आजमगढ़:77 वां गणतंत्र दिवस कोयलसा और सिकहुला बुढनपुर में धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आज कोयलसा ब्लॉक के पशु चिकित्सा केंद्र पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पशु उपचिकित्साधिकारी डॉ. सन्तोष कुमार ने अपने कार्यालय एवं चिकित्सा केंद्र परिसर में आन-बान और शान के साथ ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के उपरांत डॉ. सन्तोष कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र का असली अर्थ सेवा और कर्तव्यनिष्ठा है। उल्लेखनीय है कि डॉ. सन्तोष कुमार पर पूरे कोयलसा ब्लॉक के पशुपालकों के पशुओं के साथ-साथ अनाथ पशुशाला (गौशाला) के जानवरों के उपचार और देखरेख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे बेजुबान जानवरों की सेवा और पशुपालकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।*बिजली विभाग में भी उत्साह*SDO सिकहुला ने फहराया तिरंगाइसी क्रम में विद्युत उपकेंद्र सिकहुला पर भी गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। यहाँ बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी (SDO) श्री सत्य कुमार ने केंद्र परिसर में झंडा फहराया।ध्वजारोहण के पश्चात SDO महोदय ने विभागीय कर्मचारियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना ही हमारे लोकतंत्र के प्रति सच्ची सेवा है। इस दौरान विभाग के अन्य लाइनमैन और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली।