Saturday, 31 October 2026 | 5:23 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ : बेमौसम हुई बरसात से किसान हुए बेहाल, धान की फसल हुई बर्बाद

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया, बुढ़नपुर, फूलपुर आसपास के इलाके में बारिश हुई बेमौसम बारिश से किसान हुए बेहाल धान की फसलों की बर्बादी हुई बता दें कि बेमौसम से हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा वहीं खेतों में पड़ी फसल पानी में डूब गई तो गन्ने की फसल भी प्रभावित ह
Share:

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया, बुढ़नपुर, फूलपुर आसपास के इलाके में बारिश हुई बेमौसम बारिश से किसान हुए बेहाल धान की फसलों की बर्बादी हुई बता दें कि बेमौसम से हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा वहीं खेतों में पड़ी फसल पानी में डूब गई तो गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई खड़ी गन्ने की फसल तेज हवा के कारण खेतों में लुढ़क गई जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ वहीं आलू की फसलों में भी लबालब पानी भर गया आज सुबह से ही भारी बारिश के चलते जहां किसानों के खेतों में अभी पहले से ही नमी बरकरार थी वहीं फिर से मौसम बारिश हो जाने के कारण किसानों की कमर तोड़कर रख दी तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश ने जहां किसानों को काफी प्रभावित किया वहीं कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बरसात होने से लोगों ने राहत की सांस ली बारिश के साथ तेज हवा के झोंकों ने ठंड को और गति दे दी। जिससे सुबह से ही लोग ठंड से मरने लगे बेमौसम बारिश से सबसे ज्यादा मार किसानों को झेलनी पड़ी क्योंकि किसानों की सबसे बड़ी कमाई उसकी खेती पर ही निर्भर होती है । ऐसे में बारिश ने आज सुबह से खूब तबाही मचाई ।
अजय कुमार
जिला चीफ ब्यूरो

आजमगढ़