मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने व विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन की समीक्षा हेतु 21 नवम्बर 2023 को प्रातः 10.00 बजे विकास भवन सभागार में एस०पी० वशिष्ठ, अधिशासी निदेशक, नेशनल मिशन ऑन क्लीन गंगा भारत सरकार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गयी है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा से नगर क्षेत्र/ग्रामीण क्षेत्र में आच्छादित सभी योजनाओं के जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न समितियों के नामित अधिकारीगण तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा से…
Category: उत्तर प्रदेश
प्रयागराज-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शादी अनुदान योजना
शादी अनुदान योजनान्तर्गत अन्य पिछडे़ वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे़ वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु विभागीय पोर्टल/वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in पर आनलाईन आवेदन किये जाने हेतु वांछित अभिलेखों का होना आवश्यक है।सर्वप्रथम आवेदक द्वारा आॅनलाईन आवेदन भरने से पूर्व अपने आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाइल नं0 तथा बैंक खाते की पास बुक (जिसमें पूर्ण विवरण अंकित हो, पठनीय हो) आय प्रमाण-पत्र (शहरी क्षेत्र में रू0 56460.00 एवं ग्रामीण क्षेत्र में रू0 46080.00 प्रतिवर्ष से अधिक न हो) जाति प्रमाण-पत्र, उम्र का प्रमाण-पत्र (पुत्री की आयु 18 वर्ष…
प्रयागराज-वर्ष 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 08/12/2023
पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 08/12/2023, शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार दिनांक 08 दिसम्बर, 2023 निर्धारित की गयी है। अतः जनपद में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राओं को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा निर्धारित तिथि के अन्दर आनलाइन आवेदन पत्र छात्रवृत्ति की वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर भर कर हार्ड काॅपी सम्बन्धित शिक्षण संस्था में जमा करें। यदि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अन्दर पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र नहीं भरा जाता है तो…
बरेली – कुट्टा मशीन के बोल्ट टूटे, दो बाइक सवार घायल।
आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र में पेड़ों की टहनियों की कुटी काटने की मशीन के बोल्ट टूटने से दो बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर है।बरसेर और लीलौर के बीच सड़क पर पेड़ों की टहनियों की कुटी काटने की मशीन चल रही थी। इसी दौरान बरसेर के बादशाह और भगवान दास एक ही बाइक से घर आ रहे थे जब वह कुटी मशीन के पास से निकल रहे थे तभी अचानक मशीन के कुछ बोल्ट कट गय और बाइक…
हरदोई जनपद में यातायात के विरुद्ध चल रहे 265 वाहनों के किए गए चालान
जनपद हरदोई में यातायात माह अभियान में दिनांक 20.11.2023 को विधि विरुद्ध चल रहे कुल 265 वाहनों के चालान से कुल रु0 =3,45,000/₹ का जुर्माना कारित किया गया।यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह के दृष्टिगत जगह-जगह अभियान चलाकर पम्पलेट वितरित कर वाहन चालकों को जागरूक कर प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गयी।प्रवर्तन की कार्यवाही का विवरण:-▪️हेलमेट-178▪️सीट बेल्ट-=18▪️नो पार्किंग=28▪️तीन सवारी=27▪️ड्राइविंग लाइसेंस =14▪️विधि नियमों का उल्लंघन= 04▪️गलत नंबर प्लेट=12▪️अन्य = 16
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर पर हुई हत्या मामले में पुलिस ने एक चार्जशीट दायर कर दी है
लखनऊ में 31 अगस्त की रात केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर पर हुई हत्या मामले में पुलिस ने एक चार्जशीट दायर कर दी है।जिसमें उनके बेटे विकास किशोर को आर्म्स एक्ट का दोषी पाया गया है। विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से ही उसके दोस्त विनय श्रीवास्तव की हत्या हुई थी।विवेचना में इसकी पुष्टि हुई है कि विकास किशोर ने लाइसेंसी शस्त्र रखने में लापरवाही बरती है। उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी होगी।पुलिस जल्द ही पूरे मामले में चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उसने…
