प्रयागराज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला एड्स समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने एच०आई०वी०/एड्स विषयक सघन जागरूकता अभियान की समस्त गतिविधियो का नियमानुसार आयोजन कराये जाने हेतु किया निर्देशित

प्रयागराज 24 अगस्त।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला एडस समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नाको भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप 12 अगस्त, 2026 ‘अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस’ से अग्रिम दो माह की अवधि में जनपद में एच० आई०वी०/एड्स विषयक सघन जागरूकता अभियान की समस्त गतिविधियो का आयोजन हेतु सूक्ष्म कार्ययोजना पर चर्चा की गयी। बैठक में डा० ए०के० तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जनपद प्रयागराज में अग्रिम दो माह तक चलने वाले सघन जागरूकता अभियान का उद्देश्य एवं सम्बन्धित विभागो के विभागाध्यक्षों के साथ उनके उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए माइक्रोप्लान पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि इस अभियान के अर्न्तगत एचआई.वी./एड्स से सम्बन्धित ज्ञान बढाने एवं लोगों को एच.आई.वी. जाँच हेतु प्रोत्साहित करने हेतु नाको, भारत सरकार द्वारा जारी किये गये सेल्फ रिस्क असेसमेन्ट टूल का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करना। अधिक से अधिक लोगों द्वारा सेल्फ रिस्क असेसमेन्ट टूल हेतु दिये गये क्यूआर कोड को स्कैन करते हुए अपना एच. आई. वी. रिस्क स्टेटस पता करना, एच०आई०वी० फैलने के कारण तथा इससे जुड़े जोखिम के सम्बन्ध में सूचना प्रचारित करना, निरोध, एस. टी. आई. सेवायें तथा एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदत्त सेवाओं के प्रति मांग में वृद्धि करना। अन्य सरकारी विभागों के साथ समन्वय बढ़ाते हुए जागरूकता बढ़ाने एवं एन.ए.सी.पी. सेवाओं की ग्राहता में वृद्धि करना है। इस अभियान के जनपद स्तरीय स्टेक होल्डर एडवोकेसी एवं तैयारी बैठक, सघन जागरूकता अभियान उद्घाटन कार्यक्रम एवं विशेष चिकित्सा शिविर, लोक कला कार्यक्रम, ग्राम पंचायत स्तरीय बैठकें, हर घर भ्रमण कार्यक्रम, महाविद्यालय स्तरीय प्रशिक्षण/जागरूकता गतिविधि, उच्चतर माध्यमिक/हायर सेकेण्डरी विद्यालय उच्चतर माध्यमिक/हायर सेकेण्डरी विद्यालय स्तरीय आउटरीच एवं जागरूकता गतिविधि, फ्लैशमॉब, रैली, ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाय, सघन जागरूकता अभियान हेतु आवश्यक आई.ई.सी. सामग्री एवं यूपीएसआरटीसी बस अड्डों पर जागरूकता एवं जाँच शिविर गतिविधिया पूरे जनपद में की जायेगी।

जिलाधिकारी ने जनपद प्रयागराज में एच०आई०वी०/एड्स विषयक सघन जागरूकता अभियान की समस्त गतिविधियो का नियमानुसार आयोजन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के माध्यमिक विद्यालयो के छात्र-छात्राओ के बीच जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक व ब्लॉक के 200 गाँवो में खुली बैठक कराये जाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी को आदेशित किया, क्षेत्रीय निदेशक उच्च शिक्षा को निर्देशित किया कि जनपद के उच्च शिक्षण संस्थानो के छात्र-छात्राओ के बीच जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने हेतु आर्देशित किया गया साथ ही जनपद के चिन्हित पाँच ब्लॉको में फूलपुर, सोरांव, कोरांव, हण्डिया व शंकरगढ़ में बैच बनाकर शिक्षको/ प्रधानो, आगनबाडी, एन०एन०एम० एवं आशा बहुओ को जागरूक करने हेतु आदेशित किया। इन गतिविधियो की रिपोर्ट प्रत्येक शनिवार को रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने हेतु आदेशित किया गया। इस कार्यक्रम से सम्बन्धित गतिविधियो का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार, प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से भी किये जाने हेतु आदेशित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त गतिविधियो का नियमानुसार आयोजन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में डा० ए०के० तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, डा० हेमन्त कुमार सिंह, जिला क्षयरोग अधिकारी/जिला एड्स नियन्त्रण अधिकारी, डा० श्याम कण्हैया सिंह, उपजिला क्षयरोग अधिकारी, डा० रोहित पाण्डेय, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक दिशा क्लस्टर, प्रयागराज एवं दिशा स्टाफ तथा नामित विभागो के विभागाध्यक्ष /प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment