प्रयागराज, तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का विवरण एवं कार्रवाई
तहसील सोरांव
तहसीलदार सोरांव ने बताया है कि दिनांक 17.08.2026 को तहसील सोरांव में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 401 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व की 349, पुलिस विभाग की 25, विकास विभाग की 12 तथा अन्य विभागों की 15 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
तहसील हंडिया
तहसीलदार हंडिया ने लेखपाल श्री आलोक कुमार मौर्या-क्षेत्र पिड़ौना एवं लेखपाल श्री राकेश कुमार भारतीया-क्षेत्र श्रीपुर के द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है।
तहसील करछना
उपजिलाधिकारी करछना ने बताया है कि अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में 17.08.2026 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सहायक पुलिस आयुक्त करछना एवं कौंधियारा, सहायक अभियंता जल निगम करछना, खण्ड शिक्षाधिकारी चाका, प्रभारी निरीक्षक औद्योगिक क्षेत्र, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कौंधियारा, उप खण्ड अधिकारी विद्युत कौंधियारा एवं श्रम प्रवर्तक अधिकारी करछना के अनुपस्थित रहने पर उनका दिनांक 17.08.2026 का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने की कार्यवाही हेतु आख्या संस्तुति सहित जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की है।
तहसील फूलपुर
तहसीलदार फूलपुर ने लेखपाल श्री विवेक कुमार यादव-क्षेत्र किरांव व श्री सर्वेश कुमार-क्षेत्र कटका के द्वारा आईजीआरएस के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है।
तहसील बारा
तहसीलदार बारा ने बताया है कि दिनांक 17.08.2026 को तहसील बारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 168 शिकायतें आयीं, जिनमें राजस्व की 106, पुलिस-30, विकास-14, विद्युत-04, खाद्य एवं रसद-01, लोक निर्माण विभाग-02, शिक्षा विभाग-02, कृषि विभाग-02, सिंचाई-01, जल निगम-01, पंचायत-03, स्वास्थ्य-01 एवं उ0प्र0 सड़क परिवहन की-01 शिकायत थी, जिसमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
तहसील कोरांव
तहसील कोरांव में दिनांक 17.08.2026 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 162 शिकायतें आयीं, जिनमें राजस्व की 74, पुलिस-15, विकास-18, शिक्षा विभाग-02, स्वास्थ्य-01, समाज कल्याण-02 एवं अन्य विभागों से सम्बंधित 50 शिकायतें थी, जिसमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974855