आगरा: मनाली में 21 से 30 नवंबर 2023 तक अयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के साहसिक शिविर में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के 20 स्वयंसेवक सहभागिता करेंगे
आंवलखेड़ा, आगरा । मनाली, हिमाचल प्रदेश में 21 से 30 नवंबर 2023 तक अयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के साहसिक शिविर में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के विभिन्न जनपदों के उत्कृष्ट 10 छात्राएं व 10 छात्र कुल 20 स्वयंसेवक सहभागिता कर साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे । साहसिक शिविर के स्वयं सेविकाओं के दल को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ आशु रानी एवं विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह, डॉ यशोधरा शर्मा, प्राचार्य माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय आंवलखेड़ा ने…
मैनपुरी में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मुकदमे
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में विक्रमपुर के पास स्वाट टीम और थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश की घेराबंदी की। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी और एएसपी मौके पहुंच गए। मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। जिले की स्वाट टीम प्रभारी राधेश्याम यादव को रविवार की देर शाम सूचना मिली कि आगरा के गढ़ी हुसैनपुर निवासी एक शातिर अपराधी सुभाष सिंह कुरावली क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना पर टीम…
मैनपुरी में परंपरागत तरीके से मनाया छठ पर्व
मैनपुरी में रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छठ पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया घरों में महिलाओं ने व्रत रखकर छठ माता की पूजा कर आरती उतारी। मंत्रोच्चारण और पूजा पाठ के साथ शाम को सूर्य भगवान को अर्घ दिया गया। रविवार को छठ पूजा को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। महिलाओं में छठ पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। वैसे तो जिले में छठ पर्व मनाने वाले लोग कम ही हैं। शहर के मोहल्ला राजा के बाग में जिला क्रीड़ा सचिव…
मैनपुरी में कलेजे का टुकड़ा पाने को थाने पहुंची मां, ससुरालीजन से बेटा दिलाने की लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला से ससुरालीजन ने कलेजे का टुकड़ा दूर कर दिया। अब पीड़ित बेटे को वापस दिलाने के लिए थाने में पुलिस से गुहार लगा रही है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी प्रीती ने रविवार को थाने पहुंच कर शिकायत की। पुलिस को बताया कि ससुरालीजन से मतभेद के चलते कुछ महीने पहले से वह अपने मायके थाना किशनी क्षेत्र के कश्यप नगर में रह रही हैं।…
मैनपुरी में दादा ने एक साल के मासूम पौत्र को पिलाई शराब, विरोध पर बहू को घर से निकाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दादा ने अपने एक साल के अबोध पौत्र को शराब पिलाई। शराब पीने के बाद मासूम बेहोश हो गया। जानकारी होने के बाद बहू घबरा गई। विरोध किया तो ससुरालीजन ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। कुर्रा थाना क्षेत्र के मढ़ी कुसमा खेड़ा निवासी शांती देवी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई है। शादी के छह माह बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित…
मैनपुरी : कालिंदी एक्सप्रेस से कटा युवक, कोसमा स्टेशन के पास हुआ हादसा; ड्राइविंग लाइसेंस से हुई पहचान
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कोसमा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की रात फर्रुखाबाद निवासी एक युवक की कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। ड्राइविंग लाइसेंस पहचान करने के बाद परिजन को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शनिवार की रात कालिंदी एक्सप्रेस के कोसमा रेलवे स्टेशन से गुजरने के बाद कुछ लोगों ने ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा देखा। युवक ट्रेन की चपेट में आया था। सूचना मिलने के बाद जीआरपी…
आगरा में सास चाहती है बहू पहने जींस-टीशर्ट, साड़ी पहने को लेकर सास करती है विरोध , मामला पहुंचा पुलिस के पास!
जिले में सास-बहू के बीच झगड़े का गजब का मामला सामने आया है। दरअसल ग्रामीण परिवेश से आई बहू को साड़ी पहनने पर सास ताने मारती है। शहर में जींस-टीशर्ट पहनकर रहने का दबाव बनाती है। पति भी पत्नी की नहीं सुनता है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है। मामले में रविवार को काउंसिलिंग की गई। मगर, बात नहीं बन सकी है। इस पर अगली तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया गया है। हरीपर्वत क्षेत्र के युवक की शादी सवा साल पहले एत्मादपुर क्षेत्र की युवती से हुई थी।…
पीलीभीत में जमानत कराकर आए युवक ने घर में की तोड़फोड़ व मारपीट
पीलीभीत में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी रवि कुमार पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कुमार ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 13 नवंबर की रात साढ़े दस बजे मोहल्ले का विशाल उसके घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो विशाल अपने साथी आंशू, अभितोष, विजेंद्र, सुमित, मनोज, लकी व शनि लाठी-डंडे, चाकू लेकर घुस आए। आरोपियों ने उसे और उसके पुत्र नितिन को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विशाल का शांति भंग में चालान कर…
पीलीभीत में घर-घर तलाशे जाएंगे टीबी मरीज
पीलीभीत में टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत जिले में एक बार फिर से टीबी मरीजों की तलाश के लिए घर-घर टीमें जाएंगी। जिले में यह अभियान 25 नवंबर से शुरू होगा, जो पांच दिसंबर तक चलेगा। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ब्लाॅक और ग्राम पंचायत स्तर पर टीमें गठित कर दी हैं। टीम के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से पूछेंगे कि किसी को ज्यादा समय से खांसी तो नहीं आ रही है। अगर किसी में दो सप्ताह से लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि लक्षण मिले…
पीलीभीत में अनियंत्रित ट्रक तीन घरों में घुसा, हंगामा
पीलीभीत में शनिवार रात 10 बजे पॉलिश से भरा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कंचानाथ पट्टी में तीन घरों में घुस गया। इससे तीनों घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक गांव निवासी हरीश पुत्र लेखराज, धर्मेंद्र पुत्र द्वारिका प्रसाद और टीटू पुत्र उमाचरन के घरों में घुसा। हादसे के बाद शोर शराबा सुनकर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने ट्रक चालक और क्लीनर को पकड़कर पीट दिया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को…
पीलीभीत में अधिकारी खेल रहे नोटिस का खेल, ठेकेदार खोज रहे जीपीएस का तोड़
पीलीभीत में वाहनों में जीपीएस न लगवाने वाले ठेेकेदारों की मनमानी इतनी हावी है कि वह अफसरों के आदेशों को भी नहीं मान रहे। जीपीएस लगवाने के लिए अफसर ठेकेदारों से नोटिस का खेल खेलकर उनको पूरा मौका दे रहे हैं। इसके चलते केंद्रों पर लगे धान के बोरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा होने लगा है। हालत यह है कि केंद्र प्रभारी पहले धान को छुट्टा पशुओं से बचा रहे हैं और इसके बाद विभागीय काम कर रहे हैं। इस बार धान खरीद को पूर्ण पारदर्शिता के साथ…
पीलीभीत के कॉलेजों में विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम
बीसलपुर में यातायात पुलिस के राजेंद्र कुमार ने नूरी इस्लामियां अरबिक इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी लोग दो पह\या वाहन चलाते समय हर हालत में हेलमेट पहनें। दिनेश सिंह ने कहा कि वाहन को निर्धारित गति मेंं चलाएं। इस मौके पर प्रधानाचार्य अबरार अहमद और स्टाफके लोग मौजूद रहे। उधर, दियोरिया के कोतवाल एमके शुक्ला ने सीजीडी इंटर कॉलेज दियोराजपुर में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सतर्कता से हादसों पर काफी हद तक…
पीलीभीत में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश
पीलीभीत में नाबालिग को घर में अकेला देख कॉलोनी का युवक घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों का आता देख युवक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए भाग गया। एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक उसकी नाबालिग पुत्री को काफी लंबे समय से परेशान करता आ रहा है। जब महिला ने मामले की शिकायत उसके परिजनों से की तो युवक ने उसका फोटो ले लिया और छेड़खानी कर उसे…
ग़ाज़ीपुर : मरदह चोरो का हौशला बुलंद खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर की चोरी
मरदह में बीती रात चोरों ने महेंद्र सिंह यादव के घर मे गेट फांदकर चोरो शिफ्ट डिजार का शीशा तोड़कर बहुत ही बारीकी से गाड़ी में रखी स्टेपनी व पीछे का एक टायर व 25020 रुपये नगदी ले गए । महेंद्र यादव का मकान संत लखन दास नागाबाबा महा विद्यालय के बगल में बना है । महेन्द्र यादव पेशे से अध्यापक है चोरी की सूचना पर मरदह थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह मौके पर पहुच कर जायजा लिया । निर्भीक होकर चोरो ने चोरी को अंजाम दिया
