बरेली/फतेहगंज पश्चिमी – मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
उस पर महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने और अभद्र शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 अगस्त को हुई। महिला आरक्षी क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक कर रही थीं। इसी दौरान ब्लॉक तिराहे पर एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करते और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए पाया गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान ग्राम अगरास, थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली निवासी प्रवेश पुत्र हजारीलाल (21 वर्ष) के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(3) का नोटिस दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अपराध जमानतीय है और इसमें सात वर्ष से कम की सजा का प्रावधान है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरेली: मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
