ष का अनुचित पक्ष लेते हुए 03 लोगों को थाने में लाया गया और अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। पूर्व में…

प्रयागराज:तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस

उपजिलाधिकारी करछना ने बताया है कि दिनांक 16.05.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 188 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया। समाधान दिवस में सहायक विकास अधिकारी पंचायत चाका एवं करछना व मत्स्य पालन निरीक्षक, खण्ड शिक्षा अधिकारी चाका, उप खण्ड अधिकारी विद्युत के अनुपस्थित रहने पर कठोर कार्यवाही हेतु सम्बंधित सक्षम को पत्र प्रेषित किया गया। तहसील बारा तहसीलदार बारा ने बताया है कि दिनांक 16.05.2026 को तहसील बारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 255 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें…

प्रयागराज: इलाहाबाद संग्रहालय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों के निमित्त स्थापित “अनुभव वीथिका“ एवं प्रदर्शनी में दिनांक 16 मई, 2026 को कुलपति, डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

प्रयागराज, इलाहाबाद संग्रहालय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों के निमित्त स्थापित “अनुभव वीथिका“ एवं प्रदर्शनी में दिनांक 16 मई, 2026 को मा0 कुलपति, डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक एवं सामान्य जानकारी में वृद्धि हेतु विभाग द्वारा की गयी उक्त पहल की सराहना करते हुए दिव्यांग बच्चों के अत्यन्त उपयोगी बताया गया। प्रदर्शनी अवलोकन के पश्चात दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करने तथा उन्हें रोजगारपरक बनाने के…

प्रयागराज: नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में डूडा द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

प्रयागराज, नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में डूडा द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 15.05.2026 को सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में डूडा द्वारा संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएमस्वनिधि) एवं मुख्यमंत्री अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत तहसील स्तर पर सत्यापन हेतु समस्त उपजिलाधिकारियों को लम्बित आवेदनों को अधिकतम 15 दिवस के अन्दर पूर्ण…