इटावा: अज्ञात कारणों से लडकी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

ताखा। लडकी रात में कमरे की छत पर लगे हुक में दादी की साड़ी से लटककर आत्महत्या की, कमरे के बाहर सोते रहे पिता व दादी नहीं हो सकी जानकारी।ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला चतुर में बीते शुक्रवार रात को प्राची दुबे (20) पुत्री योगेश दुबे ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 5:00 बजे जब दादी रानी देवी ने आवाज देकर बुलाया तो कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कमरे में देखा तो लडकी फंदे पर लटकती मिली तो उन्होंने बेटे योगेश को जगाया और…

इटावा: महिला के साथ लूट दो महिलाओं ने पर्स से किए लाखों के जेवर पार

इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की घटना टप्पेबाजी का शिकार महिला प्रीति पत्नी सत्यभान यादव अपने घर क्यारपुरा (भरथना ) से आकर अपने निवास विजय नगर जाने के लिये भरथना चौराहे से ऑटो में सवार हुई थी प्रीति ने बताया कि उसी समय कंजड़ जाति के दो महिलाएं भी ऑटो में सवार हुई थी जो रास्ते में उतर गई, उन्हीं महिलाओं ने पर्स से जेवर पार किये हैटप्पेबाजी का शिकार प्रीति ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तहरीर दी और पुलिस से घटना करने वाली महिलाओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार…

इटावा: ऑपरेशन से महिला की मौत डॉक्टर को जेल

ब्यूरो रिपोर्ट ताखा उसराहार ट्रेंड डाक्टर की आड लेकर आप्रेशन करने वाले अप्रशिक्षित डाक्टर अमित यादव को पुलिस ने भेजा जेल. 15 फरबरी को सोनी पत्नी सिंटू निवासी शमशेर गंज जनपद मैनपुरी की इस डाक्टर द्वारा आप्रेशन करने के बाद हालत बिगड़ने से मौके पर ही मौत हो गई थी. डाक्टर अमित ने एक गर्ववती महिला का आप्रेशन कर दिया था जबकि आप्रेशन करने की आहर्ता ही उसके पास नही है.वह ऊसराहार मे सिटी हास्पिटल के नाम से अस्पताल संचालित कर रहा है. थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया पीडित की…

अब अखिलेश यादव ने उठाई जातिगत जनगणना की मांग, बनाई ऐसी रणनीति

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना की मांग उठाई। अखिलेश ने कहा- जाति की जनगणना होनी चाहिए। देश के कई सारे राजनीतिक दल ये चाहते हैं। समाजवादी पार्टी आने वाले दिनों में जातिगत जनगणना का मुद्दा विधानसभा से उठाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी के साथ देश के बहुत सारे दल हैं जो जाति जनगणना चाहते हैं. कुछ समय में पार्टी का नेतृत्व गांवों में जाकर लोगों को इसके बारे में जागरूक करेगा, क्योंकि जब जनगणना होगी…

इटावा: नेताजी के मित्र लक्ष्मी नारायण पूर्व प्रधानाचार्य अब नहीं रहे इस दुनिया में

ब्यूरो रिपोर्टर/ इटावा: ताखा ब्लाक के गांव दौलतपुर निवासी लक्ष्मीनारायण पूर्व प्रधानाचार्य अब इस दुनिया में नहीं रहे मैं आपको बता दूं बचपन के मित्र माननीय नेताजी मुलायम सिंह यादव कक्षा 9 से कक्षा 12 तक साथ साथ जैन इंटर कॉलेज करहल में शिक्षा प्राप्त की नेताजी के काफी करीबी रहे अच्छी मित्रता रही दोनों लोगों में और उनका जन्म सन 19 43 मैं हुआ था और इन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अध्यापक भी रहे और जिला पंचायत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरसई नावर मैं प्रधानाचार्य पद से रिटायर…

शिवपाल से मिलने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव, क्या ये हुई बातें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से उनके घर जाकर मुलाकात की. यह मुलाकात शिवपाल को सपा संगठन में जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दिये जाने की अटकलों के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को दोपहर बाद अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात करने उनके घर गये. इस सवाल पर कि क्या सपा प्रमुख शिवपाल से संगठन के विस्तार को लेकर बात करने गये हैं, चौधरी ने कहा कि…

सरसई नावर/ इटावा : पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक की मौत एक घायल।

ब्यूरो रिपोर्ट/ इटावा : आज सुबह कोहरे की वजह से तकरीबन 8:00 बजे ताखा सरसई नावर रोड पर ग्राम कछपुरा के समीप एक पिक ने मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस को बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसई नावर में भर्ती कराया। हालत अधिक गंभीर होने पर डॉक्टरों ने 1 को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के…

ताखा/इटावा : कोहरे की वजह से दर्दनाक हादसा, आपस में टकराई 8 गाड़ी ,तीन की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट /इटावा : आज सुबह तकरीबन 7:00 बजे के करीब ब्लाक ताखा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की पुलिया नंबर 137 पर सबसे पहले एक स्लीपर बस आगे जा रहे ट्रक में जा भिड़ी, सुबह कोहरा इतना भयानक था जिसके चलते करीब 50 मीटर का रास्ता भी नहीं सही से दिख रहा था, जिसे भी से आने वाले वाहनों को भी इस दुर्घटना के बारे में पता नहीं था उसके बाद एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते गए, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई…

सपा में अख‍िलेश श‍िवपाल को दे सकते हैं बड़ी ज‍िम्‍मेदारी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में अपना दम दिखा दिया है। अपनी जसवंतनगर विधानसभा सीट से ही बहू डिंपल यादव को एक लाख से अधिक मतों की बढ़त दिलाकर यह साबित कर दिया कि उनका क्षेत्र में जबरदस्त प्रभाव है। मैनपुरी उपचुनाव में मिली जीत के बाद शिवपाल ने अपनी चार वर्ष पुरानी पार्टी प्रसपा का विलय भी सपा में कर दिया है। इसके साथ ही अब उम्मीद की जा रही है कि शिवपाल फिर सपा में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे।…

मैनपुरी की पहली महिला सांसद बनकर डिंपल यादव पहुंची दिल्ली

लोकसभा सीट पर जीत का रिकार्ड बनाने वाली डिंपल ने मैनपुरी की पहली महिला सांसद बनकर भी इतिहास रचा है। उनसे पहले कभी कोई महिला प्रत्याशी जीत की देहरी तक नहीं पहुंच सकी थी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर वर्ष 1999 के चुनाव तक कोई महिल प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ी थी। पहली बाद वर्ष 2004 में कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी के रूप सुमन चौहान को लड़ाया गया। उनको पराजय हासिल हुई थी और जमानत भी नहीं बचा सकीं थी। इसके बाद वर्ष 2009 में भाजपा ने तृप्ति शाक को प्रत्याशी बनाया,…

मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत के बड़े कारण

मैनपुरी लोकसभा सीट पर गुरुवार को संपन्न हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने 2.88 लाख मतों से ज्यादा के अंतर से प्रचंड जीत हासिल की है। मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनकी पुत्रवधू डिंपल यादव ने परिवार की राजनीतिक विरासत को बरकरार रखा ही, साथ ही जीत का नया कीर्तिमान भी गढ़ दिया। यह भी प्रमाणित कर दिया कि मुलायम का यह गढ़ ढहाना भाजपा के लिए अभी बहुत दूर की कौड़ी है। क्योंकि मुलायम सिंह का अखाड़ा कहे जाने…

डिंपल यादव विजयी घोषित, दिया गया जीत का प्रमाण पत्र

मैनपुरी में डिंपल यादव और रघुराज शाक्य के बीच मतों का फासला और ज्यादा हो गया है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक डिंपल यादव ने 618120 वोट हासिल किए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329659 मत मिले हैं. डिंपल 288461 मतों की बढ़त बना चुकी हैं. आयोग की वेबसाइट के मुताबिक डिंपल यादव ने 617625 वोट हासिल किए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329489 मत मिले हैं. डिंपल को 64.08 प्रतिशत और रघुराज शाक्य को 34.18 फीसदी वोट मिले हैं. उपचुनाव की ताजा स्थिति को…

चाचा शिवपाल के गढ़ जसवंत नगर में बहू डिंपल को कितने मिले वोट

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज शाक्य पर रिकॉर्ड जीत हासिल कर चुकी हैं। इसमें सीट की जसवंतनगर सीट पर सपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। इससे ‘चाचा’ शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अपना दम साबित किया है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक डिंपल यादव ने 617625 वोट हासिल किए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329489 मत मिले हैं. डिंपल को 64.08 प्रतिशत और रघुराज शाक्य को 34.18 फीसदी वोट मिले हैं.जसवंतनगर में वोटों…

इटावा :प्रसपा का पुनः हुआ मिलन ,चाचा की हुई घर बापसी

इटावा: आज सैफई में स्थित एसएस मेमोरियल स्कूल में शिवपाल यादव व उनके बेटे अंकुर यादव ने अपनी अपनी गाड़ियों से प्रसपा के झंडे निकालकर सपा के झंडे लगाए एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को सपा का झंडा सौंपा और आगे सपा के साथ रहने का वचन लिया और बताया कि उनकी पूर्ण रूप से घर वापसी हो गई है अब वह सपा के लिए ही सेवा करेंगे पार्टी द्वारा लिया गया निर्णय सर्वमान्य होगा परिवार और पार्टी हमेशा एक रहने…

डिंपल यादव जिंदाबाद.., इटावा में रेलवे एनाउंसमेंट से लगे नारे तो वरिष्ठ टीसी निलंबित, 10 अज्ञात पर मुकदमा

इटावा जंक्शन के पूछताछ केंद्र पर शनिवार रात ट्रेनों का एनाउंसमेंट के बजाय मैनपुरी संसदीय सीट की सपा उम्मीदवार डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगने के मामला रेलवे अफसरों के लिए गंभीर हो गया है। रेलवे प्रशासन ने प्राथमिक जांच में वरिष्ठ टिकट परीक्षक को दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। वहीं जीआरपी ने भी निलंबित टीसी की तहरीर पर दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी हैं।…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं ! इटावा रेलवे स्टेशन पर एनाउंसमेंट स्पीकर से मैनपुरी संसदीय सीट की सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के प्रचार वाला उद्घोष सुनाई दिया

इटावा : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं ! इटावा रेलवे स्टेशन पर एनाउंसमेंट स्पीकर से मैनपुरी संसदीय सीट की सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के प्रचार वाला उद्घोष सुनाई दिया तो यात्री भी सकते में आ गए। दरअसल, मामला शनिवार रात 11 बजे का है, जब अचानक मैनपुरी सीट से डिंपल यादव को जिताने और जिंदाबाद के नारे सुनाई दिए। काउंटर पर तैनात रेलवे कर्मी ने अराजक तत्वों का जबरन कक्ष में घुसने और पार्किंग स्टैंड के कर्मी ने डिपल यादव के प्रचार के एनाउंसमेंट की…

इटावा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से, दो युवकों की मौत

कल दिनांक 14/10/2022 की शाम तकरीबन 9:00 बजे के करीब थाना एत्मादपुर अंतर्गत कुवेरपुर में लखनऊ से आगरा की तरफ एज्किटिंग लाईन पर अज्ञात वाहन ने दोपहिया अपाचे में टक्कर मार दी अपाचे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई बाइक पर सवार दोनों युवक तकरीबन 30 फीट ऊपर से जमीन पर जा गिरे । पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मोबाइल के जरिए उनके परिजनों से बात कर शवों की शिनाख्त की । जो कि जिला इटावा के कठौतिया निवासी विनय…

मुलायम सिंह यादव का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों…

इटावा: द दस्तक 24 के जिला ब्यूरो ने किया रक्त दान

सैफई: आज सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा मे द दस्तक 24 के जिला संवाददाता अवनीश कुमार ने रक्त दान किया और लोगो को रक्त दान करने की अपील की और उन्होंने बताया रक्त दाता अपने भविष्य के उपयोग के लिए रक्त दान कर सकता है। रक्त दान अपेक्षाकृत सुरक्षित है, लेकिन कुछ दाताओं को उस जगह खरोंच आ जाती है जहां सूई डाली जाती है या कुछ लोग मूर्छा महसूस करते है।संभावित दाताओं का मूल्यांकन किया जाता है ताकि उनके खून का उपयोग असुरक्षित न रहे। तथा…

  इटावा: दूल्हे का काला रंग देख मंडप से भाग गई दुल्हन, 2 फेरों के बाद शादी से किया इनकार

उत्तर प्रदेश में शादी से इनकार का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दुल्हन को दूल्हे का रंग पसंद नहीं आया तो उसे शादी से ही इनकार कर दिया. असल में दुल्हन ने शादी से इनकार इसलिए कर दिया, क्योंकि दूल्हे का रंग काला था. यही वजह है कि दुल्हन के इस कदम के बाद बारात बैरंग लौट गई. बताया जाता है कि शादी से पहले लड़की को जिसकी तस्वीर दिखाई गई थी, लड़का वह नहीं था. उसकी जगह दूसरा लड़का शादी करने आया था, इस वजह से लड़की…