बरेली:घर में घुसकर दो भाइयों से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज।

बरेली/मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव गूला में पांच बाइकों से पहुंचे लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव गूला निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र वीरपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे गांव दिवना निवासी विकास व विशाल पुत्र छोटे सिंह, अरुण पुत्र मोहन सिंह, अंकित पुत्र चमन सिंह, अतुल समेत चार-पांच अज्ञात लोग पांच बाइकों से आए। आरोप है कि सभी लोग योगेंद्र के भाई महेंद्र सिंह के घर में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट शुरू कर दी।भाई को बचाने पहुंचे योगेंद्र के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। हमले में दोनों भाइयों के सिर में चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment