प्रभागीय निदेशक वन ने अवगत कराया है कि सामाजिक वानिकी एवं वन्यजीव प्रभाग की गौण वन उपज घास पतवार एवं मछली आदि लाटों की सार्वजनिक नीलामी 17 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे प्रभागीय कार्यालय प्रागंण की जायेगी। उन्होने कहा है कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर नीलामी बोली में भाग लेना सुनिश्चित करें।
Category: उत्तर प्रदेश
हरदोई : कवियों ने वीर व श्रृंगार रस की कविताएं सुनाकर लोगों को देशभक्ति से सराबोर किया
आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत एक शाम शहीदों के नाम के तहत विगत दिवस देर सायं गाँधी भवन सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उदघाटन अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी व एसडीएम प्रेरणा गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि सम्मेलन में कुल 17 कवियों ने भाग लिया। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने साल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर कवियों को सम्मानित किया। उन्होंने देशभक्ति आधारित वीर रस…
हरदोई : प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को 10 विकेट से हराया विपिन मैन ऑफ द मैच, नगर मजिस्ट्रेट बेस्ट बैट्स मैन, प्रिंस बेस्ट बॉलर के रूप में सम्मानित
आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर आज हरदोई के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशासन एवं पत्रकार एकादश के मध्य सदभावना मैच खेला गया। प्रशासन एकादश का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एवं पत्रकार एकादश का नेतृत्व आमिर किरमानी ने किया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने टॉस किया। टॉस जीतकर पत्रकार एकादश की टीम ने बैटिंग करने का फैसला किया। पत्रकार एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 93 रन बनाए। टीम की ओर से अग्रिम ने 10, गीतेश सिंह ने 4, देवेन्द्र सिंह ने 5,…
हरदोई : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की समीक्षा बैठक 17 अगस्त :- प्रियंका सिंह
अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुद्वता एवं पारदर्शिता के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि अवशेष 126678 बीटीसी लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक करा लिया जाये ताकि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खातों में पारदर्शी तौर पर भेजी जा सके। उन्होने नामित सभी अधिकारियों से कहा है कि उक्त कार्य हेतु अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का प्रतिदिन निराकरण सुनिश्चित कराने के लिए एक आवश्यक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता…
हरदोई : निबंध प्रतियोगिता व चार्ट वर्क प्रतियोगिता आयोजित की गई।
आज उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज में अगस्त माह के दूसरे शनिवार को पूर्व की भांति चार्ट वर्क प्रतियोगिता व आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ एवं व ‘मेरी माटी मेरा देश’ के कार्यक्रम के क्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता भी करवाई गई। चार्ट वर्क प्रतियोगिता में विज्ञान विषय में भोजन के घटक, अंग्रेजी विषय में पार्टस आफ स्पीच, हिन्दी विषय में व्याकरण के अन्तर्गत मुहावरे व लोकोक्तियां आदि प्रकरणों का चार्ट वर्क प्रतियोगिता विद्यालय…
मैनपुरी में मोबाइल चार्जिंग पर नहीं लगाया तो कर दी पिटाई
किशनी के गांव खरगपुर में जब एक युवक ने मोबाइल चार्जिंग पर नहीं लगाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। खरगपुर अरसारा निवासी रामू ने बताया कि गांव निवासी मनोज व अशोक ने अपना मोबाइल चार्ज पर लगाने की बात कही। युवक ने मोबाइल चार्ज पर नहीं लगाया तो आरोपी मनोज, अशोक और मनोज की पत्नी आग बबूला हो गए। घर आकर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया। वहीं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश…
मैनपुरी में बाइक में कार ने मारी टक्कर:युवक की मौत, रिश्तेदारी से लौट रहा था घर, हादसे के बाद आरोपी चालक फरार
मैनपुरी के थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी से लौटते समय युवक की बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसा किशनी थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर के पास हुआ। किशनी थाना क्षेत्र के गांव गुलरियापुर निवासी 21 साल के अनुज कुमार पुत्र कुंवर सिंह बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में मैनपुरी गया…
मैनपुरी: स्कूल में चार वर्षीय छात्रा की हालत बिगड़ी, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी चार वर्षीय बालिका की हालत शुक्रवार को स्कूल में अचानक बिगड़ गई। परिजन और शिक्षक उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में पेट के कीड़े मारने की गोली खिलाने से बालिका की हालत बिगड़ी थी। पुलिस को घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है। खिरिया निवासी गांव निवासी राजीव कुमार…
फर्रुखाबाद : कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा युवक व महिला हुई घायल।
लोहिया अस्पताल आवास विकास के पास की घटना , शाम करीब 5:15 बजे थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र की मोहल्ला भगुआ नगला पांचाल घाट निवासी कमला देवी घर से आवास विकास स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने आई थीं , वहीं पास में एक और व्यक्ति थाना अल्लाहगंज ग्राम इमलिया निवासी भुवनेश्वर अपनी बहू व भतीजी को पथरी के ऑपरेशन हेतु आवास विकास तिराहे स्थित प्रयाग नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराने लाए थे , भर्ती करने के पश्चात वह अपनी भतीजी के लिए मैक्सी खरीदने आवास विकास रोड पर लगी…
प्रयागराज-12 अगस्त 2023 को कोरांव बाजार में सब्जी मंडी तिराहे से विजय चौक (गोल चौराहा) तक तिरंगा यात्रा
जिला अपराध निरोधक समिति कोराव के तत्वाधान में माननीय जिलाधिकारी महोदय एवं जिला प्रदेश/ सचिव DCPC श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव जी के आदेश के क्रम में आज दिनांक 12 अगस्त 2023 को कोरांव बाजार में सब्जी मंडी तिराहे से विजय चौक (गोल चौराहा) तक तिरंगा यात्रा निकाला गयाl जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय एसीपी महोदय मेजा के द्वारा फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारम्भकिया गया । मौके पर माननीय थानाध्यक्ष महोदय कोरांव विनोद कुमार जी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा तहसील…
पीलीभीत में संयुक्त टीम बनाकर कराएं शिकायतों का समाधान
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में सदर कोतवाली पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान डीएम ने आपसी विवादों संबंधी शिकायतों का लेखपालों व पुलिस कर्मियों को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान किया जाए। किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे। थानाध्यक्षों को आईजीआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को…
पीलीभीत में कमरे में फंदे से लटका मिला बीएससी के छात्र का शव
पीलीभीत में शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी में किराये के मकान पर रह रहे बीएससी के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने पर परिजन कमरे पर आए। काफी देर आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। माधोटांडा क्षेत्र के गांव बंगला उर्फ मित्रसेनपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि उनका 23 वर्षीय पुत्र दीपक बीएससी का छात्र था। दो वर्षों से वह शहर में रहकर पढ़ाई…
पीलीभीत में किशोरी के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म
कलीनगर के थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। बहन का घर न उजड़े इसलिए किशोरी खामोश रही। आरोपी ने जब पत्नी को घर से निकाल दिया तो किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर सात माह बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पुत्री क्षेत्र के ही एक गांव में अपनी विवाहित बहन के घर मेहमानी में गई थी। वहां किशोरी के जीजा…
फर्रुखाबाद : जिले का चर्चित शांति दर अपराधी चाहते अपराधी गैंगरेप गैंगस्टर
जिले का चर्चित शांति दर अपराधी चाहते अपराधी गैंगरेप गैंगस्टर लूटपाट आदि संगीत धाराओं का आरोपी अपराधी सुधीर दिवाकर पुत्र लाला राम दिवाकर फौजी निवासी सिविल लाइन बढ़िया आए दिन फर्जी प्रार्थना पत्र देने का आदि हो चुका है वह जो अधिकारी इसकी बात नहीं मानते हैं इसके फर्जी प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं करते हैं यह उनके खिलाफ कोई भी फर्जी फर्जी प्रार्थना पत्र दे देता है वह 56 दिन में 56 दिन में 3 में मुकदमा कोर्ट में डाल देता है फर्जी और फिर उनसे धनवाई करता है…
रायबरेली:अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार हुई मौत
घर में उस समय मातम छा गया जब रिंकू की मौत की खबर उनके घर पहुंची बताया जा रहा है कि रिंकू उम्र 25 वर्ष पुत्र कृपाशंकर निवाशी पूरे सुभान वेग पोस्ट बहाई थाना लालगंज जोकि गेगासों क्रासिंग से गंगागंज की तरफ आ रहे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर मूसापुर आनंदी मन्दिर के पास गिर गई l जिससे वह बेहोश हो गए वहां मौजूद लोगों ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लालगंज सीएचसी पहुंचाया जहां पर रिंकू को मृत घोषित कर दिया गया है l दुखद घटना से 3 बहन नीतू, गुड़िया,…
हरदोई :पट्टे एवं अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व कार्यवाही करें:-डीएमगरीबांे को न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना शासन की प्राथमिकताः-एम0पी0सिंहचौकीदार तथा बीट सिपाहियों से शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में प्रतिदिन आख्या लें:-एस0पी0
आज थाना सुरसा में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों की पट्टे एवं अन्य सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को चिन्हित करें और पुलिस टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराते हुए सख्त कार्यवाही करें जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी समन्वय बनाकर नियमित रूप से गांवों का भ्रमण करें और ग्राम चौपाल…
हरदोई :आज खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज श्री गिरजेश कटियार व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष/ब्लॉक अध्यक्ष अनूप दीक्षित ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षिकाओं को विदाई दी
हरदोई : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में प्राथमिक विद्यालय नौमलिकपुर की सहायक अध्यापिका शालिनी शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय ठठिया जाहिदपुर की सहायक अध्यापिका की सुष्मिता बाजपेई, प्राथमिक विद्यालय धनीगंज की सहायक अध्यापिका प्रिया दीक्षित, प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर की सहायक अध्यापिका श्रद्धा , प्राथमिक विद्यालय सरैया बेल्लवार की सहायक अध्यापिका नीतू पटेल, प्राथमिक विद्यालय गुलाब नगर की सहायक अध्यापिका अनुराधा, प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती की सहायक अध्यापक का स्नेहा यादव, प्राथमिक विद्यालय कुतुआपुर की सहायक अध्यापिका सपना मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय मवैया की सहायक अध्यापिका रेशमा मौर्या को विदाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।…
हरदोई :पेंशनधारकों की सूची से मतदाता सूची का मिलान किया जाए:- जिलाधिकारी
आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में बैठक की उन्होंने निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनधारकों की सूची से मतदाता सूची का मिलान किया जाए। किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले लोगों का भी सूची से मिलान किया जाए। सभी 136 महाविद्यालयों में अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के नव मतदाताओं को जोड़ा जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची सॉफ्ट कॉपी…
हरदोई :प्रस्तावित स्टैण्ड परिसर में घास व झाड़ियों की कटाई व सफाई करायी जाए:-एम0पी0 सिंह।
आज जिलाधिकारी मंगला ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रस्तावित दो पहिया वाहन स्टैंड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित स्टैण्ड परिसर में घास व झाड़ियों की कटाई व सफाई करायी जाए। भूमि के समतलीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाए। नाली के रखे टूटे पत्थर को जल्द बदलने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अपर जिलाधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।
हरदोई :हर खेत पर मेड़, हर मेड़ पर पेड़ के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए:-जिलाधिकारी22 जुलाई को लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग 2 दिन के अन्दर करायें:-एम0पी0 सिंह13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जायेगा:- मंगला प्रसाद सिंह
आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त को अवशेष लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण की तैयारी कर ली जाए। 22 जुलाई को लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग 2 दिन के अन्दर करा ली जाए। 15 अगस्त को होने वाले पौधरोपण की जियो टैगिंग अगले 5 दिनों में करायी जाए। हर खेत पर मेड़, हर मेड़ पर पेड़ के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। 15 अगस्त के वृक्षारोपण की फोटोग्राफ…
