बूढनपुर । कल दिनांक 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत उपकेंद्र कोयलसा रानीपुर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।उक्त आशय की जानकारी विद्युत उपकेंद्र के जे ई सुधाकर यादव ने यहां एक भेंट के दौरान दी है। इन्होंने कहा है कि कल 24जुलाइ को इस विद्युत उपकेंद्र पर वी सी बी लगाई जायेगी जिसके कारण बिदुत आपूर्ति बाधित रहेगी। इनके अनुसार इस वी सी बी के लग जाने से बूढनपुर नगर पंचायत के कोयलसा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा क्योंकि इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अलग फीडर से विद्युत आपूर्ति की जायेगी ।
आजमगढ़ : 24 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद ?
