अलीगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी दरियाय सिंह पुत्र स्वर्गीय मनोहर सिंह ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
दरियाय सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मुस्कान का विवाह तीन वर्ष पूर्व कुंवर पाल पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम रुस्तमपुर शाहाबाद, रामपुर के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था।
आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही मुस्कान को ससुराल में गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ा। पति, जेठ, जेठ प्रेम सिंह और ससुर लगातार उसके साथ मारपीट करते थे।
प्रार्थी ने कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अंततः 29 अगस्त को परेशान होकर वह अपनी बेटी मुस्कान को अपने घर वापस ले आए।
इस संबंध में अलीगंज थाने के एसआई रूपकिशोर ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की उचित जांच कर न्यायहित में कार्रवाई की जाएगी।
