रायबरेली में लव जिहाद का मामला आया सामने मुस्लिम लडका हिंदू बनकर हिंदू लड़की के साथ करता रहा शोषण



रायबरेली में मुस्लिम लड़का हिन्दू बनकर हिन्दू लड़की का शरीरिक शोषण करता रहा है। लड़के की असलियत सामने आने पर हिन्दू लड़की ने उससे सम्बन्ध समाप्त कर लिया। परिजनों ने उसकी हिन्दू लड़के से शादी भी कर दी। उधर मुस्लिम लड़का उसकी शादी के बाद भी हरकतों से बाज़ नहीं आया जिससे हिन्दू लड़की का वैवाहिक जीवन बर्बाद हो गया। मजबूरन हिन्दू लड़की के पिता ने मुस्लिम लड़के के खिलाफ विधि विरोध धर्म परिवर्तन निषेध की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया हैं। मामला शिवगगढ़ थाना इलाके के रहने वाले एक गांव का हैं। यहां की रहने वाली हिन्दू लड़की पढ़ाई के दौरान जिस लड़के के संपर्क में आई उसने अपना नाम सनी बताया था। लड़के ने खुद को हिन्दू बताते हुए लड़की को प्रेम जाल में फँसा लिया। इस बीच दोनों के बीच शरीरिक सम्बन्ध भी बन गए। बाद में किसी तरह लड़की को सनी की असलियत पता चल गई। दरअसल सनी का न तो यह नाम असली था और न ही वह हिन्दू था। उसका नाम अरबाज़ था। लड़की को यह बात पता चलते ही उसने अरबाज़ से सम्बन्ध तोड़ लिया। उधर लड़की के पिता ने उसकी सजातीय युवक से शादी भी कर दी।

दोनों का वैवाहिक जीवन अच्छा चल रहा था तभी अरबाज़ ने हिन्दू लड़की से फिर संपर्क किया और उस पर पति को छोड़ने का दबाव डालने लगा। हिन्दू लड़की का आरोप हैं कि अरबाज़ ने उससे कहा कि वह होने पति को छोड़कर मुझसे विवाह कर ले और इस्लाम धर्म स्वीकार कर ले। लड़की का आरोप हैं कि इस काम में अरबाज़ के माता पिता व भाई बहन भी शामिल हैं। लड़की के इंकार करने पर अरबाज़ ने कुछ तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए कहा कि अगर उसने बात न मानी तो यह सब कुछ उसके पति को भेज देगा। लड़की का आरोप है कि अरबाज़ ने इस धमकी के बाद सच में उसके अंतरंग संबंधों के वीडियो पति के पास भेज दिये। अरबाज़ की इस हरकत से हिन्दू लड़की के पति ने इसके साथ मारपीट की जिससे उसका हाथ टूट गया। लड़की का आरोप हैं कि अरबाज़ की वजह से उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो गया हैं। पूरे मामले की शिकायत के बाद शिवगढ़ थाने की पुलिस ने अरबाज़, उसके माता पिता, बहन और दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने फिलहाल अरबाज़ को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है