फर्रुखाबाद:खुदाई में मिले भगवान बुद्ध की मूर्तियों के अवशेष

शमशाबाद ब्लॉक के गाँव अलेपुरधौलेश्वर के मजरा मुबारक पुर में एक पुराने खेड़े में मिट्टी की खुदाई के दौरान भगवान बुद्ध की मूर्तियों के खण्डित अवशेष प्राप्त हुए|पहुंचने पर पता लगा कि यह अवशेष कुछ दिनों पहले ही प्राप्त हो चुके थे जब आज पहिचान हुई तब सबके संज्ञान में दिये गये|पता लगते ही मूबारिकपुर के खेड़े के पास बहुतायत में भगवान बुद्ध के अनुयाईयों की भीड़ का तांता लगने लगा|इस भीड़ में भगवान बुद्ध के अनुयाईयों का संचालन कर्मवीर कामरेड़ कर रहे थे|भगवान बुद्ध की मूर्तियों की जानकारी मुबारक…

बीजेपी के सांसद रामशंकर कठेरिया को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई, कोर्ट के ऑर्डर के बाद उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने की संभावना ?

उत्तर प्रदेश के इटावा से बीजेपी के सांसद रामशंकर कठेरिया को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है. कठेरिया पर 2011 में बिजली आपूर्ति कंपनी के एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप है. अब कोर्ट के ऑर्डर के बाद उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने की संभावना है. रामशंकर कठेरिया उत्तर प्रदेश के इटावा से मौजूदा लोकसभा सदस्य हैं. किसी भी अपराध के लिए दो साल या उससे ज्यादा की सजा पाने वाले निर्वाचित प्रतिनिधि को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत तत्काल अयोग्यता का…

इटावा: पुलिस द्वारा मकान सील किया गया?

इटावा पुलिस द्वारा उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप कारित कर धन व संपत्ति अर्जित करने वाले 02 अभियुक्तों के विरुद्ध 14(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए लगभग 29,75,588 /-रु0 (उन्तीस लाख पच्चहत्तर हजार पांच सौ अट्टासी रू0) कीमत की संपत्ति (मकान) को सील किया गया ।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरूद्व निरोधात्मक कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे…

इटावा में करंट लगने से मां-बेटी की मौत

इटावा बसरेहर थाना क्षेत्र के बजीपुर गांव में टिल्लू मोटर में करंट आ जाने से माँ व 8 माह की बच्ची की मौत हो गई सोमवार को बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव वजीरपुरा में करंट लगने से रानी देवी( 26) पत्नी ऋषि कुमार शाक्य व आकांक्षा उम्र 8 महा पुत्री ऋषि कुमार शाक्य निवासी बजीपुरा थाना बसरेहर कि घर में सफाई करते समय टिल्लू पंप से पानी निकाला अचानक करंट आ गया और वह करंट की चपेट में आ गई उसके बाद उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर ले गए…

इटावा: बिजली करंट से दरोगा की मौत

शुक्रवार सुबह कूलर में करंट आ जाने से दरोगा की मौत हो गई यह मामला चौबिया थाना के अंतर्गत कर्री चौकी का है चौकी पर तैनात दरोगा विजय सिंह सुबह 3:00 बजे गश्त पर से आए थे और सो गए सुबह लगभग 7:00 बजे दूध देने वाला उनके घर आया तो देखा दरोगा जी औंधे मुंह जमीन पर पड़े मिले उसने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंचे और विजय सिंह को तत्काल अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया इसकी जानकारी परिवारी जनों को दी…

इटावा: शहर में बैंड बाजा के साथ निकाली पौधों की बरात

इटावा में 3 पौधों के साथ निकाली अनोखी बारात शहर में बाराती बनकर जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व वन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए बता दें कि मंगलवार को कलेक्टर परिसर में वृक्षारोपण महोत्सव जागरूकता और संरक्षण कार्यक्रम के कहत वन विभाग 3 पौधे दूल्हा बना कर रथ पर बैठाकर नगर में भ्रमण के लिए निकाली यात्रा अन्य पौधों को ट्रैक्टर ट्राली मैं बराती बनाकर शहर में घुमाया वही मौके पर जिलाधिकारी व वन विभाग के अधिकारी ब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोगों को जागरूक किया इसमें छात्र व पुलिस…

पत्नी संबंध बनाने दे, इसलिए बेटे का किया कत्ल, बीवी के मायके जाते ही कर डाला मर्डर

यूपी में एक पिता ने अपने बेटे जिसकी उम्र महज 10 साल थी कि हत्या महज इसलिये कर दी ताकि वो पत्नी से शारीरिक संबंध बना सके. उसने दस साल के मासूम बेटे की कुएं में फेंक कर हत्या कर दी. घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की है. जिले के इकदिल इलाके के नगला मोती गांव में एक सौतेले पिता ने इस घटना को अंजाम दिया. 18 जून को लापता हुए मासूम का शव तालाब से बरामद होने के बाद पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो सौतेला…

इटावा :प्रशासन ने कस्बा में फैले अतिक्रमण हटाने के लिए दिया दो दिन का अल्टीमेटम

ताखा। शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने तहसील क्षेत्र के प्रमुख कस्बा ऊसराहार का निरीक्षण किया और व्यापारियों से कस्बा की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी ली, जिसपर लोगों ने बताया कि कस्बा में 80 फीट चौडी सडक़ बनी हुई है लेकिन अतिक्रमण की वजह से बीस फीट सडक़ भी सुरक्षित नहीं है जिससे वाहन आसानी से गुजर सकें, सडक़ पर दुकानदार करीब दस फीट तक सामान रखकर अतिक्रमण किये हुए हैं, कस्बा के किशनी सड़क पर एसडीएम देवेंद्र कुमार पाण्डेय, तहसीलदार मोहम्मद असलम, बीडीओ राजकुमार शर्मा व…

इटावा: हरिद्वारी बाबा महाराज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता बनी दौलतपुर क्रिकेट क्लब की टीम

इटावा: भर्थना हरिद्वार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट नगला भोज में कल शाम के मैच में दौलतपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने बाजी मारी दौलतपुर क्रिकेट क्लब ने 30 रन से जीत दर्ज की बताते चलें आपको की चौपला और दौलतपुर के बीच खेला गया दौलतपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया दौलतपुर की टीम ने 119 रन का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए चौपला की टीम 89 रन पर ढेर हो गई दौलतपुर की टीम की तरफ से मैन ऑफ द मैच के विजई रहे…

इटावा: रेलवे अंडर ब्रिज मैं भरा पानी रोडवेज बस फसी

तेज बारिश के चलते मैनपुरी फाटक रेलवे ब्रिज में जलभराव हो जाने के कारण जिसमें रोडवेज बस ब्रिज के नीचे भरे पानी में बीचा-बीच में फंस गए बस में लगभग 30-35 यात्री 1 घंटे पानी में फंसे रहे बताते चलें यह बस आगरा से इटावा आ रही थी रोडवेज बस का नंबर यूपी 85 at 3893 था जोकि मैनपुरी फाटक रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे फस गई जिसमें बच्चे सहित बुजुर्ग महिलाएं सभी यात्री बुरी तरीके से डर गए वही मौके पर नगरपालिका की टीम फसी बस को मौके पर…

इटावा: घर से मंदिर गए पुजारी हुए लापता

इटावा: ताखा भरथना थाना के अंतर्गत ग्राम ध्यान पूरा पोस्ट सरावा के रहने वाले बाबा रामस्वरूप पुत्र हुबलाल अपने गांव में बने बाबा जाहरवीर मंदिर पर पूजा करते थे वह रोज की भांति शनिवार को घर से मंदिर सुबह 5:00 गए पूजा करने के लिए लेकिन वह मंदिर से वापस घर नहीं लौटे तब उनके पुत्र महावीर ने उनको गांव व आस पास के गांव में खोज की तो वह कहीं पर कोई सूचना नहीं मिली फिर उन्होंने अपने रिश्तेदारों में फोन किया बताते चलें बाबाजी का कहीं पर कोई…

इटावा: शॉर्ट सर्किट से लगी झोपड़ी में आग सामान हुआ खाक

ताखा: रवि पुत्र राम अवतार सिंह ग्राम अमथरी ताखा इटावा शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग जिसमें प्याज मूसा लहसुन जलकल हुए खाक और उसमें रखे बिस्तर चारपाई भी हुए जल कर राख आज सुबह लगभग 8:00 बजे गांव में रहने वाले रवि कुमार की झोपड़ी में अचानक आग लग गई आग लगने से गांव में कोहराम मच गया आनन-फानन में ग्रामीणों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसमें रवि की काफी गृहस्थी जलकर राख हो गई मौके पर ताखा क्षेत्र के जे. ई.…

इटावा : एसएसपी ने दिए दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेड एवं पीली पट्टी लगाने के निर्देश

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्राली से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैक्टर ट्राली पर रेड एवं पीली पट्टी लगाने के निर्देश दिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया की ट्रैक्टर ट्राली पर सवारियों का निर्वहन ना किया जाए ट्रैक्टर ट्राली केवल कृषि कार्य के लिए होती है इसका उपयोग सिर्फ कृषि कार्य में किया जाए जिससे लोगों की जान मान का खतरा कम किया जा सके रात्रि में हो रही ट्रैक्टर ट्राली से हृदय वितरित करने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेड…

इटावा: इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अनामिका ने किया जिले का नाम रोशन

ब्यूरो रिपोर्ट इटावा…. इटावा जनपद की अनामिका ने 500 में से 486 नंबर पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है अनामिका ने सीएच सिंह इंटर कॉलेज जसवंत नगर से पढ़ाई की । अनामिका को इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97 .20 प्रतिशत अंक मिले इटावा के जसवंत नगर अनामिका के घर और स्कूल मैं खुशी और हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है अनामिका को उनके माता-पिता एवं गुरुजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई अच्छे अंक प्राप्त करने का रहस्य बताते हुए अनामिका ने बताया कि वह रोज 6 से 7…

इटावा : फांसी के फंदे पर झूलता मिला बीएससी के छात्र का शव

आज सुबह 5:00 से 6:00 के बीच उसका मृत शरीर फांसी के फंदे झूलता मिला गांव में सनसनी फैल गई और कोहराम मच गया मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दें थाना ऊसराहार पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया गया तथा पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार गांव दौलतपुर में कर दिया गया परिवारजनों ने बताया छात्र ने आत्महत्या की है बेरोजगार होने के कारण परेशान रहता था बेरोजगारी महसूस करता था तथा बेरोजगारी के कारण तनाव…

इटावा: अखंड रामायण में वही ज्ञान की धारा हजारी महादेव मंदिर में चढ़ाया झंडा

ताखा ग्राम दौलतपुर में एक दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन नवनीत पुत्र गोविंद यादव ने कराया इसी मौके पर हजारी महादेव मंदिर सरसाई नावर मैं झंडा चढ़ाया और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया और झंडा के साथ काफी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी सभी ने भगवान शिव के दर्शन किए और इसी मौके पर महंत सियाराम दास बाबा जी ने बताया भगवान की स्थिति ही सबसे बड़ा धर्म है बताया उन्होंने की भक्त और भगवान एक दूसरे के संपूरक हैं और बताया भगवान अमीर और गरीब नहीं देखता भगवान सभी इंसान…

इटावा: अज्ञात कारणों से लडकी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

ताखा। लडकी रात में कमरे की छत पर लगे हुक में दादी की साड़ी से लटककर आत्महत्या की, कमरे के बाहर सोते रहे पिता व दादी नहीं हो सकी जानकारी।ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला चतुर में बीते शुक्रवार रात को प्राची दुबे (20) पुत्री योगेश दुबे ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 5:00 बजे जब दादी रानी देवी ने आवाज देकर बुलाया तो कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कमरे में देखा तो लडकी फंदे पर लटकती मिली तो उन्होंने बेटे योगेश को जगाया और…

इटावा: महिला के साथ लूट दो महिलाओं ने पर्स से किए लाखों के जेवर पार

इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की घटना टप्पेबाजी का शिकार महिला प्रीति पत्नी सत्यभान यादव अपने घर क्यारपुरा (भरथना ) से आकर अपने निवास विजय नगर जाने के लिये भरथना चौराहे से ऑटो में सवार हुई थी प्रीति ने बताया कि उसी समय कंजड़ जाति के दो महिलाएं भी ऑटो में सवार हुई थी जो रास्ते में उतर गई, उन्हीं महिलाओं ने पर्स से जेवर पार किये हैटप्पेबाजी का शिकार प्रीति ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तहरीर दी और पुलिस से घटना करने वाली महिलाओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार…

इटावा: ऑपरेशन से महिला की मौत डॉक्टर को जेल

ब्यूरो रिपोर्ट ताखा उसराहार ट्रेंड डाक्टर की आड लेकर आप्रेशन करने वाले अप्रशिक्षित डाक्टर अमित यादव को पुलिस ने भेजा जेल. 15 फरबरी को सोनी पत्नी सिंटू निवासी शमशेर गंज जनपद मैनपुरी की इस डाक्टर द्वारा आप्रेशन करने के बाद हालत बिगड़ने से मौके पर ही मौत हो गई थी. डाक्टर अमित ने एक गर्ववती महिला का आप्रेशन कर दिया था जबकि आप्रेशन करने की आहर्ता ही उसके पास नही है.वह ऊसराहार मे सिटी हास्पिटल के नाम से अस्पताल संचालित कर रहा है. थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया पीडित की…

अब अखिलेश यादव ने उठाई जातिगत जनगणना की मांग, बनाई ऐसी रणनीति

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना की मांग उठाई। अखिलेश ने कहा- जाति की जनगणना होनी चाहिए। देश के कई सारे राजनीतिक दल ये चाहते हैं। समाजवादी पार्टी आने वाले दिनों में जातिगत जनगणना का मुद्दा विधानसभा से उठाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी के साथ देश के बहुत सारे दल हैं जो जाति जनगणना चाहते हैं. कुछ समय में पार्टी का नेतृत्व गांवों में जाकर लोगों को इसके बारे में जागरूक करेगा, क्योंकि जब जनगणना होगी…