सॉरी पापा, मैं डॉक्टर नहीं बन पाऊंगी। मेरा मेडिकल पढ़ाई में मन नहीं लग रहा… ये लिखकर एमबीबीएस छात्रा मृणाल ने सुसाइड कर लिया। एसीपी कृष्णानगर विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसके अलावा कुछ दवा के पर्चे और दवाइयां भी मिली हैं। छात्रा काफी समय से डिप्रेशन में थी। उसका इलाज भी चल रहा था। दरअसल, शुक्रवार को सरोजनी नगर के टीएस मिश्रा मेडिकल कालेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा मृणाल ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। चीख…
Category: लखनऊ
लखनऊ:कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक हुई संपन्न,कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज का अपमान बर्दाश्त नही करेंगे – राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा
लखनऊ, कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक में एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने हिंदू महासभा एवं सनातन महासभा तथा साधु संतों द्वारा व्यक्ति विशेष राजनीतिक व्यक्ति द्वारा रामचरितमानस की चौपाई के चंद लाइनों पर की गई टिप्पणी के बाद पूरे कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी एवं शब्दों का प्रयोग एवं समाज को तबाह एवं बर्बाद करने की धमकी देने वाले अपनी औकात में रहे उक्त उद्गार श्री कुशवाहा ने महंत राजू दास द्वारा समाज के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी…
गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट हॉस्पिटल में मिलेगी फ्री सुविधा – जांच के लिए फाइनल करें निजी अस्पताल का नाम: डिप्टी सीएम
गर्भवती महिलाओं को उनके घर के निकट अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवसों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच करायी जाए। इसके लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से करार करें ताकि पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की ई-वाउचर के माध्यम से अल्ट्रासाउंड जांच हो सके। यह निर्देश गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी जिलों के सीएमओ को दिये। उन्होंने कहा कि यूपी में रेडियोलॉजी विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।…
मेडिकल सप्लाई की आड़ में 1 करोड़ की ठगी:यूपी चिकित्सा आपूर्ति निगम का वर्क आर्डर दिलाने का किया था दावा, FIR दर्ज़
लखनऊ के सरोजनीनगर कोतवाली में मेडिकल सप्लाई का काम करने वाली फर्म ने एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। ठग दंपती ने यूपी चिकित्सा आपूर्ति निगम का फर्जी वर्क ऑर्डर दिलाने का दावा करके ठगी की थी। इसी तरह बाजारखाला थाना में नौकरी के नाम पर और महानगर थाना में दरोगा से मदद के नाम पर साइबर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। दिल्ली के संचालक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांचनई दिल्ली पश्चिम विहार निवासी अनिल कुमार कालरा एसटीआरके इंजीनियरिंग के…
स्वामी प्रसाद माैर्य बोले- भाजपा सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है। मेरे नाम की सुपारी दी जा रही है। सरकार मौन है। एक वर्ग विशेष के लोग मेरी हत्या की सुपारी दे रहे हैं। साधु के भेष में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग साजिश रच रहे हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने महिलाओं, दलितों आदिवासियों की बात उठाई। अब मेरे नाम…
स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बयान देने वाली ऋचा सिंह और रोली तिवारी को समाजवादी पार्टी ने निकाला
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपनी लाइन साफ कर दी है। पार्टी महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अखिलेश यादव खुलकर खड़े हैं, यह साफ हो गया है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करने वाली दो महिला नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। समाजवादी पार्टी की ओर से रोली तिवारी मिश्रा को और ऋचा सिंह को बाहर कर दिया गया है। पार्टी से दोनों नेताओं को निकाल दिया गया है। दरअसल, रोली मिश्रा और ऋचा सिंह सोशल मीडिया पर स्वामी प्रसाद मौर्य…
स्वामी प्रसाद मौर्य पर तलवार से हमला! पुलिस आयुक्त को पत्र लिख संत राजूदास पर लगाया आरोप
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को खुद पर तलवारों से हमला होने की बात कही है। मौर्य ने लखनऊ पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि महंत राजू दास, तपस्वी छावनी मंदिर के महंत परमहंस दास और उनके समर्थकों ने उन पर तलवारों से हमला करने की कोशिश की। मौर्य ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि यह घटना तब हुई जब वह लखनऊ के एक निजी होटल में आयोजित एक टेलीविजन शो से निकल रहे थे। हमले का हवाला देते…
बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से रामचरितमानस पर बयानबाजी जारी है. समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. शिखर सम्मेलन में उन्होंने अपनी बेटी और बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य के टिकट पर बड़ा दावा किया है. सपा नेता ने कहा कि बीजेपी पिछड़ो और महिलाओं के साथ नहीं है. तब उनसे संघमित्रा मौर्य से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “ये सवाल आपको बेटी से पूछना चाहिए. इस समय वो बीजेपी की सांसद हैं तो सवाल उनसे पूछना चाहिए.…
महंत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई
लखनऊ में गोमतीनगर के एक होटल में बुधवार दोपहर महंत राजूदास और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई हो गई। दोनों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट तक हो गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है। गोमतीनगर के एक बड़े होटल में एक न्यूज चैनल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य का सेशन दोपहर 12 बजे था जबकि महंत राजूदास का सेशन दो बजे था।…
योगी आदित्यनाथ सरकार बदलेगी परंपरा, अब यूपी के जिलों में भी होगी कैबिनेट की मीटिंग्स
लखनऊ: योगी सरकार राजधानी में कैबिनेट की बैठकों के परंपरागत को बदलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कैबिनेट की बैठकें जनहित की नीतियों का सबसे महत्वपूर्ण और औपचारिक माध्यम हैं। इससे प्रदेश के दूसरे शहरों को भी जोड़ा जाना चाहिए इसलिए कैबिनेट बैठकें अब राजधानी के अलावा दूसरे महत्वपूर्ण शहरों में भी आयोजित की जाएंगी। योगी कैबिनेट की बैठक को एक बार राजधानी के बाहर ले जा चुके हैं। प्रयागराज कुंभ के दौरान 29 जनवरी 2019 को उन्होंने मेला क्षेत्र में कैबिनेट की बैठक की थी। उस दौरान…
G-20 में आये विदेशी मेहमानों ने लखनऊ का लुत्फ़ उठाया, चटोरी गली में टुंडे कबाब, लखनऊ की चाट और मक्खन खाई
G-20 में आए मेहमानों ने मंगलवार को लखनऊ की विरासत का देखा। शाम मेहमान इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, रेजीडेंसी और चटोरी गली में तैयार फूड कोर्ट पहुंचे। इसके साथ ही वो चौक में चिकन की खरीदारी के लिए भी गए। हर एक मेहमान के साथ एक लोकल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।जिससे उनको भाषा समझने में कोई परेशानी न हो। उसके साथ गाइड उनको लखनऊ के बारे में जानकारी देंगे। तय प्लान के मुताबिक देर शाम होटल ताज में डिनर के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।शाम को ताज होटल…
यूपी एसटीएफ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम लिया एक्शन, पूर्व आयुर्वेद निदेशक समेत 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट
यूपी के आयुष कॉलेजों में बिना नीट परीक्षा के फर्जी दस्तावेजों से 982 छात्रों को प्रवेश मामले में एसटीएफ ने पूर्व आयुर्वेद डायरेक्टर एसएन सिंह समेत 15 आरोपों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। चार्जशीट को विशेष न्यायाधीश सोमप्रभा मिश्र ने प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज किया है। यह सभी आरोपी आजकल जेल में हैं।एसटीएफ के मुताबिक एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि अधिकारियों ने निजी वेंडरों और कॉलेज प्रबंधन के साथ नियम विरुद्ध तरीके से दाखिले करने की साजिश रची थी।इसके चलते एसटीएफ ने हजरतगंज थाने…
लखनऊ: सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की आम सभा हुई सम्पन्न
लखनऊ: कल सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की एक आम सभा सुनील कुमार द्विवेदी एडवोकेटकी अध्यक्षता में संपन्न हुयी है । जिसमें सर्वसम्मति से एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया. इस कमेटी के नाम निम्नलिखित हैं : श्री ए o पी o सिंह गौड़ (एडवोकेट) , श्री सरोज कुमार शुक्ला (एडवोकेट) , श्री पी o एन o श्रीवास्तव (एडवोकेट) , श्री मो o इदरीस (एडवोकेट) , श्रीमती अर्चना सिंह चौहान (एडवोकेट) , श्री आर o के o यादव (एडवोकेट) , श्री अजय कृष्ण पाण्डेय (एडवोकेट) इत्यादि. साथ ही इस आम सभा व्दारा…
SGPGI में थायराइड ट्यूमर का हुआ ऑपेरशन, बाराबंकी की महिला को नया जीवन
SGPGI के इंडोक्राइन सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने रोबोट से ऑपरेशन कर महिला के गले में पनप रहे 10 सेमी के थायराइड ट्यूमर को निकालने में कामयाबी हासिल की। डॉक्टर का दावा है कि प्रदेश में पहली बार इतने बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन रोबोट से किया गया है।बाराबंकी की 39 वर्षीय विवाहिता के गले में थायरॉइड की गांठ गई थी। ऑपरेशन जटिल होने की वजह से बाराबंकी के डॉक्टरों पीजीआई रेफर किया। परिजन महिला को लेकर संस्थान के इंडोक्राइन सर्जरी विभाग के डॉ. ज्ञान चंद से संपर्क किया। चार घंटे…
RTO की लोकेशन लेकर ट्रकों को चेकिंग से बचाते थे, यूपी एसटीएफ ने पकड़ा
यूपी STF ने सोमवार रात ट्रांसपोर्टर से मिलकर ट्रकों को RTO से चेकिंग से बचाने के नाम पर वसूली करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया।इसके लिए हाईवे पर लग्जरी गाड़ियों से घूमते थे। फिर उनकी लोकेशन ट्रांसपोर्ट को देकर ट्रकों का रास्ता बदलवा देते या कुछ देर के लिए सड़क किनारे रुकवा देते थे।पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह लोग इसके बदले ट्रांसपोर्ट से प्रति महीने प्रति ट्रक के हिसाब से 5 हजार रुपए वसूलते थे। इसके चलते STF ने विभूतिखंड में इस मामले में FIR…
इन्वेस्टर समिट में 50 से अधिक जायके…100+ परोसने वाले, खास डिस की खास पगड़ी वाले
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में देश-विदेश से आने वाले उद्योगपतियों के लिए खाने का खास इंतजाम किया गया है। टेंट सिटी में 2 सेक्शन खासतौर पर फूड कोर्ट की तरह डेवलप किए गए हैं। यहां मेहमानों के लिए 2 सिल्वर और 2 गोल्ड फूडकोर्ट शामिल हैं। इनमें 50 से ज्यादा तरीके के लजीज पकवान और मिठाइयां सर्व की जा रही हैं। समिट को जायके के लिहाज से भी बेस्ट बनाने के लिए इन्वेस्टर्स को अवध, पूर्वांचल, साउथ इंडियन, राजस्थानी, पंजाबी समेत 50 तरह के पकवानों के अलावा लखनऊ के…
शाइन सिटी से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने पर दरोगा ससपेंड
लखनऊ में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) में तैनात दरोगा सांवल प्रसाद के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू के एएसपी महेंद्र पाल सिंह के मुताबिक दरोगा पर शाइन सिटी संबंधी केसों से जुड़े आरोपियों से रिश्वत में नकदी और जमीन लेने की बात सामने आई थी। जिसके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर उसे निलंबित कर दिया गया है।सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार गिरि ने बताया कि दरोगा सांवल प्रसाद…
राष्ट्रपति समापन कार्यक्रम में आएंगी सीतारमण, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का तीसरा दिन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज तीसरा दिन है। दो दिन में यूपी को 34 लाख करोड़ से अधिक का इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव मिला है। रविवार को समिट का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। यूपी वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी कैसे बने, इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चर्चा करेंगी। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2022 पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इन्वेस्टर के सामने अपनी बात रखेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी ऑन ई-मोबिलिटी, व्हीकल एंड फ्यूचर मोबिलिटी पर आज चर्चा करेंगे। इससे पहले, शनिवार को परिवहन मंत्री…
शॉट सर्किट से लगी चारबाग बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज में आग, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू
लखनऊ के चारबाग बस अड्डे पर खड़ी आलमबाग डिपो की रोडवेज बस में शनिवार रात आग लग गई। आग लगने से वहां पर भगदड़ मच गई। हादसा तब हुआ जब बस प्लेटफॉर्म पर लगने जा रही थी। कुछ यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर बस को रोका। वहीं हजरतगंज और आलमबाग फायर स्टेशन की तीन दमकल गाड़ियों ने तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।चारबाग बस अड्डा परिसर में शनिवार रात आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस खड़ी थी। आधे घंटे बाद उसे सवारियां लेकर…
पूरी फिल्मी है अखिलेश डिंपल की प्रेम कहानी
अखिलेश और डिंपल की प्रेम कहानी में लव, इमोशनल ड्रामा, बगावत और रूठना-मनाना सब कुछ मिलता है। अब दोनों खुशहाल हैं। एक बेहतर कपल की तरह। डिंपल यादव तो अखिलेश के हर कदम में साथ खड़ी दिखती हैं। हर निर्णय के साथ। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव हुआ तो परिवार को एकजुट रखने के लिए अखिलेश यादव ने डिंपल को एक बार फिर राजनीतिक मैदान में उतारने का फैसला लिया। डिंपल ने उनके फैसले का सम्मान किया। मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतरी और…
