बरेली/फतेहगंज पश्चिमी – आज सोमवार को एक्स ई एन विनय शर्मा फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत गौशाला चारे घोटाले की जांच करने पहुंचे। आपको बताते चलें कि शासन के निर्देश पर एक सप्ताह में जांच कर आख्या मांगी गई थी मगर एक महा बाद जांच करने पहुंचे अधिकारी। 30 जून को यूपी शासन के सचिव राजेश्वर सिंह में दिए थे निर्देश। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा गठित त्रिस्तरीय जांच कमेटी के सदस्य एक्स ई एन गौशाला चारे के घोटाले की जांच करने पहुंचे। शिकायत कर्ता के बयान दर्ज कर शासन को भेजेंगे रिपोर्ट।
जून माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को संबोधित शिकायत पत्र में भाजपा नेता आशीष अग्रवाल नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के ईओ पुष्पेंद्र राठौर पर गौशाला चारे के भुगतान में लाखों रुपयों के गबन की शिकायत के प्रकरण में शासन के विशेष सचिव राजेश्वर सिंह ने जिलाधिकारी बरेली को जांच कर सप्ताह भर में रिपोर्ट तलब की थी जिसमें अपर जिलाधिकारी पूर्णिमा सिंह ने उपजिलाधिकारी मीरगंज, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग बरेली एवं खंड विकास अधिकारी मीरगंज की त्रिस्तरीय कमेटी गठित की थी। इसी क्रम में आज एक्स ई एन विनय शर्मा ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर शिकायत कर्ता आशीष अग्रवाल के बयान दर्ज कर गौशाला संबंधी भुगतान के दस्तावेज की जांच की। जांच के दौरान चेयरमैन और ईओ के उपस्थित नहीं थे। शिकायत में पूर्व ईओ शिवलाल राम ने छ माह में तीन लाख पचास हजार के चारे का भुगतान किया था परंतु ईओ पुष्पेंद्र राठौर की तैनाती से गौ शाला के चारे का मासिक भुगतान तीन लाख के करीब पहुंच कर कई गुना बढ़ा दिया गया जबकि गौ शाला में रहने वाले पशुओं की संख्या के अनुसार उनको मानक अनुरूप चारा एवं सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने बताया कि 30 जून को यूपी शासन के सचिव राजेश्वर सिंह ने गौशाला चारे घोटाले की जांच कर एक सप्ताह में आख्या मांगी थी, मगर दो महीने बाद शुरू हुई जांच को पहुंचे अधिकारी को नगर पंचायत में नहीं मिले अधिशासी अधिकारी।
