हरदोई: आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा की गयी दबिश की कार्यवाही

जनपद में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं बिक्री के विरूद्ध जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा लगातार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत औचक रूप से आबकारी दुकानों की चेकिंग, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों पर स्थित संदिग्ध ढाबों, वाहनों एवं एल्कोहल व एथेनॉल तथा मिथाइल के टैंकरों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम मे आज अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध मद्य निष्कर्षण की प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा…

बहराइच में अनियंत्रत होकर खाई में गिरी कार ।

बहराइच से नानपारा की ओर जा रही थी कार. हादसे के वक्त कार में सवार थे चार लोग. स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे गिरी कार से चारों को निकाला. हादसे के जनहानि की सूचना नही घायल बताए जा रहे चारों कार सवार. थाना मटेरा इलाके के गौरा धनौली मोड पर हुआ हादसा. जवाहर लाल कुशवाहा(मंडल संवाददाता देवीपाटन द दस्तक 24)

रायबरेली : पाइप लाइन वाले ने पाइप डाल कर सही से नहीं की गड्ढे की भराई

सलोन विकास खंड क्षेत्र के गांव घुरहट मे पाइप दालने का कार्य कुछ दिन पहले चला था अभी तक गड्ढों की सही से माटी डाल कर भराई नहीं की गई जिससे आये दिन लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है आप को बता दे कि कुछ दिन पहले गांव में पाइप डालने का कार्य चल रहा था जिससे गांवों की सड़कों एवं घर के आस पास खोदने की वजह से काफी गड्ढे हो गए वहीं पाइप लाइन वालो ने सही से माटी डाल कर भराई की गई जिससे…

एटा में जवाहर तापीय पावर प्लांट रेल विस्तार का हुआ शुभारंभ व्यापारियों में खुशी की लहर

हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अहमदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय रेल की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ (लोकार्पण) किया गया।भारतीय रेल उत्तर प्रदेश में रेल बुनियादी ढांचे को उन्नति करने के लिए भारत सरकार ने वर्तमान में 1,91,813 करोड रुपए की 5811 से अधिक रेल परियोजना राज्य में प्रगति प्रधान होगी इस वर्ष की बजट में उत्तर प्रदेश को 19,575 करोड रुपए का रिकॉर्ड आवंटन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश में रेल इंन्फ्रास्ट्क्चर को मजबूती मिलेगी,सभी एटा के नागरिकों को जानकर यह खुशी होगी…

पीलीभीत : ट्रैक्टर में घुसी बोलेरो, युवक की मौत

बीसलपुर मार्ग पर जसौली के पास मंगलवार को मध्यरात्रि के बाद करीब एक बजे तेज रफ्तार बोलेरो गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। टक्कर लगने से गन्ना भरी ट्रॉली पर बैठे बीसलपुर के गांव मिगोना निवासी 28 वर्षीय शामीन की गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।गांव मिगोना निवासी मोहम्मद यासीन ने बताया कि वह मंगलवार की रात करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना भरकर बरखेड़ा…

पीलीभीत : पिता और चाचा ने की थी अपनी बेटी की हत्या

बीसलपुर गांव कंनगवां निवासी 17 वर्षीय सीमा की हत्या उसके पिता राजीव और चाचा संजय ने ही की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए किशोरी के प्रेमी के साथ चले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने कड़ाई की तो पूरा मामला खुलता चला गया। पुलिस ने निशानदेही पर छात्रा का शव बरामद कर लिया है। पिता राजीव कुमार ने आठ मार्च को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सीमा सात मार्च की दोपहर 1:30 बजे एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की…

प्रयागराज- आबकारी विभाग अवैध शराब की रोकथाम, उनके अनियमित निर्माण व व्यापार के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान

आबकारी आयुक्त महोदय, उत्तर प्रदेश के निर्देशन एवम उप आबकारी आयुक्त, प्रयागराज प्रभार जिला आबकारी अधिकारी प्रयागराज व सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन , प्रयागराज प्रभार प्रयागराज के पर्यवेक्षण में जनपद प्रयागराज गाँव कैथी थाना करछना में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान एक घर 35 लीटर अबैध शराब व एक मोटरसाईकिल बरामद हुआ 04 अभियुक्त के खिलाफ थाना करछना में F.I.R दर्ज किया गयाउक्त कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्यय करछना व आबकारी निरीक्षक प्रशांत कुमार,ओंकार नाथ आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 मय स्टाफ आ. दि. मोहन मिंटू,राजेश शाह मिथलेश, नारायण…

हरदोई : गैस सिलेंडर के लीकेज से एक घर और हुआ जल कर राख राजवर्धन सिंह राजू संचालक मिशन आत्मसंतुष्टि पीड़ित परिवार की टीन सेड डलवाकर कर की गई मदद ।

ब्लाक सांडी के ग्राम छीतरामऊ के सर्वेश सिंह सोमबंसी के घर पर गैस सिलेंडर से अचानक लगी आग सारी ग्रहस्ती का सामान हुआ जल कर राख आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया वही तत्कालीन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू संचालक मिशन आत्मसंतुष्टि पीड़ित परिवार ने मौके पर पहुंच कर मदद मदद की रात में परिवार के रहने के लिए टीन सेड डलवाने की व्यवस्था की इस पीड़ित परिवार के मुखिया की भी हालत बहुत खराब है रविन्द्र पाल सिंह पिछले वर्षो से फालिज…

दिल्ली से 100 पैसा भेजने पर आम आदमी तक 14 पैसा पहुंचता है अब 100 पैसा भेजने पर 100 पैसा ही पहुंचता है : राजनाथ सिंह

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पीएम सूरज पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुलदस्ता देकर स्वागत करती महापौर सुषमा खर्कवाल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरज पोर्टल का वर्चुअल शुभारंभ किया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को मुख्य धारा में लाने के लिए काम कर रही। हमारी नीतियों पर कोई सवाल कर सकता है, लेकिन हमारी नीयत पर कोई मां का लाल सवाल नहीं उठा सकता।कांग्रेस की सरकार में योजना का एक चौथाई लाभ…

बहराइच संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के लिए भर्ती युवक की मौत

बहराइच कोतवाली कैसरगंज इलाके के वैराकाजी गांव निवासी 23 वर्षीय रामदीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का कहना है कि वह घर पर नहीं थे उन्हें अचानक फोन पर सूचना मिली कि उनके बेटे की तबीयत बिगड़ गई है इसे इलाज के लिए सीएससी कैसरगंज में भर्ती कराया गया है तत्काल मौके पर परिजन पहुंचे बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 23 वर्षीय रामदेव की मौत हो गई…

बहराइच दो घरो में लगी आग लाखों की संपत्ति जल कर राख

बहराइच मिहींपुरवा तहसील के मोतीपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रामपंचायत उर्रा के मजरा रानीनगर में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आज से दो घरों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। ग्राम वासियो ने बताया की शान्ति देवी पत्नी दूबर के फूस के घर में आग लग गयी । देखते ही शत्रोहन, के घर को भी चपेट में ले लिया । ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। अग्निकांड पीड़ित ने बताया की आग में 50 हजार रुपये नगद और गृहस्थी का सामान, खाने का…

हरदोई: जनपद के शतप्रतिशत विद्यालयों को निपुण भारत की श्रेणी लाया जाये:- जिलाधिकारी।

हरदोई : गांधी भवन हाल में जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत एआरपी द्वारा चयनित एवं शिक्षा संकुल विद्यालयें के कक्षा 1-3 में अध्यनरत विद्यार्थियों का डी0एल0एड0 प्रशिक्षओ द्वारा माह दिसम्बर 2023 में किये गये आकलन के आधार पर आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा निपुण हुए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक को निपुण विद्यालय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी जनपद में निपुण हुए कुल 192 विद्यालयों पर…

हरदोई: जनपद में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं बिक्री के विरूद्ध चलाया जा रहा है

हरदोई। जनपद में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं बिक्री के विरूद्ध जिलाधिकारी के आदेशानुसार प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा लगातार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत औचक रूप से आबकारी दुकानों की चेकिंग, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों पर स्थित संदिग्ध ढाबों, वाहनों एवं एल्कोहल व एथेनॉल तथा मिथाइल के टैंकरों की सघन चेकिंग की जा रही है। आज अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध मद्य निष्कर्षण की प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा थाना-अरवल के…

हरदोई: तम्बाकू में करीब 4000 रसायनिक पदार्थ होते है और इनमें से 60 रसायन कैंसर पैदा करने की क्षमता रखते है:- रोहताश कुमार।

हरदोई, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभागार पर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त निर्देश के क्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 मार्च 2024 ‘‘नो स्मोकिंग डे’’ के रूप मंे मनाया गया। ‘‘नो स्मोकिंग डे’’ के अवसर पर डा0 रोहिताश कुमार, मु0चि0अ0, अधिकारी द्वारा तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्य एवं लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बताया गया तम्बाकू में करीब 4000 प्रकार के विभिन्न रसायनिक पदार्थ मौजूद होते है इनमें से 60 रसायन कैंसर पैदा करने की…

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वीप गतिविधियों से सम्बंधित बैठक

हरदोई विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में स्वीप गतिविधियों से सम्बंधित बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी सम्बंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन कराया जाये। पिछले चुनाव में कम मतदान वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाये। क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की फोटो ग्रुप में साझा की जाएं। वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम की थीम पत्रों में ऊपर उल्लिखित की जाये। गेहूँ क्रय केन्द्रो पर भी स्वीप…

हरदोई:बच्चियां घर जाकर अपने माता पिता को मतदान का संकल्प अवश्य दिलाएं:-एमपी सिंह

हरदोई आज वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता पर आधारित निबंध व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कार वितरित किया। जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। विद्यालय की बच्चियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चियां घर जाकर अपने माता पिता को मतदान का संकल्प अवश्य दिलाएं। मतदान प्रतिशत में शीर्ष जनपदों में शामिल…

फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया धूम्रपान निषेध दिवस, धूम्रपान न करने की दिलाई गई शपथ

फर्रुखाबाद,( द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2024 “राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम” के अन्तर्गत हर साल मार्च माह के दूसरे बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है। जिले के सभी चिकित्सालयों सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शपथ ग्रहण हस्ताक्षर अभियान कराया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीद्र कुमार ने कहा कि विश्व में लाखों लोग हर वर्ष तम्बाकू सेवन से अपनी जान गँवाते हैं। जो क्षय रोग, एड्स एवं मलेरिया से होने वाली मौतों से अधिक है। इसलिए इस भीषण त्रासदी को रोकने के लिए हम सभी को मिलकर…

हरदोई: लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र किये गये वितरित

हरदोई: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पीएम सूरज पोर्टल को लांच किया गया। प्रधानमंत्री जी द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की कुछ आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं के सम्बन्ध में उनके अनुभव जाने। लाभार्थियों ने योजना से उनके जीवन में आये बदलावों के बारे में बताया। नगर पालिका हरदोई के सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर…

लखनऊ: बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हुआ गैस का रिसाव

बात है लखनऊ के नीलमथा कैंट कीकहानी ये है की बिजली विभाग वाले एक खंभे को बदलकर दूसरा खंबा लगाए और उसकी गहराई नीचे लगे गैस पाइप तक कर दिए जिसके चलते गैस का रिसाव चालू हो गया और वह अपना काम झटपट करके भाग गए इसके बाद जब यह जानकारी वहां के तमाम लोगों ने दी कि हमारे यहां गैस नहीं आ रही है गैस की लाइन कहीं फाल्ट हुई है तब उसके बाद शक्ति में आकर एक जेसीबी और गैस के कुछ कर्मचारी आकर के दोष देने वालों…

बरेली :आंवला तहसील क्षेत्र के बारी खेड़ा में ब्लाक अधिकारियों के न पहुंचने पर राशन की दुकान की बैठक रद्द।

बरेली/आंवला – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारीखेड़ा में कल राशन की दुकान को लेकर एक बैठक निर्धारित की गई थी जिसमें रामनगर ब्लॉक से अधिकारियों द्वारा सुबह में तो यह जानकारी दी गई थी कि आज राशन की दुकान को लेकर बैठक रखी जाएगी लेकिन दोपहर 2:00 बजे के बाद ब्लाक अधिकारियों से पता लगा की ग्राम प्रधान गांव में नहीं है इस कारण आज यह मीटिंग नहीं की जा सकती इसके लिए अगली तारीख निर्धारित की जाएगी आपको बता दें की ग्राम पंचायत बारीखेड़ा में राशन की…