बरेली : चालीस साल बाद पूरी हुई माँग अस्सी घरों तक पहुंचेगा पानी।

*वस्ती की पहल पर 205 मीटर नई पाइपलाइन डालने का काम शुरू*

बरेली/देवरनिया। नगर पंचायत
बनने के करीब चार दशक बाद देवरनियां कस्बे के वार्ड 2 की एक आबादी को शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है। वस्ती के लोगों की  लंबे समय से चली आ रही मांग और जरूरत को देखते हुए । 205 मीटर नई पाईप लाईन डालने का काम शुरू हो गया है। इससे वार्ड के करीब 80 घरों को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। देवरनियां को वर्ष 1985 में नगर पंचायत का दर्जा मिला था। शुरुआत में दस वार्ड थे ।जो अब बढ़कर 13 हो चुके हैं। इसके बावजूद वार्ड 2 का एक हिस्सा अब तक पाइपलाइन से महरूम था। लोगों की परेशानी को देखते हुए बस्ती के लोगो  ने नगर पंचायत चेरमैन मोहम्मद कलीम अन्सारी के समक्ष मामला उठाया। इसके बाद चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी और अधिशासी अधिकारी अंकित गंगवार ने इसे प्राथमिकता देते हुए काम शुरू कराया।पाईप लाईन दो हिस्सों में डाली जा रही है। 85 मीटर पाइपलाइन से करीब 30 घर और 120 मीटर पाईप लाईन से करीब 50 घर लाभान्वित होंगे। शनिवार को पहले हिस्से का काम शुरू हुआ, जब कि दूसरे हिस्से का कार्य रविवार से शुरू होने की बात कही है ।
मोहसीन उद्धीन ने कार्य का जायजा लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कलीम अन्सारी और अधिशासी अधिकारी अंकित गंगवार का आभार जताया।
,,,, नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी ने बताया  कि मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया गया है । और नगर पंचायत क्षेत्र में बिना भेदभाव विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

Leave a Comment