लालगंज रेलकोच फैक्ट्री गेट के पास एम्बूलेंस की टक्कर से दो घायल हो गए। रेलकोच फैक्ट्री में फर्नीचर डिपार्टमेंट मे कार्यरत मोटर साइकल सवार अंकित निवासी मलिहाबाद लखनऊ व सुभाष निवासी हसनगंज उन्नाव को एम्बूलेंस ने टक्कर मारी जिससे दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें एम्बूलेंस के द्वारा सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।घायल सुभाष ने बताया कि हम दोनों कोच फैक्ट्री मे फर्नीचर डिपार्टमेंट मे कार्य कर लालगंज जा रहे थे तभी लालगंज की तरफ से…
Category: उत्तर प्रदेश
रायबरेली: जनपद के समस्त अधिकारी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराएं सुनिश्चित – वैभव श्रीवास्तव*
रायबरेली- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा आठ जनवरी 2022 को विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने की जानकारी देते हुए आदर्श आचार संहिता का जनपद रायबरेली में शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु नियुक्त किये गये समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वे भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्गत आदेशो एवं निर्देशों का अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें। किसी भी स्तर पर…
रायबरेली: पुलिस ने दर्ज किया दहेज हत्या का केस
लालगंज रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है जहां पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई वही पिता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले संग्राम सिंह ने बताया कि बेटी कुमकुम का विवाह बहाई गांव के मनीष के साथ किया गया था ससुराल जन दहेज की…
रायबरेली: आदर्श आचार संहिता लगते ही प्रसाशन द्वारा होल्डिंग उतारने का कार्य शुरू
लालगंज /रायबरेली- आदर्श आचार संहिता का ऐलान होते ही जिला प्रशासन ने रायबरेली की सभी विधान सभा क्षेत्रो में विभिन्न पार्टियों के समर्थकों द्वारा लगाई गई होल्डिंगों को नगर पालिका व नगर पंचायतो के सहयोग से हटवाने में जुट गया है।लालगंज तहसील प्रशासन व नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी ट्रैक्टर के साथ जगह जगह लगी छोटी बड़ी होल्डिंगओ को हटाने में जुट गया है। जिसको लेकर सभी को निर्देश दिए गए हैं साथ ही कोविड-19 नियमों का पालन भी कराया जा रहा है। इस दौरान उप जिला अधिकारी…
फर्रुखाबाद:115 इंटर कालेजों में 8934 किशोर,किशोरियों को लगे टीके :बीमारी से ग्रसित बुजुर्गों को सोमवार से लगेगी प्री काशन डोज डोज लेने के लिए डॉक्टर से चाहिए लिखित परामर्श : डॉ वर्मा
फर्रुखाबाद बीमारी से ग्रसित (कॉ-मोर्बिड) बुजुर्ग जिन्होंने कोविड- वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। इनको डॉक्टर के लिखित परामर्श पर 10 जनवरी से एहतियाती डोज दी जाएगी। टीका लगवाने के लिए लिखित परामर्श वाले कागज साथ लाने होंगे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने बताया कि कॉ-मोर्बिड ऐसे बुजुर्ग जिन्होने कोविड- वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। ऐसे बुजुर्गों को 10 जनवरी से एहतियाती डोज दी जाएगी। उन्होंने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान को देखते हुए ऐसे बुजुर्गों से अपील की है कि वह एहतियाती डोज लेकर संक्रमण…
रायबरेली-भागवत कथा की कलश यात्रा सोमवार गोपाला हरि का प्यारा नाम है। नंदलाला हरि का प्यारा नाम है: परमानंद जी महाराज
बछरावां /रायबरेली: कस्बे के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित गांधी विद्यालय के मैदान पर 9 जनवरी से 17 जनवरी तक साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन होना था। जिसमे कथा के प्रारंभ में महिलाओं द्वारा 08 जनवरी को कलश यात्रा निकालनी थी। परंतु बरसात की वजह से कायक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। आपको बतादे कि अब भागवत कथा की कलश यात्रा सोमवार को निकाली जाएगी। तथा मंगलवार से भगवत कथा प्रारंभ होगी। कथा की भक्ति रूपी गंगा कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय परम पूज्य परमानंद जी महाराज वृंदावन के मुखारविंद से…
फर्रुखाबाद : जनपद में सोमवार (10 जनवरी) को मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस -गर्भ में पलने बाले बच्चे के प्रति कोरोना काल में बरतें विशेष सतर्कता-डॉ दलवीर सिंह
फर्रुखाबाद प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत जनपद के डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला, सिविल अस्पताल लिंजीगंज, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलेपुर, नौलक्खा, साहबगंज, रकाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद, नवावगंज, बरौन, शमसाबाद, राजेपुर, कमालगंज कायमगंज और कम्पिल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन हर माह की 9 तारीख को किया जाता है| लेकिन 9 तारीख का रविवार पड़ने की वजह से यह दिवस 10 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसीलिए सभी गर्भवती महिलाएं अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच अवश्य करवाएं यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा…
बहराइच: नवागत कप्तान ने कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया
बहराइच। नवागत एसपी केशव कुमार चौधरी द्वारा बहराइच की कमान संभालते ही आज कार्यालय पहुँचकर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया, साथ ही पुलिस महकमे को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि प्रार्थना पत्र लेकर आए हुए सभी फरियादियों की शिकायत सुनकर मामले को निस्तारण किया जायेगा तथा विधिक कार्रवाई भी की जाएगी कप्तान केशव चौधरी की हमेशा से यही प्राथमिकता रही है कि अपराधियों के विरुद्ध शक्ति से पेश आएं और उनके पसीने छूटे। इस दौरान अपर एएसपी सिटी कुँवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार तथा अन्य…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: लखनऊ में कब होगा मतदान, देखें चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम एक नजर में
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। लखनऊ की नौ सीटों के लिए 38 लाख से अधिक मतदाता 23 फरवरी को चौथे चरण में वोट डालेंगे। महिला मतदाताओं की चुनाव में बड़ी भागीदारी होने जा रही है। 17 लाख से अधिक महिला वोटर मतदान को तैयार हैं। युवा वोटरों की संख्या भी साढ़े लाख से अधिक है जो एक बड़ा फैक्टर साबित होंगे। संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद जिले में करीब 75 हजार मतदाता बढ़े हैं। इस तरह लखनऊ में मतदाताओं की कुल संख्या 38,04,114 हो गई है। जिला…
पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक, मणिपुर में दो जबकि यूपी में सात चरणों में मतदान, 10 मार्च को सभी राज्यों में एक साथ मतगणना
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि उत्तराखंड, पंजाब, गोवा में एक चरण में जबकि मणिपुर में दो और उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदात होगा। मतदान की शुरुआत उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से होगी। सभी राज्यों के एक साथ 10 मार्च को मतगणना की जाएगी। चुनावों के दौरान सख्त प्रोटोकाल का पालन कराया जाएगा। जीत के बाद विजय जुलूस की इजाजत नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा- पंजाब, उत्तराखंड और…
पीलीभीत : मंत्री/प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत : मंत्री/ प्रभारी मंत्री पीलीभीत श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 लखनऊ स्वामी प्रसाद मौर्या जी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक जूम ऐप के माध्यम सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 की जिला योजना के अन्तर्गत जनपद हेतु रू0 29357.00 लाख का परिव्यय निर्धारित किया गया। वर्ष 2020-21 की जिला योजना में रू0 29357.00 लाख के परिव्यय के सापेक्ष रू0 26363.85 लाख की धनराशि अवमुक्त हुयी थी, जिसके सापेक्ष रू0 26355.97 लाख की धनराशि का व्यय किया गया था। इस वित्तीय वर्ष…
प्रयागराज : कोविड-19 के दृष्टिगत टेस्टिंग, सर्विलांश टीमें आर0आर0टी0 टीमों की क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश
प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति(शासी निकाय) की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जहां सार्वजनिक स्थान, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशनों तथा मार्केटों में टेस्टिंग शुरू कराने के निर्देश दिये है तथा मेडिकल कालेजों में प्रतिदिन टेस्टिंग की क्षमता और बढ़ाने के निर्देश दिये है। उन्होंने सर्विलांश टीम, आर0आर0टी0 टीमों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया है कि टीमों को भ्रमण कराया जाये, अगर और आवश्यकता हो, तो टीमों को बढ़ाया जायें। पीकू वार्डों में भी…
रायपुर :- बड़ों से ज्यादा तेज स्कूली बच्चों का टीकाकरण हायर सेकंडरी स्कूल बहेसर में लगा शिविर
रायपुर :- शासन के आदेशा अनुसार हायर सेकंडरी स्कूल बहेसर में टीकाकरण शिविर लगया गया जिसमें दो दिवसीय टीकारण शिविर 15 वर्ष से 18 वर्ष के आयु समूह के बच्चों को हेतुं लगाया गया हैं। टीकाकरण को लेकर बच्चों में उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को आवश्यक बताया।केंद्र सरकार ने देश में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया था। जिसके बाद शुक्रवार से हायर सेकंडरी स्कूल बहेसर में भी…
रायबरेली: मां की पुण्यतिथि पर मरीजों में बांटे साल एवं फल
पत्रकार एवं जयसवाल युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेंद्र जायसवाल ने अपनी माता श्रीमती संपति देवी की 14 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों में शाल फल बिस्कुट टोस्ट एवं मीठा का वितरण किया और मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की,,पत्रकार एवं जायसवाल युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेंद्र जायसवाल ने हाड़ कँपा देने वाली इस कड़ाके की ठंढ में मरीजों एवं असहायों के चेहरों पर मुस्कान खिलाने का एक छोटा सा प्रयास किया अपनी माता श्रीमती संपत…
पीलीभीत : विधायक बाबूराम पासवान ने मुजफ्फरनगर में भूमि पूजन के बाद किया शिलान्यास।
पीलीभीत : बहुप्रतीक्षित अग्निशमन केंद्र को शहीदों के गांव मुजफ्फरनगर में जमीन मिल गई है। यह अग्निशमन केंद्र शहीद के नाम पर ही होगा। विधायक बाबूराम पासवान ने आज इस अग्निशमन केंद्र का भूमि पूजन के बाद शिलान्यास किया। इस दौरान दमकल विभाग व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास होने के बाद लोगों को अब आग से होने वाले नुकसान से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।पूरनपुर तहसील क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र ना होने से लोगों को आग लगने से प्रतिवर्ष करोड़ों का नुकसान…
हरदोई:खमरिया में पुरानी रंजिश के चलते हमलावर ने किया लाठी से हमला
हरदोई : पाली थाना पाली क्षेत्र के गांव खमरिया रामपुरा निवासी रक्षपाल पुत्र रामकिशन अपने घर के दरवाजे पर खड़े हुए थे सभी पुरानी रंजिश के चलते मुनेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी खमरिया लाठी लेकर आया और गाली गलौज कर पैर में लाठी से जोरदार हमला किया जिससे प्रार्थी रक्षपाल जमीन पर गिर पड़ा और जोर जोर से चिल्लाया तब हमलावर भागा वहीं पीड़ित रक्षपाल के द्वारा थाने पर दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है और पीड़ित रक्षपाल का मेडिकल कराने के लिए पाली पीएचसी…
फर्रुखाबाद :एसएन साध ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय दिव्यांग मेघा शिविर का हुआ शुभारंभ।
फर्रुखाबाद एसएन साध ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय दिव्यांग शिविर में पहले दिन 182 लोगों को 285 उपकरण बांटे गए शुक्रवार को भी दिव्यांगों की जांच कर उपकरण बांटे जाएंगे एन ए के पी डिग्री कॉलेज के सामने एसएन साध ट्रस्ट सेवा केंद्र पर गुरुवार को सुबह 10 बजे मेघा शिविर का शुभारंभ मुख्य ट्रस्टी राकेश साध , मधु साध, चमकेश साध और रंजना साध ने शिविर का शुभारंभ किया साथ में एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने उपकरणों को देखकर कार्य की सराहना की मुख्य ट्रस्टी राकेश ने…
प्रयागराज :माननीय जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम ने समस्त न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण
माननीय जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम ने समस्त न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं, वादकारी को मास्क का प्रयोग करने तथा कोविड-19 के खतरे व मास्क की उपयोगिता के बारे में कराया गया अवगत न्यायालय के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को मास्क लगाकर काम करने तथा सैनिटाइजर साथ रखने के लिए किया गया निर्देशित माननीय जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद श्री नलिन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम श्री आर0के0 शुक्ला की अध्यक्षता में गुरूवार को समस्त न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया गया।…
प्रयागराज :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रयागराज के नालों में विभिन्न तकनीकों से किए जा रहे शोधन के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रयागराज के नालों में विभिन्न तकनीकों से किए जा रहे शोधन के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। नदियों में छोड़े जा रहे पानी को और साफ बनाने हेतु किस तरह के अतिरिक्त तकनीकी हस्तक्षेप किए जा सकते हैं इस पर रेंडम सेंपलिंग कर जल निगम से आख्या मांगी। नालों के पास बसे लोगों को नालों में कूड़ा डालने से रोकने हेतु एनजीओ की मदद से जागरूकता फैलाएं। जो भी कार्यदाई संस्थाएं नालों के शोधन के कार्य से जुड़ी हुई हैं उनका दिसंबर माह तक के…
बरेली – आँवला घनश्याम पैलेस में समाजवादी पार्टी का सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचे सपाई।
आँवला – आँवला नगर में स्थित घनश्याम पैलेस में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। संचालन नगर अध्यक्ष मशकूर खान ने किया विधानसभा आँवला के विधानसभा प्रभारी कमेटी और नगर कमेटी के नेतृत्व में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें आँवला विधानसभा के सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा प्रभारी डॉ इंद्रपाल सिंह, युवा नेता सोनू यदुवंशी और सपा जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और बूथों को मजबूत कर अखिलेश यादव को 2022 में…
